जीएन कॉलेज, धनबाद झारखंड में जी 20 : ए ग्लोबल प्लेटफॉर्म फॉर इकोनॉमिक डेवलपमेंट विषय पर दो दिवसीय कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ।

6-4.jpeg

जीएन कॉलेज, धनबाद झारखंड में 20-21 जुलाई को “जी 20 : ए ग्लोबल प्लेटफॉर्म फॉर इकोनॉमिक डेवलपमेंट” विषय पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ l

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बीबीएमकेयू के कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों में नवीनता के लिए शोध एवं प्रोजेक्ट पर छात्र-छात्राएं व शिक्षक जोर दें जिससे एक बेहतर राष्ट्र की कल्पना पूर्ण हो सके एवम देश वसुधैव कुटुंबकम की धारणा को सिद्ध कर सके। मुख्य वक्ता प्रो. एमके अग्रवाल लखनऊ विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय संगोष्ठी के विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए जी 20 जैसे शिखर सम्मेलन के प्रयास को सार्थक माना। डॉ. मृत्युंजय मिश्रा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, डॉ. वीएस सुंदरम बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, उमाशंकर सिंह (सेवानिवृत्ति) इंडियन फॉरेस्ट सर्विस उत्तर प्रदेश सरकार समेत अन्य ने संबोधित किया। प्राचार्य डॉ. संजय प्रसाद ने बताया कि पहले दिन तीन वा दूसरे दिन दो तकनीकी सत्र का आयोजन हुआ जिनमे देशभर से आए शोध छात्र एवं व्याख्याताओं ने 50 से अधिक शोध पत्रों को प्रस्तुत किया।

इस क्रम में श्री अनूप कुमार झा, स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग, पाटलिपुत्र पटना ने अपना शोध पत्र फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स एंड डिजिटल ट्रेड: रोल ऑफ जी २० इन शेपिंग द फ्यूचर प्रस्तुत करते हुए भारत के ट्रेडिंग एग्रीमेंट्स के संदर्भ में डिजिटल ट्रेड प्रोविजन पर प्रकाश डाला एवम जी २० की भूमिका को अहम ठहराया। तकनीकी सत्र का संचालन प्रो. डॉ. वर्षा सिंह एवं प्रो. पुष्पा तिवारी ने किया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. पुष्पा कुमारी, डी एस डब्लू, बीबीएमकेयू ने कार्यक्रम की सफलतापूर्वक संचालन हेतु महाविद्यालय परिवार की विशेष सराहना की और इस तरह की गतिविधि को प्रोत्साहित किया।

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन जारी, वतन वापिस लौट रहे भारतीय

large_image_bd-issue.webp

बांग्लादेश: बांग्लादेश में छात्रों के जारी हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच वहां रहने वाले 15,000 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है। बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन और अराजकता के बीच शुक्रवार रात को 245 भारतीय स्वदेश लौट आए हैं। बांग्लादेश में आरक्षण प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान राजधानी ढाका तथा अन्य जगहों पर हिंसा भड़क गई है। इसमें करीब 30 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार बांग्लादेश में रह रहे 8,500 छात्रों सहित 15,000 भारतीय सुरक्षित हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग वहां रह रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

उन्होंने बताया कि बांग्लादेश से शुक्रवार रात आठ बजे तक 245 भारतीय सुरक्षित भारत लौट आए, जिसमें से 125 छात्र हैं। सूत्रों ने बताया कि भारतीय उच्चायोग ने नेपाल के 13 छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए भी मदद की। जायसवाल ने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं कि बांग्लादेश में छात्रों का प्रदर्शन जारी हैं। हम इसे उनका आंतरिक मामला मानते हैं।”

UPSC अध्यक्ष मनोज सोनी का इस्तीफा

Manoj-Soni.jpg

दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल 2029 में खत्म होना था। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है।

सोनी ने 2017 से आयोग के सदस्य के रूप में कार्य करने के बाद 16 मई, 2023 को अध्यक्ष का पदभार संभाला था। अध्यक्ष का कार्यकाल छह साल का होता है। पता चला है कि उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया है। मनोज सोनी आयोग का हिस्सा बनने से पहले दो विश्वविद्यालयों के कुलपति भी रह चुके हैं।

संघ लोक सेवा आयोग केंद्र सरकार की विभिन्न परीक्षाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इनमें सिविल सेवा परीक्षाएं भी शामिल हैं। आयोग आमतौर पर आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और केंद्रीय सेवाओं में प्रतिष्ठित पदों के लिए उम्मीदवारों की सिफारिश करता है।

सोनी ने 2015 तक दो बार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में काम किया था। सूत्रों का कहना है कि मनोज सोनी के इस्तीफा का ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा खेडकर विवाद से कोई लेना-देना नहीं है।

नेपाल की अन्नपूर्णा मीडिया के महाप्रबंधक हैं बासनेट

6-2-2.jpeg

काठमांडू:- संचारक मनोज बासनेट को अन्नपूर्णा मीडिया नेटवर्क का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। अन्नपूर्णा मीडिया नेटवर्क के प्रबंधन के निर्णय के अनुसार, बसनेट को नेटवर्क के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर थापा द्वारा 2 जुलाई से महाप्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया है।

उन्होंने 17 साल पहले एक जिला संवाददाता के रूप में रिपोर्टिंग करके अपना मीडिया करियर शुरू किया था और उन्होंने कांतिपुर मीडिया ग्रुप और अन्नपूर्णा के साथ रिपोर्टिंग, प्रेस, क्षेत्रीय, विपणन, बिक्री और कॉर्पोरेट में विभाग प्रमुख के रूप में काम किया है। उन्हें समाचार रिपोर्टिंग, बिक्री, वितरण, विपणन, कॉर्पोरेट रणनीति, व्यवसाय विश्लेषण, प्रदर्शन प्रबंधन, राजस्व और लागत अनुकूलन, ब्रांड प्रबंधन, लोगों के प्रबंधन में विशेष विशेषज्ञता हासिल है। बासनेट, जो यूथ यूनेस्को क्लब यूएसए, पीएआईपीए ग्लोबल फिलीपींस के अंतर्राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक हैं, अमेरिकन मार्केटिंग एसोसिएशन के एक पेशेवर सदस्य हैं। वह इंटरनेशनल न्यूज मीडिया एसोसिएशन (आईएनएमए) से भी जुड़े हुए हैं। मीडिया के अलावा उनके पास हिमालय एसेंस प्राइवेट लिमिटेड में सेल्स कंसल्टेंट के रूप में काम करने का भी अनुभव है। बैस्नेट ने भारत से लेकर अमेरिका तक के बड़े मीडिया हाउसों में अध्ययन और अवलोकन करके ज्ञान प्राप्त किया है।

उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का यूनेस्को युवा शांति राजदूत पुरस्कार, कोरोना योद्य सेवा पुरस्कार प्राप्त हुआ है और उन्हें राष्ट्रीय जल पत्रकारिता पुरस्कार, कांतिपुर मीडिया समूह से अध्यक्ष उत्कृष्टता पुरस्कार, अन्नपूर्णा से वायु के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी से भी सम्मानित किया गया है।

उन्होंने कहा, ”मैं मीडिया उद्योग में नीचे से ऊपर तक सीखकर और अनुभव हासिल करके इस मुकाम तक पहुंचा हूं, इसलिए मुझे मीडिया उद्योग की अच्छी समझ है।”

scroll to top