जो. बाइडन ने चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग को बताया तानाशाह

1200-675-19785467-thumbnail-16x9-biden.jpg

अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडन और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने अमरीका के सैन फ्रांसिस्को में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्‍मेलन के अवसर पर मुलाकात की। अपनी प्रारंभिक टिप्‍पणी में, शी जिनपिंग ने कहा कि पृथ्‍वी दोनों देशों की सफलता के लिए बहुत बड़ी है और एक देश की सफलता दूसरे देश के लिए अवसर है।

उन्‍होंने कहा कि टकराव के दोनों पक्षों के लिए असहनीय परिणाम हुए हैं। शिखर सम्‍मेलन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में बाइडन ने कहा कि शी जिनपिंग के साथ उनकी वार्ता अब तक की सर्वाधिक रचनात्‍मक और सार्थक चर्चाओं में से थी। हालांकि संवाददाता सम्मेलन के अंत में बाइडन ने शी जिनपिंग को तानाशाह बताया और कहा कि उनकी सरकार की कार्यप्रणाली अमरीकी शासन-पद्धति से बिलकुल अलग है।

बैठक के बाद बाइडेन जब मीडिया से बात कर रहे थे तो उनसे सवाल हुआ कि क्या आप शी जिनपिंग को तानाशाह मानते हैं? इस पर बाइडेन ने कहा कि जिनपिंग एक तानाशाह हैं क्योंकि वो एक कम्युनिस्ट देश को चला रहे हैं। दरअसल, बाइडेन ने इसी साल जून में भी जिनपिंग को तानाशाह कहा था। इस पर चीन में काफी तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। बाइडेन के इसी बयान को याद दिलाते हुए उनसे सवाल किया गया कि अब वो अपने पुराने बयान पर क्या सोचते हैं। जिस पर बाइडेन ने कहा कि जिनपिंग की सरकार हमारी सरकार से बिल्कुल अलहदा है। वह कम्युनिस्ट विचारधारा को मानने वाले देश के शासक हैं। इसलिए मैं उनको तनानाशाह कहने वाले अपने बयान पर कायम हूँ।

भारत ने न्यूज़ीलैंड को 70 रनों से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया

Screenshot-2023-11-16-at-1.36.35 PM.png

भारत आई.सी.सी. क्रिकेट विश्‍व कप के फाइनल में पहुंच गया है। मुम्‍बई के वानखेड़े स्‍टेडियम में कल खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्‍यूजीलैंड को 70 रनों से हरा दिया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत ने न्‍यूजीलैंड को जीत के लिए 398 रन का लक्ष्‍य दिया था। इसके जवाब ने न्‍यूजीलैंड की पूरी टीम 48 ओवर पांच गेंद में 327 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की ओर से मोहम्‍मद शमी ने सबसे ज्‍यादा 7 विकेट लिए, उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 134 रन बनाए। कप्तान केन विलियम्सन 69 रन बनाकर दूसरे स्थान पर रहे। इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट पर 397 रन बनाए। विराट कोहली और श्रेयश अय्यर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारी खेली। विराट ने सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक 50वां शतक जड़ा। विराट ने 117 और श्रेयस ने 105 रन बनाए।

रोहित शर्मा ने किसी एक विश्‍वकप में सर्वाधिक छक्‍के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। शुभमन गिल चोटिल होने के कारण वापस लौटे, उन्‍होंने 80 रन का योगदान दिया। विश्‍वकप में भारत की यह लगातार 10वीं जीत थी। दूसरा सेमीफाइनल आज ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।

LOC के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम

07_08_2023-jk_news_23493929.webp.jpeg.webp

जम्मू कश्मीर में मौसम के करवट लेने के साथ ही आतंकवादियों ने अपने नापाक साजिशों को अंजाम तक पहुंचाना शुरू कर दिया है। इस बीच, सीमा पर तैनात सेना के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार भी हैं। सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। वहीं सुरक्षाबलों को अंदेशा है कि कुछ और आतंकवादी जंगल क्षेत्र में छिपे हो सकते हैं। उन्होंने सफल ऑपरेशन के लिए सुरक्षाबलों की सराहना की है।

जम्मू कश्मीर में पिछले कई दिनों से लगातार सीमा पार से शांति को गृहण लगाने की साजिश की जा रही है। इससे पहले पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू के अरनिया सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंधन कर दो सीमा प्रहरियों को घायल कर दिया था। जम्मू जिले के अरनिया में अंतराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाके में पाकिस्तान ने मंगलवार सुबह सवा आठ बजे गोलीबारी शुरू कर दी। सीमा प्रहरियों ने इसका कड़ा जवाब दिया था।

खुफिया इनपुट्स के अनुसार सीमा पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लॉन्चिंग पैड्स पर काफी संख्या में प्रशिक्षित आतंकवादी घुसपैठ करने के लिए तैयार बैठे हैं। बर्फबारी के चलते घुसपैठ के रास्ते बंद होने से पूर्व उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा घुसपैठियों को कश्मीर में भेजा जाए।

विराट कोहली ने तोड़ा शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat-Kohli-1-825x510-1.jpg

ICC वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया है। विराट वनडे क्रिकेट में 50 शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए है । कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सचिन के नाम 49 ODI शतक दर्ज हैं। बता दें, कोहली के बल्ले से वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में आया ये पहला शतक है।

विराट कोहली का इस वर्ल्ड कप में यह तीसरा शतक है. कोहली ने इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में अपना 49वां शतक ठोका था। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर को पुणे में शतक जमाया था।

ODI में सबसे ज्यादा शतक
50- विराट कोहली
49- सचिन तेंदुलकर
31- रोहित शर्मा
30- रिकी पोंटिंग
28- सनथ जयसूर्या
27- हाशिम अमला
25- एबी डिविलियर्स

इस शतकीय पारी के दौरान कोहली ने सचिन तेंदुलकर का 2003 का वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। किंग कोहली अब वह एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं कोहली ने इस मैच से पहले 9 मैचों में 594 रन थे।

scroll to top