अरुण मुखर्जी ने सिरसा से मुलाकात करके उठाया दुर्गा समितियों का मुद्दा

2-1-1.jpeg

नई दिल्ली : अखिल भारतीय बंग परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण मुखर्जी ने कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा से मुलाकात करके  दुर्गा समितियों का मुद्दा उनके समक्ष उठाया। समितियों के सामने आने वाली चुनौतियों को मंत्री जी ने ध्यान से सुना और अरुण मुखर्जी के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल को पूरा समय दिया।
जैसाकि सर्वविदित है, इस बार दिल्ली सरकार दिल्ली में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन करने जा रही है। इस अवसर पर श्री मुखर्जी ने दिल्ली में दुर्गा पूजा के आयोजन से जुड़ी समितियों की समस्याओं और उन्हें सरकारी सहायता देने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि दिल्ली में 500 से अधिक स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
श्री मुखर्जी ने मांग की कि पश्चिम बंगाल की तर्ज पर दिल्ली सरकार भी दुर्गा पूजा समितियों को आर्थिक अनुदान दे, साथ ही बिजली बिल में रियायत, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक, सफाई, पार्कों के आवंटन में प्राथमिकता और सिंगल विंडो अनुमति की सुविधा प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा सिर्फ बंगाली समाज का नहीं, बल्कि सर्वधर्म समभाव और सांस्कृतिक एकता का महापर्व है।

मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने परिषद की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार बंगाली समाज की भावनाओं का सम्मान करती है और इस विषय पर संबंधित विभागों के साथ बैठक कर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top