सोशल मीडिया पर हो रही है, सुप्रिया श्रीनेत (आईटी सेल) की खूब छीछालेदर

3-1-10.jpeg

रणविजय सिंह की पहचान कांंग्रेस दरबार के पत्रकारी पत्रकार की है। पूरे दिन में उसे दर्जन भर टवीट कांग्रेस पार्टी के नेताओं को खुश करने के लिए करना होता है। रणविजय के टवीटर हैंडल पर जाकर यह बात कोई भी वेरीफाय कर सकता है कि वहां कांग्रेस पार्टी या सुप्रिया श्रीनेत को नाराज करने वाली कोई बात कितने महीनों से नहीं लिखी गई है। सुप्रिया श्रीनेत और पवन खेरा पार्टी के आईटी सेल की देखभाल करते हैं। कांग्रेस पार्टी में यह विभाग मोटे बजट वाला विभाग माना जाता है। इस शक्ति की वजह से सुप्रिया श्रीनेत पत्रकारों को अधिक महत्व नहीं देती। जबकि वे खुद एक समय कांग्रेस परिवार से निकली पत्रकार थीं। उन दिनों इन्हें कांग्रेस परिवार की लाडली पत्रकार कहा जाता था, इन दिनों सुप्रियाजी के शब्दों में लाडला—लाडली का अनुवाद गोदी पत्रकार और चरण चुंबक है।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अमरीका यात्रा के दौरान एक भारतीय पत्रकार के साथ मारपीट के मामले को लेकर आज दिल्ली में विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकारों ने प्रेस क्लब के सामने विरोध प्रदर्शन किया और इसके बाद पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

इस प्रदर्शन से कांग्रेस पार्टी में बेचैनी होनी स्वाभाविक थी। फिर आईटी सेल परेशान क्यों ना हो? उन्होंने अपना एक चंपु रणविजय सिंह को काम पर लगाया। सिंह का दावा भी है कि वे पत्रकार हैं। जैसे सुप्रिया का भी दावा है कि वे एक जमाने में कथित तौर पर पत्रकारिता करती थीं।

वर्तमान पत्रकार हो या फिर पूर्व पत्रकार, यदि उसने ईमानदारी से इस काम को किया है तो किसी पत्रकार पर हुए हमले को सेलीब्रेट नहीं करेगा। रणविजय सिंह और सुप्रिया श्रीनेत दोनों सोशल मीडिया पर प्रदर्शन का मजाक उड़ाते हुए दिखे। सुप्रिया की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर उनकी खूब छीछालेदर हो रही है। सुप्रिया सभी पत्रकारों को रवीश कुमार, अजीत अंजुम, पूण्य प्रसून वाजपेयी, विनोद शर्मा, आशुतोष गुप्ता, साक्षी जोशी, अभिसार शर्मा समझने की भूल ना करें। अभी भी ऐसे पत्रकार दिल्ली में हैं जो गलत को उनके सामने खड़े होकर गलत बोल सकते हैं। रवीश कुमार और अजीत अंजुम की तरह वे कांग्रेस की लल्लो—चप्पो करने के लिए यू ट्यूब पर चैनल नहीं चलाते। ना विनोद शर्मा की तरह चैनलों पर कांग्रेस को डिफेंड करने के लिए जाते हैं और ना संदीप चौधरी की तरह कांग्रेस आईटी सेल को खुश करने वाला एंकरिंग करते हैं। पढ़िए, सुप्रिया श्रीनेत के लिए वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने क्या लिखा?

वरिष्ठ पत्रकार हषवर्धन त्रिपाठी लिखते हैं, ”सुप्रिया श्रीनेत अभी कांग्रेस की आईटी सेल प्रमुख हैं, लेकिन पहले पत्रकार रहीं हैं। जब टिकट पक्का हो गया तो नौकरी छोड़ दी। अब इन्हें आनंद आ रहा है कि, कांग्रेस पार्टी के गुंडे पत्रकारों के साथ बदसलूकी कर देते हैं और विरोध में कितने कम लोग आए हैं। इस चित्र में भले कम लोग दिख रहे हों, लेकिन इस विरोध का स्वर इतना तेज था कि, पूरे कांग्रेस #EcoSystem को सक्रिय करना पड़ा। शायद यही वजह रही कि, प्रेस क्लब और पत्रकार संगठनों ने एक पत्रकार से बदसलूकी का ठीक से विरोध तक नहीं किया। (भारत का प्रेस क्लब आफ इंडिया चुप्पी साधे बैठा रहा) वाशिंगटन स्थित प्रेस क्लब डीसी ने भी विरोध किया है।

राजनीतिक कार्यकर्ता राहुल सिंह सोलंकी साफ साफ लिखते हैं— ”चुनाव में मोहतरमा की ज़मानत जब्त हो गई थी।
अब पिछले दरवाजे से “राज्यसभा” जाने के लिए तपस्या कर रहीं हैं।”

सुप्रिया श्रीनेता का वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था। जिसमें वे राहुल प्रियंका का सान्निध्य पाने के लिए भागी जा रहीं थीं और सुरक्षाकर्मियों ने उनके पास आने नहीं दिया। एक एक्स यूजर ने इस वीडियो का शीर्षक ‘चरण चुंबक’ दिया था।

प्रमोद कुमार सिंह इंडिया टुडे के पत्रकार पर डलास में हुए हमले के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल थे। सिंह लिखते हैं — मैं उन लोगों में से एक था जिन्होंने डलास, अमेरिका में इंडिया टुडे के पत्रकार रोहित शर्मा के साथ हुए बुरे व्यवहार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम संख्या में कम थे। हमारा उद्देश्य अपना विरोध दर्ज कराना और 24 अकबर रोड तक संदेश पहुंचाना था। सुप्रिया श्रीनेत और कांग्रेस के दरबारियों की प्रतिक्रिया देखकर मुझे लगता है कि हमारा प्रदर्शन सफल रहा।

प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ पत्रकार स्मिता मिश्र लिखती हैं — खुद पत्रकार रह चुकी महिला एक पत्रकार के उत्पीड़न पर अपनी पार्टी को रोक तो पाई नहीं उल्टा हमने आवाज उठाई तो बेशर्मी से हंस रहीं हैं।

पत्रकार विनोद मिश्र लिखते हैं — कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत इसे सदी का सबसे बड़ा प्रदर्शन कह कर मजाक उड़ा रही है।क्योंकि सवाल बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न को लेकर पूछा तो पत्रकार रोहित शर्मा को राहुल गांधी की टीम ने पीट दिया। जिसका ज़मीर जिंदा है उसने बैनर उठा लिया,इकोसिस्टम को इनाम चाहिए सो हुआ तो हुआ।

स्वतंत्र पत्रकार आशीष कुमार अंशु लिखते हैं — कांग्रेस की गोद में पली बढ़ी आप देश की फाउंडर गोदी जर्नलिस्ट्स में से एक रहीं हैं सुप्रिया श्रीनेत मैडम। आपके पिता कांग्रेस के सांसद, आपका पूरा परिवार कांग्रेस परिवार का वफादार। यह वफादारी अखबार से लेकर टीवी चैनल में जाने तक कम थोड़े ना हुई होगी। आपको टीवी और अखबार में भी कांग्रेस परिवार की लाडली पत्रकार कहा जाता था। सुनिए सूचना प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव जी ने मिलने आए पत्रकारों से आज क्या कहा है? मंत्रीजी से थोड़ी भाषा की मर्यादा ही सीख लीजिए।

कांग्रेस पार्टी के आईटी सेल के हमले के बाद आज कांग्रेस ट्रोल आर्मी वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव के खिलाफ सक्रिय हो गई। श्री श्रीवास्तव ने पूरे कांग्रेस इको सिस्टम को अच्छा जवाब दिया। उन्होंने लिखा — जब सुधीर चौधरी के खिलाफ लैंड जेहाद के मामले में कांग्रेस की सरकारों ने देश भर में FIR की थीं तब अशोक श्रीवास्तव एक अकेला ही विरोध कर रहा था। और आज तो हम एक और एक ग्यारह थे। और हम 11 तानाशाह की चूलें हिलाने के लिए काफी हैं। अगर कांग्रेस का पूरा इको सिस्टम और खुद सुप्रिया श्रीनेत हमारे खिलाफ ट्वीट करने उतरी हैं तो मतलब चोट सही जगह हुई है।

अशोक श्रीवास्तव आगे लिखते हैं — वैसे इतना तो मानना पड़ेगा कि कांग्रेस की तानाशाही का खौफ इतना है कि पत्रकार की पिटाई के विरोध में एडिटर्स गिल्ड,प्रेस क्लब किसी की हिम्मत नहीं हुई बोलने की, और बहुत से पत्रकारों की हिम्मत नहीं हुई हमारे साथ खड़े होने की। लेकिन मेरे पिता टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप में अकेले इंदिरा गांधी की तानाशाही के खिलाफ खड़े थे और आज मैं भी तानाशाही और पत्रकार पर हमले के खिलाफ खड़े होने का साहस रखता हूं, भीड़ नहीं तो अकेले सही।

कांग्रेस आईटी सेल अपने एक इशारे पर वफादारों की पूरी ट्रोल आर्मी खड़ी कर लेती है। रवीश कुमार और अजीत अंजुम जैसे पत्रकार भी कांग्रेस के लिए ट्रोल की भूमिका निभाने को तैयार हो जाते हैं लेकिन अभी ऐसे पत्रकार हैं समाज में जो अकेले खड़े होकर सुप्रिया श्रीनेत और पवन खेड़ा की कांग्रेस के पूरे ट्रोल आर्मी से लड़ने को तैयार हैं। इन्हीं की वजह से देश में पत्रकारिता सलामत है।

आगरा का पर्यटन उद्योग चमकने के लिए संघर्ष कर रहा है

optimized-ssqt.jpg

भारत का नंबर वन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है आगरा, लेकिन सरकारी उदासीनता और सक्षम राजनैतिक नेतृत्व के अभाव में पर्यटन उद्योग उन बुलंदियों को नहीं छू सका है जिसका वो हकदार है, क्यों?

ताज महल को प्रदूषण से बचाने के चक्कर में सदियों पुराना इंडस्ट्रियल बेस खत्म कर दिया गया, लेकिन टूरिज्म को पोषण का डोज नहीं मिला, कुछ भी नया नहीं हुआ है १९९३ के सुप्रीम कोर्ट निर्णय के बाद।

आगरा में स्थानीय पर्यटन नेताओं ने संघर्षरत पर्यटन उद्योग पर चिंता व्यक्त की है, इसके खराब प्रदर्शन के लिए अप्रभावी विपणन रणनीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। अपने बहुमूल्य स्मारकों और रोमांचकारी आकर्षणों के बावजूद, शहर को विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, विशेषज्ञों ने बदलाव की आवश्यकता पर प्रकाश डाला है। दो दशकों में विदेशी टूरिस्टों की आमद उतनी नहीं बढ़ी है जितनी दुनिया के अन्य टूरिस्ट स्थलों की। मालदीव, श्री लंका, थाईलैंड, दुबई भी, दुनिया भर के टूरिस्टों को आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन हम पिछड़ रहे हैं।

अगले हफ्ते, २७ सितंबर, विश्व पर्यटन दिवस है। आगरा नए पर्यटन सीजन के लिए तैयार हो रहा है, टूरिज्म उद्योग के प्रतिनिधि तमाम बाधाओं और बुनियादी ढांचे की कमियों के बारे में चिंता व्यक्त कर रहे हैं, जो विशेष रूप से कोविड महामारी के बाद नकारात्मक प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रहे थे।
पिछले दो वर्षों में सुधार की उम्मीदें पूरी नहीं हुई हैं, आगरा में लगातार गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। महामारी से पहले, शहर में सालाना लगभग सात से आठ मिलियन पर्यटक आते थे। अभी भी उतने ही।

होटल व्यवसायियों ने घरेलू आगंतुकों के व्यवहार में बदलाव देखा है, जो अब लंबे समय तक रहने के बजाय आगरा में दिन की यात्रा करना पसंद करते हैं। आगरा के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुपस्थिति ने मामले को और जटिल बना दिया है, जिसके कारण अधिकांश विदेशी पर्यटक दिल्ली में ठहरने का विकल्प चुनते हैं, जबकि दिन में आगरा के लिए सड़क या शताब्दी और गतिमान एक्सप्रेस सेवाओं के माध्यम से ट्रेन से यात्रा करते हैं।

अनमोल स्मारकों और आकर्षक स्थलों के खजाने का घर होने के बावजूद, आगरा विदेशी पर्यटकों को खींचने में क्यों संघर्ष करता है, यह शोध का विषय बना हुआ है।

जैसे-जैसे नया पर्यटन सीजन आ रहा है, विशेषज्ञ विदेशी पर्यटकों की घटती संख्या को लेकर चिंतित हैं।

होटल व्यवसायियों की रिपोर्ट है कि अब अधिकांश घरेलू पर्यटक रात भर रुकने से बचते हुए दिन में आगरा की यात्रा करते हैं। आगरा के लिए कोई सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान नहीं होने के कारण, अधिकांश विदेशी पर्यटक दिल्ली में रुकते हैं और दिन भर के लिए आगरा आते हैं, या तो सड़क मार्ग से या शताब्दी और गतिमान एक्सप्रेस ट्रेनों के माध्यम से आते हैं।
पर्यटन का ताज-केंद्रित फोकस कई अन्य स्मारकीय आकर्षणों की उपेक्षा का कारण बना है। स्थानीय स्तर पर, बुनियादी ढांचे का विकास धीमा है, सड़कें खराब हैं और नागरिक सुविधाएँ भी कम हैं। आगरा, हालांकि जनसंख्या और क्षेत्र में बढ़ रहा है, लेकिन यहाँ पर्यटकों के लिए आधुनिक आकर्षण या पर्यटन स्थलों का अभाव है।

आगरा में पर्यटकों से जुड़ी समस्याएँ बहुआयामी हैं और इन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। बुनियादी ढाँचे की समस्याएँ गंभीर हैं, सड़कों की खराब स्थिति, अपर्याप्त सार्वजनिक परिवहन, सीमित पार्किंग सुविधाएँ और शौचालय और पीने के पानी जैसी अपर्याप्त नागरिक सुविधाएँ। ये समस्याएँ पर्यटकों के अनुभव से और भी जटिल हो जाती हैं, जो लोकप्रिय आकर्षणों पर भीड़भाड़, लंबी कतारें और प्रतीक्षा समय, आक्रामक दलाली और घोटाले, और सूचना और संकेतों की कमी से खराब हो जाती है।

सुरक्षा संबंधी चिंताएँ भी प्रचलित हैं, जिनमें जेबकतरी और चोरी, यातायात की भीड़ और दुर्घटनाएँ, रात में खराब रोशनी और सुरक्षा, और जलजनित बीमारियों जैसे स्वास्थ्य संबंधी खतरे शामिल हैं। पर्यटन के पर्यावरणीय प्रभाव को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है, जिसमें कूड़ा-कचरा और प्रदूषण, ऐतिहासिक स्मारकों को नुकसान, स्थानीय संसाधनों पर अत्यधिक पर्यटन और प्राकृतिक आवासों और वन्यजीवों का नुकसान शामिल है।

आर्थिक मुद्दे भी एक और महत्वपूर्ण चुनौती हैं, जिसमें पर्यटन राजस्व का असमान वितरण, स्थानीय व्यवसायों और कारीगरों का शोषण, मुद्रास्फीति और बढ़ती लागत, और स्थानीय लोगों के लिए सीमित रोजगार के अवसर शामिल हैं। सांस्कृतिक चिंताएँ स्थानीय रीति-रिवाजों और परंपराओं के प्रति अनादर, सांस्कृतिक विरासत का व्यावसायीकरण, सांस्कृतिक पहचान का नुकसान और स्थानीय इतिहास का अपर्याप्त प्रतिनिधित्व जैसी जटिलताएँ बढ़ाती हैं।

इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों, पर्यटन बोर्डों और हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास की आवश्यकता है ताकि एक स्थायी और जिम्मेदार पर्यटन उद्योग सुनिश्चित किया जा सके जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभान्वित करे।

वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव के कार का एक्सीडेंट

Ashok-Shrivastav.jpg

कल के विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के पूरे इको सिस्टम ने अशोक श्रीवास्तवजी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आईटी से अलग अलग जाने अनजाने अकाउंट से उन पर हमला कर रहा था। सुप्रिया श्रीनेत सहित कांग्रेस के कई प्रवक्ताओं ने उनके खिलाफ ट्वीट किए। कांग्रेस के लिए काम करने वाले पत्रकार और आईटी सेल वाले लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि अशोकजी इन बातों की चिंता नहीं की कभी लेकिन जब कुछ लोगों ने उनके पिताजी के खिलाफ भी अभद्रता से लिखा तो यह बात वास्तव में बहुत बुरा लगने वाली थी। वैसे यह कांग्रेस का वर्क कल्चर है। वह व्यक्ति से नहीं जीतती तो उनके परिवार पर हमला करती है। पिछले दिनों हर्षवर्धन त्रिपाठीजी ने तय किया कि परिवार के साथ वे सोशल मीडिया पर तस्वीर नहीं डालेंगे।

आज बात टिप्पणियों से आगे बढ़ गई। जब देर रात अशोक श्रीवास्तव ऑफिस से निकले तो एक बड़ी सी गाड़ी पीछे से आकर जोर से टक्कर मार दी। बकौल अशोकजी— पता नहीं यह संयोग है या प्रयोग।

वे सुरक्षित हैं लेकिन उनकी गाड़ी को टक्कर ने काफी डेमेज कर दिया है। क्या डर का माहौल बनाने वाली कांग्रेस डराने की कोशिश कर रही है?

पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल सूचना प्रसारण मंत्री से मिला

3-22.jpeg

दिल्ली : विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अमरीका यात्रा के दौरान एक भारतीय पत्रकार के साथ मारपीट के मामले को लेकर आज दिल्ली में विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकारों ने प्रेस क्लब के सामने विरोध प्रदर्शन किया और इसके बाद पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।दरअसल डेल्लास में भारतीय पत्रकार रोहित शर्मा के साथ राहुल गांधी की एडवांस टीम के सदस्यों ने मारपीट और बदसलूकी की। रोहित शर्मा ओवरसीज काँग्रेस के अध्यक्ष श्री सैम पित्रोदा का इंटरव्यू ले रहे थे और जब उन्होंने सैम पित्रोदा से बांग्लादेश के हिंदुओं पर सवाल पूछा तब उन पर हमला कर दिया गया।आज 18 सितम्बर को दिल्ली के पत्रकारों ने इसके विरोध में प्रेस क्लब के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पत्रकार पर हमले के विरोध में राहुल गांधी से माफी मांगने और रोहित शर्मा पर हमला करने वाले राहुल गांधी के सहयोगियों के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए पत्रकारों के ज्ञापन को प्रेस काउंसिल में भेजने का आश्वासन दिया।

………………………………………………………

श्री आश्विन वैष्णव, 18/09/2024

सूचना और प्रसारण मंत्री भारत सरकार

विषय : अमेरिका में काँग्रेस के नेता सैम पित्रोदा की मौजूदगी में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सहयोगियों द्वारा पत्रकार पर हमला और उसके उत्पीड़न के संबंध में विरोध दर्ज कराने हेतु

हम सभी भारत के पत्रकार अमेरिका में श्री राहुल गांधी के सहयोगियों द्वारा एक भारतीय पत्रकार पर हमले और उनके उत्पीड़न की कड़ी निंदा करते हुए इस मामले में जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाई की मांग करते हुए यह ज्ञापन आपको सौंप रहे हैं।
दरअसल काँग्रेस के नेता श्री राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर गए थे, अमेरिका में इंडिया टुडे ग्रुप के एक पत्रकार ने इस दौरे के संबंध में ओवरसीज काँग्रेस के अध्यक्ष श्री सैम पित्रोदा की सहमति से उनका एक इंटरव्यू किया। इस इंटरव्यू के अंत में इंडिया टुडे के पत्रकार रोहित शर्मा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमले से जुड़ा एक सवाल पूछा। राहुल गांधी के सहयोगियों को पता नहीं यह सवाल पूछना क्यों आपत्तिजनक लगा, इतना आपत्तिजनक कि उन्होंने पत्रकार रोहित शर्मा पर हमला बोल दिया । पत्रकार से हाथापाई की गई, उन्हें धक्का दिया गया और उनका मोबाईल फोन छीन लिया गया । रोहित शर्मा ने बताया कि इसके बाद राहुल गांधी की एडवांस टीम ने विदेशी धरती पर उन्हें तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा और उनके मोबाइल फोन में रिकार्ड किया गया इंटरव्यू डिलीट कर दिया। राहुल गांधी के सहयोगियों द्वारा अमेरिका में भारतीय पत्रकार पर इस शर्मनाक हमले की हम सभी पत्रकार कड़ी निंदा करते हैं और हम चाहते हैं कि यदि काँग्रेस पार्टी स्वयं से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई नहीं करती और यदि राहुल गांधी इसके लिए माफी नहीं मांगते तो भारतीय एजेंसियाँ इस मामले में उचित कानूनी कार्यवाई करें ।

सादर
हम भारत के पत्रकार

scroll to top