जयपुर : आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा इन दिनों संसद में सरकार से आम आदमी से जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी इस सक्रियता की काफी तारीफ हो रही है। लेकिन उनकी अपनी शादी की कहानी भी चर्चा में रही है। सितंबर 2023 में उदयपुर में हुई उनकी शादी को लेकर कई सवाल उठे थे। अब जब कुछ लोग उनकी संपत्ति और शादी के खर्च को लेकर सवाल कर रहे हैं, तो एक एंगल सामने आ रहा है कि शादी का पूरा खर्च उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने उठाया।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी उदयपुर के दो लग्जरी होटलों में हुई। राघव की बारात ताज लेक पैलेस में ठहरी, जहां से नाव द्वारा लीला पैलेस पहुंचकर मुख्य विवाह समारोह हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताज लेक पैलेस में 40-50 कमरे बुक किए गए थे, जबकि लीला पैलेस में मेहमानों और समारोह का इंतजाम था। लगभग 100-200 मेहमान शामिल हुए। वेडिंग प्लानर्स के अनुसार, ऐसे 5-स्टार पैलेस वेडिंग का खर्च आमतौर पर 1 से 5 करोड़ रुपये तक हो सकता है, जिसमें कमरों का किराया, डेकोर, खान-पान और अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।
राघव चड्ढा के चुनावी हलफनामों (माइनेटा डेटा) के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति (नेट वर्थ) लगभग 20 लाख से 50 लाख रुपये के आसपास रही है। एक हलफनामे में movable assets करीब 37 लाख रुपये दिखाए गए थे, जबकि immovable assets शून्य थे। कोई बड़ी देनदारी भी नहीं। चार्टर्ड अकाउंटेंट होने के बावजूद उनकी आय सांसद वेतन और कुछ निवेशों तक सीमित दिखती है। इतनी बड़ी शादी के खर्च को अपनी पूरी संपत्ति से वहन करना उनके लिए मुश्किल होता।
दूसरी ओर, परिणीति चोपड़ा एक सफल बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। उनकी नेट वर्थ विभिन्न रिपोर्ट्स में 60 से 74 करोड़ रुपये तक बताई जाती है। फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य स्रोतों से उनकी सालाना कमाई करोड़ों में है। उन्होंने खुद घर की फाइनेंस मैनेजमेंट संभालने की बात कही है, क्योंकि “उनकी जॉब अच्छा पैसा देती है”। शादी के समय परिणीति की फाइनेंशियल स्थिति मजबूत थी।
कुछ फिल्मी पंडितों द्वारा यह एंगल दिया जा रहा है कि शादी का सारा खर्च परिणीति चोपड़ा ने उठाया। लग्जरी होटलों में ठहरने, मेहमानों की व्यवस्था और समारोह की भव्यता को देखते हुए यह संभव लगता है कि अभिनेत्री की आय ने इसे संभव बनाया। बाद में राघव चड्ढा ने भी स्पष्ट किया कि यह 5-स्टार होटल था, कोई 7-स्टार नहीं, और कमरों की कीमत 10 लाख नहीं थी। लेकिन कुल खर्च को लेकर सवाल तो है। जिसका जवाब राघव ने अब तक नहीं दिया है।



