भारतीय परंपरा और संस्कृति को केंद्र में रख कर संगवारी की चर्चा

675cb3c4-91b0-420d-a244-4619373584f5.jpg

गिरीश मिश्रा

संगवारी सोशल मीडिया का कार्यक्रम स्थानीय वृंदावन सभागार में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में आमंत्रित वक्ताओं ने अपनी बात बहुत गंभीरता से रायपुर और छत्तीसगढ़ के प्रबुद्ध नागरिकों के बीच रखी। श्री गिरीश पंकज ने छत्तीसगढ़ के आदिवासी और सनातन के रिश्तों को बताया, छत्तीसगढ़ का आदिवासी मूलतः सनातन परंपराओं का सारथी रहा लेकिन धर्मांतरण के कारण उन्हें हिंदू धर्म से विमुख करने षड्यंत्र के तहत सनातन से दूर करने की चेष्टा हुई।

इसके बाद आये भाई आशीष अंशु जिन्होंने आते साथ ही सोशल मीडिया के नैरेटिव और षड्यंत्र पर चुटकी लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में महादेव कि कृपा दिख रही और सभागार ठहाकों से गूंज उठा। उन्होंने न्यूज़ लिंक के हाल के ही चीन के साथ संबंधों पर और देश विरोधी पत्रकारिता पर भी चर्चा की।

आशीष जी ने पत्रकारों के दोहरे मांपदंडों पर सवालिया निशान लगाते हुए पूछा की न्यूज़ लिंक पर जानते हुए की चीन के एजेंडे पर चलते हुए पत्रकारों पर जब कार्यवाही हुई तो उन्हें सहयोग नहीं करना था, लेकिन मीडिया ने ये नहीं किया वहीं मनीष कश्यप अर्नब गोस्वामी, सुधीर चौधरी के ऊपर ग़ैर भाजपा शासन वाली सरकारों पुलिसीया कार्यवाही पर चुप्पी साध ली। देश में इस तरह की बिकाऊ मीडिया का क्या भरोसा कोई करेगा ? उन्होंने जनता से महुआ मोइत्रा और छत्तीसगढ़ में पत्रकारों पर हुई कार्यवाही का भी ज़िक्र किया।

इसके बाद के वक्ता थे मुंबई से पधारे श्री सुमित मेहता जिन्होंने चीन की फ़र्ज़ी कंपनी के द्वारा भारतीय कंपनियों को कैसे नुक़सान पहुँचाया गया पर चर्चा की और आतंकी फंडिंग पर बात की।

बहुप्रतीक्षित वक्ता श्री सुशील पंडित को लोग मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहे उन्होंने अपनी चर्चा में आगाह किया आने वाले ख़तरे से, १९४७ में विभाजन की विभीषिका पर विस्तार से चर्चा की और नेहरू जी की विभाजन के बाद हुई हत्याओं पर लिखी गई किताब पर बंदिश की भी चर्चा की, मुग़लों का यशोगान किस तरह हुआ और हिंदू संस्कृति को किस तरह मिटाने की चेष्टा हुई इसका भी वर्णन किया, वर्तमान सरकार का कश्मीरी पंडितों के घर वापसी में हो रहे रोड़ों का भी ज़िक्र किया और उन्होंने हाल के इसराइल युद्ध की चर्चा की जिसमें विशेषतः युद्ध घोषणा के बाद कैसे विपक्ष का नेता इज़राइली फ़ौज का हिस्सा बना और कैसे इसराइल के बाहर रहने वाले नागरिक अपना काम धंधा छोड़कर इसराइल वापस आ रहे मातृभूमि की रक्षा के लिए के माद्दे का ज़िक्र किया।

सुशील पंडित जी का संबोधन दिमाग़ के तार हिला गया। आज के कार्यक्रम के अंतिम वक्ता थे आदरणीय रतन शारदा जी जिन्होंने वामपंथियों द्वारा देश के न सिर्फ़ इतिहास के साथ खेल बल्कि कांग्रेस के वामपंथियों के साथ अघोषित रिश्तों पर सवाल उठाये। कुल मिलाकर कार्यक्रम सफलता के साथ संपन्न हुआ।

हमास ने बंधक बनाए गए दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा किया: बाइडन

1200-675-19785467-thumbnail-16x9-biden.jpg

फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने दो बंधकों को रिहा किया है। ये दोनों अमेरिकी मां-बेटी हैं। अमेरिका के इलिनोइस प्रांत के इवांस्टन की रहने वाली मां-बेटी के पास इस्राइल की भी नागरिकता है। हमास की सैन्य इकाई अल-कासम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने एक बयान में कहा कि कतर की मध्यस्थता के बाद मानवीय आधार पर दोनों को रिहा किया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि बंधकों को रिहा कर अमेरिकी लोगों और दुनिया को यह बताना चाहते हैं कि राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके फासीवादी प्रशासन द्वारा किए गए दावे झूठे और निराधार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हमास द्वारा रिहा की गईं मां-बेटी से फोन पर बात की और मदद का आश्वासन दिया। राष्ट्रपति बाइडन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, मैंने अभी-अभी हमास द्वारा बंधक बनाए जाने के बाद रिहा की गईं दो अमेरिकी नागरिकों से बात की। मैंने उन्हें बताया कि अमेरिकी सरकार उनकी पूरी मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि कई देशों के लगभग 200 अन्य बंधकों में अभी भी 10 अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। ब्लिंकेन ने कहा कि हमास को सभी बंधकों को रिहा करना चाहिए। ब्लिंकन ने कहा कि उन्होंने अन्य बंधकों के परिवारों से बात की है और गंभीरता से उनके परिवार के सदस्यों की रिहाई के लिए काम करने का वादा किया है।

 

पीवी सिंधु डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्‍स के सेमीफाइनल में पहुंची

denmark-open.jpg

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु डेनमार्क के ओडेंस में जिस्के बैंक एरेना में थाईलैंड की सुपानिडा काटेथोंग को हराकर डेनमार्क ओपन 2023 महिला एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गईं है। सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में काटेथोंग को 21-19, 21-12 से हराया और अब कल बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उनका सामना स्पेन की कैरोलिना मारिन या चीनी ताइपे की ताई त्ज़ु यिंग से होगा। कैरोलिना मारिन ने पीवी सिंधु के खिलाफ 10 मैच जीते हैं जबकि भारतीय शटलर को केवल पांच बार जीत मिली है।

सिंधु और काटेथोंग के बीच यह छठी भिड़ंत थी। सिंधु ने पिछले राउंड में स्कॉटलैंड की किर्स्टी गिल्मर और सातवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया तुनजुंग को हराया था। महिला एकल में आकर्षी कश्यप दूसरी भारतीय थीं। वह 16वें राउंड में टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। इस बीच, लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत अपने-अपने शुरुआती दौर के मैच हारकर पुरुष एकल स्पर्धा से बाहर हो गए।

डेनमार्क ओपन के नतीजे पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों की क्वालीफाइंग रैंकिंग में गिने जाएंगे। बैडमिंटन के लिए क्वालिफिकेशन विंडो इस साल 1 मई से शुरू हुई है।

भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

18_10_2023-virat_kohli_48th_hundred_23559723_213652684.webp.jpeg.webp

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत ने कल रात पुणे में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत हासिल की। बांग्लादेश ने भारत के सामने जीत के लिए 257 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 41 ओवर और 3 गेंदों में ही हासिल कर लिया।

भारत की ओर से विराट कोहली ने 97 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए। इस तरह कोहली, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर अंतर्राष्‍ट्रीय मैचों में 26 हजार रनों के साथ सबसे तेज गति से रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। शुभमन गिल ने 53 रन और कप्तान रोहित शर्मा ने 48 रन बनाए।

इससे पहले बांग्‍लादेश ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 256 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से लिटोन दास ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद सिराज और रविन्‍द्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। विराट कोहली को प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

scroll to top