गदरपार्टी के संस्थापक: आई सी एस का प्रस्ताव ठुकराया था

0000000000000-3.png

सुप्रसिद्ध क्रान्तिकारी और विचारक लाला हरदयाल की गणना उन विरले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में होती है जिन्होंने केवल भारत ही नहीं अपितु अमेरिका और लंदन में भी अंग्रेजों के अत्याचारों के विरुद्ध जनमत जगाया था । लालाजी को अपने पक्ष में करने केलिये अंग्रेजों ने बहुत प्रलोभन दिये । उस समय की सबसे प्रतिष्ठित आईसीएस पद के प्रस्ताव भी दिया था जिसे लालाजी ने ठुकरा दिया था । यही आईसीएस सेवा अब आईएएस के रूप में जाना जाता है । ऐसे स्वाभिमानी राष्ट्र भक्त लाला हरदयाल जी का जन्म 14 अक्टूबर 1884 को दिल्ली में हुआ था । उनका पैतृक घर दिल्ली के चाँदनी चौक में गुरुद्वारा शीशगंज के पीछे स्थित था । यह गुरुद्वारा शीशगंज उसी स्थल पर बना है जहाँ औरंगजेब की कठोर यातनाओं से गुरु तेगबहादुर जी का बलिदान हुआ था । लाला जी के पिता पं गोरेलाल जी संस्कृत के विद्वान और कोर्ट में रीडर थे, माता भोलारानी रामचरित मानस की विदुषी मानी जाती थीं । उनका परिवार आर्य समाज से जुड़ा था । इस प्रकार घर और पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय संस्कृति की प्रतिष्ठापना का वातावरण था । इसी वातावरण में लाला हरदयाल का जन्म हुआ था । परिवार के संस्कारों ने उन्हे बचपन से राष्ट्रीय, साँस्कृतिक और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत कर दिया था ।

उन्हें बचपन में माँ से रामायण की और पिता से संस्कृत शिक्षा मिली । उन्हें रामायण की चौपाइयाँ और संस्कृत के अनेक श्लोक कंठस्थ थे । उन दिनों के सभी शासकीय विद्यालयों में चर्च का नियंत्रण हुआ करता था । उनकी प्राथमिक शिक्षा कैम्ब्रिज मिशन स्कूल में हुईं और महाविद्यालयीन शिक्षा सेन्ट स्टीफन कालेज में । वे पढ़ने में बहुत कुशाग्र थे सदैव प्रथम ही आते थे। उनकी स्मरण शक्ति अद्भुत थी । एक बार सुनकर पूरा पाठ कंठस्थ हो जाता था । उनकी गणना ऐसे विरले व्यक्तियों में होती थी जो अंग्रेजी और संस्कृत दोनों भाषाएँ धारा प्रवाह बोल लेते थे । इस विशेषता ने उन्हे पूरे महाविद्यालय में लोकप्रिय बना दिया था । वे महाविद्यालयीन शिक्षा में कालेज में टाप पर रहने से उन्हे 200 पाउण्ड की छात्रवृत्ति मिली । इस राशि से वे आगे पढ़ने के लिये लंदन गये 1905 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया । लालाजी ने लंदन में भारतीयो के साथ अंग्रेजों का हीनता से भरा व्यवहार देखा जिससे वे बहुत विचलित हुये । यद्यपि इसका आभास उन्हें दिल्ली के सेन्ट स्टीफन कालेज में भी हो गया था । पर जो दृश्य लंदन में देखा उसे देखकर बहुत विचलित हुये और उन्होने अपने छात्र जीवन में जाग्रति और वैचारिक संगठन का अभियान आरंभ कर दिया ।

भारतीय छात्रों में संगठन और जाग्रति के लिये उन्होंने संगोष्ठियों और बैठकों का कार्य आरंभ किया । वे ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते थे जिनमें भारतीय चिंतन की प्रतिष्ठा गरिमा और ओज के साथ हो संगठनात्मक भाव भी जाग्रत हो । लाला जी लंदन में क्राँतिकारी आँदोलन चला रहे मास्टर अमीरचंद के संपर्क में आये । उनका संपर्क क्रातिकारी श्यामजी कृष्ण वर्मा से भी हुआ । श्याम कृष्ण जी ने लंदन में इंडिया हाउस की स्थापना की थी । लालाजी उसके सदस्य बन गये । क्रातिकारियों के संपर्क और अध्ययन से लालाजी को यह भी आभास हुआ कि पूरी दुनियाँ में अंग्रेजों का दबदबा भारतीय सैनिकों के कारण है । जहां कभी भी सेना भेजना होती वहां सबसे अधिक सैनिकों की संख्या भारतीय मूल के सैनिकों की होती लेकिन अंग्रेज उनसे सम्मान जनक व्यवहार नहीं करते थे । उनकी कुशाग्रता और सक्रियता अंग्रेजों से छुपी न रह सकी उन्हे 1906 में आईसीएस सेवा का प्रस्ताव मिला जिसे ठुकराकर वे लंदन में भारतीयों के संगठन और स्वाभिमान जागरण के अभियान में ही लगे रहे । उन दिनों चर्च और मिशनरियों ने युवाओं को जोड़ने के लिये एक संस्था बना रखी थी उसका नाम “यंग मैन क्रिश्चियन एसोशियेशन” था । इसे संक्षिप्त में “वाय एम सी ए” कहा जाता था । इसकी शाखायें भारत में भी थीं लाला हरदयाल जी ने भारतीय युवकों में चेतना जगाने के लिये क्रान्तिकारियों की एक संस्था “यंगमैन इंडिया एसोसिएशन” का गठन किया ।

उनकी सक्रियता देख उन पर स्थानीय प्रशासन का दबाब बना । वे 1908 में भारत लौट आये । यहाँ आकर भी वे युवकों के संग़ठन में ही लग गये । उनका अभियान था कि भारतीय युवक ब्रिटिश शासन और सेना की मजबूती में कोई सहायता न करें । इसके लिये उन्होंने देश व्यापी यात्रा की । लोकमान्य तिलक से मिले । उन्होंने लाहौर जाकर एक अंग्रेजी में समाचार पत्र आरंभ किया । उनका समाचार पत्र राष्ट्रीय चेतना से भरा हुआ था । अंग्रेजों ने समाचार पत्र के एक समाचार के बहाने उनपर एक मुकदमा दर्ज किया । इसकी खबर उन्हे लग गयी और वे अमेरिका चले गये । अमेरिका जाकर गदर पार्टी की स्थापना की । उन्होंने कनाडा और अमेरिका में घूम घूम कर वहां निवासी भारतीयों को स्वयं के गौरव और भारत की स्वतंत्रता के लिये जागरूक किया । तभी काकोरी कांड के षडयंत्र कारियों में उनका भी नाम आया । अंग्रेजों ने उन्हे भारत लाने के प्रयास किये । पहले तो अमेरिकी सरकार ने अनुमति नहीं दी । लेकिन बाद में 1938 अनुमति दे दी गई । उन्हें 1939 भारत लाया जा रहा था कि रास्ते में फिलाडेल्फिया में रहस्यमय परिस्थिति में उनकी मौत हो गई । आशंका है कि उन्हें मार्ग में विष दिया गया । जब उनकी मृत्यु हुई तब वे भोजन कर रहे थे । उनकी मृत्यु का रहस्य आज भी बना हुआ है । वे पूर्ण स्वस्थ व्यक्ति कैसे भोजन करते करते शरीर त्याग सकता है । वह 4 मार्च 1939 का दिन था जब लाला जी इस नश्वर संसार को त्याग कर वे परम् ज्योति में विलीन हो गये । पर इतिहास के पन्नों में राष्ट्र भक्ति का संदेश दे गये ।
कोटिशः नमन ऐसे महान क्रान्तिकारी को ।

The Era of Shameless Diplomacy: Vulgar rich stoop to New depths of Indecency

rich-vs-wealthy-1.jpg

The recent verbal clash between Donald Trump and V. Zelensky at the White House sparked a familiar refrain: “The powerful are never blamed.” This notion rings painfully true in today’s climate. Zelensky appeared like a lost soul, caught in a seemingly indifferent exchange, while Trump, like a crafty monkey, masqueraded as a mediator between two feuding cats but ultimately emerged with all the spoils. Such scenes are not confined to America; globally, literature, culture, diplomacy, and basic etiquette are being disregarded.

India reflects this concerning trend as well. At a political rally, one leader made shockingly crude comments about a rival’s personal life, leaving the audience in discomfort. What once were civil TV debates have devolved into chaotic shouting matches and even physical confrontations, eroding any sense of constructive dialogue and leaving viewers disillusioned. Our public spaces have tragically become battlegrounds for vitriolic exchanges, where civility is a casualty in this new era of shamelessness.

Public spaces often witness verbal wars between boys and girls, and those with differing opinions on social media are routinely humiliated. Earlier, women would playfully exchange insults at weddings, but today, in the name of gender equality, even female students are not far behind, armed with a rich vocabulary of spicy slurs.

The older generation laments that the boundaries of decency and etiquette in modern society are rapidly blurring. The term “indecency,” once symbolic of shamelessness, has now become a serious concern. This competition, where everyone is racing to outdo each other, is not just about materialism but also raises profound questions about our social, political, and moral values.

Politics, which once guided society, has now turned into an arena of indecency. Leaders and public figures, setting aside their dignity, are busy demeaning each other through words and actions. Recently, during a political debate, a leader launched such personal attacks on another that their personal vendetta overshadowed their political agenda. On the international stage, too, diplomacy is often reduced to a mockery, with a glaring lack of seriousness and sincerity.

The media, considered the mirror of society, has also joined this race of indecency. TV channels, instead of reporting news, have turned into spectacles. Debates are filled with chaos, shouting, and personal attacks. The dignity of language has been lost.

Respect in relationships has also completely vanished. The bond between leaders and officials is no longer limited to their roles. Today, officials are seen scolding their leaders instead of respecting them. This anarchy is visible not only in government offices but also on the streets.

Even saints and spiritual leaders are not untouched by this indecency. Symbols of spirituality are now indulging in shameless talk, as if they have no concern for it. Their etiquette and protocols hold no significance anymore.

Thus, today’s society has transformed into a “shameless society,” where morality, values, and dignity have no place. Everything revolves around personal interests and showmanship. Whether it’s politics, media, or society, a new definition of indecency is being crafted everywhere.

It is crucial to understand that this race of indecency not only affects our identity but also sets a wrong example for future generations. We must strive to confront and eliminate this trend. Promoting moral education, making the media accountable, and ensuring that every section of society adheres to decorum and etiquette are essential steps. Only then can we move towards a healthy and cultured society.

Three-Day Joint Rescue Operation Successfully Concludes at Mana, Chamoli

3-2-1.jpeg

Mana (Chamoli) : The three-day-long high-risk rescue operation at Mana, Chamoli, led by the Indo-Tibetan Border Police (ITBP) in coordination with the Indian Army and NDRF, has been successfully completed.

Despite heavy snowfall, extreme cold (-12°C to -15°C even during the day), and challenging terrain, rescue teams worked tirelessly to save lives using sniffer dogs, handheld thermal imagers, and advanced rescue techniques.

Key Highlights of the Operation:

✅ 46 survivors safely rescued and are under medical care.
🕊️ 8 casualties, with the final body recovered today.
❄️ Operations carried out in extreme weather conditions.
🐕 Sniffer dogs and thermal imaging technology played a crucial role in locating trapped individuals.

The ITBP Himveers, along with Army and NDRF personnel, displayed extraordinary courage, coordination, and resilience throughout the operation, ensuring maximum lives were saved despite adverse conditions.

This successful mission underscores the commitment of ITBP and other forces in safeguarding lives, even in the harshest environments.

Mission Accomplished.

माणा, चमोली में ITBP, सेना और NDRF का संयुक्त बचाव अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

3-1-1.jpeg

माणा, चमोली | भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), भारतीय सेना और NDRF के संयुक्त प्रयास से माणा, चमोली में चलाया गया तीन दिवसीय बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

भीषण ठंड (-12°C से -15°C), भारी बर्फबारी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद, बचाव दलों ने स्निफर डॉग्स, थर्मल इमेजिंग तकनीक और उन्नत बचाव उपकरणों की सहायता से अपना अभियान जारी रखा और अधिकतम लोगों की जान बचाने में सफलता प्राप्त की।

बचाव अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ:

✅ 46 लोगों को सुरक्षित बचाया गया और वे चिकित्सकीय देखरेख में हैं।
🕊️ कुल 8 शव बरामद हुए, अंतिम शव आज मिला।
❄️ बर्फीले तूफान और प्रतिकूल मौसम के बावजूद अभियान जारी रहा।
🐕 स्निफर डॉग्स और थर्मल इमेजिंग तकनीक से खोज एवं बचाव कार्य को गति मिली।

ITBP हिमवीरों, भारतीय सेना और NDRF के जवानों ने असाधारण समर्पण, साहस और समन्वय का परिचय दिया, जिससे यह चुनौतीपूर्ण मिशन सफल हुआ।

यह अभियान आपदा प्रबंधन में ITBP, भारतीय सेना और NDRF की दक्षता, तत्परता और सेवा भावना का उदाहरण प्रस्तुत करता है।

मिशन पूरा हुआ।

scroll to top