19 महीने बाद सत्य की जीत: दिल्ली कोर्ट ने जयराम रमेश, पवन खेड़ा, रागिनी नायक को तलब किया

6706655de250e-jairam-ramesh-and-pawan-khera-09133382-16x9.jpeg.webp

रजत शर्मा

दिल्ली। आज मैं आपसे एक खास बात share करना चाहता हूं. आपको याद होगा कि जून 2024 में कांग्रेस के तीन नेताओं ने ऐसे videos, social media पर post किए थे जिसमें forgery करके, fake documents तैयार करके, words superimpose करके, मुझ पर on-air गाली देने का झूठा इल्ज़ाम लगाया था. 19 महीने बाद आज दिल्ली की court ने prima facie ये पाया कि उनके आरोप झूठे थे, forgery पर based थे. Court ने कांग्रेस के तीन नेताओं- Jairam Ramesh, Pawan Khera और Ragini Nayak के खिलाफ summon जारी करके उन्हें court में पेश होने का आदेश दिया है. मैंने इन तीनों के खिलाफ criminal defamation का case file किया था. Judge देवांशी जन्मेजा ने अपने order में कहा है कि इन तीनों को summon करने के लिए court के पास sufficient ground है. Court को prima facie लगता है कि इन तीनों accused ने मिलकर Rajat Sharma की image को tarnish करने का काम किया. Court ने मेरे show की CD को forensic जांच के लिए भेजा था. FSL की जांच में सामने आया कि तीनों accused ने जो videos upload किए थे उनमें alteration करके, titles और captions superimpose किए गए थे. Post-production करके, ये impression पैदा करने की कोशिश की गई थी जैसे मेंने abusive language का इस्तेमाल किया. ये सरासर झूठ था. Videos fake थे, titles fabricate किए गए थे. ये बात अब तीन तरह से साबित हो चुकी है. एक- forensic science lab की जांच में, दूसरा- court में मौजूद witnesses की गवाही से और तीसरा- civil case में High Court ने भी कहा था कि prima facie दिखता है कि किसी abusive language का इस्तेमाल नहीं किया गया. पहले High Court और आज Criminal Court को शुरुआती जांच में लगा कि तीनों accused ने जो video post किया, वो फर्ज़ी था और झूठ का सहारा लेकर मेरी image को damage करने की कोशिश की गई. मेरे वकील मनिंदर सिंह ने court से कहा कि reputation बनाने में बरसों लगते हैं, कोई फर्ज़ी video का सहारा लेकर किसी को बदनाम कैसे कर सकता है. Forgery के आधार पर, फर्ज़ी documents के आधार पर बोला गया झूठ कभी नहीं टिकता. आज एक बार फिर साबित हो गया कि झूठ के पांव नहीं होते.

(श्री शर्मा के एक्स हैंडल से साभार)

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top