लोक के आलोक में राम

Manmohak-Shri-Ram-Lalla-HD-Wallpaper-for-Wall.jpg

डॉ. विशाला शर्मा

हमारे हृदय में बसने वाले राम हमारे भीतर का प्रकाश है और रामायण की आत्मा है रामायण जीवन जीने की सबसे उत्तम शिक्षा देता है और विश्व के सम्मुख रामराज्य की अवधारणा को स्थापित करता है रामराज्य की नींव जनक की बेटियां है सही तरीके से जीवन जीना और आंतरिक शांति बनाए रखना रामायण का मूल है जब समाज में बुराई सहनशीलता की रेखा को पार कर जाती है तो एकमात्र तरीका उस व्यक्ति को रोकना है जिसने बुराई मौजूद है बाली हो या रावण जिसने बुराई का प्रतिनिधित्व किया राम ने उन्हें नष्ट कर दिया 24000 श्लोकों के साथ 500 उपखंड तथा सात कांड में विभक्त सनातन संस्कृति का प्रतिनिधित्व ग्रंथ रामायण त्याग ,प्रबंधन कौशल ,प्रेम भाईचारे और संबंधों की घनिष्ठता के साथ हमारी आंतरिक आत्मा को छू लेता है मन की शांति ही सीता है। जिस दिन मन स्वर्णमृग पर आसक्त होगा उसी दिन से कष्टों का प्रारम्भ होगा। जब सीता ने अपने राम से स्वर्ण मृग की अपेक्षा की तो राम सीता से दूर चले गये। क्योंकि मन का गलियारा बहुत छोटा होता है,उसमें दो नहीं रह सकते। राम को रख लो या फिर माया (स्वर्ण) को रख लो। लौकिक दृष्टी से सीता के लिए स्वर्ण मृग प्रथम और राम द्वितीय हो गये।

जब स्वर्ण सहज भाव से आता है तो वह राम की कृपा का प्रसाद होता है, परन्तु जब वह असहज भाव से आता है तो भीतर के राम को उसके स्थान से हटाकर स्वयं विराजित हो जाता है।

सच कहें तो गीता का उपदेश भी यही है कि- यदि उनकी कृपा से सहज होकर स्वर्ण आता है तो वह अलौकिक सुख के साथ लौकिक सुख की रचना करेगा। ऐसे व्यक्ति का शरीर तो मथुरा में होगा परन्तु मन वृंदावन में विचरण करेगा।

नानक ने 550 वर्ष पूर्व 1469 में लिखा है-

संसार के महासागर में अपने को उसी के भरोसे छोड़ दो। न जप, न तप, न ध्यान, न धारणा, न लाभ, न हानि। एक ही विचार है उसकी इच्छा। स्वर्णमृग देना चाहे तो ठीक न देना चाहे तो ठीक, अपनी कोई चाहत नहीं। अर्थात-

लौकिक धरातल पर सीता का शरीर कुटिया के आँगन में है और मन स्वर्ण मृग के पीछे भाग रहा हैं जब भी जीवन में ऐसा होगा तब लक्ष्मण कितनी ही रेखाएँ खींच देे, शांति रूपी सीता का हरण अवश्य होगा।

हनुमान ने लंका जाते समय ऐसे प्रतीक की अपेक्षा की थी जिसमें स्वयं राम हो। इस अपेक्षा को राम समझ गये और उन्होंने राम नाम अंकित अपनी मुद्रिका हनुमान को दी।

’तब देखी मुद्रिका मनोहर ! राम नाम अंकित अति सुन्दर ।

मैं सोचता हूँ मुद्रिका देते समय राम के मुख पर प्रसन्नता के भाव रहे होंगे, वे भाव भंगिमा से यह समझाना चाहते है कि तुम्हे इसकी आवश्यकता नहीं है क्योंकि तुम्हारे भीतर मैं हूँ और मेरे भीतर तुम (शिव स्वरूप) परन्तु जिसका मन स्वर्णमृग के पीछे दौड़ने से मुझसे विरक्त हो गया था वहाँ तुम पुनः मेरे एहसास को स्थापित करना चाहते हो।

प्रभु की मुद्रिका है अर्थात मुद्रिका भी प्रभु ही है। इस देश में निर्गुण राम के उपासक सूफी संत कहते हैं- खुद की उपस्थिति का अहसास ही खुदा है। तेरी चाहता की वेदना ही परमानन्द है।

भीतर मेरे हे राम तेरा एहसास बना रहे।
न मैं रहूँ न मेरी आरजू रहे ।
जब तक हे तन में प्राण रगों में लहू रहे।
बस तू रहे और तेरी जुस्तजू रहे।

…2….
मुद्रिका धातु की है, लौकिक है। राम के स्पर्श के कारण अलौकिक हो गई। यही भाव केवट का अपनी नौका के प्रति था। जिस नौका में राम विराजे वह नौका केवट के लिए वंदनिय हो गयी। उस नौका के भीतर वह सदैव राम की उपस्थिति की अनुभूति करता है। यहाँ गौस्वामी तुलसीदास कहते है-
’’जड़ चेतन सब जीव जग, सकल राम मय जानि।’’

जिस दिन हनुमान ने यह मुद्रिका पेड़ के ऊपर बैठकर सीता की झोली में डाली उसी दिन से कष्टों का हिमालय गलने लगा और गंगा सागर स्वयं गंगौत्री के पास आ गया। आत्मा और परमात्मा का विछोह समाप्त हो गया। यहाँ गंगोत्री सीता का प्रतीक है और गंगा सागर राम का।
संत कबीर कहते है- मैं का विगलन (गलजाना) ही हरि है। ज्ञान भक्ति और कर्म तीनों का सार है- अहंकार के हिमालय का विगलन।
‘‘बूंद बनने को समन्दर की हिमालय गल रहा है।’’ मैं तो बर्फ का ढैला है जिस दिन गल जायगा उस दिन शून्य हो जायेगा। बुध्द कहते हैं- जब तुम शून्य हो जाओगे तभी तुम्हारे भीतर का अंतरमन ज्ञान के प्रकाश से भर जायगा। अर्थात –

जब मैं था तब हरि नहीं,

अब हरि है मैं नहीं।

अहंकार एक आवरण है। यह घना कोहरा है जिसने सत्य को ढक लिया है। गीता ने इसे तमोगुण कहा है। दूसरी ओर जीवन का सतोगुण स्वयं राम है। उसके विश्वास का प्रकाश ही तमोगुण का नाश कर सकता है। जिस दिन सीता ने मुद्रिका को मस्तक से लगाया उसी दिन से सर्वत्र जड़ और चेतन में उसकी उपस्थिति का ऐहसास होने लगा।

दूसरी ओर राम दूत ने अनुभव करा दिया कि जिसका दूत अपराजितों को भी पराजित कर सकता है। उसकी इच्छा के बिना संसार की कोई भी दिव्य शक्ति उसे बाँध नहीं सकती। महावीरों की उपस्थिति में भी वह लंका दहन कर सकता है अर्थात दूत भी साधारण नहीं है, तब हे ! लंकेश श्री राम को असाधारण कैसे समझ रहे हो।

हर व्यक्ति को परमात्मा ने शुभ और अशुभ के सोच के कई आधार दिये हैं। रावण के पास इसके दस आधार थे इसलिऐ उसे दशानन कहते हैं परन्तु शुभ का सोच भी उसकी उपस्थिति के ऐहसास से ही संभव है। बिना उसकी कृपा के अशुभ से नहीं बचा जा सकता। उसका ऐहसास तो घने अंधकार के मध्य आत्मा में जलने वाले उस दीप की तरह है जो हमारा मार्ग प्रशस्त करता है।

लोग कहते है वह करोड़ या अबरपति है अर्थात धनपति है। पति का अर्थ स्वामी है। इसलिए धन उसका दास है। यदि दास चला जाय तो स्वामी को फर्क नहीं पड़ता। भारत में इस दास को चंचला कहते है। जाना और आना उसकी प्रकृति है। फिर भी इस दास के जाने पर हार्ट अटैक आता है। इस सत्य को समझकर मीरा ने सब कुछ त्याग दिया। केवल उसकी उपस्थिति को भीतर और बाहर अनुभव करते हुए उस युग के सम्राट अकबर की उपस्थिति में कहा-पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।
…3…
परम तत्व को ही जिसने अपनी सम्पत्ति मान लिया, उसके लिए फिर संसार में क्या शेष रह जाता है। मीरा हो या तुलसी दोनों के लिए आराध्य ही परम तत्व थे।

लंका में अशोक वाटिका है। अशोक का अर्थ होता है जहाँ शोक न हो। परन्तु नाम में क्या रखा है ? नाम की सार्थकता भी उसकी अनुभूति में निहीत हैं। मातुश्री की प्रसन्नता हनुमान के सामर्थ और मुद्रिका के भीतर से प्रवाहित राम के दिव्य प्रकाश में निहीत है। इसी समन्वय ने शोक का हरण किया।
दूसरी ओर जनक वाटिका है जिसमंे सीता राम का पाने के लिए व्याकुल है। राम से मिलने के लिए गौरी से प्रार्थना करती है, जो परम तत्व विचरण करते हुए बाहर दिखलाई दे रहा है, उसे भीतर स्थापित करना चाहती है। सार इतना है कि शुभ की चाहत ही शुभ को फलित करती है। भक्त और भगवान के बीच जो अवरोध है उसे सूफी संतों ने आवरण कहा है। इसके लिए हिज़ाब शब्द का प्रयोग किया है। हिज़ाब हटने पर वह दिखलाई देने लगता है उसकी उपस्थिति का ऐहसास होने लगता हे।

हुस्न भी हो हिज़ाब में और इश्क भी हो हिज़ाब में

या खुद आश्गार हो या मुझ को आश्गार कर।

भक्त सूरदास नैत्रहीन थे। एक बार वे किसी गर्त में गिर गये। बाहर निकलना उनके लिए संभव नहीं था। ऐसे में सूर के सखा कृष्ण ने स्वयं आकर उनकी बाँह पकड़ी और बाहर निकाला। सूर कृष्णा की उपस्थिति का ऐहसास करने लगे और बोले-

बाँह छुड़ाए जात हो, निबल जानिके मोही,
हृदय ते तब जाहिगो, सबल जानुंगो तोही।
कृष्ण को चेलेंज कर दिया और कहते हैं बालकृष्ण माँ यशोदा का हृदय पाने वाले सूर के भीतर सदैव मौजूद रहे। कृष्ण हो या राम सार इतना सा है-
राम की उपस्थिति का ऐहसास ही राम है।

(लेखिका प्रोफेसर एवं हिंदी विभागाध्यक्ष छत्रपति संभाजी नगर महाराष्ट्र)

जेल में घासलेट डालकर जिन्दा जलाया था

orig_orig1666476415_1733615954.jpg

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास बलिदानों से भरा है । क्राँतिकारी लेखक सागरमल गोपा को जेल में इसलिये जलाकर मार डाला गया था कि उन्होंने अपने ओजस्वी साहित्य से जन जागरण अभियान चलाया था ।

सागरमल गोपा मूलतः राजस्थान की जैसलमेर रियासत के थे । उनका जन्म तीन नवम्बर 1900 को जैसलमेर में हुआ था । उनकी आरंभिक शिक्षा जैसलमेर में हुई । उन्होंने संस्कृत और हिन्दी के साथ अंग्रेजी की शिक्षा भी ली । वे बहुत कुशाग्र बुद्धि थे । स्मरण शक्ति भी असामान्य थी ।

उनके पूर्वज रियासत के राजगुरु रहे हैं। पिता अखैराज गोपा भी रियासत के दरबारी थे । उन दिनों जैसलमेर में महरावल जवाहर सिंह का शासन था । पर जवाहर सिंह नाम के महरावल थे रियासत का शासन वहाँ तैनात अंग्रेज पॉलिटिकल एजेंट के इशारे पर चलता था । अंग्रेजों का प्रमुख काम जनता का शोषण करके अधिक से अधिक राजस्व बसूली था । इस वसूली के लिये रियासत के सिपाही पूरी रियासत में भीषण अत्याचार कर रहे थे ।

इस वातावरण से किशोर वय सागरमल को प्रभावित किया । समय के साथ युवा हुये । जब वे केवल अठारह वर्ष के थे तब 1918 में उन्होंने जैसलमेर में एक सभा की जिसमें अंग्रेजीराज की तो आलोचना की ही । इसके साथ इस अत्याचार में सहभागी होने केलिये महरावल की भी आलोचना की और इन अत्याचारों केलिये राजा को ही दोषी माना । इसके साथ अपने मित्रों से मिलकर एक पुस्तकालय की स्थापना की जिसमें कुछ राष्ट्रवादी साहित्य और समाचारपत्र मंगाना आरंभ किये जिससे जन जागरण पैदा हो । इसके साथ जैसलमेर रायासत में वसूली के लिये हो रहे अत्याचारों पर एक पुस्तिका “जैसलमेर का गुण्डाराज” भी तैयार की और इसे वितरित करना आरंभ किया । इससे अंग्रेज पॉलिटिकल एजेंट और राजा दोनों कुपित हुये । महरावल ने गिरफ्तारी के आदेश दिया । युवा सागरमल बंदी बना लिये गये । पिता ने राजा से रिहाई की विनती की । राजा सहमत तो हुये पर जैसलमेर से निष्कासन की शर्त पर । पिता ने सहमति दे दी । पिता ने सागरमलजी को रिहा होते ही परिवार सहित नागपुर भेज दिया । यह 1920 का वर्ष था । सागरमल नागपुर आ गये पर यहाँ भी शांत न बैठे । 1921 में असहयोग आँदोलन आरंभ हुआ तो सहभागी हुये और गिरफ्तार कर लिये गये । उन्हे छै माह की सजा हुई । रिहा होकर पुनः जन जाग्रति और लेखन में ही जुट गये । उन्होने दिल्ली से प्रकाशित “विजय” एवं वर्धा से प्रकाशित “राजस्थान केसरी” में जैसलमेर सहित देशभर में राजनीतिक एवं सामाजिक सुधारों पर लेख लिखे ।

सागरमल गोपाजी ने रघुनाथसिंह मेहता के साथ मिलकर जैसलमेर में माहेश्वरी नवयुवक मंडल की स्थापना की । रघुनाथ सिंह जैसलमेर में ही रहते थे जबकि सागरमल जी नागपुर में रहकर ही इस संस्था से जुड़े थे । यह संस्था गुप्त रूप से राष्ट्रीय भावनाओं के प्रचारार्थ राष्ट्रीय साहित्य वितरण एवं राष्ट्रीय भावना जागृत करने का कार्य कर रही थी ।

महारावल ने इस संस्था पर प्रतिबंध लगाकर पुस्तकालय जब्त कर लिया और रघुनाथसिंह मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया ।

सागरमल गोपा ने नागपुर में रहकर ही जैसलमेर प्रजामंडल की स्थापना की संस्था प्रजामंडल काँग्रेस की ही ईकाई थी जो उन क्षेत्रों में सक्रिय थी जहाँ अंग्रेजों का सीधा शासन नहीं था । रियासती राज था पर अंग्रेजों द्वारा नियंत्रित। जैसलमेर प्रजा मंडल ने नागरिक अधिकारों और सम्मान जनक जीवन के अधिकार के लिये अनेक अभियान चलाये । और राजनीतिक सुधारों की भी मांग की ।

1938 में जैसलमेर से उनके पिता के निधन का समाचार आया । वे जैसलमेर पहुँचे। पिता के अंतिम संस्कार कर वहीं रहने लगे । और स्वतंत्रता आँदोलन के लिये जन जागरण का अभियान आरंभ किया । 25 मई 1941 में बंदी बना लिये गये । उनपर निष्कासन आदेश का उल्लंघन करने और राजद्रोह का आरोप लगा । छो वर्ष की सजा दी गई। सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयनारायण व्यास जी ने इनकी रिहाई के लिये काँग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी से भी संपर्क किया । पर सफलता नहीं मिली । जेल में सागरमल जी के दो ही कार्य थे एक लेखन कार्य और दूसरा जेल अधिकारियों के अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाना । इससे उनपर जेल अधिकारियों की भृकुटी सदैव तनी रहती। जेल के भीतर उनपर अमानुषिक अत्याचार हुये । 4 अप्रैल 1946 को थानेदार गुमान सिंह ने उन्हे बाँधकर घासलेट डाला और आग लगा दी । और सागरमल जी का बलिदान हुआ ।
भारत सरकार ने 1986 में उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी किया गया और एक नहर का नाम भी उनके नाम पर रखा गया ।

सागरमल जी का पूरा जीवन सामाजिक जागरण के लिये समर्पित रहा । लेखन कार्य से भी और सभा संगोष्ठियों के माध्यम से भी । उन्होंने भारत भर के समाचारपत्रों में जैसलमेर के हालात लिखे । उनकी तीन पुस्तकों पर प्रतिबंध लगाया गया उनमें “जैसलमेर का गुंडाराज” दूसरी “रघुनाथ सिंह का मुकदमा” और तीसरी “आज़ादी के दीवाने” पहली पुस्तक में जैसलमेर के राज्य में सरकारी तंत्र के अत्याचारों का वर्णन था । दूसरी पुस्तक में न्याय व्यवस्था के प्रति सतर्क रहने और तीसरी पुस्तक में देश के स्वतंत्रता आँदोलन में सक्रिय रहने और बलिदान होने वालों का विवरण था । अंग्रेजीराज और रियासत दोनों ने उनकी रचनाओं पर प्रतिबंध लगाये जो आजादी के बाद ही हट सके ।

Indian journalist found dead in Andaman islands, PEC demands fair investigation

3-4.jpeg

Nava Thakuria

Geneva: Press Emblem Campaign (PEC), the global media safety and rights body, expressed serious concern over the suspected killing of online journalist Sahadev Dey at Diglipur area of Andaman and Nicobar islands on 29 March 2025 and demanded a fair probe to identify the probable culprits and punish them under the law. Local media in Post Blair reported that Dey (35), who used to run local news channel ‘Republic Andaman’, went missing on Saturday evening from Diglipur fish market. His charred body was recovered from a field in Deshbandhu Nagar on Tuesday.

According to the police, Dey was targeted for personal feuds and four individuals (namely Gangaiah, who runs a restaurant cum bar in Diglipur, two of his staff members Ramesh and Rama Subramanian along with Bitika Mallik, a local woman) are already arrested in connection with the murder. The police authority in Post Blair however apprehended that the journalist was targeted by the concerned individuals for very personal enmities.

“PEC learns that Sahadev Dey was vocal against illegal timber smuggling, soil cutting and hooch racket & gambling in his locality. Hence we expect a high level probe to unearth the perpetrators of the brutal crime. Being a journalist, Dey might have earned enmity from various elements and that should be brought to the public domain. We also hope that the bereaved family will be compensated by the relevant authorities,” said Blaise Lempen, president of PEC (www.pressemblem.ch/).

PEC’s south and southeast Asia representative Nava Thakuria informed that Dey becomes the third journalist to be killed in India since 1 January ( 46th media victim across the globe till date). Speaking to the PEC from Port Blair, local journalists claimed that Dey’s family members and various civil society groups were offended by the police version where his personal life (read an extramarital affair with the local lady) was dragged into the episode and they now demand a impartial probe by the Central Bureau of Investigation over the matter.

डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल के वक्तव्य पर संजय तिवारी मणिभद्र की टिप्पणी

upload_00065798.png

गोरखपुर वाले डॉ राधामोहनदास अग्रवाल ने आज राज्यसभा में वक्फ बिल पर जो बोला है उसे हर व्यक्ति एक बार सुने जरूर। फिर चाहे वह हिन्दू हो या मुसलमान।

लेकिन एक बात जो उन्होंने कही और जिसकी बहुत चर्चा हो रही है वह यह कि मैंने भी कुरान पढी है। इस्लाम को समझते हैं और कुरान में क्या लिखा है अगर यह बता देंगे तो मार हो जाएगी, मार।

उनके वक्तव्य में जो महत्वपूर्ण है वह यह कि वो एक गैर मुस्लिम होकर इस्लाम को समझते हैं। वो तो हिन्दू महासभा वाले रहे हैं लेकिन आज बहुत से सामान्य हिन्दू हैं जो इस्लाम को समझ रहे हैं। खासकर नयी पीढी वाले लोग इस्लाम को मुल्ला के कुतर्कों से नहीं बल्कि सीधे उसको स्रोत से समझ रहे हैं।

यही मैं भी कहता हूं। मुसलमान को समझने की कोशिश मत करो। इस्लाम को समझो। आज एक राधामोहन दिखाई दिया है कल हजार लाख राधामोहन दिखाई देंगे। कोई लड़ाई झगड़ा नहीं। सिर्फ इस्लाम को समझो। बस। उसके बाद खुद तय करना कि गैर मुस्लिम के रूप में क्या बोलना है और क्या करना है।

वक्फ बिल पर राज्यसभा में गरजे डॉ. राधामोहन अग्रवाल

आप चाहे जितना भी पीएम मोदी का विरोध कर लें, वह मजबूती के साथ एक काम करते रहेंगे। वह है गरीब, मुसलमान, दलित, पिछड़े, महिला और अनाथ बच्चों के विकास का काम। वह हमेशा उनके साथ खड़े रहने वाले हैं। उन्होंने किसी भी संपत्ति को वक्फ किए जाने पर भी बड़ी बात कही। मोहम्मद साहब ने कहा था कि आपके पास अपनी कोई संपत्ति हो तो दूसरों के भले के लिए दान करो।

पवित्र ग्रंथ कुरान में भी लिखा था यदि किसी व्यक्ति के पास अपनी संपत्ति है, वह संपत्ति का एक हिस्सा वह दान कर सकता है। उसके आय के साधन कैसे होंगे? लिख सकता है। आय से होने वाली आमदनी किस वर्ग के उपयोग में आएगी, उसके भी निर्देश दे सकता है। लेकिन, वक्फ बोर्ड क्या कर रहा है। किसी फिल्मी गुंडे की तरह जिस संपत्ति पर हाथ रख दी, वह संपत्ति वक्फ की हो गई। जैसे फिल्मों में गुंडे हुआ करते थे, जिस औरत पर हाथ रख दी, वह औरत उनकी हो गई। इसी प्रकार की तरह काम इन लोगों ने किया है।

जिस जमीन पर हाथ रखो, वह जमीन वक्फ की कैसे हो सकती है? इसके कागजात तो उन्हें दिखाने होंगे। किसने वक्फ की? कैसे वक्फ की? किस मकसद से वक्फ की? कहीं कोई जिक्र नहीं। उन्होंने कहा कि कुरान में या किसी हदीस में यह लिखा है कि अगर हमने कोई संपत्ति दान नहीं की तो कोई गड़बड़ होगी। मेरे मन में ऐसा सवाल आया। हमने जब यह सवाल किया तो असदुद्दीन ओवैसी ने मेरा नाम रख दिया मौलाना डॉक्टर राधा मोहन अग्रवाल। मैंने उनसे पूछा कि इस बात पर बहस तो बहुत होती है। कहीं कुछ लिखित नहीं है। मैंने उनसे कहा कि जब हजरत मोहम्मद साहब कहते हैं कि एक भी पैसा अगर किसी को दो तो उसको लिखो। कल तुम्हारे देने को कोई चुनौती न दे। एक भी पैसा दो तो लिखित दो।

वक्फ बोर्ड कहता है कि उसके पास सारी संपत्ति है जिसका कोई लिखित रिकॉर्ड नहीं है। इसके बाद भी वक्फ है। मेरी एक भी सवाल का जवाब दिया गया। मैं उस कमेटी में था। उसकी बातों को बोलना नहीं चाहता, लेकिन इन्होंने कमिटी का उल्लेख कर दिया। इसलिए, मैंने एक्सपोज कर रहा हूं। मेरे एक भी प्रश्न का जवाब यह लोग नहीं दे पाए। खाली मुझे कहने लगे कि कुरान पढ़ते हैं। मौलाना हैं। अरे मैं कुरान पढ़ता हूं। तुम तो मुसलमान हो। बचपन से पढ़ते हो ना।

मैं तो पढ़ा हूं, बताओ कुरान में क्या लिखा है? मार हो जाएगी मार। यह हिंदुओं की भलमनसाहत है जो कुरान पढ़ के तुम्हें बताता नहीं है। दूसरी चीज, सरकार जब इनकी थी तो इन्होंने वक्फ को अभयदान दे दिया। नारा दिया गया, जो जमीन सरकारी है, वह जमीन हमारी है। सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने का ऐतिहासिक कारनामा इन्होंने किया है। उत्तर प्रदेश में 74 फीसदी वक्फ संपत्तियां सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनी है। तेलंगाना में 50 फीसदी संपत्तियां सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनी है। कांग्रेस सरकार ने इन्हें पूरा अभयदान दिया था।

scroll to top