पंकज कुमार झा
हजार बात की एक बात। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी पर आंख मूँद कर भरोसा कायम रखने के हजार कारण है। हर बार मां भारती के ये सपूत हमारे भरोसे पर खरे उतरे भी हैं।
एक आम नागरिक के पास जितनी सूचनायें होती हैं, उससे सौ गुना अधिक जानकारी सरकार के पास होती ही है। हमें अपनी अधकचरी जानकारी के आधार पर कुछ भी प्रतिक्रिया देने या मन बना लेने का स्वभाव छोड़ना होगा।
अनेक बार ऐसा हुआ है जब सहज बुद्धि के आधार पर हम जैसे लोग भी कुछ मानस बना लेते हैं, बाद में पता चलता है कि अपन गलत थे, सरकार सही थी।
आज भारत के पास जैसा नेतृत्व है, वैसा किसी भी कालखंड में नहीं रहा है। भारत की श्रेष्ठतम सरकार है यह और श्रेष्ठतम प्रधानमंत्री हैं मोदीजी। नीयत, नीति ऐसा लगभग किसी का नहीं रहा है। आज सरकार में विश्व का सबसे अनुभवी, सबसे श्रेष्ठ, सबसे अधिक सरोकारी और निष्ठावान लोग कैबिनेट से लेकर अफसरशाही तक में है, जिसकी विश्व में एक साख है।
भारत अत्यधिक विविधता पूर्ण और क्लिष्ट देश है। इसे समझना और सबको साथ लेकर चलना, चारों तरफ दुश्मनों से घिरे रहने के बावजूद सर उठा कर चलना, समृद्धि और शांति का टापू बने रहना ऐसी उपलब्धि है, जिसका वर्णन इतिहास करेगा। हमने महामारी जैसी स्थिति भी देखा है, जिसमें जिस सूझ-बूझ के साथ निपट कर जन-धन को सुरक्षित रखा गया, उसकी कल्पना भी नहीं थी हम जैसे लोगों को।
आजतक नरेंद्र मोदीजी अजेय रहे हैं। वे शत्रुहंता योग के साथ पैदा हुए हैं। अंदर-बाहर कोई भी नहीं टिक पाया उनके आगे। ईश्वर ने कुछ अलग करने और रचने ही भेजा है उन्हें। किंतु ईश्वर को भी सहयोग और समर्थन की आवश्यकता होती है। उन्हें भी अपनों का साथ और विश्वास चाहिये होता है। आप कुछ भी न करें, बस भरोसा बनाये रखें, तो भी काफी होगा। सत्य हमारे साथ है तो हम जीतेंगे ही। भारत अब पीछे मुड़ कर देखने वाला नहीं है। जीत जायेंगे हम तुम अगर साथ हो।
सत्यमेव जयते। जय श्रीराम।