ममता बनर्जी को सिर पर लगी चोट

1_1710444685-mamata-banerjee-injured-mamata.jpg

ममता बनर्जी चोटिल हो गई हैं। तृणमूल कांग्रेस की ओर से तस्वीरें जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। टीएमसी ने बताया कि उनकी अध्यक्ष और सीएम ममता बनर्जी को बड़ी चोट लगी है। वहीं, इस बीच जानकारी आई है कि पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी एसएसकेएम अस्पताल से इलाज के बाद रवाना हो गईं।

जानकारी के मुताबिक, ममता को चोट उनके घर पर ही लगी। परिसर में टहलने के दौरान गिरकर ममता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनके माथे पर टांके लगाए जाएंगे।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे ममता दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने के साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सीएम ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

लोकसभा चुनाव से पहले BJP में शामिल हुईं कैप्टन अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर

navbharat-times.jpg.webp

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिली है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। परनीत कौर पंजाब के पटियाला से कांग्रेस सांसद हैं, हालांकि पार्टी ने उन्हें हाल ही में सस्पेंड दिया था।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं। उनकी उम्र 79 साल है। वो पटियाला लोकसभा क्षेत्र से सांसद थी। परनीत कौर कांग्रेस से 1999, 2004 व 2009 का लोकसभा चुनाव लगातार जीती थीं। 2014 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार धर्मवीर गांधी से वह चुनाव हार गईं, लेकिन 2019 में उन्होंने पुनः जीत हासिल की थी।

फरवरी महीने में कांग्रेस की अनुशासन समिति ने परनीत कौर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सस्पेंड कर दिया था। इसके साथ-साथ कांग्रेस की तरफ से उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। पार्टी की तरफ से जारी नोटिस में पूछा गया है कि उनको आखिर पार्टी से क्यों नहीं निकाला जाए?

परनीत कौर ने कहा, ‘…मुझे लगता है कि PM मोदी सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति हैं, जिनके नेतृत्व में और जिनकी नीतियों से हमारा देश प्रगति कर सकता है.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्‍व में बहुमत शामिल किया

high.jpeg

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हरियाणा विधानसभा में बुधवार को फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर दिया। हरियाणा की भाजपा सरकार फिलहाल अगले विधानसभा चुनाव तक के लिए सुरक्षित हो गई है।

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों में भाजपा के 41 विधायक हैं। उसे छह निर्दलीय विधायकों के अलावा हरियाणा लोकहित पार्टी के एकमात्र विधायक गोपाल कांडा का भी समर्थन हासिल है। बहुमत के लिए जरूरी 46 विधायकों का समर्थन हासिल होने के कारण नायब सिंह सैनी सरकार ने बहुमत साबित कर दिया।

भाजपा का साथी दल जननायक जनता पार्टी अपने 10 विधायकों के साथ खट्टर सरकार से अलग हो गया था, इसीलिए फ्लोर टेस्ट की नौबत आई। विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास 30 विधायक और इंडियन नेशनल लोकदल के पास एक विधायक है।

मनोहर लाल करनाल विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने थे। मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा की सक्रिय राजनीति में वर्ष 2014 में एंट्री की थी। उससे पहले वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक तथा भाजपा संगठन के नाते से हरियाणा में काम करते थे।

देश को मिलेगी 10 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

105382224.jpg.webp

पीएम मोदी मंगलवार को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह पोकरण में भारतीय सेनाओं के प्रदर्शन को देखेंगे। इसके अलावा अहमदाबाद से 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। साबरमती में पीएम गांधी आश्रम स्मारक के मास्टर प्लान का भी शुभारंभ करेंगे।

दरअसल, पीएम अपने दौरे के दौरान पहले राजस्थान के पोखरण में तीनों सेनाओं के लाइव फायर एवं युद्धाभ्यास के रूप में स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के समन्वित प्रदर्शन का अवलोकन करेंगे। रेलवे के बुनियादी ढांचे और संपर्क को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री अहमदाबाद में डीएफसी के संचालन नियंत्रण केंद्र का दौरा करेंगे और 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें समर्पित करेंगे।

पीएम अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, मैसूर-डॉ. एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई), पटना-लखनऊ, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पुरी-विशाखापत्तनम, लखनऊ-देहरादून, कलबुर्गी-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु, रांची-वाराणसी, खजुराहो-दिल्ली (निजामुद्दीन) के बीच दस नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

पीएम चार वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार को भी हरी झंडी दिखाएंगे। अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत को द्वारका तक, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला वंदे भारत को चंडीगढ़ तक, गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत को प्रयागराज और तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत को मंगलुरु तक बढ़ाया जा रहा है; और आसनसोल और हटिया तथा तिरुपति और कोल्लम स्टेशनों के बीच दो नई यात्री ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।

scroll to top