जगदीप धनखड़ ने आज सुबह दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों की हर घर तिरंगा बाइक रैली को झंडी दिखाई

935af2f448.jpg

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज राष्‍ट्रीय राजधानी में प्रगति मैदान से तिरंगा बाइक रैली को रवाना किया। इस अवसर पर धनखड़ ने सभी से राष्ट्र को हमेशा पहले रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि 2047 में जब भारत अपनी आजादी के सौ साल पूरे करेगा तो वह दुनिया में शीर्ष पर होगा।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नेतृत्व की जिम्‍मेदारी देनी होगी, ताकि देश की विकास यात्रा को मजबूती से आगे बढ़ा सके। संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी, सूचना, प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, बिजली और भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और कई लोकसभा और राज्यसभा सांसदों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले तिरंगा यात्रा में भाग लिया। रैली का समापन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुआ।

बाइक रैली को रवाना करने के दौरान राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, परषोत्तम रूपाला, मीनाक्षी लेखी, अर्जुन राम मेघवाल, डॉ. जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाददाताओं से बातचीत में केन्‍द्रीय संस्‍कृति मंत्री जी. किेशन रेड्डी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्‍सव के समापन कार्यक्रम के तहत 15 अगस्‍त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि हर नागरिक को इसमें शामिल होना चाहिए।

 

हिमाचल प्रदेश में सड़के बंद होने के कारण किसान सड़को पर सेब फेंका

02_08_2023-apple_viral_video_23489302.webp.jpeg.webp

हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश के चलते एक तरफ जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रखा हैं तो दूसरी तरफ इस बारिश ने किसानों के लिए एक बड़ा संकट खड़ा कर दिया हैं। सामान्य से अधिक बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर भू-स्खलन हुआ हैं। भूस्खलन के कारण इलाके की काफी सड़के बंद है नतीजन, परिवहन में आवागमन में परेशानी हो रही हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियों काफी वायरल हो रहा हैं, जिसमें देखा जा रहा हैं कि किसान अपने सेब की फसल को नाले में बहा रहा हैं। यह वीडियो शिमला के रोहडू क्षेत्र का बताया जा रहा हैं। इस वीडियों में 3 किसान अपने सेब की कैरेट नाले में फेंकते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियों के वायरल होने के बाद से ही इसने राजनैतिक मोड़ ले लिया हैं।

किसानों में गुस्सा हैं कि सरकार अभी तक सी ग्रेड सेब खरीदने के लिए क्लेकशन सेंटर भी नहीं खोल पाई हैं। इन सेंटरों में सरकार सी ग्रेड सेब को मंडी मध्यस्थता योजना के तहत 9.30 रूपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदती हैं। पहले 15 जुलाई तक यह क्लेक्शन सेंटर खुल जाते थे। बागवान किसान अपना सी ग्रेड सेब इन सेंटरों में आसानी से बेच देते हैं।

न्यूयॉर्क में FIA इंडिया डे परेड का नेतृत्व करेंगे श्री श्री रविशंकर

sri-sri-ravi-shankar_1652426095.jpg

श्री श्री रविशंकर तथा भारतीय अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु और जैकलीन फर्नांडीज इस महीने के आखिर में भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए एक प्रमुख प्रवासी संगठन द्वारा आयोजित वार्षिक परेड का नेतृत्व करेंगे। न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी कनेक्टिकट और न्यू इंग्लैंड के ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन’ (FIA) ने कहा कि इस साल की परेड का विषय ‘‘जीवन का मिशन” रखा गया है, जो उन मूल्यों और आकांक्षाओं का प्रतीक है जिनसे एक राष्ट्र और व्यक्ति के रूप में हमारे मार्ग को दिशा मिलती है।

प्रवासी भारतीयों से इस उत्सव का हिस्सा बनने का आह्वान करते हुए एफआईए ने कहा, “आधुनिक भारत की प्रगति और विकास का जश्न मनाएं क्योंकि हम शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा से लेकर पर्यावरणीय स्थिरता तक विभिन्न मिशनों की दिशा में काम कर रहे हैं। वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका और शांति, सहयोग तथा अंतर्राष्ट्रीय मित्रता के लिए वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका के बारे में जानें।

इस साल की परेड में ‘‘भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत” की झलक पेश करती नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों के अलावा मुख्य आकर्षण मोटे अनाज ‘‘श्रीअन्न” पर विशेष पवेलियन होगा जो स्वास्थ्य एवं बेहतर जीवनशैली के लिए इन अनाजों का महत्व बताएगा। एफआईए ने कहा कि यह भारत की समृद्ध संस्कृति, विविधता और श्रीअन्न के गुण और महत्व की झलक बताने वाला एक भव्य आयोजन होगा।

RBI ने UPI पर एक नवाचारी भुगतान पद्धति “संवादात्मक भुगतान” शुरू करने का प्रस्ताव दिया

33a4794e-6767-11ea-9fca-2c342717c29e.JPG.webp

भारतीय रिजर्व बैंक ने यूपीआई पर नवाचारी भुगतान पद्धति संवाद के माध्‍यम से भुगतान के शुभारंभ का प्रस्‍ताव किया है। यह पद्धति उपभोक्‍ताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संचालित प्रणाली पर बातचीत के जरिए लेनदेन को सुरक्षित तरीके से सम्‍पन्‍न करनी की सुविधा देगी।

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि यह चैनल स्‍मार्ट फोन और फीचर फोन आधारित यूपीआई चैनलों में उपलब्‍ध होगा। इससे देश में डिजिटल समझ को बढ़ाने में मदद मिलेगी। शुरूआत में यह सुविधा अंग्रेजी और हिंदी माध्‍यम में उपलब्‍ध कराई जाएगी। बाद में अन्‍य भारतीय भाषाओं में भी यह सुविधा दी जाएगी। केन्‍द्रीय बैंक ने यूपीआई लेन-देन में निकट क्षेत्र संचार प्रौद्योगिकी का इस्‍तेमाल करने का भी प्रस्‍ताव किया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने डिजिटल भुगतान की पहुंच व इस्तेमाल को और बढ़ाने के लिए ‘यूपीआई लाइट’ पर ऑफलाइन माध्यम से एक बार में भुगतान की सीमा को 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने का प्रस्ताव किया है। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की मंगलवार से शुरू हुई तीन दिन की बैठक में किए गए निर्णय की जानकारी देते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि यूपीआई पर छोटे मूल्य के लेनदेन की गति बढ़ाने के लिए सितंबर, 2022 में ‘यूपीआई लाइट’ को लाया गया था।

scroll to top