ओडिशा की भाजपा सरकार ने जगन्नाथ पुरी मंदिर के चारों द्वार आज सुबह खोल दिए गए

q067dafg_jagannath-temple-puri-odisha_625x300_21_May_24.jpg.webp

ओडिशा : प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में आज सुबह ओडिशा के समुद्र तट पर स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खोले गए। ओडिशा कैबिनेट ने कल बुधवार को चारों द्वारों को खोलने का प्रस्ताव पारित किया। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जगन्नाथ मंदिर में आरती की। पार्टी के अन्य नेताओं सहित पुरी के सांसद संबित पात्रा, बालासोर के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, “कल कैबिनेट मीटिंग में जगन्नाथ मंदिर के चार द्वारों को खोलने के लिए हमने प्रस्ताव रखा था और वो प्रस्ताव पारित हुआ।” प्रशासन आज सुबह चार द्वारों को खोला।ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी आज सुबह जगन्नाथ मंदिर में पूजा करते हुए दिखाई दिए। अन्य लोग भी जय जगन्नाथ कह रहे थे।

दरअसल कोविड-19 महामारी के दौरान तत्कालीन बीजू जनता दल सरकार ने जगन्नाथ मंदिर के एक द्वार को छोड़कर बाकी द्वारों से प्रवेश बंद करा दिया था। तब से श्रद्धालुओं को केवल एक द्वार से ही प्रवेश करना पड़ता था। लंबे समय से सभी द्वार खोलने की मांग की जा रही थी।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top