साहिबाबाद में देश की पहली क्षेत्रीय रेल-रेपिडेक्स का आज उद्घाटन करेंगे

pm-modi-rapidx-train-58.jpg

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से देश की पहली क्षेत्रीय रेल-रेपिडेक्स का उद्घाटन करेंगे। पहले चरण में 17 किलोमीटर की दूरी कवर होगी, जिसमें कुल पांच स्टेशन होंगे। ये स्टेशन साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो हैं।

यह रेलगाड़ी 15 मिनट के अंतराल पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसमें लगभग 1,700 यात्रियों की क्षमता के साथ छह कोच होंगे। दोनों ओर से पहली रेलगाड़ी सुबह छह बजे रवाना होगी और अंतिम रेलगाड़ी रात 11 बजे चलेगी। यह रेल सेवा कल शनिवार से आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी।

प्रधानमंत्री साहिबाबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे वे आज बेंगलुरू मेट्रो के दो कॉरिडोर पूर्व-पश्चिम को भी राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। स्‍टेंडर्ड कोच में एक टिकट 20 रुपये की होगी, जबकि प्रीमियम कोच में यात्रा करने के इच्छुक लोगों को 40 रुपये की टिकट लेनी होगी।

शतरंज ग्रैंडमास्टर कार्तिकेयन मुरली ने कतर मास्टर्स में विश्व के नंबर एक खिलाडी मैग्नस कार्लसन को हराया

24-2.jpg

कार्तिकेयन मुरली ने कतर मास्टर्स शतरंज क्‍लासिकल टूर्नामेंट में विश्‍व के नंबर एक खिलाडी मैग्नस कार्लसन को हरा दिया है। 24 वर्षीय कार्तिकेयन मुरली, मैग्नस कार्लसन को हराने वाले तीसरे भारतीय खिलाडी बन गए हैं इससे पहले हरिकृष्णा और विश्वनाथन आनंद भी कार्लसन को हरा चुके हैं। कार्तिकेयन ने सातवें दौर की बाजी में काले मोहरों का इस्तेमाल किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रैंडमास्टर कार्तिकेयन मुरली को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मोदी ने कहा कि कार्तिकेयन की सफलता ने भारत को गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें अगले दौर के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी ग्रैंडमास्टर कार्तिकेयन को बधाई दी है। उन्‍होंने कहा कि मैग्नस कार्लसन को हराना भारतीय शतरंज खिलाडी के लिए उल्लेखनीय क्षण है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में ठाकुर ने कहा कि भारत के प्रतिभाशाली युवा ग्रैंडमास्टर्स द्वारा शतरंज की दुनिया में इस उपलब्धि को देखकर उन्‍हें खुशी हो रही है।

ऋषि सुनक ने इस्राइल के राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात की

uq4qc94o_rishi-sunak-afp_625x300_25_October_22.jpg.webp

इस्राइल की यात्रा पर गए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आज इस्राइल के राष्‍ट्रपति इसाक हरजोग और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू से मुलाकात की। बाद में वे मध्‍य एशिया के अन्‍य देशों की यात्रा पर भी जाएंगे।

नेतन्‍याहू से मुलाकात के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी तक किसी भी देश ने इस्राइल जैसी त्रासदी नहीं झेली है। उन्‍होंने कहा कि ब्रिटेन अंतराराष्‍ट्रीय नियमों के अनुरूप आत्‍मरक्षा के इस्राइल के अधिकार का समर्थन करता है।

इससे पहले राष्‍ट्रपति हरजोग के साथ मुलाकात के दौरान ऋषि सुनक ने आतंकवादी हमलों के कारण फंसे ब्रिटिश नागरिकों की मदद के लिए उन्‍हें धन्‍यवाद दिया। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्‍होंने गाजा में आम फलीस्‍तीनियों को तुरंत मानवीय सहायता पहुंचाने की जरूरत पर सहमति व्‍यक्‍त की। ऋषि सुनक ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों से भी मुलाकात की और उनकी रिहाई में सहयोग का आश्‍वासन दिया। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि वह अन्‍य सहयोगियों के साथ मिलकर बंधकों की सुरक्षित रिहाई के लिए काम करने को प्रतिबद्ध है।

 

मिजोरम चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 12 उम्मीदवारों की लिस्ट

bjp.jpg

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले कांग्रेस ने मिजोरम के लिए सोमवार को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कुल 39 उम्मीदवार शामिल थे।

बता दें कि, मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होना है। वहीं, 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। इसके लिए बीजेपी की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य में पिछली बार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 28 नवंबर को हुआ था और चुनाव का रिजल्ट 11 दिसंबर को घोषित किया गया था।

विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार का दौर भी शुरू हो चुका है। 40 सीटों वाली मिजोरम विधानसभा में फिलहाल मिजो नेशनल फ्रंट के पास बहुमत है। पांच राज्यों में चुनावों को लेकर तैयारियां की जा रही है. कांग्रेस और बीजेपी के बड़े नेता इन राज्यों का दौरा भी कर रहे हैं।

scroll to top