ऑपरेशन विजय की कानपुर से शुरू हुई विशाल यात्रा

2-2-5-e1724308821399.jpeg

शिवम कुमार

मुख्य कार्यालय से शुरू हुई ऑपरेशन विजय की इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा पूरे कानपुर नगर में आकर्षण का केंद्र रही

कानपुर: गैर राजनीतिक ऑपरेशन विजय ने 14 साल लंबे संघर्ष के बाद अब सामाजिक बुराइयों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष शुरू किया है। जिसके तहत ‘इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा’ स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक पर्व पर 15 अगस्त 2024 कानपुर से शुरु की।

यात्रा कानपुर नगर स्थित ऑपरेशन विजय के मुख्य कार्यालय से मोती झील तक निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में 04 पहिया और दो पहिया वाहनों के साथ-साथ ऑपरेशन विजय उत्तर प्रदेश के कई जिलों के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ कानपुर नगर व आसपास के ऑपरेशन विजय पदाधिकारी, योद्धा व समर्थक शामिल हुए।

मुख्य कार्यालय से शुरू हुई ऑपरेशन विजय की इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा पूरे कानपुर नगर में आकर्षण का केंद्र रही, जिसे स्थानी लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर अपनी खुशी जताई। ऑपरेशन विजय यात्रा का कदम कदम पर भव्य स्वागत किया गया, जो यात्रा 02 घंटे में पूरी होनी थी वह जगह-जगह स्वागत व आम जनता की मिल रहे समर्थन की वजह से करीब 06 घंटे तक चली।

ऑपरेशन विजय द्वारा निकाली गई इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा में पुष्प वर्षा कर व ऑपरेशन विजय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यात्रा नेतृत्वकर्ता शिवमंगल सिंह आईपी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी को फूलमाला पहनाकर एवं मिठाइयां खिलाकर स्वागत करने वालों में प्रमुख बलराम केसरी, सागर द्विवेदी, राजकुमार गुप्ता, जीतू चौरसिया, अनुभव ओमर, मनीष कोहली, मुन्ना गुप्ता, विजय अजमानी, राम सिंह चंदेल, सुधीर कुमार यादव (पार्षद), शुक्ला टायर वाले आदि दर्जनों व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी शामिल रहे।

वही यात्रा में शामिल होने वाले प्रमुख पदाधिकारी में शिवमंगल सिंह (आईपी) राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुचेता यादव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), विवेश कुमार (एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद) प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव, प्रियंका यादव (एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद) राष्ट्रीय महासचिव, विजय प्रताप सिंह (एडवोकेट) उत्तर प्रदेश अध्यक्ष,कांति शरण निगम (यात्रा यातायात नियंत्रण प्रभारी), राधेश्याम यादव (जिलाध्यक्ष) कानपुर नगर, संजय यादव (जिलाध्यक्ष) कानपुर देहात, कुसुम लता (जिलाध्यक्ष) सुल्तानपुर, डॉ. राजधारी यादव (जिलाध्यक्ष) आजमगढ़, अभिषेक सिंह जिला अध्यक्ष बनारस हरिकृष्ण (जिलाध्यक्ष) हमीरपुर, रामप्रताप सिंह सेंगर (जिलाध्यक्ष) जालौन, सुखपाल सिंह (जिलाध्यक्ष) शाहजहांपुर, रामकिशोर सिंह (जिलाध्यक्ष) ओरैया, रोहित कुमार निषाद (जिलाध्यक्ष) उन्नाव अल्का मिश्रा, भगवान दिन अग्निहोत्री, प्रखर पाठक, सर्वेश यादव, सोमपाल, राजेश यादव सहित ऑपरेशन विजय के वरिष्ठ पदाधिकारी योद्धा समर्थक व मीडिया बंधु शामिल हुए।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top