चर्चित पत्रकार जमाल खगोशी की हत्या के मामले में आई ये रिपोर्ट

114.1-3.jpg

अमेरिकी प्रशासन ने अंग्रेजी अखबार ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, अमेरिकी खुफिया विभाग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने ही निर्वासन में रह रहे सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की मंज़ूरी दी थी।

मीडिया खबर के अनुसार, बाइडन प्रशासन ने शुक्रवार को जारी एक खुफिया रिपोर्ट में कहा है कि सऊदी युवराज ने उस योजना को अपनी सहमति दी थी, जिसके तहत अमेरिका में रह रहे खशोगी को या तो जिंदा पकड़ने या मारने का फैसला किया गया था। यह पहला मौका है जब अमेरिका ने खशोगी की हत्या के लिए सीधे पर तौर सऊदी क्राउन प्रिंस का नाम लिया है, हालांकि सऊदी युवराज इनकार करते रहे हैं कि उन्होंने खशोगी की हत्या के आदेश दिए थे।

इस रिपोर्ट को लेकर सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है, ‘सऊदी की सरकार जमाल खशोगी के मामले में अपमानजनक और गलत निष्कर्ष तक पहुंचने वाली अमेरिकी रिपोर्ट को सिरे से खारिज करती है। हम इस रिपोर्ट को अस्वीकार करते हैं। इस रिपोर्ट में गलत निष्कर्ष निकाला गया है।’

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के शहजादे के आलोचक रहे खशोगी की दो अक्टूबर 2018 में उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी मंगेतर से शादी रचाने के लिए आवश्यक कागजात लेने इस्तांबुल में अपने देश के वाणिज्य दूतावास में गए थे। इसके बाद से वह लापता हो गए थे। शुरू में उनके लापता होने पर रहस्य बन गया था। तुर्की के अधिकारियों ने सऊदी अरब पर उनकी हत्या करने और उनके शव को ठिकाने लगा देने का आरोप लगाया था। हालांकि सऊदी अरब ने बाद में यह माना कि खशोगी की हत्या की गई, लेकिन उनकी हत्या में खुद की किसी संलिप्तता से इनकार किया था।

कोरोना से लड़ी, अब कश्मीर में कर रही मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

114.1-2.jpg

समीर कौशिक

मध्यप्रदेश, झाबुआ की बेटी क्रिया शर्मा गुलमर्ग, कश्मीर में आयोजित खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2021 में मध्यप्रदेश का दूसरी बार प्रतिनिधित्व कर इस राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में 5वी रैंक प्राप्त की, ख़ास बात यह है कि कु. क्रिया को कोरोना हुआ था, वह केवल योग व संतुलित आहार से स्वस्थ होकर खेलो इंडिया में भाग लेने पहुँची केवल 1 माह के अभ्यास से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही झाबुआ के लिए ही नहीं अपितु सम्पूर्ण प्रदेश के लिये गर्व की बात है कि केंद्रीय खेल मंत्री मा. किरण रिजिजु ने इनका फ़ोटो अपनी वॉल पर भी पोस्ट किया है। इस अवसर पर क्रिया ने कहा कि आज मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हुँ कि भारत का शीश कहे जाने वाले कश्मीर में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का आयजन हुआ और मध्यप्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व करने का सुवसर मुझे प्राप्त हुआ। यह प्रधानमंत्री मोदी जी के दृढ़ संकल्प व ऐतिहासिक निर्णय का ही परिणाम है कि आज हम यहाँ कश्मीर में सुरक्षित महसूस करते हुए विश्वस्तरीय खेलों में अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। खेलो इंडिया जैसे आयोजनों के लिए भी मैं प्रधानमंत्री जी को कृतज्ञता ज्ञापित करती हुँ। अंत में बस इतना ही कहना चाहूँगी कि “पाँव मिले चलने के ख़ातिर पाँव पसारे मत बैठो, आगे-आगे बढ़ना है तो हिम्मत हारे मत बैठो।”


आंदोलनजीवी अर्थात मैं तो वो हूं जिसे हर हाल में बस रोना था

112.1-2.jpg

पंकज झा

आनंद बक्शी साहब का गीत – ये न होता हो कोई दूसरा ग़म होना था, मैं तो वो हूं जिसे हर हाल में बस रोना था.. आंदोलनजीवी शब्द को सटीक व्याख्यायित करता है। आंदोलनजीवी अर्थात क्या? अर्थात ऐसा व्यक्ति जो इसलिए आंदोलन नहीं करता क्योंकि उसके कोई कारण होते हैं, वे हर वक़्त ऐसा कारण तलाशते रहते हैं जिससे आंदोलन हो, गोयाकि वह अपने उत्पाद के लिये कच्चा माल तलाश रहा हो। वे हर समाधान में समस्या तलाशने वाले लोग होते हैं। उनका जीवन ही समस्याओं के कारण सम्भव होता है। वे यह सोच कर भी आतंकित हो जाते होंगे कि अगर किसी दिन ‘समस्या’ न हो, तो उनका क्या होगा।

पंकज झा

जैसे कोई अभिनेता व्यस्त रहते समय ही अगले फ़िल्म के बारे में सोचना शुरू कर देता है वैसे ही आंदोलनकारी एक-दो समस्याओं का कच्चा माल हमेशा अपनी जेब में बचा कर रखता है, ताकि उसका कारोबार चलता रहे। कुछ फ़ीलर टाइप ऐसी सदाबहार समस्याएँ भी होती है पर्यावरण टाइप, जो बेरोज़गारी के समय इनके काम आती हैं। 

एक कश्मीरी आतंकी से किसी पत्रकार ने पूछा था कि अगर कश्मीर का समाधान आपके हक़ में ही हो जाय, तो क्या आप आतंक छोड़ देंगे? कुछ क्षण चुप रहने के बाद उसका जवाब था कि – बिल्कुल नहीं। तब हमारा ‘ज़ेहाद’ दीगर मसायलों को लेकर होगा- मसलन बाबरी की शहादत का बदला लेना। ऐसा ही आश्चर्यजनक संयोग पिछले दिनों एक अख़बार में प्रकाशित आंदोलनजीविता के पर्याय योगेन्द्र यादव के लेख में दिखा। यादव ने लिखा कि – तीनों कृषि क़ानून तो ख़त्म हो ही गये हैं, किसी सरकार की आगे हिम्मत भी नहीं होगी ऐसा कोई क़ानून लागू करने की। लेकिन हमारा आंदोलन अब उस क़ानून को ख़त्म करने से काफ़ी आगे निकल चुका है। आगे जैसा कि टिकैत ने कहा था – कि अब उनका आंदोलन क़ानून नहीं सरकार वापसी के लिये है। आंदोलनजीवी वो हैं, जैसा कि संयोग से ही एक भाषण में कांग्रेस सीईओ राहुल गांधी कह बैठे थे – उन्हें हर जवाब का सवाल चाहिये।

जाने, कौन से रेडियो FM ने किस शहर में जमाई धाक

वर्ष 2020 के 52वें हफ्ते से वर्ष 2021 के तीसरे हफ्ते (20 दिसंबर 2020 से 16 जनवरी 2021) के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए जारी हो गई हैं। इन रेटिंग्स के अनुसार, मुंबई और दिल्ली के मार्केट में ‘फीवर एफएम’ का दबदबा बना रहा है। बेंगलुरु में ‘रेडियो सिटी’ टॉप पर रहा है, जबकि कोलकाता में ‘रेडियो मिर्ची’ सबसे ज्यादा सुना गया है।

‘फीवर एफएम’  का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 16.9 प्रतिशत मुंबई में 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 12.2 मिलियन श्रोताओं में रहा है। श्रोताओं की हिस्सेदारी में ‘रेडियो सिटी’ और ‘रेडियो मिर्ची’ 13.8 प्रतिशत शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया।

इस लिस्ट में दिल्ली की बात करें तो यहां 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 16.5 मिलियन श्रोताओं में 20.2 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘फीवर एफएम’ पहले नंबर पर रहा है। दिल्ली के मार्केट में 13.8 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेड एफएम’ दूसरे नंबर पर और 12.7 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ तीसरे नंबर पर रहा है। यहां श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच रही।

बेंगलुरु के मार्केट को देखें तो यहां 5.3 मिलियन श्रोताओं में 23.6 प्रतिशत लोगों ने ‘बिग एफएम’ को सुना, वहीं ‘रेडियो सिटी’ को भी 23.6 प्रतिशत लोगों ने सुना। इसके बाद इस लिस्ट में 16.1 प्रतिशत के साथ ‘फीवर एफएम’ का नंबर रहा। यहां सुबह आठ से नौ बजे के बीच श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा थी।

वहीं, एफएम सुनने वाले 9.1 मिलियन श्रोताओं में 26.8 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ कोलकाता में टॉप पर रहा, जबकि 26.2 प्रतिशत श्रोताओं के साथ ‘बिग एफएम’ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा। इसके बाद इस लिस्ट में 17.7 प्रतिशत के साथ ‘रेड एफएम’ का नंबर रहा। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया।

इस समय अवधि में मुंबई के मार्केट को छोड़कर सभी मार्केट्स में रेडियो की पहुंच काफी रही। सभी मार्केट्स में घर से बाहर रेडियो सुनने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

scroll to top