युववाणी के लिए आवेदन आमंत्रित

images-1-3.jpeg

नई दिल्ली। आकाशवाणी दिल्ली द्वारा युवाओं को प्रसारण क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित कार्यक्रम “युववाणी” के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक युवा 1 फरवरी से 28 फरवरी तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म प्राप्त करने का स्थान प्रसारण भवन का कमरा संख्या 37 निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आकाशवाणी के मंच पर अपनी प्रस्तुति देने और रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर उपलब्ध कराना है।

अहर्ता:

अभ्यर्थी 12वीं उत्तीर्ण हो।
उम्र – 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक न हो।

हिंदी एवं अंग्रेज़ी भाषा का अच्छा ज्ञान हो।

प्रसारण कार्य में रुचि रखता हो।

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। यह स्पष्ट किया जाता है कि यह कोई स्थायी रोजगार का माध्यम नहीं है। आवश्यकता के अनुसार प्रतिभागियों को असाइनमेंट दिए जाएंगे।

कार्यक्रम प्रमुख मनीषा जैन ने योग्य युवाओं से आह्वान किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए आकाशवाणी से जुड़ें। मनीषा जैन ने इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में इस कार्यक्रम से जुड़े युवाओं ने प्रसारण और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है और पत्रकारिता के क्षेत्र में नाम कमाया है।

सहायक निदेशक कार्यक्रम प्रमोद कुमार ने आशा व्यक्त की कि आकाशवाणी के दूसरे कार्यक्रमों की तरह यह कार्यक्रम भी दिल्ली-एनसीआर के युवाओं के लिए उनकी रचनात्मकता अभिव्यक्त करने का सशक्त मंच सिद्ध होगी।

प्रमोद कुमार ने बताया कि सहायक निदेशक कार्यक्रम स्पर्शिता श्रीवास्तव और कार्यक्रम अधिकारी संतोष द्विवेदी मनुज की टीम मिलकर इस कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वय का दायित्व निभाएगी।

इच्छुक एवं योग्य युवा निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top