कुत्ता कथा

2-1-14.jpeg

सुशांत झा

कथा 01

जज साब ने कुत्तों पर जो अपना फैसला दिया है, मुझे घणा संदेह है कि यह एक राजनीतिक फैसला है। मुद्दा कुत्ता भले ही हो, निशाना कहीं और होगा। वैसे भी मुई सरकार अवैध घुसपैठियों पर लगी हुई है, तो ऐसे में जजों का शासन से प्रभावित हो जाना कोई आश्चर्यजनक बात नहीं लगती। ध्यान रहे, जजों ने डॉगियों के बारे में ऐसा कोई फैसला नहीं सुनाया है– जिनके मालिक उन्हें लेकर सार्वजनिक जगहों पर, पार्कों में और लिफ्ट तक में मल-मूत्र त्याग करवाते रहते हैं। आप कह सकते हैं ये डॉगी कुलीन घरों के वे आवारा बच्चे हैं जो कई बार अपनी महंगी गाड़ी किसी ठेले या पटरी वाले पर चढ़ा देते हैं और बाद में कानूनी झोल का फायदा उठाकर बच जाते हैं। गली के कुत्तों का कोई रखवाला नहीं है।

वैसे गली के कुत्ते भी कम नहीं हैं—एक तो मुए बिना किसी लाभ की उम्मीद के आबादी बढ़ाते रहते हैं। ऊपर से म्यूनिसपैलिटी वाले आंख मूंद लेते हैं। कुत्तों के परिवार नियोजन का बजट अधिकारी खा जाते हैं। कर्मचारी पहले से ही कम है। मेरे एक मित्र का कहना है कि जब सरकार स्कूल-कॉलेज में शिक्षक बहाल नहीं कर रही तो कुत्ता पकड़ने/नियोजन विभाग में कर्मचारी क्यों भर्ती करेगी? सुधी पत्रकारों को इस पर शोध करना चाहिए कि पिछले दस सालों में कुत्ता नियंत्रण/नियोजन विभाग में कितना बजट बढ़ा है या कितने कर्मचारी बहाल हुए हैं।
पुलिस विभाग में कई बार ये जुमला चलता है कि फलाने साब ने कुत्ते का खाना खाकर फ्लैट खरीद लिया। दरअसल, साब डॉग स्क्व़ॉड में अधिकारी थे। कुत्ते दुबले होते जाते थे, लेकिन साब का धन बढ़ रहा था।
बहुत पहले सरिता या गृहशोभा पत्रिका में मैंने एक चुटकुला पढ़ा था जिसमें पति अपनी पत्नी से कह रहा है:
‘अजी सुनती हो। म्यूनिसपैलिटी वाले शहर के तमाम आवारा कुत्तों को पकड़ रहे हैं’
पत्नी: ‘तभी तो कहती हूँ कि कुछ दिन घर से बाहर न निकला करो।’
आजकल तो ऐसे चुटकुले भी नहीं लिखे जाते।

वैसे कुत्तों को अगर शहर से निकाल दिया गया तो सोचिए क्या स्थिति होगी? हमने शहरों में, अपार्टमेंटों में पहले ही मैना, गोरैया और गिलहरी देखना बंद कर दिया है। बिल्लियों का भी वही हाल है। मैं कैट की बात नहीं कर रहा। हिंदी में म्याऊँ करने वाली बिल्ली की बात कर रहा हूँ। अनिल यादव अपने प्रसिद्ध यात्रा वृत्तांत ‘वह भी कोई देस है महाराज’ में लिखते हैं कि जब वे और उनका दोस्त नगालैंड की सीमा में गया तो चिड़ियाँ दिखनी बंद हो गई। सौ किलोमीटर के बाद भी जब कुत्ते नहीं दिखे तो दोनों भयांक्रांत हो गए और दोस्त ने इशारे से कहा कि वहाँ से लौटना ही बेहतर है।

कुत्ते सर्वहारा वर्ग के भी प्रतीक हैं और हमारी सामासिक संस्कृति के भी। कुत्तों को भैरव का वाहन माना गया है। कुत्तों की कृपा से कई तांत्रिकों की दुकानें चलती हैं। डिप्रेसन के शिकार, ऑफिस में अपने बॉस से परेशान, असफल किस्म के व्यापारी और अमेरिकी वीजा नहीं पाने वाले कई लोग भी कुत्तों को खाना खिलाकर ग्रह दशा बदलने की उम्मीद करते हैं।

ऐसे में मुझे पक्का यकीन है कि जो लोग कुत्तों के समर्थन में आन्दोलन कर रहे हैं–उनमें दो तरह के लोग होंगे। एक राजनीतिक चेतना से सम्पन्न लोग और दूसरे धार्मिक रूप से आस्थावान। राजनीतिक लोग वाम प्रवृत्ति के हो सकते हैं–क्योंकि डॉगी पालने की उनकी क्षमता नहीं होती। यहाँ डॉगी पूँजीवाद या कहें तो एक हद तक दक्षिणपंथ का प्रतीक है। कोर्ट, डॉगियों के खिलाफ बोलने का साहस नहीं जुटा सकता। ऐसे में अदालत ने कुत्तों के खिलाफ फैसला देकर दो वर्गों को नाराज कर दिया है। रही बात सरकार की, तो उसे वामपंथियों से इस मामले में ज्यादा समस्या नहीं होगी। लेकिन ‘भैरव वाहन’ वाले उसका खेल खराब कर सकते हैं।
वैसे देखा जाए तो शहरी समाज में, घनी आबादी वाले इलाकों में गली के कुत्ते हैं भी बहुत। भोजन का भरपेट जुगाड़ हो जाता है। उधर गांव के कुत्ते भूखे मर रहे हैं। गांव वीरान हो रहे हैं और घरों में लोहे के फाटक लग गए हैं। दूसरी तरफ शहर के कुत्ते मुटा रहे हैं। डॉगीज़ को लाइफ स्टाइल वाली बीमारियाँ हो रही हैं। वे डिप्रेशन में जा रहे हैं और उन्हें रिहैब में रखा जा रहा है।

ऐसे में शहर के इन मोटे ताजे, बेरोजगार और अराजक कुत्तों पर कार्रवाई कर अदालत ने कोई बुरा काम नहीं किया है–लेकिन उनकी पूरी आबादी को शिफ्ट कर शेल्टर होम में भेजने का फरमान वैसा ही जैसा अमेरिका का राष्ट्रपति एक पूरे देश की आबादी को कहीं और बसाने के संदर्भ में कह रहा है।
जहाँ तक काटने की बात है तो अदालत कुलीन कुत्तों पर मौन है, गरीब कुत्तों पर कहर बरपा रही है। ये वैसा ही मामला है कि पंचायत सचिव का भ्रष्टाचार आपको दिख रहा है, लेकिन राजधानियों में बैठे बड़े सचिवों का भ्रष्टाचार नहीं दिख रहा है।

कुत्तों के समर्थन में इन पंक्तियों के लेखक ने पहले भी कीबोर्ड चलाई है और हमारा कीबोर्ड आगे भी इस पर चलेगा। हम कुत्तों के प्रति हुए इस अन्याय के प्रति अपना विरोध दर्ज करते हैं।
हमारी मांग है कि कुत्तों के सर्वांगीण हित के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जाए, तभी कोई फैसला हो।

कथा 02

सुबह-सुबह इनको(इनका एक और भाई है) किसी ने मुँह-अंधेरे घर के पास छोड़ दिया। ये काँय-काँय कर रहे थे, तो नींद खुली। इनका छोटा भाई थोड़ा शर्मीला निकला और मुझे देखते ही भाग गया। इसे मैंने खाने को कुछ दिया तो एक घंटा घर के बाहर धूप सेंकता रहा। फिर भैया पड़ोस में किसी से मिलने गए तो उनके पीछे-पीछे पड़ोसी के घर के बाहर बैठ गया।

गांव के कुत्ते आमतौर पर सबके होते हैं, हवा, पानी और चिड़ियों की तरह। मैंने सोचा जब तक गाँव में हूँ, इसके भोजन का इंतजाम तो हो ही जाएगा, क्या पता था कि नामुराद एक ही घंटे में पड़ोस में जाकर बैठ जाएगा!
शायद इसकी मम्मी पड़ोस के गांव की है। पाँच-छह बच्चे होंगे तो किसी ने मेरे टोले में छोड़ दिया। दिक्कत क्या है कि हमारे यहाँ आबादी कम है और रात-बिरात कभी-कभी सियार टहल लेते हैं। ऐसे में इन पिल्लों का भगवान मालिक है।

वैसे, एक बार मेरे टोले से किसी ने ऐसे ही छह पिल्ले-पिल्लियों में से दो को नहर पार दूसरे टोले में भेज दिया था। लेकिन कुतिया ने दो किलोमीटर दूर तक सूँघ लिया था और मैंने देखा कि वह दोनों बच्चों को बारी-बारी मुँह में दबाए हुए नहर में तैरकर इस पार ले आई थी। उस ज़माने में नहर बननी शुरू ही हुई थी। घटना तीस साल पुरानी होगी। नहर अभी भी बन ही रही है।

बचपन में कुत्तों का संग अपना प्रिय शगल था। साथ ही चिड़ियों के घोंसले में जाकर उनके बच्चे देखना। मेरा दो साल का बेटा कुत्तों को देखते ही मचलने लगता है और ‘कुत्ता बाबू-कुत्ता बाबू, आओ-आओ’ कहकर पुकारता है। कुतिया बच्चे को जन्म देती थी तो दादी रोटी देती थी, खिलाने के लिए। आमतौर पर किसी न किसी ‘गोठुल्ले'(गाय-भैंस रखने की जगह, जहाँ पुआल या लकड़ी भी हो) में वो बच्चे को जन्म देती थी। जो लोग जान-पहचान के होते, सिर्फ वही बच्चे तक जा सकते थे, बाकी लोगों को देखकर कुतिया गुर्राती थी।

मेरे बाबा बोलते थे कि सबसे बढ़िया ‘कतिका कुकुर’ होता है, यानी वो कुत्ता जो कार्तिक में जन्म लेता है। उनका कहना था कि कतिका कुकुर चोरों के अभियान पर निकलते ही समझ जाता है कि चोर आने वाला है। एक बार हमारे परिवार(परिवार माने छह सात गोतिया/दियाद का घर) का एक पालतू कुत्ता हमारे गाम-कक्का के साथ रेलवे स्टेशन चला गया। वो फिर नहीं लौटा। मैं बहुत रोया था। ये सन् 1985 की बात होगी। गाम कक्का रेलवे में नौकरी करते थे और कुत्ते, बिल्लियों, तोतों इत्यादि से उन्हें बहुत प्रेम था। वे साल-दो साल में गांव आते और चार-पांच महीना रहते। वे गुजरात में गांधीधाम में रहते थे और ट्रेन चलाते थे। वे जब गांव आते तो इलाके भर से उनके चेले जुट जाते और सरकार-सरकार कहते, क्योंकि वे खूब ‘पार्टी’ करते थे। वे तालाब के किनारे बंसी में काँटा फँसाकर मछली मारते थे और हमलोगों को गुलेल चलाना और पतंग उड़ाना सिखाते थे। वे कहते थे कि वो दिन दूर नहीं जब घर-घर में पर्दे पर हेममालिनी नाचेगी और लोगों को सिनेमा हॉल नहीं जाना पड़ेगा। सन् अस्सी-पचासी में गांव में ये बातें अजूबी लगती थी।
खैर, बात कुत्ते की हो रही थी। एक बार किसी दूसरे टोले के कुत्ते ने मेरे एक चाचा को काट लिया तो दूसरे चाचा ने कुत्ते को जाकर पीट दिया। उस कुत्ते के ‘मालिक’ ने पंचायत बिठाने की कोशिश की, लेकिन इधर के लोग भी कम नहीं थे। बात आई-गई हो गई।

मेरे पापा ने सन् 2000 के आसपास एक कुतिया को पाल लिया था। पाल क्या लिया था, वो पला गई थी। वो परित्यक्ता थी और कुपोषण की शिकार थी। पापा उसे खिलाने लगे। वो छोटी दादी के आंगन से चोरी करके कुछ खा पी आती थी। छोटी दादी ने उसका नाम ‘लूही’ रख दिया, शायद पुरानी मैथिली में इसका अर्थ चोरनी होता होगा! लेकिन वो नाम हमें पसंद आया और लूही उसका परमानेंट नाम हो गया। लगता था जैसे यूरोपियन टाइप का नाम हो। खैर, वो पापा की परम भक्त थी। एक बार उसने एक जहरीले सांप को घर में घुसने से पहले ही मार दिया था। उसके बाद से तो उसके भोजन की गुणवत्ता बढ़ा दी गई थी। लूही को ज्यादा मान-सम्मान मिलने लगा था। लेकिन उसकी संगति कुछ आवारा कुत्तों के साथ हो गई थी। ऐसी उड़ती हुई खबरें आईं कि वे गैंग बनाकर खेतों में अकेले-दुकले बकरियों का शिकार करने लगे थे। एकाध के तो सबूत भी मिले थे। लेकिन पापा को भरोसा नहीं था कि लूही ऐसा करेगी।

एक दिन लूही के गैंग ने चुपके से फिर एक बकरी का शिकार कर लिया। बकरी एक गरीब यादव की थी जिसकी बेटी और नाती उसे चराते थे। उसकी बेटी और नाती को उसके पति ने छोड़ दिया था और दूसरी शादी कर ली थी। वो नेपाल का रहने वाला था। ऐसे में बकरी उनके लिए बड़ा धन थी। लेकिन लूही ने बकरी का शिकार कर लिया। ऐसे में उस सत्रह साल के लड़के ने इलाके में उस गैंग के खात्मे का प्रण ले लिया। उसने कुदाल से कई कुत्तों की हत्या कर दी जिसमें लूही भी एक थी।

पापा को ये बात जब पता चली तो वो दो दिन तक खाना नहीं खाए। पापा नाराज भी बहुत हुए। वो बकरी वाला गांव का ही था, उसने अपने नाती को अपने किसी रिश्तेदार के पास कमाने दिल्ली भेज दिया। उसे लगा कि मेरे पापा कहीं उसकी पिटाई न कर दें। खैर, बात आई-गई हो गई।

मेरे मामा के पास भी एक कुत्ता था जिसका नाम उन्होंने रीगन रखा था। ये सन् अस्सी के दशक की बात है। मामा कम्यूनिस्ट थे और उन्होंने कुत्ते का नाम अमेरिका के राष्ट्रपति के नाम पर रखा था। उस समय मुझे ये बातें समझ में नहीं आती थीं। मधुबनी कम्यूनिस्टों का गढ़ होता था जहाँ से भोगेंद्र झा सांसद होते थे।
अब गाँव के कुत्तों में वो बात नहीं रही। घरों में लोहे के फाटक लग गए हैं और चारो तरफ चारदीवारी खड़ी है। कुत्तों को खाना देने वाला कोई नहीं है। कुत्ते तो कुत्ते बिल्लियाँ भी घर नहीं आ पाती हैं। कुत्ते-बिल्ली चूहे, कीट-पतंगे और सांप से रक्षा करते थे। वो सब अब पेस्ट क्रंटोल वाला ही करेगा आने वाले समय में। सबसे बड़ी बात ये कि कुत्ते घर की, टोले की और गांव की रखवाली करते थे। वे अजनबियों पर निगाह रखते थे। अब वैसा नहीं है।
गांवों में सन्नाटा पसर रहा है। लगता है सारे लोग शहरों में समा जाएँगे। कुछ मकान तो ऐसे हैं जहाँ उसका मालिक दस-दस साल से नहीं आया है। हालाँकि जब से बिजली-सड़क अच्छी हुई है, कुछ लोग रिटायर करके आए हैं।
लेकिन कुत्ते, बिल्लियों, गौरैयों और चिड़ियों के लिए जगह गांव में भी कम होती जा रही है।

कथा 03

(श्री झा के सोशल मीडिया खाते से साभार)

कहानी: एक जुनून की कीमत

dariusz-sankowski-3OiYMgDKJ6k-unsplash-1024x768-1.jpg

पटना की गलियों में बसी थी कविता की छोटी-सी दुनिया। आठ साल पहले उसकी शादी राकेश से हुई थी, जो एक सम्मानित सरकारी अधिकारी थे। दो प्यारे बच्चे, सात साल का आरव और चार साल की अनन्या, उनके घर की रौनक थे। सुबह की चाय से लेकर रात की कहानियों तक, उनका परिवार हंसी-खेल और प्यार से भरा था। लेकिन कहते हैं न, खुशहाल जिंदगी में भी कभी-कभी ऐसी आंधी आती है, जो सब कुछ उड़ा ले जाती है।

दो साल पहले कविता को सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का शौक चढ़ा। पहले तो यह सिर्फ समय काटने का जरिया था। वह खाना बनाने, बच्चों के साथ खेलने या घर सजाने के छोटे-मोटे वीडियो बनाती। लोग तारीफ करते, लाइक और कमेंट की बरसात होती। कविता को यह सब अच्छा लगने लगा। धीरे-धीरे यह शौक जुनून में बदल गया। वह दिन-रात बस वीडियो बनाने, एडिट करने और अपलोड करने में डूबी रहती। राकेश ने कई बार टोका, “कविता, बच्चों को भी समय दो, मुझे भी थोड़ा वक्त चाहिए।” लेकिन कविता हंसकर टाल देती, “बस थोड़ा और, फिर सब ठीक हो जाएगा।”
इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए कविता की जिंदगी में आया विवेक। वह एक फ्रीलांस वीडियो एडिटर था, जो कविता के वीडियो को और आकर्षक बनाता। उसकी आवाज में एक अजीब-सी कशिश थी, जो कविता को भाने लगी। विवेक न सिर्फ वीडियो एडिट करता, बल्कि कविता को नए-नए आइडिया भी देता। कविता उसे इसके लिए पैसे देती, और धीरे-धीरे दोनों की बातचीत वीडियो से आगे बढ़कर निजी जिंदगी तक पहुंच गई। रात-रात भर चैट, फोन कॉल्स, और हंसी-मजाक ने कविता को एक ऐसी दुनिया में ले जाना शुरू कर दिया, जहां न राकेश था, न बच्चे, न परिवार की जिम्मेदारियां।
कविता की रुचि अपने पति और बच्चों में कम होने लगी। राकेश को उसका बदला व्यवहार खटकने लगा। वह समझ नहीं पा रहा था कि आखिर बात क्या है। एक दिन बच्चों के स्कूल की मीटिंग थी, लेकिन कविता ने बहाना बनाकर मना कर दिया। राकेश ने गुस्से में उसका फोन चेक किया और विवेक के साथ उसकी बातचीत देखकर सन्न रह गया। बात सिर्फ वीडियो एडिटिंग तक सीमित नहीं थी। दोनों के बीच ऐसी बातें थीं, जो एक शादीशुदा औरत और एक अजनबी के बीच नहीं होनी चाहिए।
राकेश ने कविता से बात करने की कोशिश की, लेकिन कविता उल्टा उस पर बरस पड़ी। “तुम्हें मेरी खुशी से क्या मतलब? मैं अपनी जिंदगी जीना चाहती हूं!” राकेश स्तब्ध था। उसने सोचा कि शायद समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। लेकिन एक रात कविता घर छोड़कर चली गई। बच्चों की नींद और राकेश की बेचैनी के बीच यह खबर जंगल की आग की तरह फैली कि कविता विवेक के साथ सिलीगुड़ी भाग गई है।

मामला थाने तक पहुंचा। राकेश एक रसूखदार अधिकारी था, इसलिए पुलिस और कुछ प्रभावशाली लोग इसे दबाने में जुट गए। मीडिया को भनक तक नहीं लगी। सिलीगुड़ी के एक होटल में कविता और विवेक को पकड़ा गया। कविता ने साफ कह दिया, “मैं राकेश के साथ नहीं रहना चाहती।” उसकी आंखों में न पछतावा था, न बच्चों की चिंता। वह बस अपनी “आजादी” की बात कर रही थी।
राकेश टूट चुका था। वह बच्चों को कैसे समझाए कि उनकी मां अब उनके पास नहीं आएगी? समाज में सवाल उठ रहे थे। कुछ लोग कविता को दोष दे रहे थे, तो कुछ राकेश पर ताने कस रहे थे कि उसने पत्नी को “कंट्रोल” नहीं किया। लेकिन सवाल यह था कि आखिर गलती किसकी थी?

यह कहानी सिर्फ कविता और राकेश की नहीं, बल्कि उस समाज की है, जहां सोशल मीडिया का जुनून परिवारों को तोड़ रहा है। आज के दौर में लोग वास्तविक रिश्तों से ज्यादा आभासी दुनिया में जीने लगे हैं। लाइक, कमेंट और तारीफों की चमक में लोग अपने बच्चों, जीवनसाथी और जिम्मेदारियों को भूल रहे हैं। यह एक मानसिक विकृति है, जो कैंसर से भी खतरनाक है, क्योंकि इसका कोई इलाज नहीं। यह बीमारी धीरे-धीरे परिवारों को, रिश्तों को और समाज को खोखला कर रही है।
कविता की गलती थी कि उसने अपने शौक को जुनून बनने दिया और परिवार को पीछे छोड़ दिया। लेकिन समाज भी कम जिम्मेदार नहीं, जो ऐसी आभासी दुनिया को बढ़ावा देता है, जहां लोग अपनी पहचान, अपने मूल्यों को भूल जाते हैं। हमें यह समझना होगा कि सोशल मीडिया एक उपकरण है, जीवन का आधार नहीं। अगर हम समय रहते नहीं संभले, तो ऐसे और परिवार टूटेंगे, बच्चे मां-बाप के प्यार से वंचित होंगे, और समाज में सिर्फ खालीपन बचेगा।

गलती किसकी?

गलती कविता की थी, जो अपने परिवार को छोड़कर एक आभासी रिश्ते की चमक में खो गई। गलती उस समाज की भी है, जो ऐसी मानसिकता को सामान्य मानने लगा है। और शायद गलती हम सबकी है, जो इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे। आइए, अपने रिश्तों को, अपने परिवार को, और अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें, क्योंकि कोई लाइक या कमेंट उस प्यार की जगह नहीं ले सकता, जो एक परिवार देता है।

देश के पहले वोट चोर पंडित नेहरू

2-1-12.png

दिल्ली। देश की राजनीतिक इतिहास में 1946 का कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव एक ऐसी घटना है, जिसे अक्सर “पहली वोट चोरी” के रूप में याद किया जाता है। इस चुनाव में सरदार वल्लभभाई पटेल को 15 में से 12 प्रादेशिक कांग्रेस समितियों (पीसीसी) का समर्थन मिला, जो उन्हें स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित करने के लिए पर्याप्त था। हालांकि, महात्मा गांधी के हस्तक्षेप के बाद जवाहरलाल नेहरू को इस पद पर बिठाया गया, जिसे कई इतिहासकार और राजनीतिक विश्लेषक एक तरह की “वोट चोरी” के रूप में देखते हैं।

ऐतिहासिक साक्ष्य

1946 का कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: कांग्रेस पार्टी के दस्तावेजों से पता चलता है कि despite गांधीजी के नेहरू के पक्ष में खुले तौर पर समर्थन के बावजूद, 12 पीसीसी ने पटेल को नामांकित किया। बाकी तीन ने नामांकन प्रक्रिया से परहेज किया। नेहरू को किसी भी पीसीसी द्वारा नामांकित नहीं किया गया था।

गांधी का हस्तक्षेप: 20 अप्रैल 1946 को, गांधीजी ने नेहरू के पक्ष में अपना विकल्प स्पष्ट किया, और इसके बाद पटेल से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने को कहा गया, जिसे उन्होंने तुरंत मान लिया।

जनमत का नजरिया: प्रख्यात इतिहासकार राजमोहन गांधी, जो पटेल की सबसे प्रामाणिक जीवनी के लेखक हैं, ने कहा कि पार्टी के भीतर पटेल का समर्थन स्पष्ट था।

समकालीन समानता
आज, नेहरू-गांधी परिवार की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर फिर से सवाल उठ रहे हैं। 1946 की घटना को दोहराते हुए, यह आरोप लगाया जा रहा है कि परिवार बिना किसी योग्यता के एक बार फिर प्रधानमंत्री की कुर्सी हासिल करना चाहता है, जिसे नेहरू की तरह “वोट चोरी” के रूप में देखा जा रहा है।

राहुल गांधी की महत्वाकांक्षा: हाल के समय में, कांग्रेस पार्टी के भीतर और बाहर से यह धारणा बन रही है कि राहुल गांधी, नेहरू के वंशज होने के नाते, प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं, भले ही जनता का समर्थन उनके पक्ष में न हो।

पार्टी का प्रभाव: नेहरू-गांधी परिवार का कांग्रेस पार्टी पर लंबे समय से प्रभाव रहा है, और यह प्रभाव आज भी जारी है, जिसे कई लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने के रूप में देखते हैं।

1946 की घटना में, पटेल को पार्टी के भीतर व्यापक समर्थन मिला, लेकिन गांधी के हस्तक्षेप ने नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया, जिसे “वोट चोरी” के रूप में देखा जाता है। आज, नेहरू-गांधी परिवार की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं फिर से सवालों के घेरे में हैं, और 1946 की घटना को दोहराने का डर व्यक्त किया जा रहा है। यह देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और नेतृत्व चयन की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

इंदिरा गांधी और 1975 का आपातकाल: वोट चोरी का विवाद

2-1-13.jpeg

नई दिल्ली: भारत की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ तब आया जब 12 जून 1975 को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 1971 के रायबरेली लोकसभा चुनाव में वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं का दोषी ठहराया। यह फैसला उनके राजनीतिक करियर और देश के लोकतंत्र पर गहरा प्रभाव डालने वाला था। उनके विरोधी राज नारायण ने आरोप लगाया था कि इंदिरा ने सरकारी मशीनरी और संसाधनों का दुरुपयोग कर चुनाव जीता था, जिसमें सरकारी वाहनों का इस्तेमाल और सरकारी कर्मचारियों की तैनाती शामिल थी।

न्यायमूर्ति जगमोहनलाल सिन्हा की अगुवाई में कोर्ट ने इंदिरा को छह साल के लिए सार्वजनिक पदों पर रहने से अयोग्य करार दिया। यह फैसला सुनते ही देश में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई। इंदिरा, जो 1966 से प्रधानमंत्री थीं और 1971 में भारी बहुमत से जीत हासिल कर चुकी थीं, इस अपमानजनक स्थिति से निपटने के लिए कठोर कदम उठाने को मजबूर हुईं। 25 जून 1975 को उन्होंने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी, जिसके तहत नागरिक स्वतंत्रता निलंबित कर दी गई, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई, और हजारों विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया गया।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 24 जून को एक अंतरिम आदेश जारी कर इंदिरा को प्रधानमंत्री पद पर बने रहने की अनुमति दी, लेकिन उन्हें संसद में वोटिंग से रोका गया। यह स्थिति उनके लिए चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन उन्होंने अपनी सत्ता को बनाए रखने के लिए आपातकाल का इस्तेमाल किया। इस दौरान जबरन नसबंदी और गरीबों के घरों के ध्वस्तीकरण जैसे कदमों ने उनकी लोकप्रियता को और कम कर दिया।
1977 में जब आपातकाल समाप्त हुआ और चुनाव हुए, तो जनता ने इंदिरा और उनकी पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया। रायबरेली से उनकी हार ने उनके राजनीतिक करियर पर सवाल उठाए। फिर भी, 1980 में हुए चुनाव में उन्होंने शानदार वापसी की और फिर से प्रधानमंत्री बनीं। यह घटना भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय मानी जाती है, जो सत्ता के दुरुपयोग और न्यायपालिका की भूमिका को रेखांकित करता है। आज भी यह कहानी राजनीतिक बहसों में जीवित है, खासकर जब चुनावी शुचिता की बात आती है।

scroll to top