प्रधानमंत्री की एक और ऐतिहासिक विदेश यात्रा तथा एक और सम्मान

2024-06-04T155750Z_334922837_RC2F48ADT12K_RTRMADP_3_INDIA-ELECTION-MODI-1024x576-1.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्राओं से नए-नए कीर्तिमान रच रहे हैं और इसी क्रम में जुड़ गई है उनकी ताजा गुयाना यात्रा। प्रधानमंत्री ने नवम्बर 2024 में ब्राजील में आयोजित जी -20 शिखर सम्मलेन में अपना लोहा मनवाने के बाद गुयाना की यात्रा की जो किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की विगत 56 वर्षो के पश्चात की गई गुयाना यात्रा थी । गुयाना में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया । गुयाना के दौरे में प्रधानमंत्री ने वहां की संसद को संबोधित किया तथा साथ ही गुयाना सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी प्रदान किया। गुयाना दक्षिण अमेरिका में एक छोटा सा देश है किंतु उसके विकास की सभवनाएं अनंत है क्योंकि वहां तेल व गैस के बड़े भंडार मिले हैं । प्रधानमंत्री की गुयाना यात्रा के दौरान भारत और गुयाना के मध्य कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। आर्थिक विकास के लिए भारत और गुयाना एक -दूसरे के लिए महत्वपूर्ण साझीदार हो सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुयाना पहुँचने पर भव्य स्वागत हुआ। गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली तथा प्रधानमंत्री मार्क एंथनी फिलिप्स सहित उनकी कैबिनेट के 12 से अधिक मंत्रियों ने स्वयं एयरपोर्ट पहुंच कर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां पर बसे प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित किया। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली साथ बैठक में दोनो देशों के बीच सम्बन्धों को रणनीतिक दिशा देने पर चर्चा हुई।

वार्ता के बाद दोनों देशों में बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए हैं। इनमें हाईड्रोकार्बन, डिजिटल पेमेंट सिस्टम, फार्मास्युटिकल, कृषि और रक्षा क्षेत्र शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुयाना भारत की ऊर्जा सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा और इस क्षेत्र में दीर्घ साझेदारी के लिए ब्लूप्रिंट तैयार किया जायेगा । प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत गुयाना में जनऔषधि वितरण केंद्र भी खेलने जा रहा है। गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह नेताओ के बीच चैंपिंयन हैं। उनका प्रभावशाली नेतृत्व और विकासशील देशॉन में योगदान उन्हें विशेष बनाता है। अली ने आगे कहा कि मोदी की शासन शैली कमाल की है। गुयाना व अन्य देशों में इसकी प्रासंगिकता है और इसे अपनाया जाता है।

गुयाना मात्र साढ़े आठ लाख की आबादी वाला देश है जिसकी विकास यात्रा में भारतीय मूल के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जब भारत अंग्रेजों के आधीन था था तब अंग्रेज भारत के लोगों को काम करवाने के लिए बंधक बनाकर विदेश ले जाते थे आज का गुयाना ऐसे ही लोगों के परिश्रम से निर्मित हुआ। इस कारण भारत ओैर गुयाना के बीच एक सांस्कृतिक समभाव भी है। इसी आधार पर भारत और गुयाना के बीच सांस्कृतिक सम्बंधों को बढ़ावा देने के लिए तथा दोनो देशों की जनता के मध्य पारस्परिक संपर्क बढ़ाने के लिए भी एक बड़ा समझौता हुआ है।

गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली के साथ साथ वहां के कई कैबिनेट मंत्री भी भारतीय मूल के ही हैं। राष्ट्रपति इरफान अली के पूर्वज उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गुयाना जाकर बस गये थे। गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “एक वृक्ष मां के नाम“ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। घनिष्ठ संबंधों के प्रमाण के रूप में प्रधानमंत्री मोदी को जार्जटाउन शहर की चाबी भी सौंपी गयी है।

ज्ञातव्य है कि गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने 2023 में भारत की यात्रा की थी और तब ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुयाना यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली अपने स्पष्ट विचारों के कारण वैश्विक राजनीति में एक महत्वपूर्ण पहचान रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी उपस्थिति ने भारत और गुयाना के बढ़ते संबंधों को उजागर किया है। इरफ़ान अली का सबसे चर्चित पक्ष यह है कि उन्होंने यूरोपीय प्रभुत्ववादी और वामपंथी एजेंडा के खिलाफ मुखर आवाज उठाई है। इरफान अली का यह रुख न केवल गुयाना बल्कि अन्य विकासशील देशों के लिए भी एक प्रेरणा है। उनका यह दृष्टिकोण उन्हें वैश्विक मंच पर एक विशेष स्थान दिलाता है और भारत जैसे देशों के साथ संबंधों को और प्रगाढ़ बनाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुयाना यात्रा के एक अन्य महत्वपूर्ण चरण में 14 छोटे केरैबियाई देशों के समूह कैरीकाम – 2024 को भी संबोधित किया तथा इस समूह में शामिल देशों के प्रमुखों के साथ भारत की द्विपक्षीय वार्ताए भी हुई हैं। यह सभी कैरेबियाई देश भारत के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए इच्छुक हैं।इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नेताओं के साथ आर्थिक सहयोग, कृषि और खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य ओैर दवाओं और विज्ञान नवाचार जैसे क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की है।

प्रधानमंत्री मोदी की गुयाना यात्रा कई दृष्टि से महत्वपूर्ण है जिसमें सबसे बड़ा कारण दोनों देशों की सुरक्षा चिंताएं हैं । विगत दिनों गुयाना में गैस व तेल का बड़ा भंडार मिला है और गुयाना की इस संपदा पर चीन और अमेरिका की गिद्ध दृष्टि लगी हुई है, वैसे भी चीन अपनी विस्तारवादी नीतियों के कारण छोटे देशों को लालच देकर उन पर अपना नियंत्रण स्थापित करता ओैर उनकी प्राकृतिक संपदा को लूटता है । वहीं भारत के प्रधानमंत्री मोदी वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना से इन देशों को अपना बनाने का प्रयास करते हैं यही कारण हैं कि भारत और प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि गुयाना के एयरपोर्ट पर भारत के प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सहित पूरी कैबिनेट ही आ गयी और इरफान अली बहुत ही भावुक होकर प्रधनमंत्री मोदी से गले मिले। आज उनके स्वागत का वीडिओ चर्चा का विषय बना हुआ है। भारत की सर्वे भवन्तु सुखिनः की अवधारणा के कारण ही गुयाना औेर बारबाडोस ने भारतीय प्रधानमन्त्री को अपने -अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जो क्रमश: “द आर्डर ऑफ एक्सीलेंस“ और “आनरेरी आर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस“ कहे जाते हैं ।

MIME AND MIMICRY EVENT REPORT

1-1-4.jpeg

An inter college Mime and Mimicry event was organized by Indraprastha College for Women on 14th November, 2024.
This event was conducted under the Theatre Category as a part of an initiative by the Culture Council and University of Delhi to promote and discover young talents.

Indraprastha College hosted several teams from the various colleges of Delhi University for both of the events.

The event was graced by the presence of our Guests of Honour Shri Anoop Lather, Chairperson, Steering Committee, Culture Council, University of Delhi and PRO, University of Delhi along with Prof. Ravinder Kumar, Dean, Culture Council, University of Delhi and Director, Centre for Independence & Partition Studies University of Delhi.
We were also joined by Prof. Anand Sonkar from University of Delhi as our eminent observer for the event.

This event was judged by our respected judges , Dr. Lakha Lehri, Dr. Rohit Tripathi and Dr. Ramesh Manchanda.

The Mime competition was held from 11 am onwards and had 11 participating teams from various prestigious colleges such as Hansraj College, Lady Shri Ram College for Women , Gargi college among others.


Each team was given 5 minutes to check their lights and sounds and 5 minutes to perform where they showcased a vibrant and diverse display of emotions through mime .

Zakir Hussain Delhi College was awarded the first prize while Bharati College bagged the second and Lakshmibai College received the third prize, respectively.

The Mimicry event started post the lunch break at 2 pm. This event witnessed enthusiastic solo participation from 13 participants who belonged to various colleges of University of Delhi.
The mimicry event witnessed a great display of voice and character variations by the participants.

Nikhil Bhaskar from Kirori Mal College secured the first position, Ananya Anil Kumar of Laxmibai College stood second and Tanish Sharma from Acharya Narendra Dev College received the third prize. The judges appreciated the will and presentation of the participants.

This was followed by the valedictory ceremony, where the judges and the guests of honor shared some words of wisdom with the teams and motivated them.
They also congratulated the host college for the successful conduction of the event .

This event was concluded by the prize distribution ceremony and later our respected Principal ma’am Prof. Poonam Kumria felicitated Prof. Ravinder Kumar Ji for his kind presence on the day .

रामजन्म भूमि आंदोलन के मार्गदर्शक

a_file_photo_of_vishwa_hindu_parishad_patron_ashok_singhal_photo_hindustan_times_1573313508.jpg

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक प्रचारक. श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के दौरान जिनकी हुंकार से रामभक्तों के हृदय हर्षित हो जाते थे, वे श्री अशोक सिंहल संन्यासी भी थे और योद्धा भी, पर वे स्वयं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक प्रचारक ही मानते थे।

उनका जन्म आश्विन कृष्ण पंचमी (27 सितम्बर, 1926) को आगरा (उ.प्र.) में हुआ। सात भाई और एक बहिन में वे चौथे स्थान पर थे। मूलतः यह परिवार ग्राम बिजौली (जिला अलीगढ़, उ.प्र.) का निवासी था। उनके पिता श्री महावीर जी शासकीय सेवा में उच्च पद पर थे।

घर में संन्यासी तथा विद्वानों के आने के कारण बचपन से ही उनमें हिन्दू धर्म के प्रति प्रेम जाग्रत हो गया। 1942 में प्रयाग में पढ़ते समय प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) ने उन्हें स्वयंसेवक बनाया। उन्होंने अशोक जी की मां विद्यावती जी को संघ की प्रार्थना सुनायी। इससे प्रभावित होकर उन्होंने अशोक जी को शाखा जाने की अनुमति दे दी।

1947 में देश विभाजन के समय कांग्रेसी नेता सत्ता पाने की खुशी मना रहे थे, पर देशभक्तों के मन इस पीड़ा से सुलग रहे थे कि ऐसे सत्तालोलुप नेताओं के हाथ में देश का भविष्य क्या होगा ? अशोक जी भी उन्हीं में से एक थे। इस माहौल को बदलने हेतु उन्होंने अपना जीवन संघ को समर्पित कर दिया।

बचपन से ही उनकी रुचि शास्त्रीय गायन में रही। संघ के सैकड़ों गीतों की लय उन्होंने बनायी। उन्होंने काशी हिन्दू वि.वि. से धातुविज्ञान में अभियन्ता की उपाधि ली थी। 1948 में संघ पर प्रतिबन्ध लगा, तो वे सत्याग्रह कर जेल गये। वहां से आकर उन्होंने अंतिम परीक्षा दी और 1950 में प्रचारक बन गये।

प्रचारक के नाते वे गोरखपुर, प्रयाग, सहारनपुर और फिर मुख्यतः कानपुर रहे। सरसंघचालक श्री गुरुजी से उनकी बहुत घनिष्ठता थी। कानपुर में उनका सम्पर्क वेदों के प्रकांड विद्वान श्री रामचन्द्र तिवारी से हुआ। अशोक जी अपने जीवन में इन दोनों का विशेष प्रभाव मानते थे। 1975 के आपातकाल के दौरान वे इंदिरा गांधी की तानाशाही के विरुद्ध हुए संघर्ष में लोगों को जुटाते रहे। 1977 में वे दिल्ली प्रांत (वर्तमान दिल्ली व हरियाणा) के प्रान्त प्रचारक बने।

1981 में डा. कर्णसिंह के नेतृत्व में दिल्ली में ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ हुआ; पर उसके पीछे शक्ति अशोक जी और संघ की थी। उसके बाद उन्हें ‘विश्व हिन्दू परिषद’ की जिम्मेदारी दे दी गयी। एकात्मता रथ यात्रा, संस्कृति रक्षा निधि, रामजानकी रथयात्रा, रामशिला पूजन, रामज्योति आदि कार्यक्रमों से परिषद का नाम सर्वत्र फैल गया।
अब परिषद के काम में बजरंग दल, परावर्तन, गाय, गंगा, सेवा, संस्कृत, एकल विद्यालय आदि कई नये आयाम जोड़े गयेे। श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन ने तो देश की सामाजिक और राजनीतिक दिशा ही बदल दी। वे परिषद के 1982 से 86 तक संयुक्त महामंत्री, 1995 तक महामंत्री, 2005 तक कार्याध्यक्ष, 2011 तक अध्यक्ष और फिर संरक्षक रहे।

सन्तों को संगठित करना बहुत कठिन है, पर अशोक जी की विनम्रता से सभी पंथों के लाखों संत इस आंदोलन से जुड़े। इस दौरान कई बार उनके अयोध्या पहुंचने पर प्रतिबंध लगाये गये, पर वे हर बार प्रशासन को चकमा देकर वहां पहुंच जाते थे। उनकी संगठन और नेतृत्व क्षमता का ही परिणाम था कि युवकों ने छह दिसम्बर, 1992 को राष्ट्रीय कलंक के प्रतीक बाबरी ढांचे को गिरा दिया। कार्य विस्तार के लिए वे सभी प्रमुख देशों में गये। अगस्त-सितम्बर, 2015 में भी वे इंग्लैंड, हालैंड और अमरीका के दौरे पर गये थे।

अशोक जी काफी समय से फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थे। इसी के चलते 17 नवम्बर, 2015 को उनका निधन हुआ। वे प्रतिदिन परिषद कार्यालय में लगने वाली शाखा में आते थे। अंतिम दिनों में भी उनकी स्मृति बहुत अच्छी थी। वे आशावादी दृष्टिकोण से सदा काम को आगे बढ़ाने की बात करते रहते थे। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब अयोध्या में विश्व भर के हिन्दुओं की आकांक्षा के अनुरूप श्री रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य सम्पन्न होगा।

इंद्रप्रस्थ महाविद्यालय में माइम और मिमिक्री की प्रतिभाओं का प्रदर्शन

1-1-3.jpeg

14 नवंबर, 2024 को इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय द्वारा एक अन्तर्महाविद्यालयी माइम और मिमिक्री कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और ऐसी प्रतिभाओं को खोजने के लिए संस्कृति परिषद और दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा एक संयुक्त पहल के एक भाग के रूप में थिएटर श्रेणी के तहत आयोजित किया गया था। इंद्रप्रस्थ कॉलेज ने दोनों आयोजनों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों की कई टीमों की मेजबानी की। इस कार्यक्रम में हमारे सम्मानित अतिथि श्री अनूप लाठर, अध्यक्ष, संचालन समिति, संस्कृति परिषद, दिल्ली विश्वविद्यालय और पीआरओ, दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ प्रोफेसर रविंदर कुमार, डीन, संस्कृति परिषद, दिल्ली विश्वविद्यालय और निदेशक, स्वतंत्रता एवं विभाजन अध्ययन केंद्र, दिल्ली विश्वविद्यालय की उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम में हमारे प्रतिष्ठित पर्यवेक्षक के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आनंद सोनकर भी शामिल हुए।

इस कार्यक्रम का मूल्यांकन हमारे सम्मानित न्यायाधीशों, डॉ. लाखा लहरी, डॉ. रोहित त्रिपाठी और डॉ. रमेश मनचंदा द्वारा किया गया। माइम प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से आयोजित की गई थी और इसमें हंसराज कॉलेज, लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन, गार्गी कॉलेज जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित कॉलेजों की 11 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम को अपनी रोशनी और ध्वनि की जांच करने के लिए 5 मिनट और प्रदर्शन करने के लिए 5 मिनट का समय दिया गया, जहां उन्होंने माइम के माध्यम से भावनाओं का जीवंत और विविधतापूर्ण प्रदर्शन किया। जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि भारती कॉलेज को दूसरा और लक्ष्मीबाई कॉलेज को तीसरा पुरस्कार मिला।

दोपहर 2 बजे भोजनावकाश के बाद मिमिक्री कार्यक्रम शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से जुड़े 13 प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण एकल भागीदारी देखी गई। मिमिक्री कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा आवाज और चरित्र विविधता का शानदार प्रदर्शन किया गया। किरोड़ीमल कॉलेज के निखिल भास्कर ने पहला, लक्ष्मीबाई कॉलेज के अनन्य अनिल कुमार ने दूसरा और आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज के तनिष शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

निर्णायकों ने प्रतिभागियों की उत्साह और प्रस्तुति की सराहना की। इसके बाद समापन समारोह हुआ, जहां न्यायाधीशों और सम्मानित अतिथियों ने टीमों के साथ कुछ ज्ञानवर्धक बातें साझा कीं और उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मेजबान कॉलेज को भी बधाई दी।

यह कार्यक्रम पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ और बाद में हमारी सम्मानित प्रिंसिपल महोदया प्रो. पूनम कुमरिया ने प्रो. रविंदर कुमार जी को उनकी गौरवमयी उपस्थिति के लिए सम्मानित किया।

scroll to top