भारत आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा करता है: ओम बिरला

NPIC-20231015195538.jpg

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा करता है। आतंकवाद को शान्ति और विकास का अवरोधक बताते हुए बिरला ने वैश्विक शांति और समृद्धि का आह्वान किया। उन्‍होंने नई दिल्‍ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि शांत और समृद्ध विश्‍व की स्‍थापना होनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि सामूहिक निश्‍चय से आतंक के सभी स्रोतों को खत्‍म करना होगा।

बिरला ने कहा कि हाल ही में सम्‍पन्‍न हुआ नई दिल्‍ली पी-20 सम्‍मेलन अब तक के ऐसे सम्‍मेलनों में सबसे अधिक सफल रहा। इसमें सर्वाधिक प्रतिनिधि मण्‍डलों ने हिस्‍सेदारी की। उन्‍होंने बताया कि जी-20 सदस्‍य देशों और 10 आमंत्रित देशों में से, एक देश को छोडकर, सभी ने इस सम्‍मेलन में हिस्‍सा लिया। उन्‍होंने कहा कि 29 देशों के प्रतिनिधि मण्‍डलों ने सम्‍मेलन में हिस्‍सा लिया।

उन्‍होंने संतोष व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि नई दिल्‍ली पी-20 सम्‍मेलन में अभी तक सबसे ज्‍यादा हिस्‍सेदारी हुई। उन्‍होंने बताया कि अफ्रीकी संघ ने पहली बार पी-20 सम्‍मेलन में हिस्‍सा लिया। कुल चार सौ 36 प्रतिनिधि सम्‍मेलन में शामिल हुए।

मणिपुर में 36 हथियार, 314 गोला बारूद और 17 विस्‍फोटक बरामद

IMG_20231013_195321.jpg

मणिपुर में विभिन्‍न हिस्‍सों में राज्‍य और केन्‍द्रीय सुरक्षा बलों के संयुक्‍त तलाशी अभियान में 36 हथियार,314 गोला बारूद और 17 विस्‍फोट बरामद किए गए हैं।

मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार श्री कुलदीप सिंह ने आज मुख्‍यमंत्री के सरकारी आवास पर मीडिया को संबोधित करत हुए यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि सुरक्षाबल हिंसाग्रस्‍त राज्‍य में कानून व्‍यवस्‍था बहाल कर जनजीवन सामान्‍य बनाने की हरसभंव कोशिश कर रहे हैं।

उन्‍होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने राज्‍य के कमांग,खमरान और इम्‍फाल के पश्चिमी जिले इंगोखोल में आज गहन तलाशी अभियान चलाया। मणिुपर पुलिस और सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने चूराचादंपुर जिले में भी तलाशी अभियान चलाया जहां से बडी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किए गए।

भारत और पाकिस्‍तान के बीच आज दोपहर 2 बजे मुकाबला होगा

IND-vs-PAK-ODI.jpg

आईसीसी विश्‍वकप क्रिकेट में आज भारत का मुकाबला पाकिस्‍तान से अहमदाबाद के नरेन्‍द्र मोदी स्‍टेडियम में होगा। यह मैच दिन में 2 बजे शुरू होगा। भारत और पाकिस्‍तान के अब तक खेले गये दो-दो मैचों में चार-चार अंक हैं।

इससे पहले कल चेन्नई के चेपक स्टेडियम में न्‍यूजीलैंड ने बंगलादेश को आठ विकेट से पराजित किया। न्‍यूजीलैंड ने जीत कि निर्धारित 246 रन का पीछा करते हुए खेल समाप्‍त होने से पहले 7 ओवर और एक गेंद रहते 248 रन बनाकर विजय हा‍सिल की। इससे पहले बंगलादेश ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 245 रन बनाये।

गुजरात में राज्‍य के पुलिस महानिदेशक विकास सहाय ने भारत-पाकिस्तान विश्व कप क्रिकेट मैच के दौरान और उसके बाद किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए राज्य भर के विभिन्न जिला पुलिस प्रमुखों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। मैच के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड-एनएसजी, त्‍वरित कार्य बल-आरएएफ और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ सहित गुजरात पुलिस बल के 6000 से अधिक पुलिसकर्मियों को अहमदाबाद शहर के संवेदनशील स्‍थानों और मोटेरा इलाके के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तैनात किया जाएगा।

अमरीका के विदेश मंत्री ने तेल अवीव में बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की

1_1697128632.jpg.png

इजराइल और हमास संघर्ष के बीच अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने तेल अवीव में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की।ब्लिंकन ने कहा कि अमरिका यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि इजराइल को अपने लोगों की रक्षा और सुरक्षा के लिए आवश्यक हर चीज मिले। उन्होंने इज़राइल को और अधिक गोला-बारूद देने का भी वादा किया।

हमास के आतंकवादियों के इज़राइल पर हमले के बाद से दोनों पक्षों के 2 हजार सात सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इजराइल में मरने वालों की संख्या अब एक हजार तीन सौ हो गई है। फिलिस्तीन में मरने वालों की संख्या 14 सौ से अधिक हो गई है।

ब्लिंकन ने कहा- ये वक्त सिर्फ इजराइल के लिए मुश्किल नहीं है, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। मैं खुद यहूदी हूं और हमारे परिवार ने नाजी दौर भी देखा है। हमास ने जो कुछ किया है, उसे इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी होगी। हमास ने तो आतंकी संगठन ISIS को भी पीछे छोड़ दिया है। बच्चों के गले काटे गए। महिलाओं का रेप हुआ। बच्चों को उनके पेरेंट्स के सामने मौत के घाट उतारा गया।

 

scroll to top