मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों की कल मतगणना

6q655nkg_election-voting-01_625x300_17_October_23.jpg

मध्‍यप्रदेश में 230 सदस्‍यों की विधानसभा के चुनाव की मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना सवेरे आठ बजे राज्‍य के 52 जिला मुख्‍यालयों में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर की जाएगी।

राजस्‍थान में भी विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्‍य के 199 निर्वाचन क्षेत्रों में 36 मतगणना केंद्र बनाए गए। मुख्‍य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दौरान सभी क्षेत्रों में सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए मतगणना केंद्रों पर स्‍थानीय पुलिस के साथ सीआरपीएफ की लगभग 175 कम्‍पनियां और आरएसी की टीमें तैनात की गई हैं।

पिछले महीने की 25 तारीख को राज्‍य की दौ सौ सीटों में से 199 पर वोट डाले गए थे। करनपुर सीट पर कांग्रेस उम्‍मीदवार गुरमीत सिंह कूनार की मृत्‍यु के कारण मतदान स्‍थगित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य के 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 33 जिला मुख्यालयों में कल सवेरे 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

तेलंगाना विधान सभा चुनाव के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे। मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी और पहले दौर के परिणाम सुबह साढे दस बजे के आस-पास घोषित किए जाने की संभावना है। तेलंगाना में मतगणना 49 केंद्रों पर होगी।

रोहित को टी-20 वर्ल्ड कप तक कप्तान होना चाहिए: सौरव गांगुली

Sourav-Ganguly-Rohit-Sharma.jpg

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा की टी-20 टीम से छुट्टी हो सकती है। बीसीसीआई ने एक दिन पहले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम का ऐलान किया, रोहित शर्मा ने इस दौरे पर टी-20 सीरीज से ब्रेक लिया है, मगर वह टेस्ट में कप्तानी करते नजर आएंगे।

पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का मानना है कि अगर रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं तो टी-20 विश्व कप तक उन्हें टीम का कप्तान होना चाहिए। अभी टीम में कई खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं, मगर एक बार जब रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट में खेलने लगेंगे, तो उन्हें टीम का कप्तान होना चाहिए। रोहित ने वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया, वह एक लीडर हैं, तो मुझे उम्मीद है और मैं अनुमान करता हूं कि वह टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के कप्तान बने रहेंगे।

भारतीय टीम ने लगातार 10 मैचों में जीत हासिल की। रोहित शर्मा इस सीरीज में बल्ले से भी रंग में नजर आए और कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने।

कॉप-28 पर दुबई में भारत मंडप का उद्घाटन, शिरकत करेंगे प्रधानमंत्री

UAE-PM-MODI.jpg.webp

जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज दुबई में कॉप-28 पर भारत मंडप का उद्घाटन किया। इस मंडप की थीम वसुधैव कुटुम्‍बकम है, जो वैश्विक पर्यावरण के प्रति उत्‍तरदायित्‍व से संबंधित भारत की प्रतिबद्धता दर्शाती है। इस मंडप का उद्देश्‍य जलवायु कार्रवाई और नेतृत्‍व विशेषकर हरित हाइड्रोजन, सौर और पवन ऊर्जा सहित नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के उल्‍लेखनीय प्रयासों को प्रदर्शित करना है। यादव ने अपने संबोधन में कहा है कि यह मंडप पर्यावरण के दृष्टिकोण से सतत अभ्‍यासों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

आधिकारिक रूप से कॉप-28 की शुरूआत हो रही है। कॉप-28 के अध्‍यक्ष डॉ. सुल्‍तान अल जबेर ने वैश्विक चिन्‍ताओं के बीच महत्‍वकांक्षी लक्ष्‍यों की पूर्ति में सहयोग के लिए यादव से मुलाकात की। यह बैठक जलवायु परिवर्तन से संबंधी जटिल वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत और अन्‍य देशों के बीच के सहयोगात्‍मक प्रयासों को प्रतिबिंबित करती है।

COP-28 की फुल फॉर्म क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस है। यह समित उत्सर्जन को कम करने और मौसम संबंधी घटनाओं से निपटने में विकासशील देशों का समर्थन करने पर केंद्रित है। यह जलवायु को लेकर UN की कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज की 28वीं बैठक का हिस्सा है, इसलिए इसे COP 28 का नाम दिया गया है। इस समित में शामिल होने के लिए UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने निमंत्रण भेजा था।

तेलंगाना की सभी 119 सीटों पर वोटिंग आज

2023_11image_02_41_14064019700.jpg

तेलंगाना की सभी 119 विधानसभा सीटों पर आज वोट डाले जाएंगे। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे तक जारी रहेगी. राज्य में बहुमत का आंकड़ा 60 है। तेलंगाना विधानसभा का इतिहास काफी नया है और यहां यह तीसरा चुनाव है।

साल 2014 में आंध्रप्रदेश से अलग होकर बने तेलंगाना में पिछले 2 बार से BRS का कब्जा और तब से के. चंद्रशेखर रॉव राज्य के मुख्यमंत्री हैं। इस बार यह देखना अहम होगा कि क्या लगातार तीसरी बार भारत राष्ट्र समिति बाजी मारती है या फिर जनता का फैसला कुछ और होगा। इस बार तेलंगाना के सीएम केसीआर के लिए बड़ी चुनौती यह भी है कि अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम BRS करने के बाद वह पहली बार जनता के सामने आए हैं।

राज्य भर में 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और यहां कुल 3.26 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता हैं। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि 106 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक और 13 वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव, उनके मंत्री-बेटे केटी रामाराव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और BJP के लोकसभा सदस्य बी. संजय कुमार और डी अरविंद शामिल हैं।

scroll to top