शोधार्थियों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन आर्काइव और डिजिटल लाइब्रेरी

library-in-Banaras.jpg

इतिहास, समाज-विज्ञान और साहित्य के शोधार्थियों के लिए कुछ निःशुल्क ऑनलाइन आर्काइव की सूची । यह सूची इन विषयों में रुचि रखने वाले अध्येताओं और पाठकों के लिए भी समान रूप से उपयोगी हो सकती है।

1. इंटरनेट आर्काइव : 1996 में शुरू हुई ‘इंटरनेट आर्काइव’ अभी दुनिया की सबसे बड़ी निःशुल्क ऑनलाइन आर्काइव है। जिसमें चार करोड़ से ज़्यादा किताबें और टेक्स्ट तथा लाखों वीडियो, ऑडियो और तस्वीरें उपलब्ध हैं।

2. अभिलेख पटल : राष्ट्रीय अभिलेखागार के ऑनलाइन पोर्टल अभिलेख पटल पर आप केवल लॉग-इन आईडी बनाकर लाखों ऐतिहासिक दस्तावेज देख-पढ़ सकते हैं बिलकुल मुफ्त।

3. डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ़ इंडिया : शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित और आईआईटी, खड़गपुर द्वारा विकसित इस वेबसाइट से आपको अपने शोध के संदर्भ में काफ़ी सामग्री मिल सकती है।

4. गांधी हेरिटेज पोर्टल : सम्पूर्ण गांधी वांगमय के साथ-साथ महात्मा गांधी से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेज़ों, तस्वीरों, पत्रों का शानदार ऑनलाइन संग्रह, जो पूरी तरह निःशुल्क है।

5. राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन : 2003 में शुरू हुए राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन के अंतर्गत पांडुलिपियों के डिजिटाईजेशन का काम बखूबी किया गया है। दुर्लभ पांडुलिपियों की उपलब्धता, उनके लोकेशन आदि की सटीक जानकारी अब आप पांडुलिपि पटल पर देख सकते हैं।

6. लाइब्रेरी ऑफ़ कांग्रेस : अमेरिका की लाइब्रेरी ऑफ़ कांग्रेस ने अपने बेहतरीन संग्रह का एक बड़ा हिस्सा डिज़िटाईज़ कर ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। इसे ज़रूर देखें।

7. डिजिटल साउथ एशिया लाइब्रेरी : शिकागो यूनिवर्सिटी की इस वेबसाइट पर पर दक्षिण एशिया से जुड़ी शोध सामग्री मिलेगी।

8. नैशनल सेंटर फ़ॉर बायोलॉजिकल साइंसेज़ : बेंगलुरु स्थित एनसीबीएस ने भारत में विज्ञान के इतिहास से जुड़े आर्काइव के निर्माण और उसे निःशुल्क उपलब्ध कराने का सराहनीय काम किया है।

9. सेंटर फ़ॉर स्टडीज़ इन सोशल साइंसेज़ : कोलकाता स्थित सीएसएसएस ने बांग्ला और असमिया भाषा की पत्र-पत्रिकाओं और दुर्लभ पुस्तकों को डिजि टाईज़ कर छात्रों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराया है।

10. भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद : अगर आप संस्थागत इतिहास और आज़ादी के बाद शिक्षण संस्थानों के इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं। तो आईआईएम, अहमदाबाद का ऑनलाइन आर्काइव आपको ज़रूर देखना चाहिए।

11. भोजपुरी साहित्यांगन : अगर आप भोजपुरी भाषा व साहित्य के इतिहास और लोक-संस्कृति में दिलचस्पी रखते हैं, तो भोजपुरी साहित्यांगन की वेबसाइट आपके लिए ही है। इस वेबसाइट पर भोजपुरी की हज़ार से अधिक किताबें और भोजपुरी पत्रिकाओं के अंक ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

12. मार्क्सिस्ट आर्काइव : कार्ल मार्क्स, एंगेल्स, लेनिन सहित दुनिया भर के प्रमुख मार्क्सवादी विचारकों के लेखन पर केंद्रित ऑनलाइन आर्काइव।

13. डिजिटल पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ़ अमेरिका : इस वेबसाइट पर अमेरिका के आर्काइव, लाइब्रेरी और म्यूज़ियम से डिजिटाईज़ की सामग्री देखी जा सकती है।

जर्नल में प्रकाशित लेखों के लिए

1. Sci-Hub : सब्सक्रिप्शन आधारित जर्नलों में प्रकाशित लेखों की तलाश इस वेबसाइट के ज़रिए निःशुल्क पूरी हो सकती है।

2. JSTOR : JSTOR पर लॉग-इन कर आप हर महीने सौ लेख ऑनलाइन निःशुल्क पढ़ सकते हैं। यह भी बहुत उपयोगी है।

Share this post

प्रणय कुमार

प्रणय कुमार

बतौर शिक्षा प्रशासक कार्यरत प्रणय कुमार लेखक और शिक्षाविद हैं। अध्यापन के साथ विभिन्न अखबारों/पत्रिकाओं के लिए नियमित लेखन करते हैं। इसके साथ ही भारतीय दर्शन, चिंतन तथा सनातन ज्ञान परंपरा पर अपने व्याख्यान के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top