मिजोरम में चुनाव से पहले MNF को झटका, BJP में शामिल होंगे विधानसभा अध्यक्ष

Screenshot-2023-10-11-at-10.10.17 PM.png

मिजोरम में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मिजो नेशनल फ्रंट को बड़ा झटका लगा है। मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष और MNF नेता लालरिनलियाना सेलो ने बुधवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।

सेलो भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वह राज्य में विकास की शुरुआत करने के लिए BJP में शामिल होंगे। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में चाल्फिल सीट जीतने वाले सेलो को अगले माह नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए MNF ने टिकट देने से इनकार कर दिया था।

सेलो ने विधानसभा उपाध्यक्ष एच लालबियाकज़ौवा को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘मिजोरम की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है… मैं अपने राज्य के विकास के लिए भाजपा में शामिल होऊंगा। ’ मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 7 नवंबर को एक ही चरण में होंगे जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

Assam में 2.17 लाख रुपये के फेक करेंसी बरामद

Assam-A-fake-note-business-busted-fake-currency-worth-Rs-2.17-lakh-recovered.jpg

असम में जाली नोट का कारोबार बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है। एक के बाद एक जाली नोट के कारोबार का भंडाफोड़ हो रहा है. इसी सिलसिले में फिर से करीब सवा 2 लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गुवाहाटी सिटी के भूपेन हजारिका समाधि स्थल के पास जलुकबारी में बड़ी मात्रा में नकली भारतीय मुद्रा नोट जब्त किए और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बता दें कि कल रात छापे मारे गए और एक एफआईसीएन प्रिंटिंग मशीन और 2,16,500 यानि 500 रुपये मूल्यवर्ग के 433 नकली नोट बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, यह ऑपरेशन एक विशिष्ट खुफिया रिपोर्ट के परिणामस्वरूप चलाया गया था कि गुवाहाटी शहर के बाहरी इलाके में जोराबाट इलाके में नकली मुद्रा बेची जा रही थी। अधिकारी पहले अभियान के दौरान 2 लाख रुपये मूल्य के नोट जब्त करने में सफल रहे. पुलिस के मुताबिक, सभी नोट 500 रुपये के थे।

गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों के नाम गोहेन्डोलोनी गांव के 32 वर्षीय अब्दुल कादिर और अहमदपुर गांव के 35 वर्षीय समीर उद्दीन थे। दोनों उत्तरी लखीमपुर जिले के बिहपुरिया पुलिस स्टेशन के निवासी थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किये गए थे।

 

विधानसभा चुनाव की घोषणा, अगले महीने पांचों राज्‍यों में होंगे चुनाव

0ukp0gg8_election-commissioner-_625x300_09_October_23.jpg.webp

छत्‍तीसगढ, मध्‍यप्रदेश, राजस्‍थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव अगले महीने होंगे। निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की कल घोषणा की। मिजोरम में 40 सदस्‍यों की विधानसभा के लिए 7 नवम्‍बर को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा, इसके लिए अधिसूचना शुक्रवार को जारी की जाएगी। 90 सदस्‍य वाली छत्‍तीसगढ विधानसभा के पहले चरण का मतदान 7 नवम्‍बर को और दूसरे चरण का 17 नवम्‍बर को होगा। पहले चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्‍टूबर को और दूसरे चरण के लिए 21 अक्‍टूबर को जारी होगी।

मध्‍यप्रदेश की 230, राजस्‍थान की 200 और तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। मध्‍यप्रदेश में 17 नवम्‍बर को मतदान की अधिसूचना 21 अक्‍टूबर को जारी होगी। राजस्थान में 23 नवम्बर के मतदान के लिए अधिसूचना 30 अक्‍टूबर को जारी की जाएगी। तेलंगाना में 30 नवम्बर के मतदान के लिए अधिसूचना तीन नवम्‍बर को जारी होगी। इन पांच राज्‍यों में विधानसभा की 679 सीट और 16 करोड़ मतदाता हैं। इन चुनावों में करीब 60 लाख मतदाता पहली बार मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे।

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने नई दिल्‍ली में कहा कि इन पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव का विशेष महत्‍व इसलिए है क्‍योंकि यह 2024 के आम चुनाव से पहले होने वाले अंतिम विधानसभा चुनाव होंगे।

शराब घोटाला मामले में BJP का AAP के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

bjp_flag-sixteen_nine.jpg

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शराब घोटाला मामले में आज राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरण अभियान जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का अड्डा है और उन्होंने दिल्ली की जनता को लूटा है। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान के आवास पर चल रही प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी पर सचदेवा ने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम करेंगी।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। भाजपा नेता ने कहा कि AAP का मतलब आम आदमी पार्टी नहीं, बल्कि और अधिक पाप है। जब भी यह लोग भ्रष्टाचार करते हैं तब इनका एक ही नारा होता है, करेंगे हम मिलकर भ्रष्टाचार, बनाएंगे इसको अपना जन्मसिद्ध अधिकार।

 

scroll to top