सीमा कपूर की आत्मकथा अनुपम खेर, परेश रावल, बोनी कपूर, अन्नू कपूर, दिव्या दत्ता, रघुवीर यादव ने की लॉन्च

3-2-3.jpeg

विष्णु शर्मा

ओमपुरी की पूर्व पत्नी और अन्नू कपूर की बहन, बॉलीवुड की प्रसिद्ध लेखिका निर्देशक सीमा कपूर की आत्मकथा “यूँ गुज़री है अब तलक” का मुम्बई में विमोचन समारोह फिल्मी सितारों से सजी एक खूबसूरत और यादगार शाम बन गई। उनकी किताब के लॉन्च पर अनुपम खेर, परेश रावल, निर्माता बोनी कपूर, डॉ. अन्नू कपूर, दिव्या दत्ता, रघुवीर यादव, गायिका डॉ. जसपिंदर नरूला, लेखक निर्देशक रूमी जाफ़री,रोनू मजूमदार ,प्रतिमा कानन , सहित कई हस्तियां शामिल हुईं। स्टूडियो रिफ्यूल के कुमार कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर थे। राजकमल प्रकाशन ने क़िताब रिलीज़ की है।

उज्जैन से उपस्थित डॉ खुशब पांचाल ने श्लोक पढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मशहूर निर्माता निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा का एक वीडियो दिखाया गया जिसमें उन्होंने सीमा कपूर की किताब के कुछ अंश पढ़े। अनुपम खेर ने कहा कि सीमा कपूर को वह बहुत अच्छी तरह जानते हैं। वर्षो से उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है। यह कपूर परिवार ही कमाल का है। सब इंटेलिजेंट हैं, ज्ञान का भंडार रखते हैं। सीमा कपूर ने एक फ़िल्म की पटकथा की तरह यह पुस्तक लिखी है। पाठक किताब पढ़ेगा मगर उसे फ़िल्म चलती हुई नज़र आएगी। बहुत कम लोगों में यह खूबी होती है कि आप जो महसूस करते हैं उसे पन्नो पे उसी सच्चाई से पेश कर दें। मैं बहुत खुश हूं और खुशकिस्मत मानता हूं कि उनकी किताब के अनावरण के मौके पर मैं हाज़िर हूँ। जिस तरह सीमा कपूर ज़िन्दगी जीती हैं मैं उससे प्रेरणा लेता हूँ। मैं यही कहना चाहता हूं कि यूँ गुज़री है अब तलक..और आगे भी बहुत अच्छी गुज़रेगी।”

सीमा कपूर ने कहा कि मैं सभी उपस्थित मेहमानों का बहुत शुक्रिया अदा करती हूं जो अपना कीमती समय निकालकर यहां आए। अनुपम खेर, परेश रावल, बोनी कपूर, रघुवीर यादव, दिव्या दत्ता, रूमी जाफरी सहित सभी अतिथियों ने बहुत बड़ी बातें मेरे बारे में बोल दीं, सबका शुक्रिया। मुझे जो कुछ ज़िंदगी मे नहीं मिला, उसे भूल गई। मेरे नाना क्रांतिकारी थे, मेरा ननिहाल बंगाली कलाकारों से भरा था। मेरे दादाजी आर्मी में कर्नल थे। लेकिन पिताजी ने दिल्ली आकर 2 ढाई सौ कलाकारों के साथ नाटक कंपनी खोल ली। फिर सिनेमा ने हमारे मुंह से रोटी छीन ली। फ़िल्म ने थिएटर को बहुत पीछे कर दिया। धीरे धीरे नाटक कम्पनियां बंद होने लगीं, मगर पिता जी कर्ज लेकर भी सैकड़ों कलाकारों की जरूरतें पूरी करते रहे। मां के गहने, साड़ियां बिक गई। उस ज़माने में नाटक या नौटंकी को बहुत खराब नजर से देखा जाता था। जब मैं स्कूल जाती थी तो काफी संघर्ष करना पड़ा। आधी रोटी अचार टिफिन में ले जाती थी। परिवार का नाटक में काम करने की वजह से मुझे सामाजिक उपेक्षा का सामना भी करना पड़ा।”

अन्नू कपूर ने कहा कि बहन सीमा कपूर की आत्मकथा के विमोचन पर आए सभी मेहमानों का आभार। सीमा बहुत सारी वेदनाओं, यातनाओं, त्रासदियों से गुजरी है, वह किसी वीरांगना से कम नहीं है। हमारी एक ही बहन है, खूब हंसती है, खिलखिलाती है। वह सबकी सहायता करने को चिंतित रहती है। यह जीवन संघर्ष है, सबको अपनी लड़ाई लड़नी होती है। इस जंग को सभी को लड़ना है। दुखों की कहानी है यह आत्मकथा। मेरी बहन ने मातापिता को काफी इज़्ज़त दी है, उनका सम्मान किया है, आदर किया है, किताब सभी के लिए प्रेरणादायक है।”

बोनी कपूर सीमा कपूर के बारे में बोलते हुए काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि सीमा कपूर ने जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को हिंदी उर्दू का सही उच्चारण सिखाया है। उनकी आत्मकथा के लॉन्च पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं।

गायिका जसपिंदर नरूला ने कहा कि सीमा कपूर का किताब लिखने का सपना पूरा हुआ, उन्हें हार्दिक बधाई।

रघुवीर यादव अपनी बहन सीमा कपूर के साथ गुजारे लम्हों को याद करते हुए काफी इमोशनल हो गए। वह सीमा कपूर को गुड्डो कहते थे। उन्होंने कई रोचक बातें बताकर सबको खूब हंसाया भी।

परेश रावल ने कहा कि सीमा कपूर की आत्मकथा मैं जरूर पढूंगा। जीवनी लिखना आसान काम नहीं होता बहुत चुनौती भरा होता है। उनके कलम में कमाल है और मेरी ख्वाहिश है कि सीमा कपूर द्वारा लिखित किसी कृति का मैं हिस्सा रहूं।”

राजस्थान भारतीय और वैश्विक सिनेमा के लिए शूटिंग का पसंदीदा स्थान : भजनलाल शर्मा

3-1-5.jpeg

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आईफा अवार्ड्स समारोह के सिल्वर जुबली आयोजन के साथ ही जयपुर न्यूयॉर्क, लंदन, दुबई, और अबुधाबी जैसे उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो गया है, जहां आईफा का आयोजन हुआ है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमारे राज्य की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को दुनिया भर में एक नई पहचान देगा।

श्री शर्मा रविवार को जयपुर में आयोजित आईफा अवार्ड्स समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान भारत के टूरिज्म मैप का एक प्रमुख केंद्र है। यहां इतिहास भी है और धरोहर भी है। ट्रैवल्स और टूरिज्म सेक्टर को जो चाहिए, वह सब राजस्थान में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती भारतीय और वैश्विक सिनेमा के लिए शूटिंग का हमेशा से पसंदीदा स्थान रही है। यहां की विविधता इस प्रदेश को फिल्म शूटिंग के लिए और भी आकर्षक बनाती है। मैं फिल्म जगत से जुडी सभी हस्तियों को राजस्थान में अधिक से अधिक शूटिंग करने के लिए आमंत्रित करता हूं।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में राजस्थान ऐतिहासिक किलों, महलों के लिए प्रसिद्ध है। इनके हर पत्थर में शूरवीरों की गाथायें हैं। यहां चितौडगढ़ का दुर्ग, कुम्भलगढ़ दुर्ग, महाराणा प्रताप के उदयपुर का किला, आमेर किला, सवाईमाधोपुर का रणथम्भौर दुर्ग, भरतपुर का लोहागढ़ किला, बीकानेर का जूनागढ़ किला, जोधपुर का मेहरानगढ़ दुर्ग, जैसलमेर का सोनार किला दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

*धार्मिक पर्यटन के लिए राजस्थान आते है देश-दुनिया से पर्यटक*
श्री शर्मा ने कहा कि देश दुनिया के करोडों लोग राजस्थान में धार्मिक पर्यटन के लिए भी आते हैं। यहां के विभिन्न मन्दिर, देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केन्द्र है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को प्रकृति का भी बहुत बडा वरदान मिला हुआ है, जैसलमेर धोरों की धरती है, तो उदयपुर झीलों की नगरी है और माउण्ट आबू पहाडों की रानी है। हमारा जयपुर पिंकसिटी है, तो जोधपुर ब्लू सिटी है। उन्होंने कहा कि शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियां सुनहरे इतिहास की साक्षी हैं और हमारे यहां के तीज-त्यौंहार हमारी लोक संस्कृति की पहचान है।

*राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य*
मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ रही है, उनसे प्रेरणा लेते हुए हम भी राजस्थान को पांच वर्षों में 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमारी सरकार ने पहले ही साल में राइजिंग राजस्थान का आयोजन किया। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने इस आयोजन में पधारकर हमें आत्मबल दिया और ये ब्रांड मोदी का ही चमत्कार है कि हम 35 लाख करोड़ के एमओयू करने में सफल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत हो, इसके लिए निवेश को आकर्षित करने के साथ ही हम प्राकृतिक संसाधनों के माध्यम से भी प्रदेश को आर्थिक मजबूती देने का काम कर रहे हैं। खनन क्षेत्र में नवाचार कर रहे हैं और नियमों को आसान बना रहे हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अभियान एक पेड़ मां के नाम से प्रेरित होकर जयपुर में आईफा गार्डन के रूप में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की एक नई पहल की गई है। यहां आईफा अवॉर्ड जीतने वाले कलाकारों और उनकी मां के नाम पर पौधे लगाए जा रहे हैं। इस गार्डन में लगाए जाने वाले 15 हजार पौधे इस समारोह को चिरस्थायी एवं यादगार बनाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजस्थानी लोकनृत्यों की प्रस्तुति भी दी गई।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व डॉ. प्रेमचन्द बैरवा सहित फिल्म एवं टीवी जगत की जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

मीडिया प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अन्नपूर्णा के महाप्रबंधक मनोज को अमेरिका ने सम्मानित किया

Screenshot-2025-03-10-at-1.22.01 PM.png

न्यूयॉर्क (यूएसए) – न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य डेविड आई. वेप्रिन ने मीडिया प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य कौशल और दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान करने के लिए अन्नपूर्णा मीडिया नेटवर्क के महाप्रबंधक मनोज बासनेट को सम्मानित किया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, वेप्रिन ने उन्हें अमेरिका के न्यूयॉर्क से संचालित मीडिया हाउस त्रिवेणी टाइम्स की अनुशंसा पर एक लिखित प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

15 वर्षों तक बासनेट के उत्कृष्ट कार्य कौशल और दूरदर्शी मीडिया प्रबंधन ने अन्नपूर्णा मीडिया नेटवर्क को एक अग्रणी नेपाली मीडिया हाउस के रूप में प्रसिद्ध बनाने में अतुलनीय योगदान दिया है। वेप्रिन द्वारा लिखित रूप में दिए गए सम्मान पत्र में कहा गया, ‘इसके लिए मैं बासनेट का सम्मान करता हूं।’ उन्होंने नेपाल में एक लोकप्रिय, उत्कृष्ट और प्रभावशाली मीडिया हाउस के रूप में अन्नपूर्णा मीडिया नेटवर्क की प्रशंसा की।

वेप्रिन पहली बार 2010 में न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। तब से वह हर चुनाव में विधानसभा सदस्य का चुनाव जीतते आ रहे हैं। वह न्यूयॉर्क राज्य बीमा समिति के अध्यक्ष, बैंक की समिति, न्यायपालिका की समिति, एशियाई प्रशांत अमेरिकी यातायात बल सहित राज्य की विभिन्न समितियों के सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं।

PEC expresses relief over scribes’ release

3-7.jpeg

Nava Thakuria

Geneva: Press Emblem Campaign, the global media safety and rights body, expressed relief that Kashmiri journalist Majid Hyderi was released recently following an Indian court’s order stating that criticism of the government can not constitute grounds for detention. Arrested under the Public Safety Act, Hyderi was released by the Jammu & Kashmir High Court after over 525 days of detention. The independent journalist and political analyst, who is partially associated with local newspaper Greater Kashmir, had already arrived home in Srinagar.

He was arrested in September 2023 on charges of alleged extortion and defamation. Hyderi was kept in Kot Bhalwal jail in Jammu locality under the particular law that allows the authorities to detain one individual without trial for up to two years. Various local, regional and national media bodies including Kashmir Press Club raised voices for his release and now they have welcomed the court order. Not only Hyderi, but several journalists from the Kashmiri valley have been arrested and many of them are still facing legal procedures.

Release in Malaysia

Earlier, the PEC expressed respite over the release of Malaysiakini (English online news portal) journalist B Nantha Kumar after four days of the Malaysian Anti-Corruption Commission’s remand. He was arrested by commission for allegedly accepting a bribe of RM 20,000 from an agent dealing with foreign workers last Friday and his release on bail was ordered by the Magistrate’s Court in Putrajaya locality.

Nantha, since he started working for the Malaysian news outlet in 2018, prepared some excellent articles on migrant workers exposing corruption in the country’s immigration department. “The Malaysia authorities should ensure a fair, impartial and transparent investigation over the issue of B Nantha Kumar’s arrest and he should get justice with no political interference,” said Blaise Lempen, president of PEC (www.pressemblem.ch/pec-news).

PEC’s south & southeast Asian representative Nava Thakuria informed that the ASEAN Parliamentarians for Human Rights (APHR) also expressed serious concern over Kumar’s arrest. The forum of Parliamentarians pointed out that the journalists can play a critical role in exposing corruption and holding those in power accountable. While corruption must be tackled, any attempt to use anti-graft laws to intimidate or silence the press is unacceptable, said an APHR statement.

scroll to top