PoK हमारा है: विदेश मंत्रालय

105816601.jpg.webp

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिदम बागची ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि भारत की स्थिति पीओके पर बहुत साफ है, “यह भारत का हिस्सा है और हमें रुख बदलने का कोई कारण नहीं दिखता है।” “मुझे नहीं लगता कि मुझे वास्तव में POK पर अपनी स्थिति दोहराने की जरूरत है।

प्रेस ब्रीफिंग में अरिदम बागची ने गुरुवार को कहा कि मुझे संसद में गृह मंत्री के बयान को स्पष्ट करने की जरूर नहीं है। POK पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है हम इसे भारत का हिस्सा मानते हैं और निश्चित रूप से हमें इसमें कोई आपत्ति नहीं है।” बागची लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान को पाकिस्तान द्वारा खारिज किये जाने से संबंधित एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि पीओके हमारा है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “परिसीमन (आयोग) जम्मू-कश्मीर में हर जगह गया। कश्मीरी प्रवासियों और पीओके में विस्थापित लोगों सहित कई समुदायों के प्रतिनिधियों ने राज्य विधानसभा में अपने प्रतिनिधित्व के संबंध में उन्हें आवेदन सौंपे थे। मुझे खुशी है कि आयोग ने संज्ञान लिया है इसमें से और (तत्कालीन) भारत के चुनाव आयुक्त ने राज्य विधानसभा में दो सीटें कश्मीरी प्रवासियों के लिए और एक सीट पीओके में विस्थापित व्यक्ति के लिए नामित की है, जिस पर पाकिस्तान ने अनधिकृत रूप से कब्जा कर लिया है।” “पहले जम्मू (डिवीजन) में 37 सीटें थीं, अब 43 हैं। कश्मीर में पहते 46 थीं, अब 47 हैं। और पीओके के लिए 24 सीटें आरक्षित की गई हैं, क्योंकि वो हमारा हे (क्योंकि POK हमारा है)।”

जोरम पीपुल्स मूवमेंट के नेता ललदूहोमा आज मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे

2023_12largeimg06_Dec_2023_132854497.gif

मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट-जेडपीएम के नेता ललदूहोमा आज मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे आइजोल सिटी स्थित राजभवन में किया जाएगा।

राज्यपाल डॉ हरीबाबू कम्‍भापति ललदूहोमा को शपथ दिलाएगें। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल के अन्‍य सदस्‍य भी मुख्‍यमंत्री के साथ ही पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।। जेडपीएम नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी ललदूहोमा को हाल के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत मिली। उनकी पार्टी को 40 सदस्यीय विधानसभा में 27 सीटें मिली। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट को 10 सीटों पर संतोष करना पड़ा जबकि भारतीय जनता पार्टी को दो ही सीट मिली। 20 वर्षों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में केवल एक सीट मिली। शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर राजभवन और विधानसभा एनेक्‍सी के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

लालदुहोमा ने बताया कि उनकी सरकार के तीन प्रमुख सुधारों पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी,जिसमें किसानों का कल्याण,वित्तीय सुधार और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने जैसे उपाय शामिल होंगे। उन्होंने कहा राज्य के किसानों का समर्थन करने के लिए, हमारी सरकार न्यूनतम पूर्व-निर्धारित मूल्य पर अदरक, हल्दी,मिर्च और झाड़ू की खरीद करेगी। उन्होंने एक विशेषज्ञ समिति का गठन कर राजकोषीय सुधार लागू करेंगे। उन्होंने कहा हमारी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी इसके लिए सीबीआई को कार्रवाई करने की अनुमति देगी।

2030 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

gdp_data1-sixteen_nine.jpg

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ‘स्टैंडर्ड एंड पुअर्स’ (एसएंडपी) ने बताया कि भारत वर्ष 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत वर्तमान में अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान के बाद दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

इस संबंध में एसएंडपी ने ग्लोबल रेटिंग्स का ताजा अनुमान साझा किया है। महज इतना ही नहीं, वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 7 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान भी जताया है।

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने मंगलवार को जारी अपने ताजा अनुमान में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष 2024-25 में 6.9 फीसदी पर पहुंचने से पूर्व चालू वित्त 2023-24 में 6.4 फीसदी बनी रहेगी। एजेंसी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में यह सात फीसदी पर पहुंच जाएगी।

इस संबंध में रेटिंग एजेंसी का कहना है कि हम वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर सात फीसदी तक पहुंचते हुए देख रहे हैं। एसएंडपी ने कहा कि भारत 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। एजेंसी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह अगले तीन वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगी।

केंद्र ने तमिलनाडु व आन्ध्रप्रदेश को 450 व 493 करोड़ रुपये की सहायता दी

fisherman-sixteen_nine.jpg.webp

केन्द्रीय गृहमंत्री ने शोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पोस्ट कर बताया कि,भीषण बाढ़ का सामना कर रहे तमिलनाडु को राष्ट्रीय आपदा को न्यूनतम करने के लिए धनराशि के तहत ‘पहली किस्त 561.29 करोड़ रुपये जारी कर दिया गया है,जिसमें 500 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता राशि भी शामिल है। वहीं एक दूसरे पोस्ट में गृहमंत्री अमित शाह ने बताया भीषण चक्रवाती तूफान मिचौंग ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश को प्रभावित किया है। इन राज्यों के कई क्षेत्र जलमग्न हैं,जिससे खड़ी फसलें प्रभावित हो रही हैं।

आवश्यक राहत प्रबंधन में राज्य सरकारों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार ने गृह मंत्रालय (एमएचए) को एसडीआरएफ की दूसरी किस्त के केंद्रीय हिस्से के रूप में आंध्र प्रदेश को 493.60 रुपये और तमिलनाडु को 450 करोड़ रु. अग्रिम रूप से जारी करने का निर्देश दे दिया गया । उन्होंने बताया इतनी ही धनराशि पहली किस्त में दोनों राज्यों को जारी कर दिया गया है उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और भलाई की कामना करता हूं। हम इस महत्वपूर्ण घड़ी में उनके साथ खड़े हैं आशा करते हैं कि स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो जाए।

चक्रवात मिचौंग के कारण आई बाढ़ का जायजा लेने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गुरूवार को तमिलनाडु पहुंचे। उन्होंने बाढ़ का आकलन करने के लिए उन्होंने हवाई सर्वेक्षण किया,इस दौरान उनके साथ तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेनारासु और मुख्य सचिव भी मौजूद रहे। हवाई निरीक्षण के बाद, राजनाथ सिंह विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा करने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मुलाकात करेंगे।

scroll to top