शाकाहार प्रसार के लिए असम के राज्यपाल ने डॉ. कुसुम लुनिया को सराहा

d2c7135a-b4b6-418b-a94f-b7e7b804f56a.jpeg

अणुव्रत आन्दोलन समाज के चारित्रिक विकास का पथ प्रशस्त करता है।यह समाज के नैतिक उत्थान का उपक्रम है। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी का पावन आशीर्वाद मुंबई नंदनवन में प्राप्त करके मुझे आत्मतोष का अनुभव हुआ। उपरोक्त विचार श्री गुलाब चन्द कटारिया महामहिम राज्यपाल-असम ने राजभवन , गौहाटी में अणुव्रत विश्व भारती की संगठन मन्त्री डॉ. कुसुम लुनिया के साथ उपस्थित विशिष्ट प्रतिनिधि मंडल के समक्ष रखें। उन्होने आगे कहा कि अणुव्रत अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोज्य किसी विशिष्ट आयोजन में भी मैं उपस्थित रहने का पुरा प्रयास करूंगा। महामहिम ने 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तथा अणुव्रत काव्यधारा के बैनर का विमोचन भी किया।शिष्ट मंडल के सबसे छोटे सदस्य अयान लुनिया के द्वारा अणुव्रत नियमों की पुस्तिका स्वीकार कर महामहिम ने प्रसन्न्ता व्यक्त की।इस मौके पर विशेष रूप से डॉ. कुसुम लुनिया ने अपनी पुस्तक “सीक्रेट्स ऑफ हेल्थ -द वेजिटेरियन वे “ माननीय राज्यपाल महोदय भेंट की। महामहिम ने जन जन में शाकाहार प्रसार के इस प्रयास हेतु डॉ. लुनिया की सराहना की।

इस अवसर पर अणुविभा के असम राज्य प्रभारी श्री छत्तरसिंह चोरडिया, अणुव्रत काव्यधारा के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. धनपत लुनिया, अणुव्रत समिति गौहाटी के पूर्व अध्यक्ष श्री बजरंग डोसी, वरिष्ट श्रावक श्री कन्हैया लाल बुच्चा उपस्थित थे।

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की एक और सफलता

9cd97b2c-eebc-438f-8780-3d2e72ada73e.jpg

आयुष मंत्रालय के अंतर्गत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने उपलब्धियों की सूची में एक और सफलता अर्जित कर ली है / मंगलवार को शिक्षक दिवसके अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के साथ केवडिया गुजरात के केवडिया में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र विकास और पर्यटन शासन (एसओयूएडीटीजीए) ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है / जिसके अनुसार अब गुजरात के एकता नगर में अब लोगो को आयुर्वेदिक उपचार की सुविधाएं मिलने लगेगी इससे न सिर्फ स्थानीय लोगो को फायदा होगा बल्कि बड़ी संख्या में देशी विदेशी सैलानी भी यहाँ का रुख करते हैं उनको भी आयुर्वेदा की तमाम सुविधाएं एवं पंच कर्म चिकित्सा का लाभ होगा /

पिछले काफी समय से इस समझौते ज्ञापन के लिए प्रयास चल रहे थे और इसके विभिन्न पहलुओं पर कई बार शीर्ष स्तर की बातचीत हो चुकी थी/ इसी क्रम में शिक्षक दिवस के अवसर पर इस समझौते ज्ञापन पर अंतिम मुहर लगी / इस अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की निदेशक डा तनूजा नेसारी की गरिमामई उपस्थिति में संस्थान के एमएस डॉ. अनंतराम ने इस समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये/

एसओयूएडीटीजीएइस की तरफ से नायब वन संरक्षक श्री अग्नेश्वर व्यास ने हस्ताक्षर किए/ इस अवसर पर गुजरात के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं चेयरपर्सन श्री मुकेश पुरी, सीईओ उदित अग्रवाल एवं दोनों संस्थानों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे ।

गौरतलब है की विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति यानी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आसपास पर्यटन स्थलों में कई आकर्षण शामिल है – टेंट सिटी; थीम आधारित पार्क जैसे आरोग्य वन (हर्बल गार्डन), बटरफ्लाई गार्डन, कैक्टस गार्डन, विश्व वन, फूलों की घाटी (भारत वन), यूनिटी ग्लो गार्डन, चिल्ड्रन न्यूट्रिशन पार्क, जंगल सफारी (अत्याधुनिक प्राणी उद्यान) आदि शामिल है ।

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान विश्व में आयुर्वेद के एक प्रमुख संस्थान के रूप में काफी काम समय में ही लोगो के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है/ पिछले छह सालों में पंद्रह लाख से अधिक लोगों ने चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया है

राष्ट्रपति जी के निमंत्रण पर The President of Bharat लिखा जाना गौरवमयी क्षण – अतुल कोठारी

824b581b-1192-496a-8421-a39a16f0d752.jpg

जी-20 सम्मेलन में राष्ट्रपति भवन द्वारा आयोजित रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र में इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में “President Republic of India” के स्थान पर “The President of Bharat” लिखा जाना भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव का प्रसंग है। हम चिरकाल से इंडिया नहीं भारत ही हैं। यह बात शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी ने कही। उन्होंने कहा कि इन प्रयोगों से ही भारत की जनता में स्वाभिमान जागेगा।

भारत का प्रत्येक नागरिक कल से ही भारत नाम का उपयोग करने लगेगा यह संभव नहीं है। विद्यार्थी जीवन से बच्चों में स्व का गौरव जागे इस हेतु हमारी सभी शिक्षण संस्थाओं में भारत नाम का ही प्रयोग हो इस पर विचार करना चाहिए। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास कुछ वर्षों से लगातार यह विषय उठाता रहा है। अब समय आ गया है इस सकारात्मक प्रयास को संवैधानिक स्तर पर लागू करने की आवश्यकता है। साथ ही वीरेंद्र सहवाग द्वारा आगामी विश्व कप में भारतीय टीम की वेशभूषा पर भारत लिखने की बात का न्यास समर्थन करता है तथा भारतीय क्रिकेट बोर्ड से आग्रह करता है कि टीम इंडिया के स्थान पर टीम भारत शब्द का प्रयोग करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि भारत के संविधान में India that is Bharat के स्थान पर केवल भारत का ही प्रयोग किया जाना चाहिए। आने वाले समय में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास इस विषय को अभियान के रूप में लेकर देशभर में जन जागरण करेगा। साथ ही न्यास ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू जी को अभिनंदन पत्र के साथ यह निवेदन किया है कि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया, आईआईटी, एम्स आदि सभी संस्थानों के नामों में इंडिया के स्थान पर भारत का प्रयोग प्रारंभ करें।

अथर्व शर्मा

G-20: रूस की तरफ से पहुंचेंगे विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

lavrov-sixteen_nine-876576986.jpeg

सितंबर में प्रस्तावित G-20 शिखर सम्मेलन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भाग लेंगे। रूसी विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा कि लावरोव जी-20 शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दरअसल हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने पीएम मोदी से बात कर अगले माह नौ एवं दस सितंबर को दिल्ली में हो रहे G-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता जताई। ऐसे में अब रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने जानकारी दी कि उनके स्थान पर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत में G-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि लावरोव 9 सितंबर को आयोजित सतत विकास और स्थिर आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर वन प्लैनेट सत्र और 10 सितंबर को वन फ़्यूचर सत्र में लोकतंत्र को बढ़ावा देने और वैश्विक आर्थिक प्रशासन संस्थानों के भीतर वैश्विक बहुमत से संबंधित देशों की भूमिका को मजबूत करने के साथ-साथ डिजिटल परिवर्तन प्राप्त करने के प्रमुख मामलों पर प्रकाश डालेंगे। वे शिखर सम्मेलन के अलावा कई द्विपक्षीय वार्ताएं भी करेंगे।

scroll to top