डिस्मेंटल हिंदुत्व का भारत चैप्टर

unnamed-1.jpg

पवन विजय

दिल्ली । कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा आयोजित हैदराबाद में हुआ भारत सम्मेलन केवल एक सम्मेलन नहीं था। यह भारत की सांस्कृतिक जड़ पर हमला करने वालों का मंच था। हिंदुत्व के खात्मे हेतु भारत ही नहीं विश्व की सारी शक्तियां इकट्ठी हो गई हैं, मैं इस सम्मेलन में भाग लेने वाले जिन्हें राहुल गांधी ने निमंत्रित किया उनके नाम एक एक कर उनके विचारों और काम के साथ रख रहा हूं, आप पढ़िए और इनके बारे में सर्च कीजिए।

इससे बड़ी साजिश आजतक न अरब, न तुर्क, न मुगल किए जो आज कांग्रेस पार्टी कर रही है।

कांचा इलैया से शुरुआत करते हैं जो इस मंच का सबसे बड़ा चेहरा था कांचा इलैया शेफर्ड माँ दुर्गा को गाली से लेकर देश को तोड़ने तक की बात सार्वजनिक रूप से करता आया है। कांचा वही व्यक्ति है जो माँ दुर्गा के लिए अपमानजनक शब्द कहता है और महिषासुर को शहीद बताकर महिषासुर महोत्सव करवाता है।

2011 से JNU और उस्मानिया में नवरात्रि के समय जब हिंदू माँ दुर्गा की पूजा करता है, तब कांचा और उसका समूह “महिषासुर शहादत दिवस” मनाता है। कहता है महिषासुर द्रविड़ राजा था, दुर्गा ने छल से मारा। 2017 में उसके इसी बयान पर हैदराबाद और दिल्ली में FIR हुई, आर्य वैश्य समाज ने उसके घर का घेराव किया। ऐसा व्यक्ति आज तेलंगाना सरकार के मंच पर सोशल जस्टिस का नायक बनाकर बैठाया गया।

और कांचा अकेला नहीं है। उसके साथ 17 और चेहरे हैं, जिनका काम अलग-अलग मोर्चे पर एक ही है – हिंदुत्व को गाली देना।

पहला मोर्चा – संस्कृति पर हमला

1. कांचा इलैया -कहता है मैं हिंदू नहीं हूँ, हिंदू धर्म ब्राह्मणों की साजिश है। माँ दुर्गा पर टिप्पणी और महिषासुर उत्सव इसी सोच का हिस्सा है।
2. सलिल शेट्टी – कहता है हिंदुत्व के कारण भारत में मानवाधिकार खत्म हो गया। फंडिंग सोरोस फाउंडेशन से आती है।

दूसरा मोर्चा – अर्थव्यवस्था पर हमला

3. जयती घोष -कहती है हिंदुत्व के कारण भारत की अर्थव्यवस्था फेल है।
4. रथिन रॉय – कहता है मोदी सरकार हिंदुत्ववादी होने के कारण आंकड़े छुपाती है।
5. हिमांशु – कहता है हिंदुत्व के कारण किसान बर्बाद है।

ये तीनों JNU इकोसिस्टम से आते हैं और दुनिया में भारत की गरीबी का झूठा आंकड़ा पेश करते हैं।

तीसरा मोर्चा – विदेशी आयातित ज्ञान

6. थानाथोर्न -थाईलैंड का नेता। कहता है भारत तानाशाह हिंदू देश बन गया।
7. नुरुल इज्जा अनवर – मलेशिया की नेता। कहती है हिंदुत्व नफरती विचारधारा है।
8. इब्राहिम पटेल – दक्षिण अफ्रीका का मंत्री। कहता है हिंदुत्व रंगभेद जैसा है।
9. गुइलॉम लॉन्ग – इक्वाडोर का पूर्व मंत्री। कहता है हिंदुत्व दक्षिणपंथी लोकलुभावनवाद है।
10. अनीस बसवेदन – इंडोनेशिया का नेता। कहता है भारत असहिष्णु हिंदू देश है।

इनका भारत से कोई लेना-देना नहीं, पर भारत को बदनाम करने के लिए बुलाया गया।

चौथा मोर्चा – सोरोस नेटवर्क

11. पैट्रिक गैस्पार्ड – कहता है हिंदू राष्ट्रवाद से लोकतंत्र खतरे में है। यह खुद अमेरिका में सोरोस की ओपन सोसाइटी फाउंडेशन का अध्यक्ष है।
12. थॉमस पिकेटी -कहता है भाजपा ब्राह्मण और बनियों की पार्टी है, हिंदुओं को जाति में बांटता है।
13. बर्ट कोएंडर्स -कहता है हिंदुत्व के कारण अल्पसंख्यक असुरक्षित हैं। यूरोप में CAA के खिलाफ प्रस्ताव इसी ने रखा था।
14. लियोनार्ड नोवी – कहता है हिंदुत्व नाजीवाद जैसा है।
15. जोहान हैसल – कहता है हिंदू राष्ट्रवादी एजेंडा देश को तोड़ रहा है।

पांचवा मोर्चा – वीजा कैंसल वाले चेहरे

16. हेले लिंग स्वेंडसन -नॉर्वे की पत्रकार। कहती है हिंदुत्व के कारण प्रेस की आजादी खत्म हो गई। भारत सरकार ने इसका वीजा रोका।
17. पास्कल अफी – कहता है हिंदुत्व के कारण भारत अलोकतांत्रिक हो गया।
18. अलेसियो डि जियोर्जी -कहता है यूरोप को हिंदुत्व के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।

आप सोचिए जरा कांचा इलैया जो माँ दुर्गा को गाली देता है और महिषासुर को शहीद बताता है, वह इस पूरी लिस्ट का प्रतीक है। बाकी 17 भी उसी काम को अलग-अलग नाम से करते हैं कोई अर्थव्यवस्था के नाम पर, कोई मानवाधिकार के नाम पर, कोई प्रेस फ्रीडम के नाम पर। लक्ष्य एक ही है – हिंदू समाज को जाति में तोड़ो, हिंदुत्व को बदनाम करो, और हर हिंदू को दुनिया में नीचा दिखाओ।

ऐसे लोगों को कांग्रेस ताकत देती है सत्ता पाने के लिए तो सत्ता पान के बाद ये लोग क्या करेंगे।

आप सोचिए!

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top