राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर हुई चर्चा

unnamed-4.jpg

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने आज शाम नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की।

श्री शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, चिकित्सा बुनियादी ढांचे के विस्तार तथा आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।

भेंट के दौरान राज्य में केंद्र सरकार की महत्त्वपूर्ण योजना ‘आयुष्मान भारत’ सहित अन्य लोक कल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने, अस्पतालों की सुविधाओं में वृद्धि करने तथा आधुनिक चिकित्सा संसाधनों के विस्तार के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।

श्री शर्मा ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर सुधार हो रहा है।चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से आमजन को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए राजस्थान में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए हरसंभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top