राजनाथ सिंह ने जम्मू –कश्मीर पहुंच कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

658bf85f78e1d.jpg

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज जम्मू-कश्मीर के राजौरी पहुंच कर सीमावर्ती जिले पुंछ में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस हमले में चार सैनिक शहीद हो गए थे। उन्होंने दोनों जिलों की सेना, पुलिस और अधिकारियों के साथ बैठक में हमले के बाद क्षेत्र में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान की समीक्षा की।

रक्षा मंत्री ने दोनों जिलों के ब्लॉक विकास परिषद सदस्यों, जिला विकास परिषद के सदस्यों और नेताओं से मुलाकात की। दोनों परिषद के सदस्‍यों ने इस दौरे के लिए रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। रक्षा मंत्री ने पुंछ जिले के बुफलियाज़ के टोपा पीर गांव के मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात कर मामले की शीघ्र जांच का आश्वासन दिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुंछ जिले में पिछले सप्ताह हुए आतंकवादी हमले के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज जम्मू के राजभवन में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस हमले में सेना के चार जवान वीरगति को प्राप्‍त हो गए थे।

ईसाई समुदाय के बीच पहुंचे PM मोदी

pm-modi-crishmus.jpg

क्रिसमस के मौके पर PM मोदी ईसाई समुदाय के बीच पहुंचे. दिल्ली में हुए कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी ने ईसाई समुदाय के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि क्रिसमस ईसा मसीह के जीवन के संदेश और मूल्यों को याद करने का भी एक अच्छा अवसर है। ईसा मसीह का दया भाव और सेवा के आदर्श एक समावेशी समाज बनाने का संदेश देते हैं। यही आदर्श हमारे देश की विकास यात्रा के लिए मार्गदर्शक के रूप में काम कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस यात्रा में ईसाई समुदाय के कई विचारक भी शामिल थे जिनमें एक थे स्टीफंस कॉलेज सुशील कुमार रुद्र, जिनके बारे में स्वयं महात्मा गांधी ने बताया था कि असहयोग आंदोलन की प्रेरणा उन्हीं की छत्रछाया में प्राप्त हुई थी।bईसाई समुदाय ने समाज को दिशा देने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समाज सेवा में यह समुदाय बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। गरीब और वंचितों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज भी पूरे भारत में ईसाई समुदाय के संस्थान बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस संवाद के दौरान ईसाइयों के साथ अपने पुराने और गर्मजोशी भरे संबंधों को याद किया और कहा कि वे गरीबों और वंचितों की सेवा में हमेशा आगे रहे हैं।

24 घंटे में आए Covid के 400 से ज्यादा नए मामले

kaoraonaa-sixteen_nine.jpg

देश में कोरोना वायरस के नए मामले आने का सिलसिला थम नहीं रहा है और हर रोज भारी संख्या में नए केस सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के 412 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें ज्यादातर मामले कोविड-19 के सब वेरिएंट J.1 के हैं।

लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाना शुरू कर दें। अस्पतालों या भीड़भाड़ वाली जगहों से लौटने पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। कोविड की पिछली दो लहरों में देश में काफी लोगों को जान गंवानी पड़ी। लेकिन इस बार वैक्सीनेशन की दर ज्यादा होने की वजह से कोविड से ज्यादा खतरा भी नजर नहीं आ रहा है।

अस्पताल में भर्ती होने की दर में भी कोई वृद्धि नहीं हुई है और अन्य चिकित्सकीय स्थितियों के कारण अस्पताल में भर्ती होने वालों में कोविड-19 पाया जाना आकस्मिक मामला है। भारत में कोरोना के नए सब वैरिएंट का पहला मरीज भी केरल में पाया गया था। इसके बाद देश के अन्‍य राज्‍यों में भी इसके मामले सामने आने लगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे

PTI12_14_2023_000131B.webp

मध्यप्रदेश में नवगठित डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। नए मंत्रियों को राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पिछले एक सप्ताह से मंथन चल रहा था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिल्ली दौरा कर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। रविवार को भी मुख्यमंत्री दिल्ली प्रवास पर रहे।

डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री के रूप में 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण की थी। इसी दिन जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। राज्य विधानसभा में कुल 230 सीटों के मद्देनजर निर्धारित मापदंड के अनुरूप मंत्रियों की अधिकतम संख्या 35 हो सकती है, जिसमें मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। इस तरह वर्तमान में मंत्रिमंडल में 32 सीटें रिक्त हैं।

जानकारी के अनुसार, राकेश सिंह, विश्वास सारंग, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, अर्चना चिटनिस, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी, गोविंद राजपूत, कृष्णा गौर को मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए फोन पहुंच गया है। इसके अलावा विजय शाह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। मोहन मंत्रिमंडल में 18 कैबिनेट, 4 राज्यमंत्री और 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ले सकते हैं।

scroll to top