हिन्दुओं के धार्मिक आयोजनों पर भी रोक लगी

Untitled-design-3-7.jpg

भोपाल। लगभग सभी विदेशी सत्ताओं ने भारतीय संस्कृति को नष्ट कर अपने रंग में रूपांतरित करने का अभियान छेड़ा । सबका अपना अपना तरीका रहा। अंग्रेजीकाल में भ्रम फैलाकर तो सल्तनतकाल में ताकत और तलवार के जोर पर। मुगल बादशाह औरंगजेब ने अपनी सत्ता और शक्ति से पूरे भारत से सनातन धर्म को समाप्त करने का अभियान चलाया और भारत के सभी मंदिरों को नष्ट करने का आदेश दिया। यह आदेश 9 अप्रैल 1669 को निकाला गया था।

भारत के इतिहास में औरंगजेब की गणना सबसे क्रूर शासकों में होती है । उसकी क्रूरता का अनुमान इसी से है कि उसने अपने पिता को कैद में डाला और भाइयों की हत्या करके गद्दी पर अधिकार किया था । वह केवल क्रूर ही नहीं था। उसकी क्रूरता यहीं तक नहीं रूकी थी। औरंगजेब का सबसे बड़ा भाई दारा शिकोह पिता के लिये अति प्रिय था। औरंगजेब ने दारा शिकोह का सिर काटकर पिता को तोहफे में भेजा था। उसने अपने एक बेटी को जेल में डाल दिया था और एक बेटे की मौत का फरमान जारी किया था। औरंगजेब केवल क्रूर ही नहीं बहुत चालक और कूटनीतिक भी था । उसने अपनी क्रूरता और चालाकी को ढंकने केलिये कुछ धर्माचार्यों और लेखकों की एक टोली जमा कर रखी थी । भला कौनसा पंथ पिता को कैद में डालने और भाइयों की हत्या करने वाले को अच्छा कहेगा । लेकिन औरंगजेब की इस चाटुकार टोली ने उसके हर क्रूर कामों पर पर्दा डाला । दुनियाँ के सभी पंथ मानवता की बात करते हैं। अपनी विशेषताओं से समाज को प्रभावित करके अपनी राह में शामिल करते हैं। किन्तु औरंगजेब का अभियान इंसानियत पर नहीं, तलवार के जोर पर था। उसने पूरे भारत को रूपांतरित करने का अभियान चलाया । औरंगजेब ने न केवल मतान्तरण न करने वाले हिन्दुओं पर जजिया बढ़ाया और सख्ती से बसूली के आदेश दिये अपितु अपने साम्राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी 21 सूबों में मंदिरों को तोड़ने का आदेश भी जारी किया । हिन्दुओं को सार्वजनिक तौर पर सभी तीज त्यौहार मनाने पर रोक लगा दी । 9 अप्रैल 1669 को जारी हुये इस आदेश का उल्लेख औरंगजेब की जीवनी पर आधारित पुस्तक ‘मआसिर-ए-आलमगीरी’ में है। इस पुस्तक के लेखक औरंगजेब के दरबारी साकी मुस्ताइद खान हैं । इसके अतिरिक्त इस आदेश का उल्लेख वाराणसी गजेटियर के पेज नंबर- 57 पर भी है । यह गजेटियर 1967 में प्रकाशित हुआ था ।

औरंगजेब के इस आदेश के बाद पूरे भारत में मंदिरों को तोड़ने का अभियान चला । कुल कितने मंदिर तोड़े गये इसकी संख्या कहीं नहीं मिलती । सेना जिस बड़े और प्रसिद्ध मंदिर को ध्वस्त करती तो उसकी सूचना दरबार में भेजी जाती। इन सूचनाओं का उल्लेख औरंगजेब की जीवनी में मिलता है । औरंगजेब के शासन में उन स्थानों को भी धूल धूसरित किया गया जो पहले किसी शासक ने तोड़े तो थे । लेकिन स्थानीय श्रद्धालुओं ने इन खंडहरों को थोड़ा सुधार कर भजन पूजन आरंभ कर दी थी । इनमें अयोध्या, मथुरा, काशी और सोमनाथ मंदिर भी थे। औरंगजेब के प्रपितामह अकबर ने अयोध्या में चबूतरा बनाकर भजन पूजन की अनुमति दे दी थी लेकिन औरंगजेब ने उस चबूतरे को भी ध्वस्त करके मस्जिद परिसर में शामिल करने का आदेश दिया। सोमनाथ मंदिर का विध्वंश 1025 में मेहमूद गजनवी ने किया था । मथुरा आदि अन्य स्थानों में भी पूर्व आक्रांताओं द्वारा ध्वस्त मंदिर स्थलों में थोड़ा-बहुत सुधार करके भजन प्रार्थना आदि होने लगे थे। लेकिन औरंगजेब की सेना ने सनातन के इन सब खंडहर को भी दोबारा तोप से उड़ाया। वहाँ जितने श्रद्धालु मिले वे या तो मार डाले गये अथवा मतान्तरण करने की शर्त पर ही जीवित छोड़े गये ।

औरंगजेब के इस आदेश से जिन मंदिरों को पुनः तोड़ा गया उनमें सोमनाथ के अतिरिक्त काशी विश्वनाथ मंदिर, मथुरा में केशवदेव मंदिर, अयोध्या में रामलला मंदिर, अहमदाबाद का चिंतामणि मंदिर, बीजापुर का मंदिर, वड़नगर के हथेश्वर मंदिर, उदयपुर में झीलों के किनारे बने 3 मंदिर, विदिशा का बीजामंडल, उज्जैन के सभी मंदिर, सवाई माधोपुर में मलारना मंदिर आदि थे । औरंगजेब के इस आदेश से आदेश से मथुरा का वह गोविन्द देव मंदिर भी तोड़ दिया गया जो 1590 में राजा मानसिंह द्वारा बादशाह अकबर की अनुमति से बनवाया था। औरंगजेब के आदेश से मंदिरों का विध्वंस करने के साथ वे सभी विद्यालय भी नष्ट कर दिये गये जिनमें भारतीय पद्धति से शिक्षा दी जाती थी। ग्रंथालय जला दिये गये और शिलालेख तोड़ दिये गये थे । ताकि भारत की आने वाली पीढ़ियाँ अपने गौरवमयी इतिहास और परंपराओं से अवगत ही न हो सकें।

औरंगजेब के आदेश पर ध्वस्त किये गये अधिकांश मंदिर स्थलों पर मस्जिदों का निर्माण कराया । अयोध्या में जन्मस्थान पर बनी मस्जिद के विस्तार के साथ हनुमान गढ़ी पर भी एक मस्जिद का निर्माण कराया गया । इसके अतिरिक्त स्वर्गद्वीर मंदिर और ठाकुर मंदिर स्थल पर मस्जिद निर्माण के आदेश दे दिये गये ।

यद्यपि अकबर के शासन काल में भी मंदिरों का विध्वंस हुआ था किंतु कहीं कहीं पूर्व में विध्वंस किये गये मंदिरों के खंडहरों में पूजन पाठ की अनुमति दे दी गई थी । लेकिन औरंगजेब ने सार्वजनिक स्थलों पर सनातन परंपराओं के पूजन पाठ पर पूरी तरह रोक लगा दी थी।

औरंगजेब के पूरे शासन काल में इस आदेश का पूरी सख्ती से पालन किया गया । बाद के शासनकाल में आदेश तो यथावत रहा पर इसके क्रियान्वयन में कुछ शिथिलता रही।

औरंगजेब ने भारत पर लगभग उन्नचास वर्ष तक शासन किया। उसका पूरा शासनकाल विध्वंस और क्रूरता से भरा रहा। वह जिस स्थान पर गया वहाँ उसने क्रूरता का कैसा कहर बरपाया इसका विवरण स्वयं उसकी जीवनी में है। जिसका अंग्रेजी सहित अन्य भाषाओं में भी अनुवाद उपलब्ध है।

8 अप्रैल 1857 सुप्रसिद्ध क्राँतिकारी मंगल पाण्डेय का बलिदान

image-20240411143311-1.png

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में 1857 की क्रान्ति को सब जानते हैं। यह एक ऐसा सशस्त्र संघर्ष था जो पूरे देश में एक साथ हुआ । इसमें सैनिकों और स्वाभिमान सम्पन्न रियासतों ने हिस्सा लिया । असंख्य प्राणों की आहूतियाँ हुईं थी । इस संघर्ष का सूत्रपात करने वाले स्वाभिमानी सिपाही मंगल पाण्डेय थे । अपने स्वत्व और स्वाभिमान की रक्षा के लिये न केवल गाय की चर्बी वाले कारतूस लेने से इंकार किया अपितु दो अंग्रेज सैन्य अघिकारियों को गोली भी मार दी ।

ऐसे इतिहास प्रसिद्ध क्राँतिकारी मंगल पाण्डेय का जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के अंतर्गत नगवा नामक गांव में 19 जुलाई 1827 को हुआ था। इनके पिता दिवाकर पांडे था भारतीय परंपराओ से जुड़े थे । घर में पूजा पाठ का वातावरण था । मंगल पाण्डेय की प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हुई । वे स्वस्थ कद काठी थे । वे 1849 में 22 वर्ष की आयु में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना मे बंगाल नेटिव इन्फेंट्री की 34 वीं बटालियन मे भर्ती हो गए । और प्रशिक्षण के बाद बंगाल भेज दिये गये । इस बंगाल नेटिव इन्फ्रेन्ट्री अंग्रेजों के विरुद्ध होने वाले विद्रोह को दबाने में लगाया गया था । इस बीच उन्हें असम और बिहार के वनवासी क्षेत्रों में भेजा गया । अपनी विभिन्न पदस्थापना में उन्होने अंग्रेज अफसरों का भारतीयों के प्रति शोषण और अपमान जनक व्यवहार को देखा था इससे उनके मन में अंग्रेजों के प्रति एक गुस्सा बढ़ता जा रहा था । उनकी इन्फ्रेन्ट्री का केन्द्र बंगाल का बैरकपुर था । बीच बीच में बैरकपुर आते थे । तभी नये कारतूसों को लेकर चर्चा चली । यह बात प्रचारित हुई कि इन कारतूसों में गाय और सुअर की चर्बी है । यह एनफ़ील्ड बंदूक थी जो 1853 में सिपाहियों के लिये आई थी । लेकिन दो तीन साल स्टोर में पड़ी रही और 1856 में सिपाहियों को दी गई। यह ०.557 कैलीबर की इंफील्ड बंदूक थी । इससे पहले ब्राउन बैस बंदूक सिपाहियों के पास थी जो बहुत पुरानी हो चुकी थी । इसे बदलकर नयी बंदूक दी गई थी जो मुकाबले में शक्तिशाली और अचूक थी। नयी बंदूक में गोली दागने की आधुनिक प्रणाली प्रिकशन कैप का प्रयोग किया जाता था । परन्तु इस नयी एनफ़ील्ड बंदूक भरने के लिये कारतूस को दांतों से काट कर खोलना पड़ता था और उसमे भरे हुए बारुद को बंदूक की नली में भर कर कारतूस को डालना पड़ता था।

कारतूस का बाहरी आवरण में चर्बी होती थी जो कि उसे पानी की सीलन से बचाती थी। इस बात को लेकर सिपाहियों में असंतोष उभरने लगा । तथा इन कारतूस का उपयोग न करने का वातावरण बनने लगा । सिपाहियों ने अपनी समस्या से अंग्रेज अधिकारियों को अवगत कराया पर अधिकारियों ने इसका समस्या का समाधान निकालने के बजाय उन सैनिकों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया जो इन कारतूसों के प्रति वातावरण बना रहे थे । इसमें मंगल पाण्डेय का नाम सबसे ऊपर पाया गया । उन्होने इन कारतूसों को लेने इंकार कर दिया । इसलिये अधिकारियों ने मंगल पांडेय को दण्ड देकर रास्ते पर लाने का निर्णय लिया । मंगल पाण्डेय को पहले एक बैरक में बंद करके बेंत मारने की सजा दी गई। मंगल पाण्डेय ने मन ही मन कुछ निर्णय किया और कारतूस लेने की सहमति दे दी तब उन्हें पुनः काम पर बहाल करने का निर्णय हुआ । तब 29 मार्च 1857 को बैरकपुर परेड मैदान में परेड का आयोजन हुआ । इसमें वे दो अंग्रेज अधिकारी भी भाग लेने वाले थे जो इन कारतूसों के उपयोग पर जोर दे रहे थे । इनमें लेफ़्टीनेण्ट बाउ भी था । परेड करते हुये जैसे ही बाग सामने आया क्राँतिकारी मंगल पाण्डेय ने बाउ पर गोली चला दी। बाउ घायल होकर गिर पड़ा । जनरल जान ह्यूसन ने जमादार ईश्वरी प्रसाद को मंगल पांडेय को गिरफ़्तार करने का आदेश दिया पर जमादार ने मना कर दिया। सारी पलटन सार झुकाकर खड़ी रही । मंगल पाण्डेय को गिरफ़्तार करने कोई सिपाही आगे न आया । जनरल ने अनेक धमकियाँ दीं और लालच भी दिये तब शेख पलटु नामक एक सिपाही आगे आया । तब मंगल पाण्डेय ने पल्टन से विद्रोह करने का आव्हान किया पर इसके लिये किसी सिपाही का साहस न हुआ । परिस्थिति देखकर मंगल पाण्डेय ने स्वयं अपनी बंदूक से अपना बलिदान करने का विचार बनाया किन्तु वे घायल भर हुये । यहाँ इतिहास अलग-अलग पुस्तकों में अलग-अलग विवरण हैं। कुछ पुस्तकों में उनके घायल होने का कारण शेख पलटू द्वारा चलाई गई गोली थी जबकि कुछ ने स्वयं मंगल पाण्डेय द्वारा आत्म बलिदान करने का प्रयास लिखा है । जो हो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया । 6 अप्रैल 1857 को कोर्ट मार्शल हुआ । उन्हे मृत्युदंड मिला । इसके लिये 18 अप्रैल 1857 की तिथि निर्धारित की गई। किन्तु इससे दस दिन पहले 8 अप्रैल 1857 को ही उन्हें फाँसी दे दी गई।

सिपाही मंगल पाण्डेय द्वारा बंगाल की बैरकपुर छावनी में जिस क्रांति का उद्घोष किया था वही आगे चलकर पूरे देश में एक विशाल दावानल बनी । क्राँतिकारी मंगल पाण्डेय के बलिदान के एक महीने बाद ही 10 मई 1857 को मेरठ छावनी में कोतवाल धनसिंह गुर्जर ने क्रांति का उद्घोष किया और दिल्ली को अंग्रेजों से मुक्त कराया । यह विप्लव था जिससे अंग्रेजों को यह संदेश बहुत स्पष्ट मिल गया था कि भारत पर राज्य करना उतना सरल नहीं है जितना वे समझ रहे थे। इसके बाद ही उन्होंने भारत में कानूनों का दबाव बनाया और समाज को बाँटकर राज्य करने का षड्यंत्र तेज किया । पर मंगल पाण्डेय भारतीय इतिहास में अमर हो गये ।

Two-Day International Seminar on Heroine Archetypes Begins at IIAS Shimla

3-4-1.jpeg

Shimla : The Indian Institute of Advanced Study (IIAS), Shimla inaugurated a two-day international seminar today on the theme “Heroine Archetypes in Indian Theatre: Modern Perspectives on Feminist Discourse.” The seminar commenced with the ceremonial lighting of the lamp.

In the start Shri Mehar Chand Negi, Secretary, IIAS delivered the inaugural address and welcomed all the participants. Dr. Shaminaj Khan, Fellow at IIAS and the convener of the seminar, introduced the theme by highlighting the relevance of Nāyikā Bheda—classical classifications of heroines in Indian dramaturgy—as a vital point of inquiry in contemporary feminist discourse. She emphasized the need to examine how traditional heroine archetypes are being redefined in today’s cultural and theatrical landscapes.

Delivering the keynote address online, eminent Sanskrit scholar Professor Radhavallabha Tripathi (Former Vice Chancellor, Rashtriya Sanskrit Sansthan) underlined how the Nāyikā framework is not only a dramatic device but also a cultural construct reflecting women’s roles across time. He elaborated on how classical figures are being reimagined through feminist lenses in modern performances.

The session was moderated by Shri Akhilesh Pathak, SPRO, IIAS, and the vote of thanks was presented by Shri Prem Chand, Consultant (Library).

The first day continued with three academic sessions chaired by Professor O. P. Sharma, Professor Uma Anantani, and Professor R.C. Shinha respectively. Scholars presented papers addressing the reinterpretation of Nayikas from classical Sanskrit plays, contemporary feminist theory, regional literature, and performative adaptations. Participants joined both in person and virtually from across India.

The seminar will conclude on 9 April with a valedictory session presided over by Professor Sachidananda Mohanty and other distinguished scholars.

Akhilesh Pathak
SPRO, IIAS Shimla

“भारतीय रंगमंच में नायिका प्रतिरूप: स्त्रीवादी विमर्श के आधुनिक परिप्रेक्ष्य” विषय पर विद्वानों का मंथन

3-3-1.jpeg

शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), शिमला में आज “भारतीय रंगमंच में नायिका प्रतिरूप: स्त्रीवादी विमर्श के आधुनिक परिप्रेक्ष्य” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। ऐतिहासिक राष्ट्रपति निवास परिसर में आयोजित इस संगोष्ठी का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के सचिव श्री मेहर चंद नेगी ने उद्घाटन वक्तव्य दिया और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उसके बाद संगोष्ठी की संयोजिका और संस्थान की फेलो डॉ. शमीनाज़ खान ने विषय की पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह संगोष्ठी ‘नाट्यशास्त्र’ में प्रतिपादित नायिका भेद की परंपरा और उसके आधुनिक स्त्रीवादी पुनर्पाठ पर केंद्रित है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार पारंपरिक प्रतिरूप आज के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भों में पुनः परिभाषित हो रहे हैं।

प्रख्यात संस्कृत विद्वान प्रोफेसर राधावल्लभ त्रिपाठी (पूर्व कुलपति, राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, नई दिल्ली) ने उद्घाटन सत्र में ऑनलाइन मुख्य वक्तव्य देते हुए कहा कि “नायिका भेद” की अवधारणा केवल नाटकीय अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि भारतीय समाज में स्त्री की भूमिका की संरचना से भी जुड़ी है। उन्होंने विशद उदाहरणों के साथ स्पष्ट किया कि पारंपरिक नायिकाएं आधुनिक मंचन में किस प्रकार नवीन रूप ले रही हैं।

उद्घाटन सत्र का संचालन संस्थान के जनसम्पर्क अधिकारी अखिलेश पाठक ने किया और धन्यवाद ज्ञापन श्री प्रेम चंद, सलाहकार (पुस्तकालय) द्वारा प्रस्तुत किया गया।

पहले दिन के शेष सत्रों में प्रो. ओ. पी. शर्मा, प्रो. उमा अनंतानी, प्रो. आर. सी. सिन्हा की अध्यक्षता में विभिन्न विद्वानों द्वारा शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें संस्कृत, इतिहास, साहित्य, और नाट्यकला के विद्वानों ने पारंपरिक नायिकाओं के समकालीन पुनर्पाठ पर विमर्श किया। सत्रों में भारत के विभिन्न राज्यों से आए विद्वानों के साथ-साथ ऑनलाइन प्रतिभागिता भी रही।

यह संगोष्ठी 9 अप्रैल को समापन सत्र के साथ संपन्न होगी, जिसमें प्रोफेसर सचिदानंद मोहंती एवं अन्य विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।

scroll to top