मेरी माटी-मेरा देश अभियान का आज उद्घाटन करेंगे PM

2023_10image_06_10_59802284300.jpg

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज कर्तव्‍य पथ पर मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्‍सव के समापन समारोह के उपलक्ष्‍य में किया जा रहा है। मेरी माटी-मेरा देश अभियान देश के लिए सर्वोच्‍च बलिदान देने वाले वीरों और वीरांगनाओं के प्रति एक श्रद्धांजलि है।

मोदी इस कार्यक्रम के दौरान अमृत वाटिका और अमृत महोत्‍सव स्‍मारक का उद्घाटन करेंगे। वे देशभर से इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हजारों अमृत कलश यात्रियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री देश के युवाओं के लिए मेरा युवा भारत मंच का भी शुभारंभ करेंगे।

मेरी माटी-मेरा देश अभियान को व्‍यापक सफलता मिली है। इसमें 36 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में दो लाख तीस हजार से अधिक शिलाफलकम निर्मित किये गए हैं। इस अभियान के समर्थन में पंच-प्रण को दर्शाने वाली लगभग चार करोड़ सेल्‍फी सोशल मीडिया पर अपलोड की गई हैं। इस अभियान के तहत देशभर में दो लाख वीरों का वन्‍दन कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। मेरी माटी-मेरा देश के समापन समारोह में भागीदारी करने के लिए सभी राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली पहुंच चुके हैं।

भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

28_10_2023-ind_vs_eng_wc_23567496_213641635.webp.jpeg.webp

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में कल भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया। 230 रनों के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम 35वें ओवर में 129 रन पर ही सिमट गई। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने चार और जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन बनाए थे। खराब शुरुआत के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 87 रनों की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 49 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से डेविड विली ने तीन विकेट लिए।

230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम के शीर्ष क्रम को जसप्रीत बुमराह और शमी ने सस्ते में समेट दिय। जॉनी बेयरेस्टो और डेविड मलान 14 और 16 रन बनाकर आउट हो गए। यहां तक कि मोहम्मद शमी ने भी पावरप्ले के भीतर बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो को वापस भेज दिया, जिससे इंग्लैंड का स्कोर 39/4 हो गया.।

भारत ने इंग्लैंड को 98 रनों पर 7वां झटका दिया, जब रवींद्र जडेजा ने क्रिस वोक्स को 10 रनों पर स्टम्प आउट कराया। वर्ल्ड कम में भारत की की ये लगातार 6वीं जीत है और वह अंक तालिका में टॉप कर पहुंच गया है.।

 

केरल में बम धमाका, विजयन ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

9pro5odg_kerala-blast_120x90_29_October_23.jpg

केरल के मुख्‍यमंत्री पिनराई विजयन ने एर्नाकुलम सिलसिलेवार बम धमाकों को लेकर आज तिरुवनंतपुरम में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण और राष्‍ट्रीय सुरक्षा गार्ड के विशेषज्ञों के एक दल ने कल विस्‍फोट स्‍थल का दौरा किया। राज्‍य के पुलिस महानिदेशक शेख दरवेश साहब ने धमाकों से जुड़े घटनाक्रम के मद्देनजर कानून और व्‍यवस्‍था के अपर पुलिस महानिदेशक एम.आर. अजित कुमार की नेतृत्‍व में 21 सदस्‍यों वाली जांच समिति का गठन किया है।

पुलिस महानिदेशक ने चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्‍यम से साम्‍प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने और घृणा फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच कल रात एक बच्‍ची के दम तोड़ने के बाद मरने वालों की संख्‍या बढ़कर तीन हो गई है। इन धमाकों में चालीस से अधिक लोग घायल हुए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर सीएम पिनाराई विजयन से फोन पर बात की और राज्य के हालात का जायजा लिया। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की टीमों को केरल भेजने और जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने विस्फोट में इस्तेमाल की गई सामग्रियों को इकट्ठा करने और जांच करने के लिए अपनी एक बम निरोधक इकाई को दिल्ली से केरल के लिए रवाना कर दिया है।

संस्कारवान शिक्षा से कम होते हैं बाल अपराध

1-1562055358.jpg

प्राचीन भारतीय शिक्षा राष्ट्रनिर्माण की अवधारणा पर आधारित थी। उसमे धर्म, संस्कृति एवं नैतिकता का समावेश था। उसमे स्वहित से ज़्यादा राष्ट्रहित को महत्व दिया जाता था। 1857 के स्वतन्त्रता संग्राम में जब भारतीयों द्वारा अंग्रेजों को कड़ी चुनौती मिली तब लार्ड मैकाले ने ब्रिटिश संसद को बताया कि जब तक भारत की परंपरागत शिक्षा जारी रहेगी तब तक हम भारत पर बड़े समय तक कब्जा नहीं रख पाएंगे। इसके बाद अंग्रेजों ने शिक्षा व्यवस्था बदल दी। शिक्षा का वह स्वरूप सामने आया जो आज भी बरकरार है। शिक्षा का स्वरूप, राष्ट्रनिर्माण में शिक्षा का महत्व एवं शिक्षा को जीविकोपार्जंनकारी बनाने के लिए शिक्षा के महत्व को व्यापक अर्थों में समझना आवश्यक है

वर्तमान की समस्याओं का जब हम गहराई से विश्लेषण करते हैं तब हम पाते हैं कि शिक्षा व्यवस्था पर विमर्श की आवश्यकता है। शिक्षा का वास्तविक उद्वेश्य व्यक्तित्व विकास होना चाहिए। व्यक्तित्व विकास जीविका के साधन स्वयं उपलब्ध करा देता है। शिक्षा का अर्थ अक्षर ज्ञान या किताबी ज्ञान नही होता, बल्कि व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। वर्तमान, शिक्षा व्यवस्था न तो व्यक्तित्व विकास में सहायक हो पा रही है और न ही जीविकोपार्जनकारी है। यह पेंडुलम दोनो के बीच लगातार कहीं डोलता रहता है। हमारी शिक्षा व्यवस्था की प्रायोगिक विडम्बना देखिये कि उच्च शिक्षा प्राप्त व्यक्ति भी अपने संवैधानिक अधिकारों एवं कर्त्तव्यों के बारें में नही जानता। वह तिरंगे को अपने स्वाभिमान से जोड़ के नही देख पाता। राह चलते हुये राष्ट्रगान की धुन सुनाई दे तो वह उसको ठहराव के लिए मजबूर नही कर पाती। महान व्यक्तित्व एवं युगपुरूषों की गाथाए क्षणिक रोमांच तो पैदा कर देती है, किन्तु वैसा जीवन जीने के लिए प्रेरित नही कर पाती। सामाजिक दायित्वों को शिक्षित व्यक्ति सरकारी गतिविधियों से जोड़ के देखता है। भारत को स्वच्छ रखने के लिए बाकायदा एक स्वच्छ भारत अभियान चलाना पड़ा। ऐसे में राष्ट्रवाद की भावना फिर कहॉ से परिलक्षित होगी ? यह अपूर्ण शिक्षा न ही व्यक्तित्व विकास में सहायक हो पा रही है और न ही राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने में ? जब हम अपने आस पास का माहौल और समस्याएँ देखते हैं तब अपनी दिनचर्या में हम पाते हैं कि पद की जवाबदेही के स्थान पर पद का दुरूपयोग भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है।

राजनीति में अनीति, शिक्षा का बाजारीकरण, लचर प्रशासन, न्याय प्रक्रिया में देरी, पुलिस का अपराधीकरण जैसे ज्वलंत मुद्दे एक ‘गंभीर चिंता एवं गहन चिंतन’ का विषय हैं। एक उच्च शिक्षित व्यक्ति जब भ्रष्टाचार के सामने हथियार डाल देता है तो यह हमारी शिक्षा की असफलता को ही इंगित करता है। किसी भी देश के निर्माण में बालशिक्षा एक अहम तत्व है। बालमन मे चारों का तीव्र प्रवाह रहता है। संस्कारों के द्वारा इस प्रवाह को सार्थक एवं उपयुक्त दिशा मिलती है। जाने माने शोधकर्ताओं की बड़ी-बड़ी थ्योरियों को समझने के स्थान पर अभिभावकों को एक मूलभूत बात समझने की ज़्यादा आवश्यकता है कि बच्चों की भावनाओं को रोकना संभव नहीं है। जैसे कोई बच्चा अगर शरारत कर रहा है तो उस पर सख्ती के द्वारा सिर्फ क्षणिक काबू पाया जा सकता है। ज़्यादा बेहतर है उसे हम कोई रचनात्मक काम दे दें। एक ऐसा काम जिसके द्वारा उसका ध्यान भी किसी काम में लग जाये और उसका अंजाम ऐसा हो जहां उसकी शरारत का रचनात्मक इस्तेमाल हो सके। ऐसा करवाना एक बड़ी कला है। बालमन का मार्गदर्शन करके सिर्फ उन्हें ही सही अर्थों में मनुष्य नहीं बनाया जाता है वरन खुद को भी एक आत्मिक शांति मिलती है। बालमन के निश्चल सवाल बड़ों को भी आत्मचिंतन का माध्यम उपलब्ध करा देते हैं। जैसे ही हम बच्चों की नई सोच से तालमेल बैठाने की कोशिश करते हैं, हमारे अंदर भी वैचारिक स्फूर्ति आ जाती है। बालमन की कल्पनाओं का प्रवाह इतना असीमित होता है कि अनंत आकाश की सीमाएं भी छोटी पड़ जाती हैं।

अपराध के मनोविज्ञान मे बालमन एक महत्वपूर्ण विषय है। बेसिक शिक्षा की असफलता कहीं न कहीं अपराध की मनोवृत्ति को बढ़ाने मे मददगार बन जाती है। अपराध मुक्त सभ्य समाज के लिए दो बिन्दु महत्वपूर्ण हैं। “प्रिवेंशन एंड क्योर”। बच्चों मे अच्छे संस्कार समाज मे अपराध का पूर्व-निवारण(प्रिवेंशन) कर सकते हैं और न्याय होना और होते दिखना समस्या के उपचार(क्योर) के लिए आवश्यक है। वेदो के अनुसार ईश्वर ने बीज रूप में सभी गुण मनुष्य को दिए हैं किन्तु गुण दिखाई तभी पड़ते हैं जब इन गुणों को अभ्यास के द्वारा पूर्ण रूप से विकसित किया जाता है। हमारे अंदर विद्यमान ये गुण अनुकूल परिस्थितियां पाते ही अंकुरित होने लगते हैं और धीरे-धीरे पूर्णता की तरफ बढ़ते हुए एक दिन बढ़ कर मानवता के लिए छायादार वृक्ष बन जाते हैं। अब चूंकि वेद, धार्मिक वातावरण एवं सांस्कृतिक विरासत की बातें स्कूल में नहीं पढ़ाई जाती हैं इसलिए घर का माहौल बच्चे पर बहुत प्रभाव डालता है। बालमन एक बीज़ है एवं इससे बना हर छायादार वृक्ष राष्ट्र को समर्पित एक भारतीय नागरिक। बबूल के बीज़ से मे आम का उदभव नहीं होता। वृक्ष बनने पर आप परिवर्तन भी नहीं कर सकते। जो भी सुधार संभव है वह बीज़ के स्तर पर ही संभव है। अक्सर हम लोग बीज़ को छोटा समझने की भूल कर बैठते हैं। बच्चों की शिक्षा का विज्ञान इस संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। बच्चों का मनोविज्ञान समझते हुए उन्हे कोमिक्स और कार्टून का सानिध्य दें। 50 रुपये के चिप्स और चॉकलेट बच्चों को दिलवाने के स्थान पर इतने रुपये की कोमिक्स दिलवाने पर विचार करें। बच्चे बड़ो के आचरण से प्रभावित होते हैं। किताबों मे लिखी बातों को तो बच्चे याद कर लेते हैं किन्तु अपने माता पिता और निकट आत्मीयों के आचरण को वो स्वयं मे ढालने की कोशिश करते हैं। इसलिए बड़े पहले स्वयं मानवीय गुणों को अपनाने के लिए प्रयास करें। हमारा व्यवहार बच्चों की किताबों मे लिखी नैतिक शिक्षा से बेहतर परिणाम देगा ?

(लेखक वरिष्ठ स्तम्भकार एवं सामाजिक चिंतक हैं। )

scroll to top