भारत का नेतृत्व करेंगे रोहित शर्मा : जय शाह

rojhittt_1707932441.jpg.png

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 1 जून से हो रही है। ऐसे में बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा 2024 मेन्स टी20 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करेंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस बात की जानकारी दी। यह दूसरी बार होगा जब रोहित टी20 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करेंगे, उन्होंने 2022 में भी ऐसा किया था।

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए उस टूर्नामेंट में भारत सेमीफाइनल में अंतिम चैंपियन इंग्लैंड से हार गया था। उसके बाद रोहित टी20 में नहीं दिखे, उन्होंने 2023 में एक भी इंटरनेशनल टी20 नहीं खेला। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ नेतृत्व करने के लिए उन्हें जनवरी 2024 में वापस बुलाया गया। चयनकर्ताओं के इस कदम से यह संकेत मिलता है कि रोहित का विश्व कप में नेतृत्व करना लगभग तय है, जो जून में यूएसए और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा।

शाह ने कहा कि जहां रोहित विश्व कप में भारत का नेतृत्व करेंगे, वहीं हार्दिक – जिन्होंने 2023 में कई श्रृंखलाओं में सबसे छोटे प्रारूप में भारत का नेतृत्व किया था – प्राथमिक दीर्घकालिक विकल्प बने रहेंगे। शाह ने कहा कि हार्दिक के वनडे विश्व कप के दौरान चोटिल होने के कारण अल्पावधि में रोहित को वापस बुलाना जरूरी हो गया था। टी20 में, हार्दिक निश्चित रूप से भविष्य में कप्तान होंगे।”

भारत और UAE के बीच किए गए 10 समझौते

20240215112227.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त अरब अमीरात दौरे के बीच भारत और यूएई के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के 10 समझौते किए गए हैं। इन समझौतों में क्षेत्रों में ऊर्जा, आधारभूत ढांचा, निवेश और प्रबंधन के क्षेत्र हैं। इन समझौतों से दोनों देशों के संबंधों में और ज्यादा प्रगाढ़ता आई है।

समझौतों की जानकारी देते हुए यह बातें भारतीय विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कही है। अबू धाबी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्वात्रा ने कहा कि भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय कारोबार 85 अरब डॉलर के करीब पहुंच चुका है।

इतना ही नहीं यूएई भारत में सबसे ज्यादा निवेश करना वाला चौथा देश है। हमारे संबंधों का महत्व इसी से समझा जा सकता है कि यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद ने मंगलवार को हवाई अड्डे पर आकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया था। इसके बाद दोनों नेताओं ने आपस में बात की और उसके बाद प्रतिनिधिमंडलों के जरिये बात हुई।

विदेश सचिव ने बताया कि जो समझौते हुए हैं उनसे भारत में ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी और स्वच्छ ऊर्जा को विकसित करने में सहायता मिलेगी। दोनों देशों के बीच ग्रीन हाइड्रोजन के भंडारण का भी समझौता हुआ है। दोनों देश ऊर्जा क्षेत्र के विकास के लिए शोध में भी सहयोग करेंगे।

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित किए

11_02_2024-rajya_sabha_candidates_2024211_2071.jpg

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने यूपी, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के लिए राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं, कभी कांग्रेस में रहे और पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए।

बीजेपी ने यूपी से आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, डॉ. संगीता बलवंत और नवीन जैन के नाम घोषित किए हैं। बीजेपी की तरफ से बिहार से दो नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह और हरियाणा से सुभाष बराला के नाम घोषित किए गए हैं। कर्नाटक से पार्टी ने नारायणा के. भांडगे के नाम की घोषणा की है। उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट और पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य के नाम की घोषणा की है।

 

कतर की अदालत ने हिरासत में बंद सभी आठ पूर्व भारतीय नौसेनिकों को रिहा किया

new-project-2_1698587272.jpg

भारत ने कतर में हिरासत में लिए गए दाहरा ग्लोबल कंपनी में काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत किया है। एक वक्तव्य में विदेश मंत्रालय ने बताया कि इन आठ लोगों में से सात भारत लौट आए हैं। मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों की रिहाई और उन्हें स्वदेश भेजने के लिए कतर के अमीर के फैसले की सराहना की है।

भारतीय नौसेना के पूर्व सैनिकों को कतर में मौत की सजा सुनाई गई थी। उन्हें आज रिहा कर दिया गया। भारत की ओर से कूटनीतिक हस्तक्षेप के बाद इन लोगों के मृत्युदंड को लंबी कैद में बदल दिया गया था। ये लोग जासूसी के आरोप में अक्टूबर 2022 से कतर की जेल में थे।

रिहाई के बाद सात पूर्व नौसेना अधिकारियों ने आज सवेरे दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भारत माता की जय के नारे लगाए। हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में इन लोगों ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ उनकी सजा का मुद्दा उठाने और उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की। इन लोगों ने बताया कि वे लगभग 18 महीने से घर आकर भारत में अपने प्रियजनों से मिलने का इंतजार कर रहे थे।

scroll to top