इमरान खान की न्यायिक हिरासत की अवधि 13 सितंबर तक बढ़ाई

3363160-untitled-67-copy.webp

पाकिस्तान की विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गोपनीय दस्‍तावेज मामले में न्यायिक हिरासत की अवधि 13 सितंबर तक बढ़ा दी है। यह निर्देश इस्लामाबाद उच्च न्यायालय द्वारा तोशाखाना मामले में उनकी तीन साल की जेल की सजा को निलंबित करने के एक दिन बाद आया है।

यह मामला गुप्‍त राजनयिक दस्तावेज़ से संबंधित है जो कथित तौर पर इमरान खान के पास से गायब हो गया था। उनकी पार्टी का आरोप है कि इसमें इमरान खान को सत्ता से बेदखल करने की अमरीका की ओर से कथित धमकी दी गई थी।

लापता सिफर के मामले में सुनवाई करने के लिए न्यायाधीश अबुअल हसनत जुल्करनैन आज जेल पहुंचे थे। उन्होंने सुनवाई के बाद फैसला सुनाया कि इमरान की हिरासत अवधि बढ़ाई जा रही है। बता दें कि सिफर एक सरकारी दस्तावेज है, जिसे इमरान ने पिछले साल पीएम कार्यालय से बाहर होने से पहले अपनी राजनीतिक सभा के दौरान लहराया था।

आंतरिक मंत्रालय द्वारा व्यक्त की गई सुरक्षा चिंताओं के बीच कानून मंत्रालय की मंजूरी के बाद मामले की सुनवाई अटक जिला जेल में हुई थी।  इस बीच, एक विशेष अदालत ने आज पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरेशी को इस मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूर्व विदेश मंत्री को इस महीने की शुरुआत में संघीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत की स्थापना की गई है।

जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां दिल्ली में जोरशोर हो रही

iuuiuuimai_-_2023-08-22t161604.170-sixteen_nine.webp

देश की राजधानी दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसको देखते हुए दिल्ली सचिवालय और केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया।

केंद्र सरकार के सभी ऑफिस 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे. मंत्रालय ने आदेश में कहा, ‘‘वृहद पैमाने पर आयोजन और इंतजाम के मद्देनजर जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों को आठ सितंबर से 10 सितंबर, 2023 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है.’’

एनडीएमसी भी पिछले वर्ष से ही राष्ट्रीय राजधानी के सौंदर्यीकरण के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य कर रहा था। इसके एक भाग के रूप में एनडीएमसी ने शहर में प्रमुख स्थानों पर 20 मूर्तियां लगाई हैं और 11 फव्वारे स्थापित किए हैं। नई दिल्ली नगर निगम के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि 80 हजार से अधिक पौधों के गमले लगाए गए हैं जबकि 43 हजार पौधे जगह-जगह लगाए गए हैं। शिखर सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए मध्य दिल्ली में एक धरोहर उद्यान भी बनाया जा रहा है।

 

रसोई गैस सिलेण्‍डर की कीमत में दो सौ रूपये कमी की

Cooking-gas-cylinder-price-hiked-by-Rs-50.jpg

सरकार ने सभी उपभोक्‍ताओं के लिए रसोई गैस सिलेण्‍डर की कीमत में दो सौ रूपये कमी करने की घोषणा की है। यह फैसला आज नई दिल्‍ली में मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि यह कटौती उज्‍ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेण्‍डर दो सौ रूपये की सबसिडी के अतिरिक्‍त है। अब उज्‍ज्वला योजना के अन्‍तर्गत लाभार्थियों को प्रति सिलेन्‍डर चार सौ रूपये की सबसिडी मिलेगी।

दिल्‍ली में अब रसोई गैस की कीमत एक हजार एक सौ तीन रूपये से कम होकर नौ सौ तीन रूपये हो गई है। वहीं उज्‍ज्वला लाभार्थियों के लिए दिल्‍ली में एल पी जी की कीमत सात सौ तीन रूपये प्रति सिलेण्‍डर हो गई है। घरेलू एल पी जी गैस उपभोक्‍ताओं की संख्‍या 31 करोड है जिसमें नौ करोड 60 लाख प्रधानमंत्री उज्‍ज्वला योजना लाभार्थी परिवार शामिल हैं। इस कटौती का लाभ सभी एल पी जी उपभोक्‍ताओं को मिलेगा।

ठाकुर ने बताया कि सरकार उज्‍ज्वला योजना के अन्‍तर्गत 75 लाख नये मुफ्त एल पी जी कनेक्‍शन देगी। इसका फायदा उन गरीब परिवारों की महिलाओं को मिलेगा जिनके पास एल पी जी कनेक्‍शन नहीं है।

 

संघ की ओर से छ: स्थानों पर मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव

0c9f1d35-a052-4df8-a882-47470bdec4f5.jpg

भग्वध्वज को रक्षा सूत्र बांध कर देश की एकता व अखण्डता बनाये रखने का लिया गया संकल्प

सम्पूर्ण हिन्दू समाज को एकता के सूत्र में जोड़ने का काम कर रहा संघ

भारत सम्पूर्ण दुनिया का मार्गदर्शन करने की ओर अग्रसर :स्वामी विज्ञानानंद

लखनऊ,29 अगस्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मंगलवार को लखनऊ के चार अलग—अलग स्थानों पर रक्षाबंधन उत्सव संपन्न हुए। सम्पूर्ण हिन्दू समाज को एकता के सूत्र में पिरोकर समरस समर्थ राष्ट्र निर्माण में लगे स्वयंसेवकों ने सपरिवार इस कार्यक्रम में सहभागी हुए। सभी स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को रक्षासूत्र बांधकर राष्ट्र व समाज रक्षा का संकल्प लिया।

पूरब भाग द्वारा कुंवर ग्लोबल स्कूल देवा रोड,चिनहट में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू फाउंडेशन के अध्यक्ष व विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त महासचिव स्वामी विज्ञानानंद ने कहा कि भारत दुनिया का मार्गदर्शन करने की ओर अग्रसर है। हम सभी को इसके लिए सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है। आज कुछ विभेदकारी शक्तियां समाज को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं। हमें रक्षा बंधन पर्व पर यह प्रतिज्ञा करनी होगी कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और विभेदकारी तत्वों से समाज को बचाने के लिए कटिबद्ध रहेंगे।

स्वामी विज्ञाननंद ने कहा कि भारत की परिवार व्यवस्था हमारी अमूल्य धरोहर है। आज हमारे परिवार टूट रहे हैं इसे भी बचाने का संकल्प हम सबको करना है।
उन्होंने कहा कि सभी हिन्दू सहोदर भाई हैं। कोई ऊंच-नीच नहीं है। सभी समान हैं। हम सभी भारत मां के पुत्र—पुत्री हैं। रक्षा बंधन उत्सव हमें यह सिखाता है कि संस्कृति की रक्षा करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल प्रसाद सिंह ने की।
इस अवसर पर प्रांत प्रचारक कौशल, पूर्व प्रांत संघचालक प्रभु नारायण श्रीवास्तव, भाग संघ चालक प्रभात आधौलिया व सह संघ चालक अरुण कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

समाज को एक सूत्र में जोड़ने का काम कर रहा संघ : ओमपाल सिंह

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पश्चिम भाग लखनऊ द्वारा पूर्व संध्या पर रक्षाबन्धन उत्सव, शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय के अटल आडोटोरियम हाल, मोहन रोड लखनऊ में बड़े धूमधाम से मनाया गया,जिसमें हजारों की संख्या में मातायें, बहनें व स्वयंसेवक सपरिवार एकत्र हुए। संघ परिवार के भइया व बहनों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत ,नृत्य व झलकियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम में परम पवित्र भग्वध्वज को रक्षा सूत्र बांध कर देश की एकता व अखण्डता बनाये रखने के प्रति समर्पण व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख ओमपाल सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन आपसी सदभाव बढ़ाने व ऊंच नीच के भेदभाव समाप्त करने वाला उत्सव है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 98 वर्षों से समाज को एक सूत्र में जोड़ने का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबन्धन उत्सव समाज के ह्रदय को जोड़ने का रक्षा सूत्र है। ईश्वर रूपी समाज की चिन्ता करना संघ का लक्ष्य व कार्य है इसलिए संघ कार्य ईश्वरीय कार्य है। भाग कार्यवाह श्री अनुज जी ने बताया कि संघ के 6 उत्सवों में


कार्यक्रम की अध्यक्षता बौद्ध धर्म के धर्मगुरु भन्ते ज्ञाना लोक विहाराध्यक्ष बुद्ध विहार सोसाइटी ऑफ इंडिया लखनऊ द्वारा की गयी। इस अवसर पर भाग के संचालक हरी कुमार, भाग कार्यवाह अनुज व गुरुमिलन जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

लखनऊ दक्षिण भाग की ओर से आशियाना स्थित लखनऊ पब्लिक सभागार में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह वीरेन्द्र जायसवाल ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया।
क्षेत्र कार्यवाह वीरेन्द्र जायसवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि रक्षाबन्धन उत्सव संघ के छः उत्सवों में एक है जो आपसी सदभाव बढ़ाने व ऊंच नीच का भेदभाव समाप्त करने वाला उत्सव है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना काल से ही हिन्दू समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संजीव जैन मुख्य संयोजक जैन धर्म लखनऊ द्वारा की गयी। अपने आशीर्वचन में उन्होंने कहा कि रक्षाबन्धन उत्सव समाज को समरस व उसमे एकरूपता बनाये रखने वाला पर्व है और समाज में ऐसे उत्सव निरन्तर मनाते रहना चाहिए।
इस अवसर पर भाग संघचालक सुभाष अग्रवाल व भाग कार्यवाह धीरेन्द्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

संस्कृति व सनातन धर्म की रक्षा के संकल्प का पर्व है रक्षाबंधन : नवल जी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तर भाग लखनऊ की ओर से
सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर क्यू अलीगंज में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र सेवा प्रमुख नवल जी रक्षाबंधन उत्सव पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि रक्षाबंधन उत्सव केवल भाई बहन का पर्व नहीं है ये राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा के संकल्प का पर्व भी हैं। उन्होंने कहा कि आज हमे संकल्प लेना है अपनी संस्कृति और समाज, और सनातन धर्म की रक्षा का।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय न्याय मूर्ति डॉक्टर डी. के अरोरा जी, ने की। कार्यक्रम सह प्रांत सह चालक सुनीत खरे जी, विभाग संघचालक श्री जयकृष्ण सिन्हा जी, भाग संघचालक डॉक्टर विश्वजीत जी की गरिमामय उपस्थिति रही।

scroll to top