कब तक महिलाएं शिकार होती रहेंगी

2-17.jpeg

देश में एक के बाद एक जिस तरह अलग अलग प्रदेशों से बलात्कार से जुड़ी भयावह खबरें आ रहीं है, उसके बाद प्रश्न उठता है कि क्या हमारी न्याय व्यवस्था बलात्कार की पीड़िताओं को न्याय दिलवा पाने मेें सक्षम नहीं है?

किश्तवाड़/ जम्मू कश्मीर: थाने के एसएचओ जहीर इकबाल ने दिया बलात्कार के आरोपी मुस्लिम लड़के का साथ। जहीर सस्पेंड कर दिया गया है लेकिन ऐसे मामलों में सस्पेंड पुलिस वाला कुछ दिनों बाद फिर वापस लौट आता है। बलात्कार का आरोपी भी निचली नहीं तो उससे बड़ी अदालत से छूट कर फिर समाज के बीच महिलाओं के लिए हमेशा खतरा बना घूमता रहता है। देश में एक के बाद एक जिस तरह अलग अलग प्रदेशों से बलात्कार से जुड़ी भयावह खबरें आ रहीं है, उसके बाद प्रश्न उठता है कि क्या वर्तमान न्याय व्यवस्था बलात्कार की पीड़िताओं को न्याय दिलवा पाने मेें सक्षम नहीं है? अब समाज के बीच इस सामाजिक बुराई खिलाफ एक स्वर में आवाज उठनी चाहिए। मिलकर सब फैसला करें कि महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित हो और कानून के हाथ से अपराधी के निकलने के लिए कोई सुराख ना बचे।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक मुस्लिम युवक ने नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घिनौनी घटना पर इलाके के लोगों और पीड़िता के परिजनों ने रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया। न्याय की मांग करते हुए वे सड़क पर उतरे।

जानकारी के अनुसार इन प्रदर्शनकारियों पर एसएचओ जहीर इकबाल ने लाठीचार्ज करवाया। एसएचओ पर आरोपी का साथ देने का भी आरोप लगा है। वहीं इस लाठीचार्ज में एक महिला के घायल होने की भी सूचना मिली है। फिलहाल मौके पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। वहीं मजिस्ट्रेट द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और एसएचओ इकबाल को सस्पेंड कर दिया गया है।

इतने गंभीर आरोप के बाद सस्पेंड हुआ। ऐसे मामलों में आम तौर पर देखा गया है कि सस्पेंड पुलिस वाला मामला ठंडा होते ही फिर वापस ड्यूटी पर बुला लिया जाता है।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top