अडाणी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस में हिस्सेदारी खरीदी

ir70rsek_adani-group_640x480_09_October_23.jpg.webp

गौतम अडाणी के समूह ने मीडिया क्षेत्र में अपना विस्तार करते हुए समाचार एजेंसी आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।अडानी ग्रुप ने सौदे की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

अडानी समूह ने पिछले साल मार्च में फाइनेंस न्यूज डिजिटल प्लेटफॉर्म बीक्यू प्राइम चलाने वाले कंपनी क्विंटिलॉन बिजनेस मीडिया को खरीदा था। इसके बाद दिसंबर में अडानी ने एनडीटीवी को भी अपनी झोली में डाल लिया था. इन दोनों कंपनियों को भी एएमएनएल ने ही खरीदा था। एएमएनएल ने जानकारी देते हुए बताया कि आईएएनएस और संदीप बामजई के साथ उसने शेयरहोल्डर एग्रीमेंट किया है।

आईएएनएस का पूरा कंट्रोल एएमएनएल के पास रहेगा। कंपनी को आईएएनएस में सभी डायरेक्टर्स नियुक्त करने का अधिकार रहेगा। अब आईएएनएस एजेंसी एएमएनएल की सब्सिडरी होगी।

2024 की जनगणना के बाद महिला आरक्षण लागू किया जाएगा : सीतारमण

सीतरमण.jpeg

निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र 2024 की जनगणना के बाद महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए कदम उठाएगा। शुक्रवार को रानी अब्बक्का के नाम पर स्मारक डाक टिकट जारी करने के बाद सीतारमण ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक हकीकत बन गया है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर हमेशा यकीन जताया है।

पुर्तगाली शासन के खिलाफ लड़ने वाली उल्लाल की 16वीं सदी की रानी अब्बक्का के साहस और वीरता की सराहना करते हुए सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार ने शाही ताकतों के खिलाफ लड़ने वाले गुमनाम सेनानियों के योगदान को पहचान देने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तौर पर सरकार ने 14,500 कहानियों का एक डिजिटल जिला कोष बनाया है जिसमें स्वतंत्रता संघर्ष से जुड़े स्थानों का जिक्र है।

वित्त मंत्री ने उम्मीद जतायी कि तटीय कर्नाटक में रानी अब्बक्का के नाम पर एक सैनिक स्कूल खोला जाएगा। उन्होंने स्मारक डाक टिकट के वास्ते इस्तेमाल किए गए रानी अब्बक्का के चित्र के लिए कलाकार वासुदेव कामत को बधाई दी।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 106 रनों से हराया

l53020231214233732.webp.jpeg

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 श्रृंखला के तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 106 रनों से हराया दिया है। सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, वहीं दूसरे मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस प्रकार 3 मैचों की यह श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर रही।

भारत की ओर से मिले 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम शुरू से ही विशाल टारगेट के दबाव में नजर आई। तेज गति से रन बनाने के चक्कर में मेजबान टीम थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट खोती रही और आखिर में 14वें ओवर में पूरी टीम 95 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने 35 रन, कप्तान एडन मारक्रम ने 25 रन और डेविड फेरिरा ने 12 रन की पारी खेली।

इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं सक सका। वहीं भारत के लिए कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की स्पिनर जोड़ी ने सात विकेट चटकाए। कुलदीप को पांच और जडेजा को दो सफलता मिली। वहीं मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट झटके।

भजनलाल शर्मा बने राजस्थान के मुख्यमंत्री

pc-34-33-40.jpg

भाजपा विधायक दल के नेता भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल पर आयोजित समारोह में भजनलाल शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इस सप्ताह की शुरुआत में विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा कार्यालय में ली गई एक समूह तस्वीर में भजन लाल शर्मा को सबसे आखिरी पंक्ति में दिखाया गया था। लेकिन लगभग एक घंटे बाद, भाजपा द्वारा घोषणा किए जाने के बाद कि उन्हें राजस्थान विधायक दल का नेता चुना गया है, वह आगे और केंद्र मंच पर पहुंच गए थे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अनेक केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट पर पुष्पेंद्र शर्मा को हराकर चुनाव जीता था।

scroll to top