अमर उपहार – देहदान पर विश्व का प्रथम अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

images-1-5.jpeg

अर्पित शर्मा

नई दिल्ली :- विश्व में पहली बार दिल्ली में देहदान जैसे विषय पर फिल्म फेस्टिवल आयोजित होने जा रहा है। यह आयोजन “गुरु गोविंद सिंह,इंद्रप्रथ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली” एवं दधीचि देहदान समिति और संप्रेषण मल्टीमीडिया के संयुक्त तत्वाधान में 26 एवं 27 फरवरी को आयोजित किया जायेगा।
फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन एवं शुभारंभ 26 फरवरी को प्रातः 11 बजे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के द्वारा किया जायेगा। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा तथा दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा, विशिष्ट अतिथि फिल्म अभिनेता मनोज जोशी, समिति के संरक्षक तथा विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार तथा फिल्म फेस्टिवल के निदेशक अतुल गंगवार मौजूद रहेंगे।

जीवन दान के साथ चिकित्सा शिक्षा में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

आलोक कुमार ने समिति की स्थापना 27 वर्ष पहले की थी, जिसका उद्वेश्य लोगो में मृत्यु उपरांत देहदान करने के लिए जागरूक करना था ताकि रोगी मनुष्य के जीवन को बचाया जा सके। समिति ने 13 वर्षों में 1250 अंगदान एवं 500 से अधिक नेत्रदान कराए है। इस प्रयासों से चिकित्सा महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को “प्रथम मूक गुरु” प्रदान किया है।

शरीर की त्वचा भी हो सकती है दान

आलोक कुमार ने बताया कि लोगो को जानकारी का अभाव हे इसलिए मृत्यु उपरांत हम अपने शरीर को व्यर्थ नष्ट कर देते है, जबकि शरीर के अंगों के साथ शरीर की तव्चा भी जीवित शरीरी के रोग दूर करने में काम आती है।
बात को आगे बढ़ाते हुए कुमार कहते है कि सिनेमा का प्रभाव सीधा समाज पर पड़ता हे इसलिए ऐसे संवेदनशील विषय पर हमने यह फेस्टिवल आयोजित किया है, जिसमें लघु फिल्मों के माध्यम से हम समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे।
इस फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से अंगदान और देहदान की महत्ता, मानवीय संवेदना,सामाजिक उत्तरदायित्व और जीवन के पुनर्सृजन की प्रेरक कहानियां दर्शकों तक पहुंचेगी।

70 से अधिक फिल्म प्रदर्शन के साथ कार्यशाला एवं संवाद सत्र रहेगा
फेस्टिवल के निदेशक अतुल गंगवार ने बताया कि देश-विदेश से 70 लघु फिल्म को हमने चयनित किया है, जिनका प्रदर्शन 26 एवं 27 फरवरी को रहेगा। इसी के साथ प्रतिभागियों के लिए हमने निर्माता निर्देशक एवं कलाकारों के साथ संवाद सत्र का आयोजन किया है। जिस फिल्म करो दर्शकों विद्यार्थियों को सृजनात्मक अनुभवों को सीखने का अवसर मिलेगा। साथ ही प्रख्यात अभिनेता मनोज जोशी की विशेष मास्टर्स क्लास रखी जाएगी जिसका विषय “अभिनय की बारीकियां चरित्र निर्माण और सिनेमा की संवेदनशीलता” होगा द्वितीय दिवस के सत्र में वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, सिनेमा समीक्षक अनंत विजय की “सिनेमा के विषय चयन और सामाजिक सरोकार” विषय पर मास्टर क्लास रहेगी।
फेस्टिवल में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान पर आने वाली फिल्मों के विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं लाखों रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top