बेकार, बेकाम नहीं हैं हमारे वृद्धजन

2004082900621401.jpg.webp

प्रो. मनोज कुमार

भोपाल । सक्सेना जी पीएचई विभाग में चीफ इंजीनियर के पद से रिटायर हुए हैं. किसी समय उनकी तूती बोला करती थी लेकिन उम्र के आखिरी पड़ाव में ना केवल वे अकेले हैं बल्कि वृद्धाश्रम का एक कोना उनका बसेरा बन गया है. कभी करोड़ों का मामला सुलटाने वाले अग्रवाल दंपति की कहानी भी यही है. गणित और अंग्रेजी के प्रोफेसर रहे द्विवेदी दंपति भी उम्र के आखिरी पड़ाव पर वृद्धाश्रम में रह रहे हैं. ये वे लोग हैं जिनकी काबिलियत और अनुभवों से समाज रोशन होता था. उनके अपने बच्चे आज किसी मुकम्मल मुकाम पर हैं तो उनका ही सहारा था. जिन्हें आप माता-पिता कहते हैं, आज वृद्धाश्रम में बिसूर रहे हैं. निराश और हताश भी हैं. ये दो चार लोग नहीं बल्कि वृद्धजनों की पूरी टोली है. आपस में बतिया लेते हैं और वृद्धाश्रम के दरवाजे पर टकटकी लगाये देखते हैं कि कहीं बहू-बेटा तो लेने नहीं आए? पोता-पोती की सूरत याद कर हौले से मुस्करा देते हैं लेकिन गोद में उठाकर लाड़ ना कर पाने की हसरत उनके चेहरे पर मायूसी बनकर उभर आती है. यह कहानी घर-घर की होती जा रही है. थोड़ा पैसा, थोड़ा रसूख कमाने के साथ ही वृद्धजन बोझ बनने लगते हैं. और जल्द ही तलाश कर लेते हैं उनके लिए वृद्धाश्रम का कोई कोना. पहले पहल आना-जाना भी होता है लेकिन धीरे-धीरे वह भी भुला दिया जाता है. संस्कारों में रची-बसी भारतीय संस्कृति का यह दुर्भाग्यपूर्ण अध्याय है. इन पर लिखते हुए मैं भी एक गलती कर रहा हूँ क्यों एक दिन वृद्धजन दिवस पर लिख रहा हूँ. क्यों साल में बार-बार इस बात का स्मरण नहीं कराता हूँ. सच है लेकिन यह दिन इसलिए चुना कि आज अंतरराष्ट्रीय दिवस वृद्धजन के बहाने लोग पढ़ तो लेेंगे. खास बात यह है कि हमारे वृद्धजन लिए नहीं बल्कि बाजार का दिन है. उम्र भर लतियाते वृद्धजनों का ऐसा सम्मान किया जाएगा कि लगेगा कि कुछ हुआ ही नहीं. इसी दुर्भाग्यपूर्ण अध्याय की चर्चा कर रहा हूँ.

क्या ही हैरानी की बात है कि जिनसे हम रौशन हैं, जिनसे हमारा घर रौशन है, उनके लिए हमने एक दिन तय कर दिया है और नाम दे दिया है वृद्धजन दिवस. और इसका फलक बढ़ाकर अंतरराष्ट्रीय कर दिया है. यूरोप की मानसिकता में वृद्धजन के लिए यह सौफीसदी मुफीद हो सकता है लेकिन भारतीय सनातनी संस्कृति में वृद्धजन बेकार और बेकाम नहीं हैं लेकिन दुर्र्भाग्य से हमने भी यूरोपियन संस्कृति का अंधानुकरण कर उन्हें बेकार और बेकाम मान लिया है. उम्र के आखिरी पड़ाव में ठहरे वृद्धजनों के पास अनुभव है, कौशल है और है दुनियादारी की वह समझ लेकिन वे निहायत अकेले होकर वृद्धाश्रम में अपना समय गुजार रहे हैं. कितनी विडम्बना है कि एक तरफ हम सनातनी होने और संस्कार की दुहाई देते नहीं थकते और दूसरी ओर वृद्धजन की उपेक्षा और तिरस्कृत करने में पीछे नहीं हटते. आखिर क्या मजबूरी हो गई कि जिनकी छाँह में पलकर हम बढ़े हुए, वही हमारे लिए बोझ बन गए? क्यों हम उनके अनुभवों का लाभ लेकर जीवन को संवार नहीं पा रहे हैं? क्या कारण है कि उन्हें साथ रखते हुए कथित प्रायवेसी में बाधा आ रही है? सवाल अनेक हैं लेकिन सवालों के बीच अपने दुख और अहसास के बीच घुटते-घबराते वृद्धजनों की सुध कौन लेगा? क्या वृद्धाश्रम ही अंतिम विकल्प है.

वृद्धजनों को घर से बाहर निकाल देना, उनके साथ शारीरिक हिंसा करना और उन्हें अपमानित करने की खबरें अब रोजमर्रा की हो गई हैं. संवेदहीन होते समाज में वृद्धजन दिवस बाजार के लिए एक दिन है. वृद्धजनों को उत्पाद बना दिया जाएगा. दरअसल बाजार से बाहर आकर इन वृद्धजनों के टैलेंट का उपयोग करना होगा. परिवार के नालायक बच्चों ने वृद्धजनों को वृद्धाश्रम में भेज दिया है तो समाज का, सरकार का दायित्व है कि उन्हें मुख्यधारा में लाकर उनकी ना केवल प्रतिभा का सम्मान करे बल्कि उन्हें सम्मानपूर्वक जीने का हौसला दे. देशभर के शासकीय स्कूलों की हालत एक जैसी है. शिक्षकों की कमी है तो इस कमी को इन वृद्धजनों से पूरा क्यों नहीं किया जा सकता है? इन्हें स्कूलों में अध्यापन का अवसर दिया जाए और बदलेे में सम्मानजनक मानदेय. ऐसा करने से उनके भीतर का खोया आत्मविश्वास लौटेगा. वे स्वयं को सुरक्षित और उपयोगी समझेंगे तो डॉक्टर और दवा से उनकी दूरी बन जाएगी. एक बेटे, पोते-पोती की कमी को दूर कर सकेंगे. स्कूली शिक्षा में गुणवत्ता आएगी. आखिरकार अनुभव अनमोल होता है.

कुछ वृद्धजन गणित, विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी और अन्य विषयों के जानकार होंं लेकिन कुछ वृद्धजन ऐसे होंगे जो विषयों के सिद्धहस्त ना होंं लेकिन दूसरी विधा के जानकार हों, उन्हें कौशल विकास के कार्यों में नई पीढ़ी को दक्ष करने के कार्य में उपयोग किया जाना चाहिए. वृद्धाश्रम के भीतर ही कौशल उन्नयन की कक्षा आयोजित कर उत्सुक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे सीख सकें. अध्यापन का कार्य हो या कौशल उन्नयन का. ज्यादा कुछ नहीं तो वृद्धाश्रम के भीतर ही हम विविध विषयों की साप्ताहिक कोचिंग कक्षा के संचालन की शुरूआत कर सकते हैं. जिसमें विषय की शिक्षा तो होगी ही, विविध कलाओं की कक्षाएं भी होंगी. जो जिस विधा में पारंगत है, वे उसमें सक्रिय हो जाएंगे. इन गतिविधियों में वृद्धजनों का जुड़ाव होगा तो वे वापस स्वस्थ्य और प्रसन्न हो जाएंगे. जिंदगी के प्रति उनका अनुराग बढ़ जाएगा. हौसला बढ़ेगा तो वे दवा से दूर हो जाएंगे.

बस, थोड़ा सा हमें उनके प्रति मेहनत करना है. थोड़ा सा साहस देना है. परिवार से टूटे लोग शरीर से ज्यादा मन से टूट जाते हैं और मन से टूटे को जोडऩा आसान नहीं होता लेकिन मुश्किल कुछ भी नहीं है. दो को खड़ा कीजिए, दस अन्य स्वयं सामने आ जाएंगे. इसमें जेंडर का कोई भेद नहीं हैं. वृद्धजनों का अर्थ माता और पिता दोनों ही हैं और दोनों ही अपने बच्चों से सताये हुए हैं. इस बार वृद्धजन दिवस पर हमें, हम सबको संकल्प लेना होगा कि अबकी बार वे वृद्धाश्रम में नहीं, कौशल की पाठशाला में रह रहे होंगे. वृद्धाश्रम को कौशल की पाठशाला में परिवर्तन ही भारतीय संस्कृति की ओर वापसी का पहला कदम होगा. नालायक बच्चों के लिए यह एक पाठ होगा कि उन्होंने कौन सा अनमोल हीरा गंवा दिया है. बाजार को अपना काम करने दीजिए, हम सब अपना काम करेंगे. एक बार कोशिश तो करके देखिए. (लेखक वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया शिक्षा से संबद्ध हैं)

समाज सहयोग से संघ शताब्दी यात्रा सुगम बनी

01_10_2025-rss1_24066262.webp.jpeg.webp

दिल्ली ।

दत्तात्रेय होसबाले

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य को अभी सौ वर्ष पूर्ण हो रहेहै। इस सौ वर्ष की यात्रा में कई लोग सहयोगी और सहभागीरहे हैं। यह यात्रा परिश्रम पूर्ण और कुछ संकटों से अवश्यघिरी रही, परंतु सामान्य जनों का समर्थन उसका सुखद पक्षरहा। आज जब शताब्दी वर्ष में सोचते हैं तो ऐसे कई प्रसंगऔर लोगों का स्मरण आता है, जिन्होंने इस यात्रा कीसफलता के लिए स्वयं सब कुछ समर्पित कर दिया।

प्रारंभिक काल के वे युवा कार्यकर्ता एक योद्धा की तरह देशप्रेम से ओत-प्रोत होकर संघ कार्य हेतु देशभर में निकल पड़े।अप्पाजी जोशी जैसे गृहस्थ कार्यकर्ता हों या प्रचारक स्वरूपमें दादाराव परमार्थ, बालासाहब व भाऊराव देवरस बंधु, यादवराव जोशी, एकनाथ रानडे आदि लोग डॉक्टर हेडगेवारजी के सान्निध्य में आकर संघ कार्य को राष्ट्र सेवा काजीवनव्रत मानकर जीवन पर्यन्त चलते रहे।

संघ का कार्य लगातार समाज के समर्थन से ही आगे बढ़तागया। संघ कार्य सामान्य जन की भावनाओं के अनुरूप होनेके कारण शनैः शनैः इस कार्य की स्वीकार्यता समाज मेंबढ़ती चली गई। स्वामी विवेकानंद से एक बार उनके विदेशप्रवास में यह पूछा गया कि आपके देश में तो अधिकतम लोगअनपढ़ हैं, अंग्रेज़ी तो जानते ही नहीं हैं, तो आपकी बड़ी-बड़ीबातें भारत के लोगों तक कैसे पहुँचेगी? उन्होंने कहा कि जैसेचीटियों को शक्कर का पता लगाने के लिए अंग्रेज़ी सीखनेकी ज़रूरत नहीं है, वैसे ही मेरे भारत के लोग अपनेआध्यात्मिक ज्ञान के चलते किसी भी कोने में चल रहेसात्विक कार्य को तुरंत समझ जाते हैं व वहीं वो चुपचापपहुँच जाते हैं। इसलिए वे मेरी बात समझ जायेंगे। यह बातसत्य सिद्ध हुई। वैसे ही संघ के इस सात्विक कार्य को धीरेक्यों न हो, सामान्य जन से स्वीकार्यता व समर्थन लगातारमिल रहा है।

संघ कार्य के प्रारंभ से ही संपर्कित व नये-नये सामान्यपरिवारों द्वारा संघ कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद व आश्रय प्राप्तहोता रहा। स्वयंसेवकों के परिवार ही संघ कार्य संचालन केकेंद्र रहे। सभी माता-भगिनियों के सहयोग से ही संघ कार्य कोपूर्णता प्राप्त हुई। दत्तोपंत ठेंगड़ी या यशवंतराव केलकर, बालासाहेब देशपांडे तथा एकनाथ रानडे, दीनदयाल उपाध्यायया दादासाहेब आपटे जैसे लोगों ने संघ प्रेरणा से समाजजीवन के विविध क्षेत्रों में संगठनों को खड़ा करने में अहमभूमिका निभाई। ये सभी संगठन वर्तमान समय में व्यापकविस्तार के साथ-साथ उन क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लानेमें सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समाज की बहनों के मध्य इसीराष्ट्र कार्य हेतु राष्ट्र सेविका समिति के माध्यम से मौसी जी केलकर से लेकर प्रमिलाताई मेढ़े जैसी मातृसमान हस्तियोंकी भूमिका इस यात्रा में अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

संघ द्वारा समय-समय पर राष्ट्रीय हित के कई विषयों कोउठाया गया। उन सभी को समाज के विभिन्न लोगों कासमर्थन प्राप्त हुआ, जिनमें कई बार सार्वजनिक रूप सेविरोधी दिखने वाले लोग भी शामिल रहे। संघ का यह भीप्रयास रहा कि व्यापक हिंदू हित के मुद्दों पर सभी का सहयोगप्राप्त किया जाए। राष्ट्र की एकात्मता, सुरक्षा, सामाजिकसौहार्द तथा लोकतंत्र एवं धर्म-संस्कृति की रक्षा के कार्य मेंअसंख्य स्वयंसेवकों ने अवर्णनीय कष्ट का सामना किया औरसैकड़ों का बलिदान भी हुआ। इन सबमें समाज के संबल काहाथ हमेशा रहा है।

1981 में तमिलनाडु के मीनाक्षीपुरम में भ्रमित करते हुए कुछहिंदुओं का मतांतरण करवाया गया। इस महत्वपूर्ण विषय परहिंदू जागरण के क्रम में आयोजित लगभग पाँच लाख कीउपस्थिति वाले सम्मेलन की अध्यक्षता करने हेतु तत्कालीनकांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्णसिंह उपस्थित रहे। 1964 मेंविश्व हिन्दू परिषद की स्थापना में प्रसिद्ध संन्यासी स्वामीचिन्मयानंद, मास्टर तारा सिंह व जैन मुनी सुशील कुमार जी, बौद्ध भिक्षु कुशोक बकुला व नामधारी सिख सद्गुरु जगजीतसिंह इनकी प्रमुख सहभागिता रही। हिन्दू शास्त्रों मेंअस्पृश्यता का कोई स्थान नहीं है यह पुनर्स्थापित करने केउद्देश्य से श्री गुरूजी गोलवलकर की पहल पर उडुपी मेंआयोजित विश्व हिंदू सम्मेलन में पूज्य धर्माचार्यों सहित सभीसंतों-महंतों का आशीर्वाद व उपस्थिति रही। जैसे प्रयागसम्मेलन में न हिंदुः पतितो भवेत् ( कोई हिन्दू पतित नहीं होसकता) का प्रस्ताव स्वीकार हुआ था वैसे ही इस सम्मेलन काउद्घोष था – हिंदवः सोदराः सर्वे अर्थात सभी हिन्दू भारत माताके पुत्र हैं। इन सभी में तथा गौहत्या बंदी का विषय हो या रामजन्मभूमि अभियान, संतों का आशीर्वाद संघ स्वयंसेवकों कोहमेशा प्राप्त होता रहा है।

स्वाधीनता के तुरंत पश्चात राजनीतिक कारणों से संघ कार्यपर तत्कालीन सरकार द्वारा जब प्रतिबंध लगाया गया, तबसमाज के सामान्य जनों के साथ अत्यंत प्रतिष्ठित व्यक्तियोंने विपरीत परिस्थितियों में भी संघ के पक्ष में खड़े होकर इसकार्य को संबल प्रदान किया। यही बात आपातकाल केसंकट समय में भी अनुभव में आई। यही कारण है कि इतनीबाधाओं के पश्चात भी संघ कार्य अक्षुण्ण रूप से निरंतर आगेबढ़ रहा है। इन सभी परिस्थितियों में संघ कार्य एवंस्वयंसेवकों को सँभालने का दायित्व हमारी माता-भगिनीयों नेबड़ी कुशलता से निभाया। यह सभी बातें संघ कार्य हेतु सर्वदाप्रेरणास्रोत बन गयी हैं।

भविष्य में राष्ट्र की सेवा में समाज के सभी लोगों के सहयोगएवं सहभागिता के लिए संघ स्वयंसेवक शताब्दी वर्ष मेंघर-घर संपर्क के द्वारा विशेष प्रयास करेंगे। देशभर में बड़ेशहरों से लेकर सुदूर गाँवों के सभी जगहों तक तथा समाज केसभी वर्गों तक पहुँचने का प्रमुख लक्ष्य रहेगा। समूचे सज्जनशक्ति के समन्वित प्रयासों द्वारा राष्ट्र के सर्वांगीण विकासकी आगामी यात्रा सुगम एवं सफल होगी।

(लेखक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह हैं)

संघ के 100 साल: दो अक्टूबर, 2025 को रेशमबाग मैदान, नागपुर के भाषण में क्या होगा खास

1-7.jpeg

दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का विजयादशमी उत्सव हर वर्ष एक महत्वपूर्ण अवसर होता है, जहां संघ प्रमुख (सरसंघचालक) डॉ. मोहन भागवत का भाषण राष्ट्र के सामने दिशा-निर्देश प्रदान करता है। 2 अक्टूबर, 2025 को होने वाला यह भाषण विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि यह संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष का प्रारंभ चिह्नित करेगा। आरएसएस की स्थापना 1925 में डॉ. केशवराव बलराम हेडगेवार द्वारा विजयादशमी के दिन हुई थी, और 2025 में यह संगठन अपने 100 वर्ष पूरे कर रहा है। इस भाषण में क्या खास होगा, इसका अनुमान संघ की परंपराओं, हाल की घटनाओं, पूर्व भाषणों और शताब्दी योजनाओं के आधार पर लगाया जा सकता है।

सबसे पहले, इस भाषण की विशेषता होगी शताब्दी उत्सव का उद्घाटन। आरएसएस ने घोषणा की है कि 2 अक्टूबर, 2025 को नागपुर के रेशमबाग में सुबह 7:40 बजे विजयादशमी उत्सव आयोजित होगा, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे। डॉ. भागवत का उद्बोधन इस उत्सव का केंद्रबिंदु होगा, जो संघ के 100 वर्षों की यात्रा को रेखांकित करेगा। यह भाषण न केवल इतिहास की समीक्षा करेगा, बल्कि भविष्य की दृष्टि भी प्रस्तुत करेगा, जो संघ के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

भाषण में संघ की ऐतिहासिक यात्रा पर गहन चिंतन होने की संभावना है। डॉ. भागवत संभवतः 1925 से शुरू हुई संघ की कहानी को याद करेंगे – कैसे एक छोटे से शाखा से यह संगठन लाखों स्वयंसेवकों का विशाल नेटवर्क बन गया। वे स्वतंत्रता संग्राम में संघ की भूमिका, आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा, और विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में सेवा कार्यों का उल्लेख करेंगे। उदाहरण के लिए, 2024 के विजयादशमी भाषण में उन्होंने हिंदू समाज की एकता और सांस्कृतिक मूल्यों पर जोर दिया था, जो 2025 में शताब्दी संदर्भ में और गहराई से दोहराया जा सकता है। विशेष रूप से, संघ के योगदान को राष्ट्र-निर्माण के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास में उसके अनुषांगिक संगठनों की भूमिका।

दूसरी प्रमुख विशेषता होगी हिंदू एकता और सामाजिक सद्भाव पर बल। डॉ. भागवत अक्सर जातिगत विभाजन को दूर करने की बात करते हैं। 2024 में उन्होंने जातियों के बीच पुल बनाने और कमजोरी को अस्वीकार करने पर जोर दिया था। 2025 में, शताब्दी वर्ष में, यह संदेश और मजबूत होगा, खासकर वर्तमान राजनीतिक-सामाजिक परिदृश्य में। वे संभवतः बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचारों, वैश्विक युद्धों और ‘डीप स्टेट’, ‘वोकिज्म’ तथा ‘कल्चरल मार्क्सिज्म’ जैसे खतरों का जिक्र करेंगे, जैसा कि पिछले वर्ष किया था। भारत की विविधता को ताकत बताते हुए, वे ‘धर्म’ को जीवन-प्रेरणा के रूप में परिभाषित करेंगे, न कि मात्र मजहब के रूप में।

शताब्दी वर्ष की योजनाएं इस भाषण को और खास बनाएंगी। संघ ने एक लाख से अधिक ‘हिंदू सम्मेलनों’ और ‘बिरादरी गोष्ठियों’ की योजना बनाई है, जो समाज को एकजुट करने पर केंद्रित होंगी। डॉ. भागवत इन कार्यक्रमों का रोडमैप प्रस्तुत कर सकते हैं, जिसमें युवाओं की भागीदारी, स्वदेशी अपनाने और राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर होगा। वे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे माध्यमों पर सांस्कृतिक प्रभाव की चर्चा कर सकते हैं। वैश्विक संदर्भ में, इजराइल-हमास संघर्ष या कश्मीर की स्थिति का उल्लेख हो सकता है।

इसके अलावा, भाषण में संघ की अपोलिटिकल छवि को मजबूत करते हुए, राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताया जाएगा। 2025 में लोकसभा चुनावों के बाद के परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए, वे स्थिर सरकारों के महत्व पर बात कर सकते हैं, लेकिन प्रत्यक्ष राजनीतिक टिप्पणियों से बचेंगे। विशेष घोषणाएं जैसे नए सेवा प्रकल्प या अंतरराष्ट्रीय विस्तार की योजनाएं शामिल हो सकती हैं, क्योंकि संघ अब 40 से अधिक देशों में सक्रिय है।

कुल मिलाकर, यह भाषण संघ के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ होगा, जो अतीत की उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। डॉ. भागवत का संदेश एकता, शक्ति और सांस्कृतिक गौरव पर केंद्रित होगा, जो लाखों स्वयंसेवकों को प्रेरित करेगा। शताब्दी वर्ष में यह भाषण न केवल आरएसएस के सदस्यों के लिए, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी साबित होगा, क्योंकि यह भारत की सनातन परंपराओं को आधुनिक संदर्भ में जोड़ेगा।

आयुष्मान भारत: सात वर्षों का स्वर्णिम सफर और नारी सशक्तिकरण की नई उड़ान

images.png

दिल्ली। भारत, जहां विविधता और विशालता एक साथ सांस लेती हैं, उस देश ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) केमाध्यम से अपने नागरिकों के स्वास्थ्य को सुरक्षित करने का एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। 23 सितंबर 2018 को शुरू हुई यह योजना, 2025 में अपने सातसाल पूरे कर चुकी है और दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना बन गई है। यह 50 करोड़ से अधिक गरीब और असुरक्षित लोगों को प्रति परिवारप्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करती है। इस नवरात्रि के पावन अवसर पर, जब हम माँ दुर्गा की आराधना करते हैं, यह योजना ‘नारीतू नारायणी’ के संदेश को साकार करती है, जो नारी को शक्ति, आत्मनिर्भरता और सम्मान का प्रतीक बनाती है।

आयुष्मान भारत ने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाया, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नवरात्रि में हम माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं, जो नारी शक्ति का प्रतीक हैं—‘हे नारी! तू काली है, तू दुर्गा है, तू नारायणी, जगदम्बा है।’ ठीक उसी तरह, आयुष्मान भारत ने महिलाओं को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है। अब महिलाएं अपने और अपने परिवार के इलाज के लिए किसी पर निर्भर नहीं हैं। इस योजना के तहत 34.7 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा महिलाओं के नाम पर है। विशेष रूप से, हाल ही में शुरू किए गए आयुष्मान वय वंदना कार्ड में 75.41 लाख कार्डों में से 32.3 लाख महिलाओं के लिए हैं, जो यह दर्शाता है कि महिलाएं इस योजना की मुख्य लाभार्थी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों ने पिछले सात वर्षों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, और स्टैंड-अप इंडिया जैसी योजनाओं ने जहां महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया, वहीं आयुष्मान भारत ने उन्हें स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्वावलंबी बनाया। अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाएं, चाहे वे दिहाड़ी मजदूर हों, घरेलू कामगार हों या छोटे व्यवसायों से जुड़ी हों, बिना आर्थिक चिंता के गंभीर बीमारियों का इलाज करवा सकती हैं। यह नारी शक्ति का वह उत्सव है, जो नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ दुर्गा की कृपा से और सशक्त होता है।

आयुष्मान भारत ने स्वास्थ्य सेवाओं को लोकतांत्रिक बनाया है। 27,000 से अधिक पैनल अस्पतालों के साथ, यह योजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से प्रभावी है। अस्पताल में भर्ती से लेकर जटिल सर्जरी, कैंसर, हृदय रोग और किडनी संबंधी बीमारियों तक, यह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है। डिजिटल इंडिया के साथ एकीकृत, आधार-लिंक्ड पहचान और ऑनलाइन रिकॉर्ड ने पारदर्शिता सुनिश्चित की है। परिवहन व्यय और भर्ती से पहले और बाद के खर्चों को शामिल करने से मरीजों पर आर्थिक बोझ कम हुआ है।

हाल ही में, 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया, जिससे 6 करोड़ बुजुर्ग लाभान्वित होंगे। यह कदम समाज के उन वरिष्ठ नागरिकों, विशेषकर महिलाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो जीवनभर परिवार और समाज की सेवा करती हैं। आयुष्मान वय वंदना कार्ड के तहत 1.06 लाख क्लेम सेटल किए गए हैं, जो योजना की त्वरित कार्यप्रणाली को दर्शाता है।

दिल्ली के 35वें राज्य के रूप में इस योजना में शामिल होने से यह स्पष्ट है कि आयुष्मान भारत की स्वीकार्यता राष्ट्रव्यापी है। केवल पश्चिम बंगाल ही अब इस योजना से बाहर है, और हम आशान्वित हैं कि वह भी जल्द इसका हिस्सा बनेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिहीन परिवार, अनुसूचित जाति-जनजाति, और दिव्यांग व्यक्तियों को प्राथमिकता दी गई है, जबकि शहरी क्षेत्रों में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को शामिल किया गया है। यह सुनिश्चित करता है कि समाज का सबसे कमजोर वर्ग इस योजना का लाभ उठाए।

हालांकि आयुष्मान भारत ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है, फिर भी कुछ चुनौतियां बाकी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी, निजी अस्पतालों की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता, और डिजिटल प्रक्रियाओं को और सरल बनाने की जरूरत है। सरकार इन मुद्दों पर लगातार काम कर रही है ताकि यह सुनिश्चित हो कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न रहे।

नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें नारी शक्ति की याद दिलाता है। ‘नारी तू है नारायणी, तुझसे ही संसार बना’—यह भाव आयुष्मान भारत के माध्यम से साकार हो रहा है। जिस तरह माँ दुर्गा असुरों का संहार कर संसार को रक्षा प्रदान करती हैं, उसी तरह यह योजना गरीब और असुरक्षित परिवारों को बीमारी के दानव से बचाती है। विशेष रूप से, महिलाओं के लिए यह योजना एक वरदान है, जो उन्हें न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा देती है, बल्कि आत्मनिर्भरता का नया आत्मविश्वास भी प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों ने इस दिशा में ऐतिहासिक बदलाव लाए हैं। महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सशक्त बनाने का उनका संकल्प आयुष्मान भारत के माध्यम से स्पष्ट दिखाई देता है। यह योजना न केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जहां हर नागरिक, विशेषकर नारी, सम्मान और सुरक्षा के साथ जीवन जी सकती है।

आयुष्मान भारत केवल एक स्वास्थ्य बीमा योजना नहीं, बल्कि एक सामाजिक क्रांति है। यह भारत के हर कोने में स्वास्थ्य समानता लाने का प्रयास है। नवरात्रि के इस पवित्र अवसर पर, जब हम माँ दुर्गा की शक्ति का उत्सव मना रहे हैं, आयुष्मान भारत हमें यह विश्वास दिलाता है कि नारी शक्ति के बिना कोई समाज समृद्ध नहीं हो सकता। यह योजना गरीबों के लिए आशा की किरण है और भारत को स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर है। हमारा संकल्प है कि इसे और समावेशी, प्रभावी और मजबूत बनाया जाए, ताकि भारत विश्व मंच पर एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान और मजबूत कर सके।

scroll to top