आज संपन्न हुआ छठ-पूजा का पर्व

RDESController.jpeg

चार दिवसीय छठ पूजा आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नदियों, तालाबों और जलाशयों के किनारे छठ घाटों पर कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को जल और दूध अर्पित किये। इसके अलावा मौसमी फल, गन्ना, नारियल और ठेकुआ, खजुरिया जैसे व्यंजन और बांस से निर्मित सूप में रखी अन्य वस्तुएँ भी सूर्य और छठी माई को अर्पित की गईं। पूजा-अर्चना के बाद श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और 36 घंटों का लंबा उपवास तोड़ा।

बिहार में गंगा, गंडक, कोसी, बागमती, महानंदा, सोन और अन्य प्रमुख नदियों के किनारे छठ घाटों पर बड़ी संख्या में श्रृद्धालु एकत्रित हुए। पड़ोसी देश नेपाल के लोगों ने भी पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जैसे सीमावर्ती जिलों में छठ पूजा की। राजधानी पटना में, छठ घाट श्रृद्धालुओं से भरे रहे। पटना जिला प्रशासन ने 100 से अधिक छठ घाट तैयार किये थे।

सभी प्रसिद्ध सूर्य मंदिरों में भी श्रृद्धालुओं की उपस्थिति देखी गई। औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर, नालंदा के बड़गांव और औंगारी धाम मंदिर, पटना के दुल्हिन बाजार के ओलार्क सूर्य मंदिर और नवादा जिले के हंडिया सूर्य मंदिर में बड़ी संख्या में श्रृद्धालु पहुँचे।

छठ पूजा धार्मिक उत्साह के साथ मनाई जा रही है

NPIC-202210299815.jpg

देश के विभिन्न हिस्सों में छठ पूजा धार्मिक उत्साह के साथ मनाई जा रही है लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन आज खरना का अनुष्ठान किया जायेगा । छठव्रती सूर्य देव की उपासना करने के बाद आज शाम खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगे । इसके बाद भी उनका निर्जला उपवास जारी रहेगा। कल और परसों भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया जायेगा । अर्घ्य के माध्यम से भगवान सूर्य को चढाये जाने वाले प्रसाद ठेकुआ, मौसमी फल, पूजा सामग्री अर्पित की जाती है और लोग अपनी मन्नत के पूर्ण होने की कामना करते हैं।

छठ पर्व सूर्य देव और उनकी पत्नी उषा की अराधना के लिए किया जाता है। इस पर्व के दौरान, लोग पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए, ऊर्जा और जीवन-शक्ति के देवता सूर्य का धन्यवाद करते हैं। बिहार में उत्‍साह का माहौल है। इस मौके पर गाए जाने वाले पांरपरिक लोकगीतों ने इस उत्‍सव में चार चांद लगा दिए हैं। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छठ पूजा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा कि छठ पर्व के अवसर पर सूर्य देव की पूजा करने और मां प्रकृति के प्रति सम्‍मान और आभार व्‍यक्‍त करने की परम्‍परा रही है।

उन्‍होंने कहा कि यह पर्व नदियों, तालाबों और अन्‍य जल स्रोतों की पूजा का अवसर प्रदान करता है। उन्‍होंने लोगों से कहा कि वे प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्‍प ले और कोविड-19 महामारी के फैलाव को ध्‍यान में रखते हुए छठ पर्व मनाये. उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू ने छठ पर्व पर लोगों को बधाई दी है। अपने ट्वीट में उन्‍होंने सूर्य देवता से प्रार्थना की कि वे अपनी ऊर्जा का उपयोग देशवासियों के स्‍वास्‍थय और समृद्धि के लिए करें।

कल शाम विभिन्न नदी, तालाबों, पोखरों और अन्य छठ घाटों पर छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। वहीं सोमवार की सुबह उदय होते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय पर्व का समापन हो जायेगा।

J & K में सुरक्षा बलों ने दो मुठभेड़ों में छह आतंकवादी मार गिराए

shopian_encounter-sixteen_nine.jpg

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और राजौरी जिलों में दो अलग मुठभेडों में छह आतंकवादी मारे गये हैं। कुलगाम जिले के सामनू क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकी मारे गये। पुलिस के अनुसार मारे गए आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा गुट के थे। पुलिस, सेना और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने इसके लिए संयुक्त अभियान चलाया था। पुलिस प्रवक्ता ने कहा है कि मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई हैं। मुठभेड़ कल शाम शुरू हुई थी।

राजौरी जिले में बहरोत गब्‍बर क्षेत्र में हुई मुठभेड में एक आतंकवादी मारा गया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सूचना मिलने पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने आज दोपहर में संयुक्‍त अभियान चलाया। घटनास्थल से एक ए.के-47, तीन मैगजीन और तीन गोले और अन्‍य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गईं। तलाशी अभियान जारी है और ब्‍यौरे की प्रतीक्षा है।

धिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी वाले क्षेत्र के चारों ओर कड़ी घेराबंदी कर रखी थी, लेकिन रात के समय इस अभियान को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम के नेहामा इलाके के समनो में रात भर शांति रहने के बाद शुक्रवार तड़के गोलीबारी हुई, जिस घर में आतंकवादी छिपे हुए थे, आज सुबह हुई गोलीबारी में उसमें आग लग गई, जिससे आतंकवादियों को बाहर निकलना पड़ा।

आठवीं बार विश्व कप फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया

world-cup-2023-icc-cricket-world-cup-2023-live-south-africa-vs-australia-semi-final-live-score_1700152377.jpeg

कोलकाता. ऑस्ट्रेलिया ने गुरूवार को यहां विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जिसमें उसका सामना 19 नवंबर को अहमदाबाद में भारत से होगा। ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 213 रन के लक्ष्य को 47.2 ओवर में सात विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रैविस हेड ने 48 गेंदो पर 62 रनों की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता। उनके अलावा स्टीव स्मिथ (30), डेविड वार्नर (28) और जॉश इंगलिश (28) ने अहम योगदान दिए. आखिरी ओवरों में पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया को जीत की रेखा पार कराई।

मैच की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन ऑस्ट्रेलिया पेस अटैक के सामने 24 रन पर उनके चार विकेट गिर गए। क्विंटन डिकॉक (03), तेम्बा बावुमा (शून्य), रासी वान डर डुसेन (06) और ऐडन मार्कराम (10) 12 ओवर में पवेलियन पहुंच गये।

जिसके बाद डेविड मिलर की दबाव भरी परिस्थितियों में खेली गयी 101 रन शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने गुरूवार को यहां विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य दिया

scroll to top