ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री का राष्ट्र को संबोधन

narendra-modi-pm-1565839672.webp

चंडीगढ़: पहलगाम की वीभत्स घटना और आपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई –बुद्ध पूर्णिमा के दिन देश को पहली बार संबोधित किया । पूरा देश इस संबोधन की सांस थामे प्रतीक्षा कर रहा था क्योंकि अचानक सीज फायर सुनकर सब हतप्रभ थे – ये क्या हुआ ? हम तो पाकिस्तान को जीत रहे थे? देश में अजीब सी छटपटाहट फ़ैल गई थी। प्रधानमंत्री आए, भारतवासियों से बात की और सब कुछ शीशे की तरह स्पष्ट हो गया। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद व पाकिस्तान पर भारत की रणनीति स्पष्ट करते हुए अपने देशवासियों के साथ साथ वैश्विक समुदाय को भी संबोधित किया और कुछ राष्ट्रों को उनके दोहरे रवैये पर कड़ा संदेश दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वप्रथम ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता पर देशवासियों व सेना के सभी अंगों को बधाई दी। इस ऑपरेशन के तहत 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए, बुहवालपुर और मुरीदके जैसे 9 आतंकी ठिकाने तबाह किये गए और पाकिस्तान के हमलों की जवाबी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान के 11 एयर बेस को भरी नुकसान पहुँचाया गया। प्रधानमंत्री ने अमेरिका और ब्रिटेन को याद दिलाया कि उनके देशों में हुए बड़े आतंकी हमले वाले भी इन्हीं स्थानों पर प्रशिक्षित किये गए थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था इसीलिए भारत ने आतंकवादियों के हेडर्क्वाटस को ही उजाड़ दिया। आतंकवादियों और उनके आकाओं को ऐसी सजा मिली है जिसके बारे में उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था। पाकिस्तान ने हमारी सीमा पर वार किया तो भारत ने उसके सीने पर वार किया है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब ऑपरेशन सिन्दूर ही भारत की नीति है, भविष्य में होने वाले किसी भी आतंकी हमले को अब भारत के विरुद्ध युद्ध छेड़ने के सामान माना। प्रधानमंत्री ने कहा, अभी हमने सैन्य कार्यवाही केवल स्थगित की है। हमारी सेनाएं लगातार सतर्क व तैयार हैं तथा कहीं भी किसी भी समय हमला करने के लिए तैयार व तत्पर हैं।

प्रधानमंत्री ने वैश्विक समुदाय को भी स्पष्ट रूप से कह दिया है – अब अगर पाकिस्तान से कोई बात होगी तो वह केवल और केवल आतंकवाद और पीओके पर ही होगी और साथ ही अब भारत किसी भी प्रकार की परमाणु धमकी से नहीं डरने वाला है। भविष्य में भी यदि कोई आतंकी हमला होता है तो उसका इसी प्रकार मुहतोड़ जवाब दिया जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान के लिए लक्ष्मण रेखा खींच दी है। आपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में न्यू नार्मल तय कर दिया है। अब भारत का मत एकदम स्पष्ट है कि टेरर, ट्रेड और टाक एक साथ नहीं चलेंगे। पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकते। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों द्वारा आतंकियों के अंतिम संस्कार में भाग लेने का स्मरण कराते हुए खा कहा कि भारत आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग- अलग करके नहीं देखेगा।

पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा यदि पाकिस्तान को रहना है तो उसे आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर का सफाया करना ही पड़ेगा । पाकिस्तान की सरकार जिस तरह आतंकवाद को खाद पानी दे रही है वह एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि आतंकी तीन दशक से पाकिस्तान में घूम रहे थे और पाकिस्तान ने आतंकियों पर कार्यवाही के बजाए भारत पर ही हमले करना शुरू कर दिया। पाकिस्तान ने हमारे स्कूल- कालेज गुरुद्वारों और आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाया लेकिन इससे वह खुद बेनकाब हो गया। दुनिया ने देखा कि किस प्रकार से पाकिस्तानी ड्रोन, मिसाइलें व विमान आदि तबाह हो रहे थे। हमारे डिफेंस सिस्टम ने उनके हर हमले को नाकाम कर दिया। आज हर आतंकी संगठन जान चुका है कि भारत की बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है। देश को संबोधित करते हुए भारत ने स्वदेशी आयुधों की भी जम कर प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर सोशल मीडिया व मीडिया जगत में चल रही तरह- तरह की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा चूंकि हमने मात्र तीन दिनों में ही पाकिस्तान को पूरी तरह से कमजोर कर दिया था जिसका उसे अंदाजा भी नहीं था तो वह बचने के रास्ते खोज रहा था और विश्व भर में गुहार लगा रहा था। बुरी तरह पिटने के बाद 10 मई को दोपहर में पाकिस्तान के डीजीएमओ ने हमारे डीजीएमओ से संपर्क किया और हमने अपनी शर्तों पर उसपे विचार किया । अभी जो युद्ध का स्थगन हुआ है वह केवल भारत और पाकिस्तान के बीच हुई वार्ता से ही हुआ है और इस मामले में किसी प्रकार की कोई मध्यस्थता नही हुई है। आगे भी किसी भी प्रकार की कोई मध्यस्थता स्वीकार्य नहीं होगी। प्रधानमंत्री ने परोक्ष रूप से सिन्धु जल संधि के निलंबित रहने का सन्देश भी दे दिया।

इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी की तुलना: एक गुमराह करने वाली कहानी

IndiraModi-min-1.jpg

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम अपने 30 मिनट के प्रसारित भाषण में आतंकवाद के खिलाफ भविष्य की दृष्टि और संचालन रणनीति को स्पष्ट और दृढ़ संदेश के साथ प्रस्तुत किया। उनका यह भाषण न केवल प्रेरणादायक था, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति उनकी अटल प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। मोदी जी ने आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए ठोस कदमों और रणनीतिक दृष्टिकोण की बात की, जो देशवासियों में विश्वास जगाता है।

उनके शब्दों में स्पष्टता और आत्मविश्वास झलकता था, जब उन्होंने वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत स्थिति और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को रेखांकित किया। यह संदेश न केवल आतंकवादियों के लिए कड़ा चेतावनी था, बल्कि नागरिकों को यह आश्वासन भी देता है कि सरकार उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

मोदी जी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता सर्वोपरि है। उनकी यह स्पष्ट और साहसिक दृष्टि भारत को एक सुरक्षित और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। यह भाषण हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण था।

इस बीच, कुछ नासमझ और पूर्वाग्रहों से ग्रसित सोशल मीडिया सैनिकों ने आजकल सोशल मीडिया पर ये बहस गर्म है कि क्या नरेंद्र मोदी इंदिरा गांधी जैसे हैं। कुछ लोग कहते हैं कि इंदिरा गांधी ने 1971 की जंग में बांग्लादेश बनाकर जो किया, वो मोदी नहीं कर पाए। मगर ये तुलना ना सिर्फ इतिहास को गलत समझती है, बल्कि आज की जमीनी और अंतरराष्ट्रीय हकीकतों को भी नजरअंदाज़ करती है।

सच ये है कि 1971 में बांग्लादेश का बनना सिर्फ इंदिरा गांधी की जीत नहीं थी। ये ईस्ट पाकिस्तान (आज का बांग्लादेश) के लोगों की जद्दोजहद का नतीजा था, जो वेस्ट पाकिस्तान (आज का पाकिस्तान) की फौजी हुकूमत के जुल्म के खिलाफ उठ खड़े हुए थे। 1970 में शेख मुजीबुर रहमान की अवामी लीग ने चुनाव जीता, लेकिन उन्हें हुकूमत नहीं सौंपी गई। इसके बाद बगावत शुरू हुई और पाकिस्तानी फौज के दमन से लाखों लोग हिंदुस्तान में शरण लेने आ गए।

3 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान ने पहले हमला किया, जिससे भारत को जवाब देना पड़ा। इस जंग के नतीजे में बांग्लादेश आज़ाद हुआ। लेकिन ये सब हालात की वजह से हुआ, पहले से कोई फतह का प्लान नहीं था।

1972 के शिमला समझौते में भारत ने 90,000 पाकिस्तानी फौजियों को छोड़ दिया, मगर इससे कश्मीर मुद्दे का कोई पक्का हल नहीं निकल पाया। आज बांग्लादेश भारत का दोस्ताना मुल्क है, लेकिन वहां कट्टरपंथ और भारत-विरोधी सोच की चिंगारियाँ अभी भी कभी-कभी उठती हैं।
1971 की तुलना आज से करना गलत है। अब पाकिस्तान न्यूक्लियर ताक़त है, और सीधी जंग दोनों देशों के लिए खतरे की घंटी हो सकती है। मोदी सरकार ने जंग की बजाय पाकिस्तान के आतंक के ढांचे को तोड़ने की रणनीति अपनाई है। 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 का बालाकोट एयरस्ट्राइक इसी नीति की मिसाल हैं। इनसे दुनिया को भी ये पैगाम गया कि हिंदुस्तान डरता नहीं।

मोदी सरकार ने पाकिस्तान को दुनिया में अलग-थलग करने में भी कामयाबी पाई है। जहां 1971 में अमेरिका और चीन पाकिस्तान के साथ थे, आज वही पाकिस्तान दुनिया में बदनाम है। भारत ने FATF, UN और G20 जैसे मंचों पर पाकिस्तान की आतंकपरस्ती को उजागर किया है।
मोदी की एक बड़ी कामयाबी 2019 में अनुच्छेद 370 हटाना है, जिससे जम्मू-कश्मीर पूरी तरह भारत में शामिल हो गया। इंदिरा गांधी के दौर में ऐसा सोचना भी मुश्किल था। इससे पाकिस्तान की कश्मीर रणनीति को बड़ा झटका लगा।

मोदी की “पड़ोसी पहले” नीति ने नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से रिश्ते मजबूत किए हैं। 2023 में भारत ने G20 की कामयाब मेज़बानी कर दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट किया। डिजिटल इंडिया, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और तेज़ आर्थिक विकास ने भारत को वैश्विक ताकत बना दिया है। क्वाड और I2U2 जैसे समूहों में भारत की मौजूदगी इसकी गवाही है।

इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी की तुलना करना ना सिर्फ गलत है, बल्कि दोनों के दौरों की सच्चाई को अनदेखा करना है। इंदिरा का नेतृत्व युद्धों और संकट से जुड़ा था, जबकि मोदी का नेतृत्व दूरदर्शिता, रणनीतिक समझ और शांतिपूर्ण ताकत पर आधारित है।

मोदी ने भारत को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और दुनिया में सम्मानित राष्ट्र बनाने की ठोस कोशिश की है। IMF के मुताबिक 2024 में भारत की GDP 3.94 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। रक्षा और डिजिटल सेक्टर में जो काम हुआ है, वो गांधी जी के दौर से बहुत आगे है।

सिर्फ 1971 की जंग से मोदी की उपलब्धियों की तुलना करना, नए भारत की तरक्की और बदलती ताक़त को समझने से इनकार करना है। आज की दुनिया को जहानदारी और होशमंदी चाहिए—और मोदी का विज़न उसी रास्ते पर भारत को आगे ले जा रहा है।

Overuse of Emotion and Argument Quality: Kunal Kamra, Sanjay Sharma, and Neha Singh Rathore

Neha_singh_rathore.png

The proverb ‘overuse of emotion means poor quality of argument’ warns that excessive emotional appeals can weaken logical coherence. This analysis explores its application to Kunal Kamra, Sanjay Sharma, and Neha Singh Rathore, whose emotionally charged styles shape their public arguments.

Kunal Kamra: Satirical Provocation

Comedian Kunal Kamra uses humor and outrage to critique politics. His 2025 parody labeling Eknath Shinde a ‘traitor’ sparked vandalism and FIRs. The emotional satire overshadowed a nuanced critique of the Shiv Sena split, aligning with the proverb. His 2020 confrontation with Arnab Goswami, driven by anger, lacked media ethics analysis, reducing its persuasive power.

Sanjay Sharma: Defiant Resistance

Journalist Sanjay Sharma’s response to the 2025 ban of his 4PM News YouTube channel called it a “murder of democracy.” His emotional defiance, accusing the Modi government of crushing journalists, resonated but lacked evidence of vendetta, weakening his argument. His Supreme Court plea emphasized indignation over legal specifics, reflecting the proverb’s caution.

Neha Singh Rathore: Emotive Protest

Folk singer Neha Singh Rathore’s “UP Mein Ka Ba” (2022) used empathy to critique governance, but its generalizations invited rebuttals for lacking data. Her 2023 song on caste violence, while poignant, offered no policy solutions, limiting argumentative depth, as the proverb suggests.

Kamra’s provocations, Sharma’s defiance, and Rathore’s songs rely on emotion, risking oversimplification. Indian thought systems advocate disciplined emotion, but unchecked appeals obscure logic, supporting the proverb.

Kamra, Sharma, and Rathore’s emotional rhetoric amplifies their voices but undermines argumentative quality. Balancing emotion with evidence could enhance their impact.

जीतेगा भाई जीतेगा, नया भारत जीतेगा!

pm-modi-15-08-23.jpg.webp

दिल्ली। भारत आज एक ऐसे निर्णायक मोड़ पर खड़ा है, जहां यह सिर्फ सीमाओं की रक्षा नहीं, बल्कि अपनी सभ्यता, संस्कृति और भविष्य की लड़ाई लड़ रहा है। यह संघर्ष केवल आतंकवाद के खिलाफ नहीं, बल्कि उस मध्ययुगीन मानसिकता के विरुद्ध है, जो मानवता को गुलाम बनाना चाहती है। यह जंग है—आधुनिकता बनाम बर्बरता, प्रगति बनाम पिछड़ापन, एकता बनाम टुकड़ों में बंटी सोच!

1947 का विभाजन भारत के इतिहास का सबसे दर्दनाक अध्याय था। लाखों लोगों की जानें गईं, करोड़ों विस्थापित हुए, और एक जहरीली विचारधारा ने जड़ें जमा लीं—वह विचारधारा जो आज भी भारत को तोड़ने का सपना देखती है। लेकिन आज, हमारे सामने वह ऐतिहासिक मौका है कि हम उन गलतियों को सुधारें और एक नए, अखंड भारत का निर्माण करें।

प्रोफेसर पारस नाथ चौधरी कहते हैं, “नई दिल्ली अब चुप नहीं रह सकती। आधे-अधूरे उपायों और तुष्टिकरण का समय खत्म हो चुका है। भारत को इस मौके को भुनाकर इन बंटवारे वाली ताकतों का मुकाबला करना होगा और जिहादी मानसिकता को जड़ से उखाड़ना होगा। यह युद्ध सिर्फ सीमाओं को सुरक्षित करने का नहीं, बल्कि भारत के भविष्य को सुरक्षित करने का है। नफरत के ढांचे—आतंकी नेटवर्क, उनके वैचारिक समर्थक, या सहानुभूति रखने वाले—को पूरी तरह नष्ट करके भारत यह स्पष्ट संदेश दे सकता है: आधुनिक दुनिया में मध्ययुगीन बर्बरता की कोई जगह नहीं।”
पश्चिमी सीमा पर चल रहा संघर्ष सिर्फ बंदूकों और गोलियों का नहीं, बल्कि दो विचारधाराओं का युद्ध है: एक तरफ भारत—जो विविधता में एकता, बहुलवाद, और प्रगतिशील सोच का प्रतीक है।

दूसरी तरफ वह सोच—जो महिलाओं को हूर समझती है, बच्चों को हथियार बनाती है, और असहमति को गुनाह मानती है।

यह सोच न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी मानवता के लिए खतरा है। आज दुनिया देख रही है कि कैसे यह विचारधारा अफगानिस्तान से लेकर सीरिया तक तबाही मचा चुकी है। भारत को इसका मुकाबला करना ही होगा, नहीं तो यह हमारी आने वाली पीढ़ियों को गुलाम बना लेगी।
इतिहास गवाह है—जो सभ्यताएं नफरत और हिंसा पर टिकी होती हैं, वे अंततः ध्वस्त हो जाती हैं। मौर्य साम्राज्य, गुप्त काल, चोल साम्राज्य—भारत ने हमेशा प्रगति और शांति का मार्ग चुना है। आज फिर वही समय आया है, जब भारत को अपनी सभ्यता की रक्षा करनी है।

यह संघर्ष कठिन है, लेकिन असंभव नहीं।हर सैनिक का बलिदान, हर युवा का जोश, और हर नागरिक का विश्वास मिलकर इस जंग को जीत लेगा। हम न केवल आतंकवाद को खत्म करेंगे, बल्कि उसकी जड़ों को भी जला देंगे। हमें यह याद रखना होगा—यह लड़ाई सिर्फ सेना की नहीं, हर भारतीय की है। जब तक हम साथ हैं, तब तक कोई ताकत हमें नहीं हरा सकती। यह नया भारत है—जो डटकर खड़ा होगा, लड़ेगा और जीतेगा!

एक तरीके से भारत पूरी दुनिया के लिए ये जंग लड़ रहा है। क्योंकि ये कोई साधारण संघर्ष नहीं है। यह सभ्यताओं का टकराव है, दो विचारधाराओं की लड़ाई: एक आधुनिक, उदारवादी मूल्यों वाली खुली समाज की, और दूसरी बर्बर, मध्ययुगीन, तानाशाही, बंद सोच वाली, जो पूरी दुनिया पर हावी होना और उसे गुलाम बनाना चाहती है, ऐसी सभ्यता जहां मानव मूल्यों को हूरों की गिनती से तौला जाता है।

भारत, जो सभ्यता की बाधाओं को पार कर वैश्विक नेता बनने की राह पर है, उसे देश के अंदर और बाहर की प्रतिगामी ताकतों ने लंबे अरसे से बंधक बना रखा है। ये ताकतें ऐसी कट्टरता थोपना चाहती हैं, जो असहमति या अलग विचारों को बर्दाश्त नहीं करती। पश्चिमी सीमाओं पर चल रहा टकराव सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं है; यह उन regressive पीछे देखू ताकतों को खत्म करने का ऐतिहासिक मौका है।

लंबे समय से, भारत की प्रगति को उन संकीर्ण ताकतों ने रोका है, जो नफरत और बंटवारे पर पलती हैं। इनकी जड़ें 1947 के बंटवारे में हैं, जब विभाजनकारी विचारधाराओं ने उपमहाद्वीप को तोड़ा, जिसके घाव आज भी हरे हैं। जिहादी सोच, जो मध्ययुगीन मानसिकता से प्रेरित है, सह-अस्तित्व, संवाद और आपसी सम्मान के सिद्धांतों को नकारती है, जो एक आधुनिक, बहुलवादी समाज की पहचान हैं। यह न केवल भारत की संप्रभुता को चुनौती देती है, बल्कि इसके समावेशी मूल्यों को ही नष्ट करना चाहती है।

यह खतरा सिर्फ भौगोलिक नहीं, बल्कि अस्तित्व का है, जो भारत के उदार लोकतंत्र की प्रगतिशील भावना को एक पुरातन सोच के खिलाफ खड़ा करता है, जो हिंसा और दमन की प्रशंसा करती है।दांव बहुत ऊंचे हैं। भारत के दुश्मन, अपनी तानाशाही सोच से प्रेरित, एक बंद समाज थोपना चाहते हैं, जहां असहमति को कुचल दिया जाए और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को कट्टरता की भेंट चढ़ा दिया जाए। यह सोच भारत के संवैधानिक मूल्यों—समानता, स्वतंत्रता और विविध विश्वासों के अधिकार—के खिलाफ है। जो नफरत फैलाते हैं—चाहे आतंकवाद, प्रचार, या आंतरिक तोड़फोड़ के जरिए—वे भारत के लोकतांत्रिक सिद्धांतों में विश्वास नहीं रखते। वे भारत की उदारता का दुरुपयोग करते हैं, इसकी विविधता को हथियार बनाकर अशांति फैलाते हैं।

यह संघर्ष, भले ही कठिन हो, नई संभावनाएं खोलेगा। एक दृढ़ भारत, जो उदार मूल्यों की रक्षा में अडिग है, और मजबूत बनकर उभरेगा, इसके लोकतांत्रिक संस्थान और वैश्विक कद दोनों मजबूत होंगे।

जीत न केवल तात्कालिक खतरों को खत्म करेगी, बल्कि दुनिया भर में तानाशाही विचारधाराओं की खोखली सच्चाई को उजागर करेगी।भारत की लड़ाई उन सभी के लिए एक आह्वान है, जो खुले समाज को महत्व देते हैं। इसे पूरी दृढ़ता के साथ नफरत फैलाने वालों को खत्म करना होगा, ताकि इसका प्रगतिशील, समावेशी विश्व दृष्टि जीत सके। युद्ध कठिन हो सकता है, लेकिन दमनकारी सोच के सामने आत्मसमर्पण अकल्पनीय है।
इस युद्ध की आग से तपकर भारत अखंड और मजबूत बनकर उभरेगा, अपनी सभ्यतागत नियति को पूरा करने के लिए तैयार, एक ऐसी दुनिया की ओर अग्रसर, जो नफरत से नहीं, बल्कि उम्मीद से परिभाषित हो।

scroll to top