प्रभात रंजन मिश्रा
दिल्ली । आप इसे मेरी निजी ख़ुशी कहकर इस तर्क को नकारे तो नकारते रहिये पर सत्य ये है की दिल्ली की भाजपा सरकार की इस वर्ष की छठ महापर्व की तैयारियो ने हमारे महापर्व को ग्लोबल बना दिया है.
कहा तो एक वक्त मे हमें अपने पार्क मे गलियों मे महापर्व आयोजित करने के लिए संघर्ष करना पड़ता था. विधायकों पार्षदों सांसदों की निजी कुंठा का शिकार होना पड़ता था जैसा आज कल महाराष्ट्र मे हो रहा है कहा इस बार सरकार ने सभी व्यवस्था समय पूर्व ही पूरी कर दी.
पिछले 2 महीने से यूद्धस्तर पर महापर्व की तैयारी चल रही है, 1400 से अधिक घाट तैयार किये गए है, सजावट मन को मोह लेने वाली है और लेज़र लाइट शो हमारे महापर्व पर आयोजित होगा हमने कभी सोचा भी नहीं था.
सरकार की नियत पर जब सवाल ना उठा पाओ कार्यशेली का जब कोई तोड़ ना हो तब जो राजनीती होती है उसे गन्दी राजनीति कहा जाता है.
हमने आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान ये देखा है की कैसे अलग अलग आदेशों के तहत छठ महापर्व पर बंदिशे लगाने का प्रयास किया गया, छठ पूजा कमिटी मे राजनीति की गई गैर आप समर्थित कमिटी बिना पैसे के परेशान होती रही,. टेंट से लेकर soundbox तक अपने नेताओं से जुड़े लोगों से ही लिया जाए इसके लिए कमिटी पर दबाव बनाया गया और यमुना जी की हालत से तो आप सब अवगत ही थे
हमने आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान ये देखा है की कैसे अलग अलग आदेशों के तहत छठ महापर्व पर बंदिशे लगाने का प्रयास किया गया, छठ पूजा कमिटी मे राजनीति की गई गैर आप समर्थित कमिटी बिना पैसे के परेशान होती रही,. टेंट से लेकर soundbox तक अपने नेताओं से जुड़े लोगों से ही लिया जाए इसके लिए कमिटी पर दबाव बनाया गया और यमुना जी की हालत से तो आप सब अवगत ही थे
हां ये सत्य है की आज भी शायद यमुना जी के एक हिस्से पर कीत्रीम घाट बनाया गया है, पर इससे क्या उसे कोई फर्क पड़ रहा है जिसके लिए ये बनाया गया है, हम तो खुश है की हमारे लिए साफ सुथरी व्यवस्था की गई है,. और आप भी खुश हो जाइये क्युकी महापर्व की वजह से मुनक नाला आज मुनक नहर बन गया है .आपने तो यमुना जी मे जेहरीला द्रव्य मिलाया था अपने कुकर्म भूल गए है.
छठ प्रकृति पूजा का महापर्व है जिसमे साफ सफाई सबसे महत्वपूर्ण है कीत्रिम घाट हम अपने घरों पर भी बनाते है जो घाट तक ना जा पाए उनके लिए तो हमें कोई आपत्ति नहीं है.
बाकी इसी दिल्ली मे हमने लाल किले पर उर्दू जलसे,. जामा मस्जिद पर ग्रैंड इफ्तार, क्रिसमस पर cp सजा धजा देखा है और छठ पर्व पर वीरान दिल्ली भी. हमें किसी और के त्यौहार से कोई आपत्ति नहीं है पर खुद को नजरअंदाज़ किये जाने का दुख अवश्य था. छठ महापर्व मे गरीब से अमीर सब एक पंक्ति मे खड़े रहते है और गरीब और अमीर दोनों इसके लिए अपने हिस्से की तैयारी भी करते थे, हमें इसके लिए धन की आवश्यकता सरकार से नहीं रही है, ये सामजिक पर्व है समाज इसे अपने दम पर मनाता था है और रहेगा पर सरकार समाज से बाहर तो नहीं थी पर अब तक महसूस होती रही थी
इस बार ये महसूस नहीं हुआ सरकार हमें हमारा हिस्सा लगी है, बाकी जो लोग इसे चुनाव से जोड़ना चाह रहे वो जोड़ते रहे. दिल्ली की इस नई भाजपा सरकार ने सबकी कला संस्कृति का सम्मान किया है, हरियाली तीज ,दिवाली ,होली ,हनुमान जयंती,. गुरुओं का प्रकाश पर्व, शब्दोंत्सव ,फ़िल्म फेस्टिवल, भजन क्लबिंग सब ऐसे मनाया है जैसे एक राजधानी को मनाना चाहिए
बाकी आप सभी को छठ महापर्व की खूब शुभकामनायें



