अजीत अंजुम सिर्फ सफाई दे रहे हैं, अपनी बातों का प्रमाण नहीं

G682Ux1s_400x400.jpg

सफाई पर सफाई दे रहे हैं लेकिन अपना आईटीआर सार्वजनिक नहीं कर रहे। यदि सारी कमाई यू ट्यूब से ही हो रही है तो आईटीआर सार्वजनिक कर दीजिए अजीत अंजुमजी। समाजवादी पार्टी से जुड़े एक युवा नेता ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी के लिए दौरा कर रहे थे। उनकी रिपोर्ट से भी 2022 में लग रहा था कि वे सपा के लिए ही घूम रहे थे। युवा नेता ने कहा कि कैश—काइंड का पता नहीं। उसने यह भी कहा कि यदि मेरी बात पर विश्वास ना हो रहा हो तो उनकी रिपोर्ट गवाही दे देगी। मैने उस दौरान तीन चार रिपोर्ट देखी थी उनकी, यह देखकर दुख हुआ कि वह युवा नेता सही कह रहा था। अजीतजी पूरी तरह सपा की तरफ झुके हुए थे, जैसे रवीश कुमार अपने भाई के प्रेम कांग्रेस की तरफ बहे जा रहे हैं। इतना बह रहे हैं कि राहुलजी की चाटुकारिता के लिए उनके प्रेस कांफ्रेन्स में खुद मोबाइल हाथ में लेकर रिकॉर्डिंग करते हैं फिर भी राहुल गांधी का इंटरव्यू उन्हें नहीं मिल पाता है।

अजीत अंजुम कितनी भी सफाई दे दें लेकिन उनकी लेन देन की कहानियां दिल्ली एनसीआर में खूब सुनी—सुनाई जाती हैं। वर्तमान में अजीतजी का आईटीआर नोएडा के बड़े—बड़े संपादकों से अधिक है। इस कमाई के पीछे की बड़ी वजह भाजपा से उनकी नफरत हैं। उनकी कमाई में बड़ा योगदान उनकी ‘नफरत’ का है। उनकी रिपोर्टिंग से भी यह बात साबित होती है क्योंकि वे भारतीय जनता पार्टी के विरोध में रिपोर्ट करते हैं। ऐसा नहीं है कि उन्होंने भाजपा का विरोध करके किसी तरह की अच्छी पत्रकारिता का परिचय दिया है। वे निष्पक्ष नहीं हैं। उनकी पत्रकारिता का इतिहास है कि वे 2014 से पहले भी भाजपा से नफरत ही करते थे। इस तरह उनकी स्वाभाविक नफरत के बदले उन्हें कहीं से अच्छी रकम मिलती है तो वे क्यों कोई भी लेने से क्यों मना करेगा? अपनी पत्रकारिता के पूरे इतिहास में सोनिया गांधी की आलोचना में अजीत अंजुम और रवीश कुमार ने कोई रिपोर्टिंग की हो तो सार्वजनिक कर दें। उन्हें मिलेगा नहीं। रीढ़ का चाहे दावा कितना भी कर लें। उनकी रीढ़ पैसों की नींव पर टीकी है। जिसमें पत्रकारिता की कोई भूमिका नहीं है। वे नट और भाट की तरह पत्रकारिता के नाम पर कर्तव दिखाकर पैसे कमा रहे हैं। इसी पैसे की ताकत पर वे इतनी बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं।

वे अपनी सफाई में होटलों की कहानी सुना रहें हैं। देखकर भी हंसी आ रही थी। उत्तर प्रदेश के 2022 के चुनावों के दौरान यदि उन्होंने सभी होटलों में पूरे पैसे दिए हैं। वह सारा रिकॉर्ड सार्वजनिक कर दें। कहां कहा रूके। कितना बिल बना? उन्होंने आनलाइन पेमेंट की होगी। बिल की कॉपी सार्वजनिक कर दें। जिससे इस अफवाह को विराम मिले कि उनके होटलों की बुकिंग कोई और करता है। वे बता रहे हैं कि वे खुद अपने मोबाइल से पेमेंट करते हैं। यहां सवाल उठता है कि बात बात पर प्रमाण मांगने वाले अजीत अंजुम अपने मामले में प्रमाण क्यों नहीं देना चाहते?

अजीत अंजुम निजी टिप्पणियों पर इतने आहत हो गए हैं। उनके ही चैनल पर एक कथित किसान ने कहा था कि मोदी यदि हमारे बीच आ गया तो जिन्दा नहीं जाएगा। अजीत इस फूटेज को संपादित कर सकते थे लेकिन उन्होंने नहीं किया। आज तक इसे चलाने के लिए उन्होंने ना माफी मांगी और ना ही शर्मिन्दा हुए।

अजीत अंजुम के परिवार पर कोई टिप्पणी कर दे तो इतने नाराज हो जाते हैं कि राजेन्द्र यादव जैसे वरिष्ठ साहित्यकार के घर पहुंच जाते हैं और देश के प्रतिष्ठीत प्रकाशन संस्थान को प्रकाशित किताब के बीच से पन्ने निकालने तक को मजबूर कर देते हैं। जबकि प्रधानमंत्री मोदी के वैवाहिक जीवन पर उनके यू ट्यूब चैनल पर कोई आसानी से अनर्गल टिप्पणी करके जा सकता है। वे आलोचना तक नहीं करते। क्या अजीत अंजुम अपने वैवाहिक जीवन और परिवार के संबंध में कुछ अनर्गल बोलते हुए किसी को सुनकर सहज रह पाएंगे। यदि सामने वाला सारी बातें तथ्यात्मक तौर पर सही बोले तब भी। वे तो राजेन्द्र यादव जैसे वरिष्ठ साहित्यकार की हल्की सी टिप्पणी पर असहज हो गए थे। क्या था उन पृष्ठों में?

बिहार में प्रशंसक तो शाहबुद्दीन के भी लाखों थे। इसलिए 12,000 लोगों की टिप्पणियों के धोखे में मत आइए। वे इसे दिखाकर सहानुभूति बटोरना चाहते हैं, उनमें अधिकांश कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ही निकलेंगे। या फिर अभिसार शर्मा, रवीश पांडेय, अशोक पांडेय जैसे मोदी से नफरत करने वाले सवर्ण यू ट्यूबर। यह देखना दिलचस्प होगा कि 12000 कमेंट करने वालों में रवीश पांडेय—अशोक पांडेय जैसे सवर्ण कितने हैं और आदिवासी, दलित और पिछड़े समाज से कितने हैं?

अजीत अंजुम जो बातें अपने दर्शकों से कह रहे हैं, उसके प्रमाण वे क्यों नहीं प्रस्तुत कर रहे। यदि उनकी यू ट्यूब के अलावा कही और से कोई आमदनी नहीं हुई है, जिस बात पर दर्शक होने के नाते उनका विश्वास भी करना चाहता हूं लेकिन इसके लिए वे अपना आईटीआर सार्वजनिक क्यों नहीं कर देते। वे तो बिना प्रमाण के किसी बात पर विश्वास नहीं करते। फिर वे क्यों चाहते हैं कि उनके दर्शक अंधविश्वासी बने और उनकी कही बातों पर बिना किसी प्रमाण के विश्वास कर लें।

रामभक्त हुए भाव विह्वल, अपने मत से करेंगे मोदी का तिलक !!

12_01_2024-modi_tilak_23627792.jpg

अयोध्या। वर्ष 2024 में 500 वर्षों के पश्चात प्रभु राम के जन्मदिवस का उत्सवउनकी जन्मस्थली पर मनाया गया। इस अवसर पर सूर्यवंशी रामलला के भाल पर स्वयं सूर्यदेव ने अपनी किरणों से तिलक किया ये अद्भुत –अलौकिक क्षण हिन्दुओं के निरंतर संघर्ष और बलिदान के प्रसाद का क्षण था, जिसे देखकर संपूर्ण विश्व का हिंदू मन-मानस भाव विभोर हुआ। सूर्य तिलक का ये क्षण हमारी संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीक क्षण है। अयोध्या के दिव्य, भव्य व नव्य राम मंदिर में प्रभु श्रीराम का सूर्य तिलक संपूर्ण सनातन हिंदू समाज के कल्याणकारी होने जा रहा है।

रामनवमी का पर्व अत्यंत भव्यता और उल्लास के साथ मनाया गया। सूर्य तिलक के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के नलबाड़ी में अपनी चुनावी जनसभा के बाद हेलीकाप्टर में ही अपने टैब पर सूर्य तिलक का सीधा प्रसारण देखा। श्रद्धा भाव में तल्लीन प्रधानमंत्री ने टैब पर प्रभु राम का दर्शन करते समय भी अपने जूते उतार कर रख दिए थे, इस बात पर सभी का ध्यान गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट किया कि, “मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के अद्भुत और अप्रतिम क्षण को देखने का सौभाग्य मिला। श्रीराम जन्मभूमि का ये बहुप्रतीक्षित क्षण हर किसी के लिए परमानंद का क्षण है । ये सूर्य तिलक विकसित भारत के हर संकल्प को अपनी दिव्य ऊर्जा से इसी तरह प्रकाशित करेगा।

इसके पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने नलबाड़ी की जनसभा में जयश्रीराम, जय सियाराम और राम लक्ष्मण जानकी – जय बोलो हनुमान की, का उद्घोष करवा कर राम लहर को पुनः जीवंत कर दिया। सूर्य की किरणों से जब प्रभु श्रीराम का महामस्तकाभिषेक हो रहा था उस समय अयोध्या ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत का हिंदू समाज उल्लास में डूबा हुआ था। दूर दूर से आ रहे लाखों श्रद्धालु जिनमें धनी- निर्धन, स्त्री- पुरुष,आबाल वृद्ध व समाज के सभी वर्गो के लोग थे, अत्यंत धैर्य, संयम व अनुशासन के साथ अपने प्रभु श्रीराम का दर्शन करने के लिए आतुर थे।लाखों की भीड़ आने के बावजूद किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं हुई । ऐसा लग रहा था कि प्रभु राम के भक्त भी प्रभु श्रीराम की तरह मर्यादित हैं।

भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण की इस महान घटना के दिन को भी, मुस्लिम तुष्टिकरण की विकृत राजनीति से गले तक भरे हुए राजनैतिक दलों ने अपनी सियासत चमकाने व प्रभु श्रीराम सहित संपूर्ण हिंदू सनातन समाज की आस्था का उपहास करने का अवसर बना लिया। अयोध्या में कारसेवकों का नरसंहार करने वाली समाजवादी पार्टी के नेता महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि,”रामनवमी को कुछ लोगों ने पेटेंट करा लिया है।ये उनकी बपौती नहीं है। देश में एक नहीं हजारों राम मंदिर हैं। वे यहीं पर नहीं रुके उन्होंने पूजा -पाठ आदि को पाखंड भी कहते हुए पूजा पाठ करने वाले हिन्दुओं को पाखंडी बता दिया। रामगोपाल यादव ने कहा कि अयोध्या में सब अशुभ हो रहा है आधे – अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई अब बीजेपी के नेता ढोल पीट रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह कभी मंदिर नहीं गये, मंदिर में पाखंडी जाते हैं। उधर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत व राजद नेता मनोज झा सहित सभी मुस्लिम परस्त नेता अपने घरों से निकल आए और हिंदू समाज व राष्ट्रनायकों को उपदेश देने लगे । स्पष्ट है घमंडिया इंडी गठबंधन के लोगों को राम मंदिर से परेशानी हो रही है। श्रीराम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आने के बाद से ही घमंडिया गठबंधन किसी न किसी प्रकार से हिंदू सनातन समाज व आस्था के केन्द्रों का अपमान करता आ रहा है।

समाजवादी नेता अखिलेश यादव और राहुल गांधी रामनवमी के दिन गाजियावाबद में प्रेस वार्ता कर रहे थे और उन्होंने केवल एक पंक्ति में रामनवमी की शुभकामना दी और भाजपा की निंदा में लग गये। गाजियाबाद में रहते हुए भी उन्होंने नहीं बताया कि वह अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करने कब जाएंगे। अयोध्या में आ रही लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ राहुल गांधी के उन सभी सवालों का जवाब दे रही है जो वह अपनी न्याय यात्रा में जनता से पूछते रहते थे। राहुल गांधी हैं अपनी न्याय यात्रा में आरोप लगाते रहे कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बड़े- बड़े उद्योगपति व स्टार ही दिखलाई पड़े, वहां पर न तो कोई गरीब था न ही किसान किंतु आज उन्हें हर प्रश्न का उत्तर मिल रहा है । अयोध्या में जो लाखों श्रद्धालु भगवान राम का दर्शन करने आ रहे हैं उनमें गरीब, किसान, मजदूर, बेरोजगार, महिलाएं, दलित, पिछड़े- अतिपिछड़े कौन नहीं हैं? यहाँ तक कि मुस्लिम समाज के लोग भी दर्शन करने लिए पहुंच रहे हैं। अयोध्या आ रही सभी ट्रेनें पूरी तरह से भरी हुई हैं।

कांग्रेस, सपा, बसपा, आम अदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, वामपंथी और दक्षिण के द्रमुक सभी दलों ने मंदिर निर्माण के समय तरह तरह के आरोप लगाए। जब मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा था तब भाजपा व संघ को चंदा जीवी कहा गया। जब घर- घर अक्षत अभियान चलाया गया तब उस पर विकृत बयानबाजी की। कोर्ट में जाकर मंदिर निर्माण रोकने का प्रयास किया । आज यही सनातन विरोधी तत्व राम मंदिर बन जाने से आहत हैं क्योंकि ये इस विवाद की आड़ में मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति को चमकाये रखना चाहते थे।

कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में प्रभु श्रीराम को काल्पनिक बताया, जयश्रीराम को साम्प्रदायिक नारा बताया, पहले राम मंदिर पर निर्णय टालने और फिर भूमि पूजन समारोह को रोकने का प्रयास किया किन्तु आज यह इतने मजबूर हो गये हैं कि कहने लगे हैं कि प्रभु श्रीराम तो सबके हैं किंतु उसमें भी उनके विचारों में विकृति उभर आती है।

रामनवमी के अवसर पर सबसे अधिक असहज बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिखाई पड़ीं । बंगाल सरकार ने दंगों का बहाना बनाकर हिन्दुओं को रामनवमी की शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जिससे हिंदू संगठनों को अदालत की शरण में जाना पड़ा जिसने उन्हें अनुमति दे दी। भड़की ममता ने रामनवमी के पवित्र अवसर पर अंग्रेजी में एक पंक्ति का एक्स (ट्वीट) पोस्ट किया और लिखा, ”मेन्टेन पीस।” आजकल ममता बनर्जी के मुंह से केवल एक ही शब्द निकलता है दंगा, दंगा और दंगा। नितांत आपत्तिजनक भाषण देते हुए ममता ने कहा कि वे लोग (हिन्दू) आयेंगे किंतु आप सभी (मुस्लिम) को बिल्कुल कूल- कूल रहना है। अपने भाषणों से ममता बनर्जी मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार कर रही हैं। ममता बनर्जी की बोई नफरत का ही परिणाम था कि मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में रामनवमी पर बम फेंके गये जिसमें 20 लोग घायल हो गये।

सनातन विरोधी दल एक झूठा नैरेटिव और भी चला रहे थे कि प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में अधूरे राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करवा दी है उसका उन्हे दंड मिलेगा किंतु अब समय बदल चुका है इन दलों ने जिस प्रकार अयोध्या में दिव्य मंदिर का उपहास उड़ाया अब उसका सूद सहित बदला लेने का समय सनातन समाज के पास आ चुका है।

मतदान का समय आ गया है, समस्त हिंदू समाज को ठान लेना चाहिए कि अबकी बार उन्हीं को लाना है जो प्रभु श्रीराम को लेकर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व में सनातन का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक उत्थान की लहर चल रही है। अयोध्या में दिव्य राम मंदिर प्रगति पर है। वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम सहित समस्त वाराणसी का अभूतपूर्व विकास हो रहा है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक का विकास हुआ है । सभी तीर्थस्थलों को रेलवे व हवाई सेवाओ के साथ लगातार जोड़ा जा रहा है। जहां कोई सपने में भी मंदिर बनवाने की बात नहीं सोच सकता था ऐसे अबूधाबी में मोदी जी एक हिंदू मंदिर का उद्घाटन करके आये हैं। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने 11 दिनों का अनुष्ठान किया और रामायणकाल से जुड़े सभी मंदिरों की यात्रा की। सनातन संस्कृति के गौरव को बढ़ाने वाले अनेक संकल्प भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में रखे हैं।

हिन्दू समाज को एकजुट होकर प्रभु राम का सूर्य तिलक संभव करने वाले मोदी जी को अपने मत का तिलक लगाना चाहिए क्योंकि मोदी जी को लगाया गया हिन्दू मतों का तिलक सनातन संस्कृति को सम्पूर्ण विश्व में पुनः सूर्य के समान स्थापित करेगा ।

क्या टुकड़े गैंग का साथ दे रहा है, British Medical Journal Lancet

the-lancet.jpg.webp

राजीव मिश्रा

दुनिया किस तरह भारत के विरुद्ध मोर्चाबंदी करके बैठी है, इसकी एक झलक दिखाता हूं। और इस बार इस मोर्चेबंदी में आपको पॉलिटिशियंस, एक्टिविस्ट्स, जर्नलिस्ट ही नहीं, डॉक्टर्स भी दिखाई देंगे।

मशहूर ब्रिटिश मेडिकल जर्नल Lancet में यह एडिटोरियल छपता है 13 July को, जिसमें वे मोदी सरकार से सवाल करते हैं कि सरकार हेल्थ की स्थिति को छुपा रही है, आपके पास डेटा नहीं है।

और उसी दिन इस पोर्टल में यह आर्टिकल छपता है कि एक्सपर्ट्स लांसेट में छपे इस एडिटोरियल को सपोर्ट करते हैं।
पहला सवाल, मोदी सरकार अपना हेल्थ डेटा किसी अंग्रेजी जर्नल को बताने के लिए बाध्य है? आप आज भी दुनिया के कोतवाल बैठे हैं। आप सवाल पूछें और हम जवाब देते रहें।

दरअसल यह एक किस्म की कोलोनियल सत्ता ही है। अंग्रेजों को भारत की गर्मी बर्दाश्त नहीं हुई, वे अपना बोरिया बिस्तर समेट कर चले गए. पर इंतजाम करते गए कि सबकुछ उनके मुताबिक हो, उनसे पूछ पूछ कर हो. पिछले दस वर्षों से हो नहीं रहा तो खुजली हो रखी है। उन्होंने एक सड़ा गला एनएचएस बना रखा है जहां लोग एक मामूली से गॉल ब्लैडर सर्जरी के लिए भी नौ दस महीने इंतजार कर रहे हैं, एक गाइनेकोलॉजी आउटपेशेंट अपॉइंटमेंट के लिए 44 वीक की वेटिंग टाइम है, पूरे देश की इकोनॉमी मुफ्तखोरों को मुफ्त बिठा कर खिलाने में डूब रही है. अपना हगा पोंछ नहीं पा रहे (धोते तो यूं भी नहीं हैं), दुनिया को खेत का रास्ता बता रहे हैं। भारत सरकार पर प्रेशर बनाने का प्रयास है कि जो गंदगी हमने सजा कर रखी है, वह तुम भी अपने घर पर ले जाओ।

पर उससे भी बड़े किस्म के नमूने हैं ये एक्सपर्ट, 13 अप्रैल की लैंसेट में एडिटोरियल छपा। 13 अप्रैल को ही एक्सपर्ट्स ने पढ़ भी लिया, उस पर अपनी राय भी दे दी और एक पत्रकार ने उसपर आर्टिकल लिखकर छाप भी दिया।

दो एक दिन तो सबर कर लेते। कुछ प्रिटेंस ही कर लो कि यह सब पहले से प्लान्ड नहीं है, सचमुच आर्टिकल पढ़ कर बोल रहे हो।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत का व्यापार घाटा 36 प्रतिशत कम हुआ

India-trade-deficit-1280x720-1.jpg

भोपाल। विदेशी व्यापार के क्षेत्र में भारत के लिए एक बहुत अच्छी खबर आई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान भारत के व्यापार घाटे में 36 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है। यह विशेष रूप से भारत में आयात की जाने वाली वस्तुओं एवं सेवाओं में की गई कमी के चलते सम्भव हो सका है। केंद्र सरकार लगातार पिछले 10 वर्षों से यह प्रयास करती रही है कि भारत न केवल विनिर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने बल्कि विदेशों से आयात की जाने वाली वस्तुओं का उत्पादन भी भारत में ही प्रारम्भ हो। अब यह सब होता दिखाई दे रहा है क्योंकि भारत के आयात तेजी से कम हो रहे हैं एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, रूस-यूक्रेन युद्ध, इजराईल-हम्मास युद्ध, लाल सागर व्यवधान, पनामा रूट पर दिक्कत के साथ ही वैश्विक स्तर पर मंदी के बावजूद एवं विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्थाओं के हिचकोले खाने के बावजूद भारत से वस्तुओं एवं सेवाओं के निर्यात में मामूली बढ़ौतरी दर्ज हुई है। जिसका स्पष्ट प्रभाव भारत के व्यापार घाटे में आई 36 प्रतिशत की कमी के रूप में दृष्टिगोचर हो रहा है। भारत का कुल व्यापार घाटा वित्तीय वर्ष 2022-23 के 12,162 करोड़ अमेरिकी डॉलर की तुलना में कम होकर वित्तीय वर्ष 2023-24 में 7,812 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान भारत में वस्तुओं का कुल आयात 67,724 करोड़ अमेरिकी डॉलर का रहा है जो वित्तीय वर्ष 2022-23 के 71,597 करोड़ अमेरिकी डॉलर की तुलना में 5.41 प्रतिशत कम है। जबकि वस्तुओं के कुल निर्यात वित्तीय वर्ष 2023-24 में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में मामूली 3.11 प्रतिशत गिरकर 43,706 करोड़ अमेरिकी डॉलर के रहे हैं। देश के कुल निर्यात एवं आयात के बीच के अंतर को व्यापार घाटा कहा जाता है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान देश में वस्तुओं के निर्यात एवं आयात के अंतर का व्यापार घाटा 24,017 करोड़ अमेरिकी डॉलर का रहा है। परंतु, यदि वस्तुओं के निर्यात एवं आयात के आंकड़ों में सेवाओं के निर्यात एवं आयात के आंकड़े भी जोड़ दिए जाएं तो स्थिति बहुत अधिक सुधर जाती है। भारत से वस्तुओं एवं सेवाओं का कुल निर्यात वित्तीय वर्ष 2023-24 में पिछले वर्ष के उच्चत्तम रिकार्ड स्तर से भी आगे बढ़कर 77,668 करोड़ अमेरिकी डॉलर का हो गया है, यह वित्तीय वर्ष 2022-23 में 77,640 करोड़ अमेरिकी डॉलर का रहा था। इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान किया गया सेवाओं का निर्यात, जो 3.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 33,962 करोड़ अमेरिकी डॉलर का रहा है, भी शामिल है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान भारत से निर्यात होने वाली वस्तुओं में विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों, औषधियों एवं इंजीनीयरिंग वस्तुओं का अच्छा प्रदर्शन रहा है। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का निर्यात वित्तीय वर्ष 2022-23 के 2,355 करोड़ अमेरिकी डॉलर की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 2,912 करोड़ अमेरिकी डॉलर का रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 23.64 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार, दवाओं एवं औषधियों का निर्यात भी 9.67 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 के 2,539 करोड़ अमेरिकी डॉलर की तुलना में बढ़कर वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2,785 करोड़ अमेरिकी डॉलर का हो गया है। साथ ही, इंजीनीयरिंग वस्तुओं का निर्यात भी 2.13 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वित्तीय वर्ष 2023-24 में 10,932 करोड़ अमेरिकी डॉलर के स्तर को पार कर गया है। कुल मिलाकर, भारत से वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान निर्यात में वृद्धि इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, दवाएं एवं चिकित्सा, इंजीनियरिंग उत्पादों, लौह अयस्क (वृद्धि दर 117.74 प्रतिशत), सूती धागा (यार्न एवं फैब्रिक में वृद्धि दर 6.71 प्रतिशत), फल एवं सब्जी (वृद्धि दर 13.86 प्रतिशत), तम्बाकू (19.46 प्रतिशत), मांस, डेयरी और पौलट्री उत्पाद (12.34 प्रतिशत), अनाज एवं विविध प्रसंस्कृत वस्तुएं (8.96 प्रतिशत), मसाला (12.30 प्रतिशत), तिलहन (7.43 प्रतिशत), आयल मील्स (7.01 प्रतिशत), हथकरघा उत्पाद एवं सेरेमिक उत्पाद तथा कांच के बर्तनों (14.44 प्रतिशत) के निर्यात के चलते सम्भव हो सकी है। साथ ही, यह वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान भारत के प्रमुख निर्यात बाजार में अमेरिका, यूनाइटेड अरब अमीरात, यूरोपीयन यूनियन देशों, ब्रिटेन, सिंगापुर, मलेशिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड, चीन व जर्मनी जैसे देशों के शामिल होने से भी सम्भव हो सका है।

वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव के चलते भी विशेष रूप से मार्च 2024 माह में तो भारत से वस्तुओं का निर्यात वित्तीय वर्ष 2023-24 में अपने उच्चत्तम स्तर 4,168 करोड़ अमेरिकी डॉलर का रहा है, जबकि वस्तुओं के आयात मार्च 2024 माह में 5.98 प्रतिशत की कमी दर्ज करते हुए हुए 5,728 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर नीचे आ गए हैं। इस प्रकार मार्च 2024 माह में वस्तुओं का व्यापार घाटा लगातार कम होकर केवल 1,560 करोड़ अमेरिकी डॉलर का रह गया है। इसकी पूर्ति सेवाओं के क्षेत्र से निर्यात में हो रही लगातार बढ़ौतरी से सम्भव हो रही है। अब तो सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत कुल विदेश व्यापार में आधिक्य की स्थिति भी हासिल कर ले। वस्तुओं एवं सेवाओं के निर्यात में वृद्धि के साथ एवं वस्तुओं एवं सेवाओं के आयात में लगातार हो रही कमी के चलते यह सम्भव हो सकता है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान भारत के कुल व्यापार घाटे (वस्तुओं एवं सेवाओं को मिलाकर) में आई भारी कमी के चलते अब यह विश्वास पूर्वक कहा जा सकता है कि आगे आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय रुपए की मांग भी बढ़ सकती है और पिछले कई दशकों के दौरान भारतीय रुपए में आ रही लगातार गिरावट को रोककर अब भारतीय रुपया न केवल स्थिर हो जाएगा (वैसे पिछले लगभग एक वर्ष के दौरान भारतीय रुपया 83 रुपए प्रति डॉलर के आसपास लगभग स्थिर तो हो ही चुका है) बल्कि भारतीय रुपए की कीमत भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ सकती है। भारतीय रुपए की अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के साथ विनिमय दर वर्ष 1982 में 9.46 रुपए प्रति अमेरिकी डॉलर से 31 मार्च 2023 में 82.17 रुपए प्रति अमेरिकी डॉलर हो गई थी। परंतु, पिछले एक वर्ष के दौरान यह विनिमय दर लगभग स्थिर ही रही है। दूसरे, अब कई देश भारत के साथ विदेशी व्यापार को रुपए एवं उन देशों की स्वयं की मुद्रा में करने को सहमत हो रहे हैं। जिसके कारण भारत एवं इन देशों के बीच होने वाले विदेशी व्यापार का भुगतान करने हेतु अमेरिकी डॉलर की आवश्यकता कम होगी, बल्कि भारतीय रुपए में ही भुगतान सम्भव हो सकेगा। इस प्रकार के व्यवहार यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों के बीच बढ़ते हैं तो विश्व में विडालरीकरण की प्रक्रिया को भी गति मिल सकती है। भारतीय रुपए में व्यापार करने हेतु रूस, सिंगापुर, ब्रिटेन, मलेशिया, इंडोनेशिया, हांगकांग, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, ओमान, कतर सहित लगभग 32 देशों ने भारत के साथ समझौता किया है एवं भारतीय रिजर्व बैंक के साथ अपना वोस्ट्रो खाता भी खोल लिया है ताकि इन देशों को भारत के साथ किए जाने वाले विदेशी व्यवहारों के निपटान को भारतीय रुपए में करने में आसानी हो सके।

scroll to top