बेतिया-मोतिहारी के विकास के लिए गौरव मिश्र का प्रयास सराहनीय

3-13.jpeg

चंपारण के विकास के प्रति सजग, लोक नीति विश्लेषक व पॉलिसी संवाद के संपादक गौरव कुमार मिश्र ने विगत दिन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर चंपारण के विकास के कई महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा निवासी गौरव मिश्र ने इस दौरान बिहार के विभिन्न समसामयिक मुद्दों, राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को केंद्र में रखते हुए एक सार्थक चर्चा की। चर्चा के उपरांत गौरव मिश्र ने जानकारी दी कि दोनों के बीच में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नारे की सार्थकता और इसको फलीभूत करने की दिशा में काफी कुछ करने की जरूरत पर बल दिया गया।

साथ ही कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। चंपारण कृषि प्रधान क्षेत्र है, कृषि और इससे जुड़े प्रसंस्करण उद्योग में युवाओं के लिए अपार संभावना है। इससे चंपारण के किसान और युवा दोनो को लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि नेशनल यंग अचीवर जैसे कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित गौरव मिश्रा विगत एक दशक से विभिन्न राज्य सरकारों और केंद्र सरकार में प्रमुख भूमिका निभाते रहे हैं। साथ ही देश में लोक नीति के क्षेत्र में प्रमुखता से लगातार काम कर रहे हैं। पॉलिसी संवाद जैसे अंतर्राष्ट्रीय जर्नल के संपादक के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है।

चंपारण के विकास और चंपारण के प्रति एक सकारात्मक सोच रखने वाले गौरव मिश्रा लगातार चंपारण के विकास के लिए काम कर रहे है इतना ही नहीं चंपारण के विकास और खास कर जनता के सशक्तीकरण के लिए उन्होंने कई उल्लेखनीय पहल की है।

आगे की योजना के विषय में बात करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी रिसर्च एंड डेवलपमेंट के माध्यम से शीघ्र ही बिहार सरकार के साथ मिलकर राज्य में विकास का एक नया खाका तैयार किया जाना है। उनके इस विजन के साथ चिराग पासवान का सहयोग निश्चित रूप से बिहार के विकास को नई दिशा देने में सक्षम होगा।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top