कैमरा कामरा और सलेक्टिव आजादी

Kunal-Kamra-site.avif

बिपिन पांडेय

कुछ साल पहले जब कुणाल कामरा ने अर्नब गोस्वामी को प्लेन में हैकल किया था तो सारे वामपंथी लोगों ने उसका बीच – बचाव किया था। वरुण ग्रोवर ने समर्थन करते हुए कहा था – “अगर आपके घर में सांप निकल आए तो सांप – सांप चिल्लाने से अच्छा है कि सांप को मार दो, और उस दिन प्लेन में एक सांप तो बैठा ही था “।

आज संविधान की लाल कॉपी हाथ में लेकर कॉमेडी करने वाले कामरा ने कंगना रनौत के घर पर बुलडोजर चलने पर खुशी मनाई थी। शिव सेना के हारमोनियम संजय राउत के साथ संवाद में उन्होंने कहा था कि उन्हें कंगना के घर बुलडोजर चलता देख अच्छा लगा।

अर्नब और कंगना वाले मुद्दे पर बहुतेरे बुद्धिजीवियों ने उद्धव ठाकरे की बलैया लेने का और उन्हें संविधान रक्षक बनाने का काम किया था।
समय पलटा, सरकार बदली और अब कामरा की राजनैतिक कॉमेडी के चलते जब शिव सेना में से निकली शिव सेना ने कॉमेडी स्थल पर तोड़ – फोड़ की तो वही बुद्धिजीवी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पैरोकार बने घूमते दिख रहे हैं ।

वामपंथियों का पुराना शगल रहा है कि वे केवल अपनी अभिव्यक्ति को ही अभिव्यक्ति मानते हैं और बाकी की अभिव्यक्ति को मानवता के लिए खतरा । इस हिपोक्रेसी के आपको हजारों उदाहरण मिल जाएंगे।

पर क्या एक लोकतांत्रिक देश में सेलेक्टिव चुप्पी और सलेक्टिव समर्थन जायज है ?

इसका एकदम सीधा उत्तर होगा – नहीं, एकदम नहीं।

कॉमेडी करने पर, किताब लिखने पर, किसी अन्य दूसरे तरीके से अभिव्यक्त करने पर हिंसा और तोड़ – फोड़ का विरोध होना ही चाहिए।
जब भी नागरिक बनाम राज्य में किसी का पक्ष लेना हो तो हमें हमेशा नागरिक के पक्ष में खड़े दिखना चाहिए। इस आधार पर मै कुणाल कामरा के खिलाफ की गई हिंसा का विरोध करता हूं।

जहां तक कुणाल कामरा के कॉमेडी की बात है तो वह एक सस्ते और गालीबाज कॉमेडियन से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं । हर तीसरी लाइन में गाली निकाले बिना खुद को अभिव्यक्त नहीं कर सकते।

पता नहीं किसी ने ध्यान दिया या नहीं पर विवादित वीडियो में ही एक जगह वो घोर असंवेदनशील बात कर रहे हैं।
वीडियो की शुरुआत में ही वे मुकेश अंबानी के बेटे के मोटापे, उनकी बहु के पतले शरीर और खोले गए अस्पताल को लेकर व्यंग करते हैं। सबको पता है कि अनंत अंबानी स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से गुजर रहे हैं और चाहकर भी अपने मोटापे को कम नहीं कर सकते । ऐसे में उनके मोटापे का मजाक उड़ाया जाना कहां तक ठीक है ? निसंदेह यह घोर असंवेदनशीलता की निशानी है।

कुणाल कामरा और उनके जैसे तमाम लोग अक्सर कहते हैं कि वे सत्ता के विरोध में हैं।

पूछो कौन सी सत्ता के विरोध में हो ?

केवल केंद्र सरकार या हर राज्य सरकार ?

राज्य सरकारों के विरोध में हो तो क्या सभी राज्य सरकारों के विरोध में हो या जहां आपके पसंद की सरकार नहीं है उसके विरोध में भी हो ? ध्यान से देखने और समझने पर पता लगता है कि ये लोग उसी सत्ता का विरोध करते हैं जो कि पसंद की ना हो।

पसंद की सत्ता होने पर घर बुलडोज किए जाने पर ऑन कैमरा खुशी मनाते हैं। सांप को मार देने की बात करते हैं।

शायद इसी हिपोक्रेसी के चलते अब विभाजन रेखाएं और स्पष्ट एवं गहरी होती जा रही हैं। समय रहते चेतना होगा। अभिव्यक्ति की आजादी बचानी है, स्वतंत्रता, समानता , धर्म निरपेक्षता के लिए लड़ाई लड़नी है तो सबके लिए लड़नी होगी
खेमेबाजी से केवल और केवल नुकसान ही होगा.. बाकी जो है सो हैइये है….

स्वाधीनता आँदोलन में युवाओं की प्रेरणा और आदर्श थे

Web_WhatsApp-Image-2025-03-22-at-12.34.55-PM_202503221238598819.jpeg

भारतीय स्वाधीनता संग्राम में ऐसे बलिदानी हुये हैं जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन और प्राण तो देश के लिये बलिदान किये ही साथ ही युवा पीढ़ी को स्वाभिमान संघर्ष की प्रेरणा भी दी । क्राँतिकारी सरदार भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव ऐसे ही बलिदानी थे । इनका बलिदान 23 मार्च को हुआ था।
इन क्राँतिकारियों का पूरा जीवन राष्ट्र के स्वत्व, स्वाभिमान और साँस्कृतिक चेतना केलिये समर्पित रहा । जब ये महान क्राँतिकारी बलिदान हुये तब भगतसिंह और सुखदेव की आयु तेइस वर्ष और  राजगुरु की आयु बाईस वर्ष थी । वे इतनी कम आयु में उन्होंने क्राँति का जो उद्घोष किया, उसकी गूँज लंदन तक हुई । इन तीनों के परिवार और परिवेश की पृष्ठभूमि राष्ट्र, संस्कृति और स्वत्व जागरण की थी। इसलिए किशोरवय से ही उनका रुझान स्वाधीनता आँदोलन की ओर हो गया था । बालवय में इनकी शिक्षा आर्यसमाज के विद्यालयों में हुई थी। उन दिनों इन विद्यालयों में निर्धारित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त स्वत्व स्वाभिमान और साँस्कृतिक महत्व का संदेश भी दिया जाता था । पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश युवाओं को स्वाधीनता आँदोलन के प्रति रुझान का एक बड़ा कारण ये विद्यालय भी रहे । महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बलिदानी लाला लाजपत राय भी आर्यसमाज से जुड़े थे ।

 यह सही है कि भारत ने दासत्व के अंधकार की सबसे लंबी रात्रि देखी है लेकिन भारतीयों के स्वत्व का संघर्ष हर स्तर पर हुआ । लाखों प्राणों का बलिदान हुआ और परिवारों ने प्रताड़ना सही । संघर्ष की लंबी गाथा में गाँधी जी ने अहिसंक आँदोलन का एक नया अध्याय जोड़ा किन्तु चौरी चौरा काँड के बाद आँदोलन वापस लेने की घोषणा कर दी । जिससे युवाओं में बैचेनी हुई और युवाओं की टोलियाँ पुनः सशस्त्र सशस्त्र आँदोलन की ओर मुड़ गईं। युवाओं का यह क्राँतिकारी आँदोलन देश के हर कोने में आरंभ हुआ । समय के साथ ऐसे क्राँतिकारी युवाओं में परस्पर समन्वय स्थापित हुआ । पंजाब से बंगाल तक क्राँतिकारी युवाओं की इन टोलियों ने उन अंग्रेज अधिकारियों को निशाना बनाने लगीं जो भारतीयों पर क्रूरतम व्यवहार के लिये कुख्यात थे । पंजाब में क्राँतिकारी आँदोलन की कमान सरदार भगतसिंह और उनकी टोली के हाथ में थी तो उत्तरप्रदेश सहित मध्यभारत की कमान चंद्रशेखर आजाद के हाथ में थी तो बंगाल की कमान क्राँतिकारी सूर्यसेन के हाथ में थी । इन आंदोलनकारियों का संपर्क पूरे देश में था और परस्पर संपर्क सूत्र भी थे । पंजाब में क्राँतिकारी आँदोलन की टोली लाला लाजपत राय से जुड़ी थी तो उत्तरप्रदेश में गणेश शंकर विद्यार्थी से तो बंगाल में सुभाषचंद्र बोस से । पंजाब  उत्तरप्रदेश और बंगाल में इस टोली ने अंग्रेजों को भारत से बाहर करने केलिये अनेक घटनाओं को अंजाम दिया फिर भी चार ऐसी बड़ी घटनाएँ घटीं जिससे लंदन तक को हिला दिया । ये घटनाएँ थीं काॅकोरी कांड, सांडर्स वध, चटगांव शस्त्रागार की लूट और असेंबली बम काँड । काॅकोरी कांड का नेतृत्व क्राँतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने किया तो चटगांव में सरकारी शस्त्रागार को लूटने की योजना का नेतृत्व क्राँतिकारी सूर्यसेन ने किया जबकि सेन्डर्स वध और, असेंबली बम काँड की योजना क्राँतिकारी सरदार भगतसिंह की थी । इन घटनाओं के बाद पूरी ब्रिटिश सरकार हिल गई थी और सरकार पूरी ताकत से क्राँतिकारी आँदोलन का दमन करने में लग गई। अभियान पूरे देश में चला । सरदार भगतसिंह की टोली से अंग्रेज सरकार सर्वाधिक आशंकित थी और इस टोली के दमन के लिये विशेष अभियान चला । इस टोली के प्रति जन सामान्य में  कितना समर्थन था और अंग्रेज सरकार कितनी आशंकित थी इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीनों क्राँतिकारियों को फाँसी देने की तिथि 24 मार्च निर्धारित थी । लेकिन एक दिन पहले 23 मार्च को ही फाँसी दे दी गई थी ।

सेन्डर्स और चेन्नन सिंह वध

अंग्रेजी सत्ता उखाड़ फेकने के संकल्प के साथ क्राँतिकारी आँदोलन पूरे देश में आरंभ हो गया था । सरदार भगतसिंह डीएवी कॉलेज में अपने छात्र जीवन से ही इन गतिविधियों से जुड़ गए थे । पर जिन दो बड़ी घटनाओं में उनका सीधा सीधा नाम जुड़ा उनमें पहली है सेन्डर्स और चन्नन सिंह वध । इस घटना की नींव सायमन कमीशन के भारत आने पर पड़ी। अंग्रेजी सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम का दबाब करने केलिये कोई बीच का रास्ता निकालने का मार्ग बनाया ।  और विभिन्न पक्षों से बात करने एक दल भारत भेजा । इस दल के मुखिया सायमन थे इसलिए इसे “साइमन कमीशन” के नाम से जाना गया । यह दल 1928 में भारत आया । अक्टूबर 1928 को पंजाब पहुँचा। दल का विरोध किया गया । स्वतंत्रता सेनानियों का तर्क था कि इसमें कोई भ्रतीय प्रतिनिधि नहीं है । मुस्लिम लीग ने दल का समर्थन किया था । इसलिए अंग्रेज सरकार और मुस्लिम लीग के संयुक्त प्रयास से य। दल भारत के विभिन्न स्थानों पर जाकर विभिन्न संगठनों से मिलने लगा । 28 अक्टूबर को यह कमीशन लाहौर पहुँचा। प्रदर्शन आरंभ हुये । 30 अक्टूबर को प्रदर्शन का नेतृत्व लाला लाजपत राय ने किया। जुलूस पर लाठीचार्ज हुआ । दो अंग्रेज अफसरों ने लाजपत राय को लक्ष्य बनाकर बुरी तरह पीटा । लालाजी गंभीर रूप से घायल हो और इन्ही चोटों के कारण 17 नवंबर 1928 को उनका निधन हो गया। लाला लाजपत राय सरदार भगतसिंह सहित पंजाब के सभी क्राँतिकारियों के आदर्श थे । क्राँतिकारियों ने लालाजी की इस क्रूरता पूर्ण मृत्यु केलिये पंजाब पुलिस उपअधीक्षक स्काॅर्ट और एक अन्य पुलिस अधिकारी सांंडर्स को जिम्मेदार माना और बदला लेने का प्रण किया । क्राँतिकारी चन्द्र शेखर आजाद, सरदार भगतसिंह और अन्य ने मिलकर योजना बनाई । दोनों अधिकारियों की गतिविधियों का अध्ययन करने केलिये टीम जुटाई और दोनों को दंडित करने के लिये 21 दिसम्बर 1928 का दिन निश्चित  हुआ । निर्धारित तिथि और समय पर सभी क्राँतिकारी एकत्र हुये और सभी ने अपना अपना मोर्चा संभाल लिया । इस टोली में चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू समेत कोई छै क्राँतिकारी थे । कुछ अन्य उन साधनों के साथ आसपास एकत्र थे कि सबको सुरक्षित निकाला जा सके । सामान्य तया ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स और उपपुलिस अधीक्षक जेम्स स्काॅर्ट साथ साथ निकला करते थे । लाला लाजपत राय की पिटाई का आदेश स्काॅर्ट ने दिया था और सेन्डर्स ने लाठियाँ चलाईं थीं। इसलिये दोनों को मारने का निर्णय हुआ था । पर उस दिन अकेला सेन्डर्स निकला । राजगुरू ने गोली चलाई, निशाना सटीक लगा और सेन्डर्स ढेर हो गया ।

सॉन्डर्स को मारने के बाद यह डीएवी कॉलेज के प्रवेश द्वार से होकर जाने लगा । लेकिन सिपाही चेन्नन सिंह ने पीछा किया । उसे भी गोली मारकर ढेर कर दिया गया और सभी क्राँतिकारी सुरक्षित निकल गये । बाद में इस प्रकरण में कुल 21 लोग गिरफ्तार हुये ।

 दिल्ली असेंबली बम कांड

  8 अप्रैल,1929 को दिल्ली असेंबली में हुये बम काँड का उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था । यह जन जागरण के लिये किया गया था । लेकिन इसकी गूंज पूरी दुनियाँ में हुई । सरदार भगतसिंह और बटुकेश्वर दत्त की जोड़ी ने कम तीव्रता एवं तेज आवाज करने वाले बम फेंके और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाये । बम से निकले धुयें से पूरा हाल भर गया था । भगदड़ मची । उसमें कई लोग घायल भी हुये । दोनों क्राँतिकारी बम फेंकने के बाद नारे लगाते हुये बाहर आये । और आत्मसमर्पण कर दिया । इन्होंने वहाँ पर्चे भी फेके ।  जिसका प्रथम वाक्य था कि- “बहरों को सुनाने के लिये विस्फोट के बहुत ऊँचे शब्द की आवश्यकता होती है”। बाद में चले मुकदमे के दौरान क्राँतिकारियों ने कहा था कि  सरकार दिल्ली की असेंबली में ‘पब्लिक सेफ्टी बिल’ और ‘ट्रेड डिस्प्यूट्स बिल’ लाने की तैयारी में थी। ये बहुत ही दमनकारी क़ानून थे और सरकार इन्हें पास करने जा रही था । इस बिल का उद्देश्य  क्रांति के आरंभिक काल में दमन करना था । इसे रोकने और इसके प्रति जन सामान्य को जाग्रत करने के उद्देश से ये बम फेकने गये थे ।

क्राँतिकारी सरदार भगत सिंह

 सुप्रसिद्ध क्राँतिकारी सरदार भगतसिंह का जन्म 27 सितंबर 1907 को पंजाब के लायलपुर जिला अंतर्गत बंगा गांव में हुआ था । यह क्षेत्र अब पाकिस्तान में है । पिता किशन सिंह संधू सिक्ख पंथ से संबंधित थे लेकिन आर्यसमाज से भी जुड़े थे। माता विद्यावती धार्मिक प्रवृत्ति की स्वाभिमानी महिला थीं। यह प्रभाव सभी बच्चों पर पड़ा । सरदार भगतसिंह सात बहन भाइयों दूसरे दूसरे क्रम पर थे ।पिता काशीसिंह और चाचा अजीत सिंह भी सार्वजनिक जीवन में थे । वे लाहौर में संपन्न काँग्रेस अधिवेशन में सहभागी हुये और 1914-1915 के आंदोलन में भाग लिया। 

बालवय में भगतसिंह की शिक्षा गाँव के ही विद्यालय में हुई और आगे की शिक्षा के लिये लाहौर के दयानंद एंग्लो-वैदिक विद्यालय पढ़ने भेजे गये और महाविद्यालयीन शिक्षा के लिये 1923 में लाहौर के नेशनल कॉलेज में प्रवेश लिया । इस महाविद्यालय की स्थापना दो लाला लाजपत राय ने की थी । इस महाविद्यालय की शिक्षा पूरी तरह भारतीय स्वत्व आधारित थी । किशोर वय भगतसिंह का जो आधार डीएवी स्कूल में अंकुरित हुआ था वह इस महाविद्यालय में पल्लवित हुआ । यह महाविद्यालय क्राँतिकारी आँदोलन का एक प्रकार से मिलन केन्द्र था । अपने परिवार की पृष्ठभूमि और विद्यालय की आरंभिक शिक्षा से स्वत्व के जिस विचार ने आकार लिया उसका क्रियान्वयन इसी महाविद्यालय में हुआ । इस महाविद्यालय में एक ओर उनका संपर्क देशभर के क्राँतिकारियों से संपर्क बना और दूसरी ओर लाला लाजपत राय के निर्देशन में स्वाधीनता संघर्ष में भाग लेने का अवसर मिला।  उन्होंने 1926 में उत्तर प्रदेश और 1927 में बंगाल की यात्रा की । 1928 में सेन्डर्स और चन्नन सिंह वध की योजना बनाई और 1929 में असेम्बली में बम फेका । सेन्डर्स वध के बाद वे अपना वेश बदलकर पहले कलकत्ता गये फिर कानपुर के प्रताप समाचार पत्र में नाम बदलकर काम करने लगे । उन दिनों इस समाचार पत्र के संपादक गणेश शंकर विद्यार्थी थे ।

क्राँतिकारी राजगुरु 

23 मार्च को बलिदान होने वाले दूसरे क्राँतिकारी राजगुरु थे । उनका पूरा नाम शिवराम हरि राजगुरु था । उनका जन्म भाद्रपद के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी सम्वत् 1965 (ईस्वी सन् 1908) महाराष्ट्र के पुणे जिला अंतर्गत खेडा गाँव में हुआ था। जब वे 6 वर्ष हुये तभी पिता का निधन हो गया । परिवार भारतीय पंरपराओं और संस्कृतनिष्ठ था । इसलिये वालवय में ही विद्याध्ययन केलिये  बनारस भेजे गये । जहाँ संस्कृत और वेद सहित हिन्दू धर्म ग्रंन्थों का अध्ययन किया । उनकी स्मरणशक्ति अद्भुत थी । एक बार जो पढ़ लेते वह कंठस्थ हो जाता वे योगाभ्यास और व्यायाम नियमित करते थे । वे औसत कद काठी के थे पर नियमित अभ्यास से चुस्ती, बल बुद्धि अद्वितीय थी । पुणे की पृष्ठभूमि के कारण शिवाजी महाराज उनके आदर्श थे ।

वाराणसी में विद्याध्ययन के दौरान ही उनका सम्पर्क क्रान्तिकारियों से हुआ। इशमें चन्द्रशेखर आजाद भी थे । राजगुरु आजाद की हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी से जुड़ गये। आजाद ने इनका छद्म नाम रघुनाथ रखा । यहीं इनका परिचय सरदार भगत सिंह और यतीन्द्रनाथ दास आदि से बना और एक टोली बन गई । राजगुरु एक अच्छे निशानेबाज थे। साण्डर्स वध में इन्होंने भगत सिंह तथा सुखदेव का साथ दिया था जबकि चन्द्रशेखर आज़ाद ने इन तीनों को सामरिक सुरक्षा (कवर) प्रदान की थी। सेन्डर्स वध के बाद वे भी वेश बदलकर लाहौर से निकल आये थे और कानपुर आ गये थे ।

क्रन्तिकारी सुखदेव 

सुप्रसिद्ध क्राँतिकारी सुखदेव का पूरा नाम सुखदेव थापर था उनका जन्म पंजाब प्राँत के लुधियाना नगर में 15 मई 1907 को हुआ था । पिता रामलाल थापर व माता रल्ली देवी भारतीय संस्कारों के प्रति समर्पित थे । लेकिन इनके जन्म से तीन माह पूर्व ही पिता का स्वर्गवास हो गया था । इनका पालन पोषण ताऊ अचिन्तराम की देखरेख में माता ने किया था । अंचित राम जी भी आर्यसमाज से जुड़े थे । इसलिये संस्कार, स्वत्व और स्वाभिमान का भाव बचपन से जाग्रत हुआ । इनकी आरंभिक शिक्षा लुधियाना में हुई और महाविद्यालयीन शिक्षा के लिये लाहौर के नेशनल कालेज भेजे गये । यहीं उनकी भेंट क्राँतिकारी भगतसिंह और अन्य क्राँतिकारियों से हुई । और जब लाला लाजपत राय के बलिदान का प्रतिशोध लेने के लिये टोली बनी तो वे इसमें सहभागी हो गये। यही नहीं, 1929 में कैदियों के साथ होने वाले अमानवीय व्यवहार के विरोध में की गयी व्यापक हड़ताल में भी भाग लिया । गाँधी इर्विन समझौते पर इन्होंने एक खुला खत गाँधी जी के नाम अंग्रेजी में लिखकर गाँधी जी से कुछ प्रश्न किये थे।

गिरफ्तारी और बलिदान 

सेन्डर्स और चन्नन सिंह वध के बाद तो सभी क्राँतिकारी लाहौर से सुरक्षित निकल गये थे । 
भगत सिंह और राजगुरु ने अपना वेष बदला भगत सिंह ने अपनी दाड़ी और बाल कटवाए और  टोपी पहन ली । उन्हें सुरक्षित निकाला दुर्गाभाभी ने दोनो एक महाजन पति पत्नि के जोड़े और हाथ में बच्चा लेकर लाहौर से रवाना हुये जबकि राजगुरु ने उनके नौकर के रूप में उनका सामान उठाया। तीनों पहले कानपुर आये वहाँ से ट्रेन बदलकर लखनऊ पहुँचे। लखनऊ से राजगुरु  बनारस के लिए और भगत सिंह एवं दुर्गा भाभी हावड़ा रवाना हुये । कुछ दिन कलकत्ता रहकर वापस लाहौर लौट आये । 

अन्य गतिविधियों के साथ दिल्ली असेंबली में बम फेका और गिरफ्तारी दी । इस घटना की गूंज लंदन तक हुई । पूरे देश में गिरफ्तारियाँ हुई और छापे पड़े। सहारनपुर बम फैक्ट्री तक पुलिस पहुँची। कुछ क्राँतिकारी पुलिस प्रताड़ना से भयभीत हुये और पुलिस को सूचनाएँ मिलीं । देशभर में कुल 272 गिरफ्तारियाँ हुई। अलग अलग प्रकरणों में अलग अलग अदालतों में मुकदमें चले । 15 अप्रैल 1929 को, पुलिस ने लाहौर बम फैक्ट्री की खोज की, जिसके कारण सुखदेव, किशोरी लाल और जय गोपाल सहित एचएसआरए के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार हुये । पहले सरदार भगतसिंह और बटुकेश्वर दत्त पर असेम्बली बम काँड का ही मुकदमा था फिर भगतसिंह सिंह, सुखदेव, राजगुरु और 21 अन्य पर सॉन्डर्स की हत्या का आरोप लगाया गया। दिल्ली जेल से लाहौर जेल भेज दिया गया । लाहौर जेल में राजनैतिक कैदियों के साथ अमानुषिक व्यवहार के विरूद्ध भूख हड़ताल आरंभ हुई । इसकी चर्चा देशभर में हुई । सभी क्राँतिकारियों के प्रति जन समर्थन भी बढ़ा । 

पहले असेंबली बम काँड का फैसला आया जिसमें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई और फिर 10 जुलाई 1929 से सेन्डर्स वध का मुकदमा शुरू हुआ। इस मुकदमें में सरदार भगतसिंह के अतिरिक्त 27 अन्य क्राँतिकारियों पर सेन्डर्स और चन्नन सिंह का वध एवं स्कॉट की हत्या की साजिश रचने का मुकदमा चला । इस मुकदमें में तीन क्राँतिकारियों सरदार भगतसिंह, सुखदेव थापर और राजगुरु को फाँसी की सजा सुनाई गई। फाँसी के लिये 24 मार्च 1931 की तिथि तय की गई।  लेकिन विरोध प्रदर्शन आरंभ हो गये । जिन्हे देखते हुये एक दिन पहले 23 मार्च 1931 को शाम 7 बजकर 33 मिनट पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दे दी गई और जनरोष से बचने के लिये इनके पार्थिव शरीर को जेल के पीछे ही अंतिम संस्कार कर दिया गया ।

Habitat International Film Festival 2025 celebrates Italian Cinema and Cultural Heritage

3-6-1.jpeg

New Delhi – The Habitat International Film Festival (HIFF) 2025 proudly announces Italy as the Focus Country, presenting a rich cinematic showcase in collaboration with the Italian Embassy Cultural Centre, Cineteca di Bologna, and L’Immagine Ritrovata. The festival will highlight contemporary Italian films alongside meticulously restored classics, offering Indian audiences a deep dive into Italy’s remarkable film legacy.

The Italian Focus at the HIFF 2025 also brings back the Italian Screens. Roberto Stabile, Head of the International Department at Cinecittà, stated, “We are delighted to return to New Delhi for the fourth edition of Italian Screens to showcase the best of contemporary Italian cinema and promote tax incentives for distribution and co-productions. Supported by the Italian Ministry of Culture and the Ministry of Foreign Affairs and International Cooperation, this initiative also aims to strengthen Indo-Italian creative collaboration and present our funding opportunities.

Andrea Anastasio, Director of the Italian Embassy Cultural Centre, expressed enthusiasm about the initiative: “Italy as the Focus Country at HIFF 2025 is a wonderful opportunity to share our deep-rooted passion for cinema with Indian audiences. Our approach has been twofold—showcasing outstanding contemporary films and highlighting the exceptional film restoration work done by Cineteca di Bologna and L’Immagine Ritrovata. These institutions have preserved cinematic heritage for future generations, ensuring that masterpieces are not lost to time.”

Curated by Stefano Francia di Celle, the Italian Focus program features two major segments: a selection of contemporary Italian films from 2024 and a retrospective dedicated to the legendary Marcello Mastroianni on his centenary.

“The Italian Focus at HIFF 2025 is divided into two segments—a selection of 2024’s finest contemporary films and a tribute to the legendary Marcello Mastroianni on his centenary. We aim to offer a broad spectrum of genres, from thrillers and dramas to romantic comedies and socially conscious films, reflecting the evolution of Italian cinema across generations,” Stefano explains.

He further adds, “We also pay special tribute to Marco Tullio Giordana, whose latest film, The Life Apart, a psychological thriller, will open the festival. The meticulously restored classics will allow audiences to relive the grandeur of Italian cinema’s golden age, particularly through the works of Federico Fellini and Vittorio De Sica. A highlight will be the restored Apu Trilogy by Satyajit Ray, whose work was deeply influenced by De Sica’s neorealism.”

“Additionally, Celine Pozzi from L’Immagine Ritrovata will conduct a workshop on film restoration, while our collaboration with the Aga Khan Trust for Culture will extend the discussion to preserving archaeological heritage. We are thrilled to bring these cinematic gems to India and celebrate the power of film as a cultural bridge,” Stefano rejoices.

“Cinema, like literature, nurtures creativity, fosters community, and keeps storytelling alive. In an era dominated by screens on our smartphones and laptops, it is vital to come together and experience the magic of the big screen. We are grateful to Cineteca di Bologna, the Italian Ministry of Culture, and all our collaborators for making this vision a reality. Special thanks to the India Habitat Centre for their unwavering support in bringing this festival to life,” sums up Andrea.

With a carefully curated selection of films and expert-led discussions, the Italian Focus at HIFF 2025 promises to be an unmissable celebration of cinema, bridging the past and present while strengthening Indo-Italian cultural ties.

राणा सांगा पर चल रहा है बकवास

Rana-Sanga-History-2025-03-1b57a41f4a3399865fbaec6b15639a69.avif

मनोज श्रीवास्तव

मैंने पहले ही कहा था कि औरंगजेबों को बचाने के लिए ये लोग जयसिंह का नाम भले ले रहे हों लेकिन न ये मराठों के सगे हैं न राजपूतों के, ये तो बस एक से दूसरे को भिड़ाकर अपना उल्लू सीधा करने वाले लोग हैं। सो औरंगजेब को जस्टिफ़ाई करने के चक्कर में तब ये परशुराम को उतार लाये और अब राणा सांगा को।

कि बाबर को राणा सांगा ने आमंत्रित किया था।

एक बार पहले भी ये बकवास किन्हीं मूर्खों ने फ़ेसबुक पर की थी तब भी मैंने इस पर उनकी वाल पर जाकर उन्हें विस्तृत उत्तर दिया था।

अब फिर राणा सांगा की बात होने लगी।

राणा सांगा जो लोदी शासन के विरुद्ध राजपूतों का महासंघ बनाने वाले अद्वितीय वीर थे, उन्हें कितनी चतुराई से देश के दीर्घकालिक हितों के प्रति असावधान बताया गया, यह एक और उदाहरण है भारत के इतिहास लेखन की अनंत बदमाशियों का।

यह सिर्फ भारत में चलता है कि इसके बारे में शत्रु क्या कहते हैं, वही प्रमाण मान लिया गया।
यह ऐसा ही है जैसे पाकिस्तानी से भारत के बारे में चरित्र प्रमाणपत्र लिया जाये। राणा सांगा के बारे में बाबर ने बाबरनामा में क्या कहा, वही मान लिया गया।

किन्तु बाबर ने भी राणा सांगा के निमंत्रण का उल्लेख नहीं किया था। वह दौलत खान के निमंत्रण के बारे में अवश्य कहता है और उसके साथ हुए समझौते का विस्तृत उल्लेख भी करता है। तो आया वह दौलत खान के निमंत्रण पर था। राणा सांगा के बारे में वह वादाखिलाफी का आरोप अवश्य लगाता है कि उन्होंने मदद करने का वादा नहीं निभाया। बाबरनामा में भी यह उल्लेख पानीपत की लड़ाई के पहले नहीं आया बल्कि जब बाबर और राजपूत सेनाओं के बीच लड़ाई होने को थी, तब आया है।

पर जिस तरह से वह दौलत खान लोदी और आलम खान के साथ हुए समझौतों का विस्तृत वर्णन करता है, राणा साँगा के साथ हुए ऐसे किसी समझौते का विस्तृत उल्लेख नहीं करता। दौलत खान लोदी के निमंत्रण के अन्य स्रोतों से भी प्रमाण मिलते हैं पर राणा के नहीं।अलाउद्दीन और इब्राहीम के चाचा भी उसे आमंत्रित कर चुके थे।

और ऐसा क्यों है कि बाबर के इस राणा संबंधी कथन का समर्थन किसी समकालीन राजपूत लेखक छोड़िये, किसी समकालीन हिंदू लेखक छोड़िये किसी मुस्लिम लेखक तक से नहीं होता।

What value an assertion without a corroborative evidence has?

Nil. लेकिन हमारी पाठ्यपुस्तकों में इसका उल्लेख करना आवश्यक समझा गया। जिस चीज़ का एक भी स्वतंत्र स्रोत से समर्थन नहीं होता था, उस पर इतनी निर्भरता।

चलो सभी material particulars में न सही, कुछ अंशों में ही सही, कोई तो स्वतंत्र पुष्टि होती।

बल्कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य तो विरोध में हैं।इस हद तक कि गोपीनाथ शर्मा अपनी पूरी पुस्तक में बाबर के कथन की अविश्वसनीयता सिद्ध करते हुए यह भी कहने पर बाध्य हुए कि It was a pity that all later writers have uncritically accepted Babur’s version.

और याद रहे, हम परिणाम की बात नहीं कर रहे, प्रस्ताव की बात कर रहे हैं। यह तो स्वयं बाबर तक मानता है कि राणा से धेला भर मदद नहीं मिली। जी एन शर्मा और गौरीशंकर ओझा जैसे बहुत से इतिहासकारों का निष्कर्ष है कि उलटे बाबर ने राणा से मदद माँगी होगी क्योंकि उनके नेतृत्व में राजपूत संघ बहुत शक्तिशाली माना जाता था। राजपूत खतौली और धोलपुर के युद्ध में इब्राहीम लोदी की सेनाओं को पहले ही हरा चुके थे।

राणा ने न तो पानीपत के युद्ध में भाग लिया और न अपनी सेना को तिल भर खिसकाया। राणा सांगा इब्राहीम लोदी के विरुद्ध लगातार सफल हो रहे थे तो उन्हें बाबर की सहायता की ज़रूरत ही नहीं थी। राणा सांगा ने तो राजपूत राजों को साथ लेकर खानवा का युद्ध बाबर से किया। 120 राजाओं को उन्होंने एकत्र किया और सिकंदर लोदी का लड़का महमूद लोदी जिसे अब नया सुल्तान घोषित किया जा चुका था, वह भी राणा सांगा से आकर मिल गया। राणा बार बार बाबर के द्वारा भेजी गयी टुकड़ियों को परास्त भी करते रहे। बयाना के युद्ध में भी उन्होंने बाबर की फ़ौजों को हराया।

बाबर तथाकथित निमंत्रण के पहले चार बार ( 1503, 1504, 1518, 1519) भारत पर असफल आक्रमण कर चुका था। इसलिए उसकी क्रेडिबिलिटी इतनी नहीं थी कि राजपूत संघ का नेता यानी राणा उसे इब्राहीम लोदी के विरुद्ध आहूत करता।

बाबर लोदियों तक को काफिर कह चुका था। उसे राणा के विरुद्ध युद्ध ही नहीं, जेहाद करना था जो उसने अपने सैनिकों को उकसाने के लिए कहा भी।

मुझे तो आश्चर्य है कि इन लोगों के पास अपनी दुकान चलाने के लिए कितनी कम पूँजी है।

अब कहाँ हैं वे लोग जो राजपूतों के विरुद्ध मराठों की पोजिशनिंग कर रहे थे? किसी वृद्धा लेखिका की रील वायरल करके।

——————————

याद करें क्या लिखा था शिवाजी ने अपने पत्र में मिर्जा राजा जयसिंह को :

जय सिंह को लिखे एक लंबे पत्र में शिवाजी ने मिर्जा राजा को संदेश दिया: “यदि आप अपने लिए दक्कन जीतने आए हैं, तो मैं आपको अपनी सेवाएँ देना पसंद करूँगा। लेकिन चूँकि आप औरंगज़ेब की ओर से आए हैं, इसलिए मैं थोड़ा उलझन में हूँ कि आपसे कैसे निपटूँ। अगर हम दोनों लड़ेंगे, तो हिंदुओं का नुकसान दोनों तरफ़ से होगा। आपस में लड़ने में कोई बहादुरी नहीं मानी जाएगी और कोई वीरता नहीं होगी।” औरंगजेब की मंशा यह है कि हिंदुओं में कोई भी बहादुर आदमी जिंदा न बचे। शेर आपस में लड़कर खुद को खत्म कर लें, ताकि गिद्ध राज कर सकें। तुम मुगलों की रणनीति नहीं समझते… मैं तुम्हें कहता हूँ कि तुम हम जैसे शेरों से लड़कर हिंदुओं के मुंह पर कालिख न पोतो। अगर तुममें हिम्मत है तो हिंदू धर्म के दुश्मनों पर हमला करो और इस्लाम को खत्म करो। अगर दारा शिकोह इस देश का शासक होता तो वह हम पर प्यार और स्नेह बरसाता। लेकिन जब से तुमने जशवंत सिंह जैसे लोगों को छोड़ दिया है, तुम अच्छे और बुरे में फर्क नहीं कर सकते। तुम अब तक छोटे लोगों से लड़ते रहे हो और अब जब से तुम्हें मेरे जैसे शेरों से लड़ना है, तब से तुम्हें पता चलेगा कि तुम कहां खड़े हो। तुम मृगतृष्णा के पीछे भाग सकते हो। यह ऐसा है जैसे इतनी मेहनत करने के बाद तुम एक खूबसूरत महिला को पकड़कर हमारे दुश्मन को सौंप सकते हो। क्या तुम इतने घटिया इंसान हो? क्या तुम ऐसे दुष्टों का एहसान पाकर गर्व महसूस करते हो? क्या तुम जुजार सिंह के प्रयासों के परिणाम से वाकिफ नहीं हो? कुछ मुसलमानों ने हमारे महान देश पर कब्ज़ा कर लिया, यह देखकर मुझे बहुत आश्चर्य हुआ। लेकिन यह उनके कारनामों की वजह से नहीं हुआ है। अगर आप समझने की कोशिश करें तो वे हमसे अच्छी तरह से बात करते हैं और हमें गुलाम बनाते हैं। अगर आपकी आँखें देख सकती हैं, तो आप इसे महसूस कर सकते हैं। हमें यह समझने की ज़रूरत है कि वे कैसे हमारे पैरों में बेड़ियाँ बाँध रहे हैं और हमारी ही तलवारों से हमारे सिर काट रहे हैं। हमें हिंदुओं, हिंदुस्तान और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए बहुत प्रयास करने की ज़रूरत है। हमें जैसे को तैसा की नीति अपनानी चाहिए। तुर्कों को हमारी तलवारों की ताकत दिखानी चाहिए। अगर आप मारवाड़ के राजा जसवंत सिंह और मेवाड़ के राणा राज सिंह के साथ हाथ मिला सकें, तो यह बहुत मददगार होगा।

——

क्या वही कोशिश आज भी जारी नहीं है कि शेर आपस में लड़ के एक दूसरे को नष्ट कर लें ताकि गिद्ध राज कर सकें।

Prophetic words थे शिवाजी के।

scroll to top