भारत बंद है लेकिन मुद्दा क्या है

photo_2024-08-05_10-53-11.jpg.webp

अमित श्रीवास्तव

आज के भारत बंद पर चर्चा मुख्यतः तीन बिंदुओं पर होनी चाहिए।
पहला जब आदेश सुप्रीम कोर्ट का है तब पुनर्विचार याचिका की जगह सड़कों को अखाड़ा बनाने वालों की मंशा क्या है?

दूसरा, यह आदेश उन सभी राजनीतिक दलों, बुद्धिजीवियों, संगठनों की अग्नि परीक्षा की घड़ी है जो शोषित व सर्वहारा के हक की लड़ाई लड़ने का दावा करते हैं। उन्हें स्पष्ट करना होगा कि वो किस पिछड़े के साथ हैं, वो जो आरक्षण का लाभ लेकर अपनी स्थिति सुधार चुके हैं अथवा उनके साथ जिन्हें अब तक आरक्षण का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया है और वो आज भी शोषित पीड़ित हैं?

और तीसरा, सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को जातीय जनगणना के साथ जोड़ कर देखिए। जातीय जनगणना के उपरांत ऐसी कई जातीय समूह सामने आएगी जिनकी स्थिति आज भी बदतर है। ऐसे में एक नया द्वंद शुरू होगा। पिछड़ी जातियों में भी कई जातियों के समूह व नेता सामने आएंगे जो अपने अपने वर्ग के उन जातियों के सामने खड़े होंगे जो आज समृद्धि की मानक रेखा से ऊपर आ चुके हैं। ऐसे में पिछड़ी व दलित जातियों के उन सभी स्थापित नेताओं के लिए बड़ी चुनौती उभर कर सामने आने वाली है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में मायावती अखिलेश बिहार में चिराग पासवान जैसे नेता इस आदेश का विरोध कर रहे हैं।

सनोज मिश्रा के लिए सड़क पर उतरेगी बंग परिषद, अरुण मुखर्जी ने दी चेतावनी

sanoj-mishra-hin-20220618134258-1931-e1724264151276.jpg

एमएस डेस्क

डायरेक्टर सनोज मिश्रा के गायब होने के मामले में कंगना रनोट ने गृह मंत्रालय से बात की, डायरेक्टर की पत्नी आज लखनऊ से कोलकाता ढूंढने निकलीं।

पश्चिम बंगाल की सत्य घटनाओं पर आधीरित फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा कई दिनों से गायब हैं। डायरेक्टर की पत्नी श्रुति मिश्रा आज आज लखनऊ से कोलकाता ढूंढने निकल चुकी हैं। इसी बीच कंगना रनोट ने इस मामले में गृह मंत्रालय से बात की है। कंगना ने आश्वाशन दिया है कि जल्द ही डायरेक्टर सनोज मिश्रा को ढूंढ निकाला जाएगा।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा 14 अगस्त से ही गायब हैं। उनका फोन तभी से बंद आ रहा है। डायरेक्टर की पत्नी ने किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर लखनऊ के गोमती नगर पुलिस थाने F.I.R दर्ज कराई है। सनोज मिश्रा की पत्नी मदद के कई लिए कई लोगों से गुहार लगा चुकी हैं।

उन्होंने रवि किशन और मनोज तिवारी से भी कई बार मदद की गुहार की, लेकिन उनके तरह से कोई मदद नहीं मिली। ऐसे समय में जब सनोज मिश्रा की पत्नी ने कंगना रनोट से बात की तो कंगना ने उन्हें आश्वाशन दिया कि वो खुद इनके पति को ढूंढकर लाएंगी। इस केस के सिलसिले में कंगना ने गृह मंत्रालय से भी बात की है।

दरअसल, डायरेक्टर सनोज मिश्रा की परेशानी तब से बढ़ी हुई है जब से उन्होंने फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ बनाई है। उन्हें पिछले डेढ़ साल से लगातार इनको धमकियाँ मिल रही थीं। यह फिल्म इसी महीने रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कोलकाता पुलिस की तरफ से एक नोटिस मिला। पश्चिम बंगाल पुलिस की तरफ से इसी केस के सिलसिले में मिलने के लिए कोलकाता बुलाया गया ।

सनोज मिश्रा 14 अगस्त को ही कोलकाता में पुलिस से मिलने के लिए गए थे जब वे कोलकाता में पुलिस से मिले तभी से उनके दोनों मोबाइल नम्बर लगातार स्विच ऑफ जा रहे हैं और उनका कोई खोज खबर भी नहीं मिल पा रहा है । ऐसे में उनके परिवार में अफरातफरी का माहौल है। ऐसे माहौल में कंगना रनोट ने पूरी तरह से मदद करने का भरोसा दिलाया है।

अखिल भारतीय बंग परिषद के संयोजक भारतीय जनता पार्टी बंगाली प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अरुण मुखर्जी ने कहा कि यदि 48 घंटे में कोलकाता पुलिस सनोज मिश्रा का पता नहीं लगा पाई सड़कों पर उततरना पड़ेगा।

अरुण मुखर्जी ने चेताया की हम जल्दी ही उच्चतम न्यायालय की ओर रुख करेंगे इस तरह की तानाशाही किसी भी हालत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आर्य भारत के मूल निवासी हैं, बताने वाले प्रमाणिक इतिहासकार – गंगाराम सम्राट

001.png

आर्यावर्त नामक पुस्तक प्रकाशित हुई, जिसमें उन्होंने आर्यों को भारत का मूल निवासी सिद्ध किया, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली और लोग उन्हें गंगाराम सम्राट कहने लगे

चंडीगढ़। प्रसिद्ध इतिहासकार गंगाराम सम्राट का जन्म 20 अगस्त 1918 में सिन्धु नदी के तट पर स्थित सन गांव में हुआ था। उस समय उनके गांव मे पढ़ाई की व्यवस्था बहुत ही अच्छी थी अतः वे अपनी पढ़ाई पूरी कर वहीं पर अंग्रेजी पढ़ाने लगे। कुछ समय बाद उनका सम्पर्क आर्य समाज से हुआ और उन्होंने आर्य सन्यासियों की पुस्तकों का अंग्रेजी में अनुवाद कर साहित्य की दुनिया में प्रवेश किया, फिर नौकरी छोड़कर वह सिन्धी समाचार पत्र संसार से जुड़ गये और काफी समय तक उसका संचालन किया। उनकी आर्यावर्त नामक पुस्तक प्रकाशित हुई, जिसमें उन्होंने आर्यों को भारत का मूल निवासी सिद्ध किया, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली और लोग उन्हें गंगाराम सम्राट कहने लगे।

पुस्तक में उन्होंने इस्लाम के विषय में काफी सच लिखा था जिसका मुसलमानों ने काफी विरोध किया। वह पुस्तक हाथों हाथ बिक गयी और जनमानस में उसकी काफी डिमांड हो गयी थी। गंगाराम जी का प्रमुख विषय इतिहास था।उनके पुस्तकालय में अंग्रेजी, हिन्दी, गुजराती, अरबी तथा फारसी की 4,000 पुस्तकें थी। 1953 के बाद उनके पास भारत,पाकिस्तान और अमेरिका के सरकारी गजट भी थे।उन्होंने सिकंदर की पराजय, सिन्धु सौवीर, भयंकर धोखा, शुद्ध गीता, मोहनजोदड़ो आदि अनेक पुस्तकें लिखीं। इन पुस्तकों का अनेक भाषाओें में अनुवाद भी हुआ।

उनके पत्रों के शीर्ष स्थान पर ‘वेदों की ओर लौट चलें’ लिखा रहता था। देश विभाजन के समय गंगारामजी ने सिन्ध छोड़कर हिंदुओं की बहुत सेवा व सहायता की। स्वतंत्रता के बाद वह पाकिस्तान में कुछ समय रहे किंतु फिर हिंदुओं की दुर्दशा देखकर भारत आ गये। भारत में वे गुजरात के कर्णावती में बस गये और सतत लेखन व इतिहास शोध में लगे रहे।

1969 में उन्होंने अपना मुद्रणालय प्रारम्भ किया और 1970 में वहां से सिन्घु मित्र नामक साप्ताहिक पत्र निकाला। इतिहास, पत्रकारिता तथ सिन्धी साहित्य के लिए उनकी सेवाओं को देखते हुए सिन्धी समाज तथा राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। उन्हें सिन्ध विश्वविद्यालय ने भाषण देने के लिए आमंतित्र किया और पर वे भारत आने के बाद फिर कभी पाकिस्तान नहीं गये।

सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

rss-2.jpg

डा. प्रवेश कुमार चौधरी

सामाजिक समरसता बाबा साहब अम्बेडकर के विचारो का असल अर्थो मे अनुपालन करना है, अम्बेडकर ने तीन मानव मूल्यो की बात की स्वतन्त्रता , समानता , बंधुत्व ये तीनों तत्व समाज विकास के लिए अनिवार्य हैं

पिछले दिनों एक विद्यार्थी के दलित विषय पर किए गए शोध रिपोर्ट को जाँच रहा था। इसी में दलित साहित्यकारों द्वारा बार-बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को टारगेट करते देख, मुझे लगा कि इस पक्ष की खोज पड़ताल की जाये। इस शोध से पूर्व मैंने राजस्थान के एक दलित लेखक जो पूर्व में संघ से जुड़े होने का दवा करते है, उनकी आत्मकथा को पढ़ा था। जिसमें उन्होंने अपनी आप बीती को व्यक्त करते हुए संघ को लेकर कई अपति दर्ज की है। वही कुछ वर्ष पूर्व एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में देश के पूर्व मुख्य न्यायधीश जो की समाज के दलित वर्ग से आते हैं उनके द्वार कार्यक्रम में सामाजिक न्याय की बात उठाना । वही समय – समय के अपने उदबोधनो में पूज्य सर संघचालक मोहन राव भागवत जी द्वारा सामाजिक समरसता तत्व की बार- बार चर्चा करना । ये सब समाज में कही कोतूहल ज़रूर पैदा करता हैं ,लोगों के मन में संघ को जानने की तीव्र इच्छा भी पैदा करता हैं। उनके मन में उपयुक्त प्रश्न ज़रूर आते हैं की संघ की समाज दृष्टि क्या हैं ? उसकी अनुसूचित जाति – जनजाति को लेकर सोच क्या हैं ?, आरक्षण जैसे विषय पर संघ की क्या समझ है? ये लेख कुछ इनहि प्रश्नो को उत्तर देने का प्रयास हैं ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना महराष्ट्र में स्वतंत्रता सेनानी डॉ० केशवराव बलिराम हेडगेवार के द्वारा 1925 को की जाती , संघ का हेतु एक हैं “समाज में देश भक्त नागरिकों का निर्माण करना , में मेरी चिंता के साथ अपने पड़ोसी की, समाज की ,राष्ट्र और विश्व की चिंता करूँ ये ही संघ की दृष्टि हैं, ये ही हिंदू दृष्टि भी हैं । ये ही विचार इस भारत का भी मूल विचार हैं , परंतु विगत वर्षों कि विदेशी राष्ट्रों के अधीनता ने भारत के मानस से इस भाव को प्रायः समाप्त ही कर दिया इसी को पुनः जागृत करना ही तो अपना ध्येय हैं । इसी लिए संघ के लाखों , करोड़ों स्वयंसेवक कार्यकर्ता दुनिया भर में समाज और राष्ट्र के बेहतरी के लिए अनवरत कार्यों में लगे हैं। परस्पर सहयोग और प्रेम का भाव ही तो हिंदुत्व का दर्शन हैं इसी के भीतर समरसता का तत्व अंतर निहित हैं । ये समरसता ही ये बताती हैं की मैं और तुम भिन्न नहीं हम एक हैं। इसी एकात्म तत्व का जागरण कर समाज को संगठित करना इसी कार्य को लगभग 90 वर्षों से संघ करता आ रहा हैं। ये “एकात्म” भाव इस भारत का भाव है इसी के छिन्न होने के कारण भारत वर्षों तक विदेशी अक्रांताओ के अधीन रहा,संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवर जानते थे की भारत एक ना एक दिन ज़रूर आज़ाद हो जाएगा परंतु यादि भारत की इस मानव शक्ति को वैचारिक एकत्व , देशिक विचार से ना जोड़ा गया तो क्या तय भारत पुनः ग़ुलामी की और चला जाये । इसी लिए संघ की शाखा में जाने वाला प्रत्येक स्वयंसेवक केवल एक पहचान को लेकर साथ-साथ काम करता वो हैं हिंदू पहचान।

जब 1934 में महात्मा गांधी वर्धा में संघ के शिविर में गए तो उन्होंने ये जानने की कोशिश की यहाँ साथ रहने वाले स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं की क्या जाति हैं । गांधी ने एक स्वयंसेवक से पूछ आप क्या हैं? उसने उत्तर दिया हिंदू , इस प्रकार कई कार्यकर्ताओं से पूछने पर भी समान उत्तर मिला तो गांधी जी ने पूछ आपकी जाति क्या हैं?तब ज्ञात हुआ की तमाम स्वयंसेवक साथ-साथ भोजन करते है साथ-साथ रहते हैं परंतु उनमें काफ़ी स्वयंसेवक तो समाज के अश्प्र्श्य वर्ग से सम्बंधित हैं। इसी लिए 1938 में डॉ अम्बेडकर भी संघ के शिविर में जाते हैं और अपने जीवन काल में संघ को लेकर अम्बेडकर ने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी बल्कि संघ के प्रचारक दत्तोपंत ठेंगडी जी से उनको बहुत स्नेह रहा , वे अम्बेडकर के चुनाव के एजेंट भी बने। संघ ने हमेशा से जाति और वर्ण आधारित समाज व्यवस्था को नकार दिया उसको कभी भारतीय दर्शन का मूल विचार नहीं माना अगर संघ इस बात को कहता हैं तो इसके समर्थन मे कुछ तर्क भी दिये जा सकते हैं ये तर्क हमे उन्ही वेदिक, उपनिषदों मे ही मिलते हैं। कंठकौपनिषद कहता हैं “एक स्वथा सर्वभुतान्तारात्मा” (समस्त प्राणियों की अंतरत्मा में एक ही परमब्रह्म हैं ,जो सभी प्राणियों मे विराजमान हैं) जब ईश्वर एक हैं तो सभी मे एक ही आत्मा हैं वो दलित , शूद्र , अवर्ण -स्वर्ण सभी मे एक हैं , ये ही भारत का चिंतन हैं, संघ और भारत का दर्शन भिन्न नहीं एक ही हैं । संघ ने तमाम बार जाति और उसके द्वारा किए गए उत्पीड़न का विरोध किया हैं। डॉ हेड्गेवार ने तो पहले ही जाति नाम की संस्था की अंत की बात की और गुरु गोलवलकर ने भी ऐसी व्यवस्था को नष्ट होने की बात की , इसी लिए संघ की शाखा पर किसी भी प्रकार के भेद को अस्वीकार कर दिया जाता हैं सभी स्वयंसेवक एक रस होकर देश और समाज के हित मे चिंतन करते हैं। अपने व्यक्तिगत जीवन में सामाजिक रूप से अस्पर्यशता को डॉ हेड्गेवार ने नकारा हैं, वे पुना के न्यू इंग्लिश हाईस्कूल मे अश्प्र्श्यो के साथ सहभोज के आयोजको मे से एक थे। 23 अक्तूबर 1932 को इसी स्कूल के छात्रो को संबोधित करते हुए उन्होने कहा की साहसपूर्ण ढंग से अस्प्र्श्यता का मुक़ाबला करे ।

संघ के तृतीय सर-संघचालक बाला साहब देवरस ने संघ के विभिन्न शिविरों में अपने वक्तव्यों में इस बात को कहा कि ‘‘संघ वर्ण व्यवस्था को नहीं मानता किसी भी ऊँच-नीच और असमानता को नहीं मानता, मनुस्मृति में असमानता है तो हम इसको नहीं मानते आरक्षण का हम समर्थन करते हैं। आरक्षण के समर्थन में संघ की सोचा है की सदियों से शोषित पीड़ित ,दलित और फलस्वरूप पिछड़ी अवस्था में रहने वाले समाज को शेष समाज की बराबरी की सुविधाएं एवं संरक्षण देना उचित ही है और वैसे करते समय कोई वर्ग शिकायत करते हैं तो वह सामाजिक एकात्मकता के अभाव का ही लक्षण माना जाएगा। संघ ने खुले शब्दो मे आरक्षण का समर्थन किया 2014 मे संघ के सरसंघचालक पूजनीय मोहन भगवत जी ने दिल्ली मे डॉ विजय सोनकर शास्त्री द्वरा लिखित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम मे कहा “ आरक्षण 100 सालो तक अभी बना रहना चाहिए ,और आगे भी जरूरत हुई तो जारी रहे समाज एकात्म सूत्र मे बन्ध रहा हैं “ ये पंक्तीय आज की प्रस्थतियों मे और महत्व रखती हैं | जबकि संघ को लेकर अनर्गल बातें समाज में चलती रहती है । संघ ने सदेव समरस समाज की बात की और समरसता के विचार को माना संघ मानता है समरसता “ स्वतन्त्रता , समानता , बंधुत्व तीनों को व्यक्ति अपने आचरण मे ले यही समरसता हैं “ सामाजिक समरसता बाबा साहब अम्बेडकर के विचारो का असल अर्थो मे अनुपालन करना हैं , अम्बेडकर ने तीन मानव मूल्यो की बात की स्वतन्त्रता , समानता , बंधुत्व ये तीनों तत्व समाज विकास के लिए अनिवार्य हैं परंतु अम्बेडकर बंधुता को समाज मे लागू होने को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं , जब व्यक्ति का व्यक्ति के साथ प्रेम हो उसके दुख मे वो दुखी हो और सुख मे खुद भी परम आनंद को महसूस करे ये बंधुत्व का भाव हैं जिसे कभी क़ानून से नहीं लागू किया जा सकता ये तो पूर्णत: व्यक्ति पर निर्भर है , संघ वर्षों इसी तत्व को व्यक्ति के मन में जागृत करने का कार्य कर रहा हैं। सामाजिक समरसता ये आत्मीयता का भाव पैदा करने का ही काम करता हैं।

(श्री चौधरी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। अनुसूचित जाति और जनजाति विषय पर विगत एक दशक से लिख रहे हैं)

scroll to top