7 फरवरी 1833 अंग्रेजों ने वीर गंगा नारायण सिंह सहित सैकड़ो क्रान्तिकारियों को तोप से उड़ाया

images-2.jpeg

–रमेश शर्मा

भोपाल । इतिहास की पुस्तकों में इस संघर्ष का सबसे कम विवरण है । यह अंग्रेजों के विरुद्ध एक गुरिल्ला संघर्ष था । जिसे इतिहास में डकैतों का गिरोह लिखा । स्वाधीनता का यह संघर्ष 1767 से 1833 तक चला । अंतिम एक साल का युद्ध तो तोपखाने के साथ था । इसका अंदाजा सहज लग सकता है कि कितने लोग बलिदान हुये होंगे इसका विवरण नहीं मिलता । केवल इस संघर्ष के नायक का नाम मिलता है । अन्य बलिदानियों का नहीं। इस संघर्ष के नायक थे वीर गंगा नारायण सिंह । जिन्हे 7 फरवरी 1833 को तोप से उड़ाया गया ।

संघर्ष की शुरुआत अंग्रेजों और मुगल बादशाह शाह आलम के बीच 1765 में हुये उस समझौते से होती है जिसे इतिहास में इलाहाबाद संधि के नाम से जाना जाता है । इस समझौते के तहत बादशाह ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल की दीवानी सौंप दी थी । तब बंगाल की सीमा में वर्तमान राज्य असम ही नहीं झारखंड और बिहार भी हुआ करता था ।

दीवानी मिलते ही अंग्रेजों ने आदिवासियों और नागरिकों का शोषण शुरू कर दिया । अंग्रेजों ने नमक कर, दरोगा प्रथा, जमीन बिक्री कानून इसपर टैक्स आदि लागू किये है । इसके अलावा सालाना बसूली की दर भी बढ़ा दी । इस अबैध बसूली के लिये उन्होंने एक लोकल ऐजेंट बनाया । वराह भूमि के राजा विवेक नारायण सिंह की दो रानियां थी । दोनों के एक एक बेटा । रीति के अनुसार बड़ी रानी के बेटा उत्तराधिकारी होता था । राजा के मरने के बाद अंग्रेजों ने छोटी रानी के बेटे रघुनाथ नारायण सिंह से संपर्क किया और सेना भेजकर गद्दी पर बिठा दिया । और बड़ी रानी का बेटा लक्ष्मण सिंह को निष्कासित कर दिया । उन्हे जंगल में कुछ जमीन निर्वाह के लिये दी । जनता का सद्भाव उनके साथ था । उनहोंने लोगों को संगठित किया । और अंग्रेजों से मुक्ति का संघर्ष शुरू हुआ । अंग्रेजों ने उन्हे पकड़ कर जेल में डाल दिया । उनकीं मृत्यु जेल में ही हुई ।

गंगा नारायण सिंह उन्ही के बेटे थे । उनके मन में अंग्रेजों से मुक्ति का तो सपना था अब पिता के बलिदान से गुस्सा बढ़ा । उन्होंने एक गुरिल्ला सेना गठित की और अपनी जन्म भूमि को मुक्त कराने का अभियान छेड़ा तथा । अंग्रेजों को किसी भी प्रकार का कर न देने का आव्हान किया । उनकी बात का प्रभाव पड़ा। पूरा समाज एकत्र होकर संघर्ष में जुट गया । इसमें नगरवासी, ग्रामवासी और वनवासी सब थे । यह संघर्ष इतना प्रबल था कि अंग्रेजों की साधारण सेना काम न आ सकी । दमन के लिये 1832 में अंग्रेजों ने वैरकपुर छावनी से तोपखाने के साथ सेना भेजी । यह युद्ध लगभग साल भर तक चला । अंत में जैसा हर युद्ध में हुआ । अंग्रेजों ने मुखविर से खबर ली और रात में घेर लिया । वहां जितने लोग़ थे उनमें कोई जिन्दा न बचा । वीर गंगा नारायण सिंह को तोप से उड़ा दिया । इस एक साल में कितने वीर शहीद हुये कितने गाँवों में आग लगाकर लोगों को जिन्दा जला कर मार डाला गया इसका हिसाब कहीं नहीं । अंग्रेजों ने इन क्राँतिकारी बलिदानियों के लिये डकैत लिखा । और अपने दमन को सही ठहराने के लिये गजेटियर में इतना लिखा कि “डकैतों की तलाश के लिये गांवो में आग लगाई गई ”
भारत के इतिहास में ऐसी कहानियाँ हर क्षेत्र में फैली हैं।

भारत के हिस्से डील में नफ़ा है या नुक़सान

unnamed-3.jpg

कल्पेश पटेल

रायगढ़ : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट किया था कि भारत अमेरिका से 500 बिलियन डॉलर के सामान खरीदेगा…..इसमें कोई समय सीमा नहीं बताई थी और ना यह बताया था कि क्या खरीदेगा.

हालांकि यह तय था कि डील की details जब आएँगी, उसमे यह clear होगा.

लेकिन जैसा होता है….हमारे कुछ विघ्नकर्ता और रोंदू type के लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया….. हाय मोदी ने सरेंडर कर दिया…. हाय 500 बिलियन का सामान खरीदने को मजबूर कर दिया… हाय मार दिया 😂😂

जबकि भारत का सालाना import 850 बिलियन डॉलर का है….. तो ऐसे में 500 बिलियन सिर्फ अमेरिका से खरीदना ना संभव है और ना ही practical है.

आज सारी details आ चुकी हैं.

भारत इस समय लगभग 45 बिलियन का सामान अमेरिका से सालाना import करता है…. वहीं 65-70 बिलियन डॉलर का सामान Export करता है.

नई डील में इसे बढ़ाया जाएगा…. और भारत अगले 5 साल में अमेरिका से 500 बिलियन का सामान खरीदेगा…… वहीं बदले में भारत को 30 ट्रिलियन डॉलर के अमेरिकी market में बड़े स्तर पर एंट्री मिलेगी

अब सवाल है कि भारत अमेरिका से क्या खरीदेगा?

इसके लिए आपको पिछले दिनों आये बजट की कुछ घोषणाओ को भी ध्यान रखना होगा… क्यूंकि कई चीजें वहां Map हो रही हैं.

India ने नये India–US trade deal में अगले कुछ सालों में USA से बहुत बड़े पैमाने पर सामान खरीदने की प्रतिबद्धता दी है, खासकर energy, defence/aircraft, technology और कुछ agriculture sectors में

मुख्य‑मुख्य चीज़ें जो India USA से आयात करेगा

Petroleum और LNG: भारत अब U.S. petroleum products, LNG और अन्य energy products को थोड़ा ज्यादा आयात करेगा…. आशा है वेनेज़ुएला के क्रूड oil को भी इसी में जोड़ा जाएगा.

Coking coal: Steel sector के लिए U.S. से coking coal खरीदने पर भी समझौते में जोर दिया गया है। भारत दुनिया में Coking Coal import करने वाला सबसे बड़ा देश है…. यह हमारे steel सेक्टर के लिए जरूरी component है. फिलहाल हमारी जरूरत का 40% Coking Coal अमेरिका से आता है…. आगे यह 50%+ होगा.

Defence equipment: Deal के तहत defence materials और संबंधित systems की खरीद बढ़ाई जाएगी… इसमें 100 FGM-148 Javelin anti-tank missiles, 216 M982A1 Excalibur precision artillery rounds, और MQ-9B Sea Guardian drones (नेवी के लिए) जैसी कुछ deals हैं.. जो होने वाली हैं.

Aircraft और Aircraft parts: Civil aviation और defence दोनों के लिए aircraft व उनके parts की बड़ी खरीद के लिये India ने प्रतिबद्धता दी है।

उदाहरण के लिए Tejas MK2 के Engine के लिए GE से TOT डील होने वाली है… वह इसी Framework में आएगा. टाटा ग्रुप मिलिट्री एयरक्राफ्ट बना रहा है.. उसके लिए एयरक्राफ्ट components भी अमेरिका से आएंगे.

इसके अलावा महिंद्रा Defence और अडानी ग्रुप भी Aviation मैन्युफैक्चरिंग में आ गया है… उन्हें भी एयरक्राफ्ट Components चाहिए.

इन सभी Components पर Duty बहुत कम या शून्य हो जायेगी…. हमें सामान सस्ता मिलेगा… फिनिश्ड product भी सस्ता हो जाएगा… हमारा Aviation Export कई गुणा बढ़ेगा.

Electronics और Telecom gear: Electronics, telecom equipment, और broader technology products (जिसमें GPUs और data‑center hardware भी शामिल हैं) के U.S. imports बढ़ाए जाएंगे.

इसमें सबसे ज्यादा खर्च होगा. IT products, Network और Security products… खासकर Hardware अमेरिका से आज भी import होते हैं…. अब उन पर Duty कम होगी… Import बढ़ेगा…. और भारत में Datacenters setup करना… Cloud Region बनाना आसान होगा… क्यूंकि Capex Cost कम हो जायेगी.

भारत बड़े स्तर पर AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च कर रहा है.. हमें बहुत बड़े स्तर पर Nvidia GPU और अन्य AI Hardware चाहिए. अमेरिका इन उत्पादों का सबसे बड़ा Exporter है…..चीन से हम खरीदेंगे नहीं.. इसलिए अमेरिका से लेंगे… और जो लेंगे, वो अब सस्ता पड़ेगा.. क्यूंकि उस पर tariff कम या शून्य हो जाएगा.

इस बार बजट में भी Cloud Service Providers और Datacenters बनाने वालों को टैक्स छूट दी गई है.

अब बड़े स्तर पर देसी विदेशी कम्पनिया भारत में Cloud Service Region, Datacenters, और GCC बनाएंगी.

अकेला यही segment कई सौ बिलियन डॉलर्स का Investment करवाएगा….. सामान अमेरिका से भी आएगा और हमारा भी लगेगा.

Pharmaceuticals और medical devices: U.S. pharma products और medical devices पर Duty कम होंगी. हम आज भी बड़ी Medical डिवाइस अमेरिका से import करते हैं… अब यह सस्ती होंगी… इससे Medical इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना आसान होगा.

अब भारत भी बड़े स्तर पर Medical डिवाइसस बनाने लग गया है. उनके market पर बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा.. क्यूंकि Duty कम होने पर भी अमेरिका की डिवाइसस भारतीय डिवाइसस से महंगी होंगी. हाँ.. जिसे केवल अमेरिकी ही चाहिए.. उसे सस्ती मिल जायेगी.

Agricultural products: तमाम हो हल्ले के बीच भारत ने कुछ ख़ास चीजों पर Tariff कम करने पर सहमति दी है….. अच्छी बात यह है कि इससे भारतीय किसानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

Almonds, walnuts, pistachios, soybean oil, red sorghum (feed), processed fruits, wine और spirits जैसे U.S. food & agri products पर India ने tariffs कम करने की सहमति दी है, जिससे इनका आयात बढ़ेगा.

Precious metals और stones: Precious metals व कुछ high‑value materials भी लंबे‑अवधि खरीद commitment में शामिल हैं।

कुलमिलाकर यह अच्छी डील है भारत के लिए. इससे हमारा export 1 ट्रिलियन के स्तर को जल्दी ही पार कर लेगा और साथ ही हम 10 ट्रिलियन USD की अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से कदम बढ़ा देंगे.

यहाँ आप भारत अमेरिका की डील को Isolation में मत देखिये… भारत ने पिछले ही दिनों EU, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, New Zealand, Middle East GCC के साथ FTA और अन्य agreement किये हैं…. इन सबका Cascading effect बड़ा जबरदस्त होगा.

सबसे बड़ा असर फार्मा, Textiles, IT Hardware, Defence, Automobiles, Cloud/AI इंफ्रास्ट्रक्चर and services पर पड़ेगा….. Rocket लगने वाला है इन सभी क्षेत्रों को.

Sanawar Success Summit 2026 Brings India’s Most Influential Minds Together in New Delhi

Unknown.jpeg

New Delhi: Hailed as one of the most powerful thought-leadership gatherings of the year – The Sanawar Success Summit 2026, was held on a crisp, sunlit Saturday at Dr. Ambedkar International Centre (DAIC), 15 Janpath, New Delhi. Organised by The Old Sanawarian Society (OSS), the alumni association of The Lawrence School, Sanawar, one of the world’s oldest co-educational boarding schools, the Summit brought together exceptional minds for a day of high-impact conversations, insights, and inspiration.

The Summit commenced with a warm and elegant Chhota Haziri, a traditional high tea, setting the tone for the day ahead. This was followed by the ceremonial lighting of the lamp by the Board of Governors of the Sanawar Society. The formal proceedings began with a welcome address by Pankaj Sapru, Immediate Past President, OSS, followed by a keynote address from Vipin Sondhi, Former MD & CEO, Ashok Leyland; Ex-Chairman, JCB India & TAFE. The gathering was further enriched by remarks from the Chief Guest, Sanjay Kumar, IAS, Secretary, Department of School Education and Literacy, Ministry of Education, and Chairman, Board of Governors.

The Summit witnessed an energetic and impactful start with one of Sanawar’s distinguished alumni, emcee of the programme and also a prominent name in the business world, Gaurav Bhagat, Founder and Managing Director, Consortium Gifts, and a leading skill-training expert, who set the momentum with his engaging presence and insightful observations.

The first panel featured an eminent line-up of speakers, including Vandana Mohan, Founder & Director, The Wedding Design Company; Armeet Sandhu, Managing Partner, MSB Docs; Former CEO, Stoneware Systems Inc.; Ajeet Bajaj, Padma Shri Awardee, renowned mountaineer and Managing Director, Snow Leopard Adventures; renowned agripreneur Jang Bahadur Singh Sangha, widely recognised as the Potato King of India and leader of one of India’s largest potato and maize farming enterprises; and Dushyant Chautala, Deputy Chief Minister of Haryana (2019–2024).

Subsequent sessions throughout the day featured an extraordinary roster of speakers spanning defence, diplomacy, policy, business, academia, healthcare, technology, sustainability, and the arts. These included Lt Gen Ajai Singh, Former Commander-in-Chief, Andaman & Nicobar Command and Independent Director, DLF Ltd; Yashish Dhaiya, Founder & Group CEO, Policybazaar; critically acclaimed Bollywood costume designer and National Film Award winner Niharika Bhasin; Dr Tarun Batra, Cancer Surgeon and Associate Professor, Banaras Hindu University; Rajeev Ahal, Director, Natural Resource Management & Agroecology, GIZ India; Taranjit Sandhu, Diplomat and Former Ambassador of India to the United States and High Commissioner to Sri Lanka; Shaila Brijnath, Founder & Chairperson, Aasraa Trust; Arun Maira, Former Member, Planning Commission of India; Akshay Dalal, Head of Regional Risk, Compliance and Ethics – Google (Middle East, Turkey & Africa); Gaurav Raina, Professor, IIT Madras and Research Fellow, Cambridge University; Ruby Garg, Director, Indus Group; Surbhi Garg, Joint Commissioner of Income Tax; Vivek Mehra, Senior Partner, PwC (Retd.) and Director on the boards of HT, DLF, Vaillant Pharma and Chambal Fertiliser; and Dr Jyotsna Suri, Chairperson & Managing Director, The Lalit Suri Hospitality Group.

The day-long Summit stood out for its depth and diversity of discourse, featuring insightful discussions on education, leadership, the future of work, youth mentorship, governance, and the intersection of creativity with institution-building. The event concluded with a closing address by Brigadier Adarsh Butail, President, The Old Sanawarian Society, bringing to a close an intellectually enriching and purpose-driven gathering that reaffirmed Sanawar’s enduring legacy of leadership and excellence.

मुंबई व्याख्यानमाला – 7 फरवरी, 2026 (प्रथम दिवस के प्रथम सत्र के बिंदु)

Rssflag.jpg

संघ का काम अनोखा है, पूरी दुनिया में ऐसा काम नहीं है। अब तो यह प्रत्यक्ष अनुभव हो रहा है।

The Sangh’s work is unique; there is no such work anywhere else in the whole world. Now this is being experienced directly.

अपने देश के इतिहास में तथागत बुद्ध के बाद संघ जैसा काम नहीं हुआ है।

In the history of our country, no Sangh like work occurred after Tathagat Buddha.

संघ के स्वयंसेवक संचलन करते हैं, लेकिन संघ पैरा-मिलिट्री संस्था नहीं है।
Sangh Swayamsevaks participate in Sangh Path Sanchalan (RSS Route March) but Sangh is not a Para military organisation.

संघ को जानना है तो संघ के अंदर आकर देखिये.

If you want to know Sangh, come inside to see it.

संघ को जानना है तो यह जानना पड़ेगा कि संघ क्या नहीं है। संघ संगीतशाला नहीं, पोलिटिकल नहीं,.. संघ अनुभव का विषय है। संघ किसी की प्रतिक्रिया में नहीं, किसी के विरोध हेतु नहीं, अपने प्रचार के लिए नहीं, पावर के लिए नहीं. देश में अच्छा होने के लिए संघ बना है।

To know the Sangh, one must first understand what Sangh is not. Sangh is not a Sangeetshala (music school), not a politicalorganisation, … Sangh is a matter of experience. Sangh did not come into being as a reaction to anyone, nor for opposing anyone, nor for its own publicity, nor for power. Sangh was formed for the betterment of the country.

संघ किसी दूसरी संस्था की प्रतिस्पर्धा में नहीं निकला है, न ही किसी रिएक्शन या विरोध में निकला है। संघ को लोकप्रियता नहीं चाहिए। संघ को पावर नहीं चाहिए। जितने भी भले काम देश में हो रहे हैं, वे ठीक से हो जाएँ—उन्हें करने के लिए संघ है।

The Sangh has not emerged in competition with any other institution or organization, nor as a reaction or in opposition to anyone. The Sangh does not seek popularity. The Sangh does not seek power. Whatever good deeds are being done in the country—may they be done well; the Sangh exists to help make that happen.

संघ का जो काम है, वह पूरे देश—भारतवर्ष के लिए है।
The work of the Sangh is meant for the entire nation — Bharatvarsh.

ब्रिटिश सरकार की योजना से एक सेफ़्टी वाल के रूप में इंडियन नेशनल कांग्रेस बनी। उसी को हमारे लोगों ने आज़ादी की लड़ाई का प्रभावी हथियार बनाया।

The Indian National Congress was formed as a safety valve under the British government’s plan. Our people turned that into an effective weapon in the freedom struggle.

एक समाज के नाते हम एक समाज हैं क्या? इतने भेद, दकियानूसी, रूढ़ि-कुरीतियों का बोलबाला है। अशिक्षा है। इन सब से उबारकर अपने समाज को एक स्वस्थ समाज के नाते खड़ा करने की जब तक कोशिश नहीं करते, हमारे प्रयास अधूरे रहेंगे।

Are we truly a society in the real sense? There are so much discriminations, orthodoxy, and dominance of superstitions and outdated customs. There is still illiteracy. Until we strive to free our society from all these and make it a healthy and forward moving one, our efforts will remain incomplete.

संघ निर्माता डॉ. हेडगेवार जन्मजात देशभक्त थे। बहुत कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने दो बातों को कभी नहीं छोड़ा—एक, अपनी पढ़ाई में हमेशा फ़र्स्ट क्लास आना; दूसरा, देश के लिए जो कुछ चल रहा था, उसमें सक्रियता से भाग लेना। ये उनके जीवन के स्थायी कार्य थे।

Dr. Hedgewar, the founder of the Sangh, was a born patriot. Even in the most difficult circumstances, he never gave up two things — first, always securing first class in his studies; and second, taking an active part in whatever was happening for the nation. These were the constant activities of his life

डॉ. हेडगेवार अनुशीलन समिति के कोर मेंबर बने। उनका कोड नाम ‘कोकीन’ था।

Dr. Hedgewar became a core member of the Anushilan Samiti. His code name was “Kokeen” (Cocaine)

असहयोग आंदोलन में डॉ. हेडगेवार ने हिस्सा लिया, तो उन पर राजद्रोह का केस चला। एक वर्ष सश्रम कारावास की सज़ा उन्हें हुई। न्यायाधीश ने उनके बारे में अपने फैसले में लिखा, “उनके बचाव का भाषण उनके दिए गए भाषणों से ज़्यादा ‘सेडिशियस’ था।”

When Dr. Hedgewar took part in the Non-Cooperation Movement, a case of treason was filed against him. He was sentenced to one-year rigorous imprisonment. The judge wrote a note about him in his verdict saying, “His defence speech was even more seditious than the delivered speechesfor which he was charged for treason.

अंग्रेज़ पहले आक्रमणकर्ता नहीं थे। वे सातवें–आठवें थे; सिकंदर के समय से ऐसा होता आ रहा है। वे मुट्ठीभर लोग हमसे श्रेष्ठ नहीं थे, फिर भी हम बार-बार मार खाते रहे। अपने समाज में कुछ कमियाँ हैं—हम अपनी एकता भूल गए, स्वार्थी बन गए। इन सब को ठीक किए बिना, समाज को एक संगठित किए बिना यह रुकेगा नहीं। इसलिए डॉ. हेडगेवार ने सोचा, “मैं एक प्रयोग करता हूँ।” विविधताओं से भरे हुए समाज को गुणवत्ता के साथ खड़ा करने के प्रयोग उन्होंने किये। जब उन्हें वह सूत्र और पद्धति मिल गई, तो उन्होंने विजयादशमी 1925 के दिन अपने घर में बैठक बुलाई और कहा—आज से अपने संपूर्ण हिंदू समाज का संगठन करने वाला संघ आरंभ हो रहा है।

The British were not the first invaders; they were seventh or eighth. This had been happening since the time of Alexander. Those handful people were not superior to us, yet we kept facing defeat again and again. There are some shortcomings in our own society—we forgot our unity and became selfish. Without fixing all this, without organizing society as one, such defeats will not stop. So, Dr. Hedgewar thought, “I will make an experiment.” He experimented with how to stand a society full of diversities on the foundation of quality and unity. When he found that formula (sootra) and method (paddhati), he called a meeting at his house on the day of Vijayadashami in 1925. Then he said—“From today, the Sangh that will unite our entire Hindu society begins.

संघ ने पहले से तय किया – सम्पूर्ण समाज को संगठित करने के अलावा संघ को और कोई दूसरा काम नहीं करना है।

The Sangh had decided beforehand — apart from organizing the entire society, the Sangh has no other task to do.

देश में जितने अच्छे काम हो रहे हैं, वो ठीक से चलें और गतंव्य तक पहुंचे इसीलिए संघ है।

All the good works that are happening in the country should continue properly and reach their destination, that’s why the Sangh exists.

एक लाख तीस हज़ार से अधिक छोटे-बड़े सेवा कार्य बिना सरकारी पैसा लिए, समाज के सहयोग से अपना पैसा खर्च करके स्वयंसेवक करते हैं।

More than one lakh thirty thousand small and big seva works are carried out by Swayamsevaks without taking any government money, spending their own funds with the cooperation of society.

शाखा क्या है? एक घंटे का समय निकालना, सब भूलकर भगवा झंडे के तले अपने भारत का विचार मन में रखते हुए, उसके प्रति भक्ति मन में रखते हुए खड़े होना. जो शाखा में आए हैं, वे कौन हैं, किस जात-पात के हैं, क्या नाम है, कितना कमाते हैं, कितना पढ़े हैं—इस पर विचार नहीं नहीं करना; बल्कि ये मानना कि वे हमारे अपने हैं। ऐसे उनके साथ मिलकर शरीर, मन, बुद्धि को शक्तिशाली बनाने वाले व्यायाम प्रतिदिन करना।

What is shakha? It means taking out one hour of your time, forgetting everything else, and standing under the bhagwa flag, keeping the thought of our Bharat in the mind and devotion towards it in the heart. Whoever comes to the Shakha—no matter who they are, which caste or group they belong to, what their name is, how much they earn, or how much educated they are—none of these matters; they are our own. Together with them, we do daily exercises that make our body, mind, and intellect strong.

संघ का मानना है कि भारत में सब हिंदू ही हैं और कोई नहीं है। हिंदू यानी क्या है? हिंदू कहने से हम इसे रिलिजन न मानें; यह किसी विशेष समुदाय का नाम नहीं है। इसे पूजा-कर्मकांड न मानें। हिंदू कोई संज्ञा नहीं, बल्कि विशेषण है।

The Sangh believes that in Bharat, there are only Hindus and no one else. But what does Hindu really mean? When we say Hindu, we should not take it as a religion; it is not the name of any particular community. Nor should we see it only as a matter of rituals. Hindu is not a noun, but an adjective.

बाबर का पंजाब पर आक्रमण हुआ। श्री गुरु नानक देव जी ने देश में सब अत्याचार देखा, तो उन्होंने लिखा, “खुरासान खसमाना कीआ, हिंदुस्तानु डराइआ। आपै दोसु न देई करता, जमु करि मुगलु चड़ाइआ॥” गुरु नानक जी ने अपनी वाणी में ‘हिंदुस्थान’ का प्रयोग किया है। उन्होंने लिखा है कि इतने अत्याचार हुए कि न हिंदू महिलाओं का शील बचा, न मुस्लिम महिलाओं की अस्मत बची।

When Babar attacked Punjab, Shri Guru Nanak Dev Ji saw all the atrocities happening in the country. Then He wrote, “Khurasan khasmana kia, Hindustanu daraia. Aapai dos na dei karta, jam kar Mugal chadaia.” Guru Nanak Ji used the word ‘Hindusthan’ in his Bani. He wrote that so many cruelties took place that neither the Hindu women’s sheel (virtue) remained safe, nor the Muslim women’s asmat (honour) was spared.

बाकी सब बदल जाता है, लेकिन हिंदुस्थान का सनातन स्वभाव नहीं बदला।

Everything else changes, but the Sanatan spirit of Hindusthan never changes.

भारत धर्म-प्राण देश है। हम जानते हैं सब एक हैं। सबको साथ चलना है, किसी को छोड़ना नहीं है।

Bharat is a Dharma-pran (rooted in Dharm) nation. We know that all are one. Everyone must walk together, leaving no one behind.

धर्म-निरपेक्षता गलत शब्द है; पंथ-निरपेक्षता होना चाहिए।

Secularism (dharm-nirapekshata) is the wrong word; it should be Panth-nirapekshata instead.

दुनिया को धर्म देकर, देश का उपकार करने के लिए, बिना अहंकार के भारत का जन्म है।

Bharat was born to bless the world with Dharma and to serve its nation with humility, without any pride.

संस्कृति हम सबको जोड़ती है। भाषाएँ अनेक हैं, देवी-देवता अनेक हैं। खान-पान, रीति-रिवाज अलग-अलग हैं। दस हजार–पंद्रह हजार वर्षों से यह चलता आ रहा है, आधुनिक दौर में भी। परंतु उसके ऊपर, इसके परे हम सबकी एक पहचान है—उसे हम हिंदू कहते हैं। भारत भूगोल का नाम नहीं, स्वभाव का नाम है।

Sanskriti (culture) connects all of us. There are many languages, many ‘devi-devtas’ (gods & goddess). Food habits,practices and rituals differ from place to place. This has been going on for ten to fifteen thousand years, even in the modern age. But above all this, beyond all differences, there is one identity that unites us all — we call it Hindu. Hindu is not merely the geographical expression, it is name of habit.

सबसे प्राचीन होने के नाते हम अग्रज हैं। दुनिया के लोग आएँगे और हमारा चरित्र देखेंगे, हमसे सीखेंगे। हम दुनिया की महाशक्ति नहीं बनेंगे; हम विश्वगुरु बनेंगे। हम भाषण और दादागिरी से नहीं, बल्कि नेतृत्व से सिखाएँगे।

Being the most ancient, we are the elders. People from around the world will come and observe our character; they will learn from us. We will not become a Mahashakti (superpower); we will become a Vishwaguru (teacher of the world). We will teach not through speeches or domineering attitude, but through true leading behaviour and character.

हम शिवाजी नहीं हो सकते, लेकिन शिवाजी महाराज के नक्शेकदम पर चल सकते हैं।

We may not become Shivaji, but we can walk on the footsteps of Shivaji Maharaj.

scroll to top