आगरा में शूट हुई म्यूजिक वीडियो पल्लो लटके तेरा, जल्द होगी रिलीज़

IMG-20241010-WA0077-1024x461-1.jpg.webp

आगरा में अब फ़िल्म उद्योग गति पकड़ रहा है लेकिन सरकारों का खासा ध्यान नहीं है, सरकार सिर्फ सेलिब्रेटी कलाकारों या बड़े बड़े प्रोडक्शन हाउस के आगे पीछे नाचती है जबकि सत्य ये है कि असली दुनिया और कोई भी उद्योग बिना तकनीशियन एवं अन्य कलाकारों या साहित्यकारों के बिना ना ही पूरा होता है और ना ही पनपता है, जो पहले से ही सेट हैँ यानि कि ब्रांड बन गए हैँ उनको ही मदद देने से और उनको ही अवार्ड्स देने से क्या फायदा जो टैलेंटेड हैँ आगे बढ़ना चाह रहे हैँ अच्छा काम. कर रहे हैँ उन्हें मदद करनी चाहिए, ऐसे लोग इन्हें दीखते नहीं हैँ इनकी फ़िल्म नीति कहती कुछ और हैँ और करती कुछ और इस कारण से कई प्रतिभा धाराशाई हो जाती हैँ, जो भी कला का वर्ग काम कर रहा हैँ wo सिर्फ अपने बलबूते ही काम कर रहा हैँ ना कि सरकार कि बानी हुई फ़िल्म नीति के लिए |

पल्लो लटके तेरा म्यूजिक वीडियो भी उन कामों में से एक हैँ, जो कलाकार अपने प्रयासों से मेहनत करके आगरा एवं उत्तर प्रदेश में फ़िल्म का माहोल एवं उद्योग के रूप में विकसित करने में लगे हुए हैँ |

“पल्लो लटके तेरा” गीत लिखा एवं निर्देशित किया हैँ सूरज तिवारी ने जिसको ग्लैमर लाइव फिल्म्स के बैनर तले फिल्माया गया हैँ| कलाकारों कि बात करें तो मुंबई के प्रसिद्ध टी वी एवं फ़िल्म कलाकार एलन कपूर ने हीरो कि भूमिका निभाई हैँ और हीरोइन के रूप में बालाजी प्रोडक्शन से अभिनय की बारीकिया सीख कर आई शहर कि पलक सक्सेना हैँ |

प्रोडूसर शिल्पी तिवारी एवं सावन चौहान हैँ |

म्यूजिक कुशमेंद्र शर्मा का हैँ और सिनेमाटोग्राफी मुंबई के कमल लोखंडवाला ने की हैँ |

वहीँ डांस मास्टर इंडिया गोट टैलेंट फेम प्रीती सिंह हैँ और अतुल के डांसर्स हैँ |

सिंगर अनुज उपाध्याय, मेकअप माधुरी शर्मा और costume ड्रेसबेरी के जीतेन्द्र ने तैयार किये हैँ |

प्रोडक्शन अमित तिवारी, राहत, रिंकू शाक्य, रजत कुमार, पंकज शर्मा, और अनुज कुंमार ने किया हैँ | गोविंदा और विजय ने सेट देखा स्पॉट पर |

आगरा के डाउनटाउन में गाना शूट किया गया था जिसमें श्री विजय शिवहरे विधायक और उमंग शिवहरे का योगदान था |

कलेवा में हुए आज के कार्यक्रम में मुख्य विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कलेवा के चेयरमैन राजीव शर्मा, गोल्ड जिम रूबी शर्मा, समाजसेवी केशव अग्रवाल, प्रखर शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, सोनू भाई,अमित तिवारी, सूरज तिवारी आदि थे |

मीडिया बदल रहा है, बाजारवाद के प्रमोशन के लिए आदर्शों का परित्याग

media_shweta_1562571305_749x421.jpeg

भारतीय मास मीडिया की वर्तमान स्थिति रोचक भी है और चिंताजनक भी । यह एक ऐसा समय है जब मीडिया अपने मौलिक लक्ष्यों से भटक गया है, क्योंकि मैंनस्ट्रीम मीडिया पश्चिमी संस्कृति से पोषित और प्रेरित, आम भारतीयों से कटता जा रहा है। निम्न-गुणवत्ता, उपभोक्तावादी और अश्लील सामग्री को बढ़ावा दे रहा है। आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाला माध्यम अब नकारात्मकता और असंवेदनशीलता का प्रतीक बनता जा रहा है। लोकतंत्र के स्तंभों में से एक के रूप में, मीडिया की भूमिका न केवल जानकारी प्रदान करना है, बल्कि समाज के सकारात्मक निर्माण में योगदान देना भी है। हालांकि, आज, इस जिम्मेदारी को छोड़ दिया गया है, और मीडिया व्यावसायिक हितों के जाल में फंस चुका है। यदि यह प्रवृत्ति जारी रही तो सभ्य, सुसंस्कृत और सहिष्णु समाज की स्थापना करना कठिन हो जाएगा।

वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया ने आदर्शवादी मूल्यों की उपेक्षा करते हुए व्यावसायिक मोड़ ले लिया है। जहां तक समाचार पत्रों का प्रश्न है, व्यवसाय प्रबंधकों और विज्ञापन विभागों ने संपादकों को बेदखल कर दिया है। इससे वैचारिक धार कुंद हुई है। एक जमाना था जब अखबारों की पहचान उनके संपादकों से होती थी, जो रोल मॉडल भी होते थे। फ्रैंक मॉरिस, बीजी वर्गीस, कुलदीप नायर, खुशवंत सिंह, रामा राव, प्रभाष जोशी, अज्ञेय, धर्मवीर भारती, शंकर, और अनेक। आज के अखबारों के संपादकों के नाम भी नहीं मालूम रहते।

दूरदर्शन वाले दिन लद गए, आज भारतीय मीडिया बदल चुका है। चीखने चिल्लाने वाले एंकर्स ब्रांड एंबेसडर बन चुके हैं। खुलकर पक्ष लेना, अब नीति बन चुकी है। पुराने संस्कारों, आजाद ख्यालों वाले पत्रकार लुप्त प्रजातियों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

पुराने पत्रकार मानते हैं कि मीडिया को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और हमेशा जनहित को प्राथमिकता देनी चाहिए। हाल ही में कई राज्य सरकारों ने अखबारों, खासकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को अपनी भूमिकाओं में तटस्थता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की चेतावनी दी है. साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों ने विभिन्न कारणों से प्रेस के प्रति असंतोष व्यक्त किया है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि इसकी बढ़ती शक्ति और पहुंच के कारण, मास मीडिया ने कुछ अजीब, गैर-पारंपरिक भूमिकाएं निभानी शुरू कर दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिस तरह का कंटेंट परोसा जा रहा है, उससे हमले तेज हो गए हैं। इसके पीछे कारण यह है कि पाठक या उपभोक्ता अब सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, और कुछ पाठकों की भागीदारी भी बढ़ गई है। सिटीजन जर्नलिस्ट, नई टेक्नोलॉजी की वजह से काफी सक्रिय हैं, लेकिन फिल्टर्स न होने की वजह से इसके खतरे भी बहुत हैं।

अन्य व्यवसायों की तरह, भारतीय मीडिया भी परिवर्तन की प्रक्रिया से गुजर रहा है, और शायद यह इसकी रोमांचक परिवर्तन प्रक्रिया है। स्वाभाविक रूप से, कुछ लोग इस बारे में चिंतित हैं। पुरानी पीढ़ी इस प्रक्रिया को पत्रकारिता में गिरावट के रूप में देखती है और पत्रकारिता के आदर्शों के बिगड़ने और भ्रष्टाचार के कई उदाहरण प्रदान करती है।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमारे विचार और प्राथमिकताएं बदल गई हैं। हमारा मीडिया 1947 की मिशनरी मानसिकता से खुद को मुक्त करने के लिए संघर्ष कर रहा है और धीरे-धीरे लाभ कमाने वाली औद्योगिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

1970 के दशक तक, प्रेस की भूमिका मुख्य रूप से विपक्षी थी। उस समय मीडिया प्रतिष्ठान न केवल पूंजीपति वर्ग के हितों की ढाल था, बल्कि विपक्ष की भूमिका भी निभाता था। आज भी प्रेस निरंतर सतर्कता के माध्यम से नागरिक समाज को मजबूत करता है और गलत कामों को उजागर करके सत्ता प्रतिष्ठानों को चुनौती देता है।

इसमें कुछ भी गलत नहीं है। भारत एक मुक्त और खुला समाज है। प्रत्येक समूह को वैध साधनों के माध्यम से अपनी विचारधारा को बढ़ावा देने का अधिकार है। लेकिन पिछले 30 वर्षों में, विशेष रूप से 90 के दशक के उदारीकरण और वैश्वीकरण की प्रक्रिया के बाद, जो हुआ, उसने सभी को आने वाली खतरनाक स्थिति के बारे में चेतावनी दी है और चिंताएं जताई हैं।

यदि मीडिया का एक बड़ा हिस्सा वैश्विक पूंजीवाद द्वारा समर्थित वाणिज्यिक संस्कृति के साथ अनुबंध करता है, तो मीडिया और जनता के बीच गिरते संबंधों पर कौन ब्रेक लगा सकता है? यह एक ऐसा सवाल है जो लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रमुख चिंता का विषय बन गया है।

व्यावसायिक गतिविधियों की बढ़ती भूमिका ने पत्रकारिता को लोगों की आवाज बनने के अपने प्राथमिक लक्ष्य से दूर कर दिया है, जिससे मीडिया में नकारात्मक प्रवृत्तियों में वृद्धि हुई है। अखबारों के संपादकों पर आरोप है कि वे विज्ञापन डाटा और फंडर्स के हितों के हिसाब से कंटेंट तैयार करते हैं। यह प्रवृत्ति इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अधिक दिखाई देती है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में, टीआरपी के प्रति जुनून है, जो भ्रामक और अवांछनीय जानकारी प्रस्तुत करने, तथ्यात्मकता की उपेक्षा करने और दर्शकों के सामने ऐसी सामग्री पेश करने से हासिल किया जाता है।

हाल के वर्षों में हुई तीन घटनाओं ने हमें हिलाकर रख दिया और हमारा ध्यान इस तथ्य की ओर खींचा है कि टेलीविजन माध्यम गंभीर मानवीय परिस्थितियों की परवाह किए बिना, टीआरपी लाभों के लिए अपने रास्ते से भटक गया है। पहले मामले में पटियाला में एक बिजनेसमैन ने खुद को आग लगा ली और कैमरे के सामने दम तोड़ दिया, लेकिन कोई भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया। दूसरे मामले में मध्य प्रदेश में आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के सदस्यों ने कैमरे के सामने जहर खा लिया और उनकी मौत हो गई। गुजरात के सूरत में हुई तीसरी घटना में एक युवा लड़की को उसके कष्टों और कठिनाइयों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए उसके अंत:वस्त्र पहनकर सड़कों पर चलने के लिए कहा गया। लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए इन घटनाओं को व्यवस्थित रूप से अंजाम दिया गया।

अधिकांश मीडियाकर्मियों का मानना है कि यह स्वतंत्रता का दुरुपयोग है। ये पीपली लाइव सिंड्रोम मीडिया के सही दिशा में अग्रसर होने में बाधा बनेंगे।

एकजुट संगठन व हिंदुत्व की विचारधारा ने खिलाया कमल

1804213-untitleddesign.webp

सभी मीडिया सर्वेक्षणों, एग्जिट पोल तथा पोल पंडितों को धता बताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार हरियाणा के चुनावों में लगातार तीसरी बार भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की है उसकी गूंज दूर- दूर तक सुनाई दे रही है। लोकसभा चुनावों में 240 पर सिमट जाने के बाद कांग्रेस और इंडी गठबंधन का लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि और नेतृत्व पर प्रश्नचिह्न लगा रहा था और कांग्रेस नेता राहुल गांधी कह रहे थे कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आत्मविश्वास हिला दिया है अब प्रधानमंत्री मोदी पहले जैसे नहीं रहे किंतु आठ अक्टूबर को आए हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों ने बाजी पलट कर रख दी है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व हिंदू धर्म के खिलाफ नफरत का जहर घोलने वालों, अग्निवीर से लेकर फ्री राशन जैसी सरकारी नीतियों के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों को पर्याप्त संकेत मिल गया है। हरियाणा की जनता ने निराशावादियों की ओर से फैलायी जा रही निराशा को उन्हीं की ओर वापस फेंक दिया है। हरियाणा के परिणामों से पूरे भारत की जनता आनंदित है ।

हरियाणा में भाजपा की यह जीत कई मायने में ऐतिहासिक और परिणाममूलक है क्योंकि इस विजय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों में एक नये उत्साह का संचार हुआ है जो आगामी सभी विधानसभा चुनावों झारखंड, महाराष्ट्र और फिर दिल्ली के विधानसभा चुनावों की तैयारी लगे हैं । वहीं उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बीजेपी अब यूपी की 10 विधानसभा सीटों को जीतने के लिए नये उत्साह व मनोयोग के साथ मैदान में उतरने जा रही है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों में योगी को घेरने की दृष्टि से बसपा जोर आजमाइश करने की तैयारी करने जा रही थी किंतु हरियाणा में गठबंधन के साथ उसको जोरदार झटका लगा है और अधिकांश सीटों पर जमानतें जब्त हो गई हैं। हरियाणा की जनता ने बसपा की विचारधारा को नकार दिया है।

चुनाव परिणाम आने के पश्चात विजयी और पराजित दोनों ही पक्षों ने अपनी अपनी समीक्षा प्रारम्भ कर दी है। हरियाणा में भाजपा ने विधानसभा चुनावों में पूरा ध्यान बूथ प्रबंधन पर रखा, कई क्षेत्रों में तो में सरपंची स्तर की तरह चुनाव लड़ा जिसका बड़ा लाभ चुनाव परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। वहीं कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में विजय संकल्प यात्रा निकाली किंतु राहुल गांधी के ओछे बयानों व हरकतों से हुड्डा की रणनीति परवान नहीं चढ़ पाई। भाजपा की ओर से प्रधानमत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में प्रचार किया गया । भाजपा ने 150 रैलियां की जबकि कांगेस ने 70 । कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिह हुड्डा को आगे किया किन्तु कुमारी शैलजा के साथ उनकी अनबन से कांग्रेस की आंतरिक कलह बाहर आ गई।

संघ व योगी की जनसभाओं ने मचाया धमाल – विश्लेषकों का अनुमान है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में संघ का सक्रिय सहयोग भाजपा की बड़ी जीत में अहम रहा है। भाजपा और संघ के नेताओं की समन्वय बैठक हो जाने के बाद डा. मोहन भागवत ने भी तीन दिन तक हरियाणा का प्रवास किया गया और इसका स्वयंसेवकों के बीच सकारात्मक संकेत गया । हरियाणा में संघ ने हिंदू समाज को एकजुटता का संदेश देते हुए 16 हजार जनसभाएं करके वातावरण बना दिया। हरियाणा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अदृष्य शक्ति के रूप में भाजपा की सहायता कर रहा था।

हरियाणा में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभाओं की बहुत मांग थी और उनकी जनसभाओं में भारी भीड़ आ रही थी। योगी जी ने 14 सीटों पर प्रचार किया और उनमे से नौ सीटों पर विजय मिली है। योगी जी ने हिंदुओ को एकजुट होकर राष्ट्र के लिए वोट देने की अपील की थी। योगी जी ने अपनी रैलियों में “बटेंगे तो कटेंगे” का मर्म समझाकर वातावरण बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योगी जी ने अपनी एक रैली में कहा कि हमें राष्ट्र के लिए एक होना पड़ेगा, उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हुए अत्याचारों का मुद्दा भी उठाया, योगी जी ने स्पष्ट रूप से अपील करते हुए कहा कि अगर हम बाटेंगे तो कटेंगे, अगर हिंदू एक नहीं होंगे तो हमारे देश का हाल भी बांग्लादेश जैसा हो जाएगा। योगी जी ने राम मंदिर पर बयान दिये। योगी आदित्यनाथ जी के भाषणों व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रयासों से हरियाण में हिंदू जनमानस एकजुट हो गया और उससे मुस्लिम तुष्टिकरण करने वाले दलों के होश उड़ गये।

हरियाणा में हिंदू जनमानस को राहुल गांधी के अटपटे बयानों के कारण भी एकजुट होना पड़ गया क्योंकि हरियाणा की जनसभाओं में राहुल गांधी ने अयोध्या में राम मंदिर का एक बार फिर विकृत तरीके से अपमान करते हुए कहा कि वहां पर मंदिर का उद्घाटन हो रहा थ तब वहां खुल रहा था और नाच गाना चल रहा था। इस बयान का हरियाणा की रामभक्त जनता पर विपरीत असर पड़ा और परिणाम सबके सामने है। राम मंदिर पर राहुल गांधी के बयान हरियाणा कांग्रेस के लिए सबसे बड़े पनौती सिद्ध हुए। इसके अतिरिक्त कांग्रेस के मुस्लिम विधायक कह रहे थे कि सरकार आई तो हिंदुओं को देख लेंगे। जूनियर हुड्डा बीजेपी नेताओं को जेल भेजने की धमकी दे रहे थे। कांग्रेस ने चुनाव जीतते ही तथाकथित किसानों के लिए शंभू बार्डर खोलने का ऐलान किया था ।

कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने अमेरिका में जाकर जमकर भारत विरोधी बयानबाजी की और यहां तक कह डाला कि जब उन्हें आभास होगा कि अब भारत के हालात अच्छे हो गये हैं तब वह आरक्षण समाप्त कर देंगे, बदल देंगे और इस प्रकार वह अपने ही बुने जाल में फंस गये क्योंकि लोकसभा चुनाव में वह बीजेपी पर आरोप लगा रहे थे कि अगर बीजेपी 400 पार चली जायेगी तो आरक्षण समाप्त कर देगी। हरियाणा की जनता को कांग्रेस परिवार की बकवास पसंद नहीं आई और उन्होंने अपने युवा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ही एक बार फिर अपना समर्थन दे दिया।

हरियाणा चुनावों के समय ही कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों व कांग्रेस के लोकलुभावन वादों की पोल खुल गई। हिमांचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के खिलाफ हिंदू समाज सड़क पर उतर आया जिसका असर भी हरियाणा में अवश्य पड़ा है।
विपक्ष सहित बहुत से तथाकथित राजनैतिक विश्लेषक आठ अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को समाप्त घोषित करने की तैयारी में जुटे थे, कुछ लोग उनके इस्तीफे की घोषणा सुनना चाहते किंतु उनका यह सपना पूरी तरह टूट चुका है।

एक वीरांगना जिसको आजाद भारत ने दी दर्दनाक मौत

befunky-collage-2023-07-20t122937.840.jpg-scaled.webp

महेंद्र शुक्ल

दे दी हमे आजादी बिना खड्ग बिना ढाल सीरीज में दुर्गा भाभी के बाद आज नीरा आर्या के बारे में चंद शब्द लिख राहा हु आशा करता है जब कभी भी जागरण होगा हमारे सुप्त समाज का तो वो जरूर इन वीरांगनाओं को स्थान देगा और समझेगा आजादी बिना खड्ग बिना ढाल नही बलिदान से आई है!

आज आपसे एक ऐसी सच्ची। रास्त्रवादी महिला जिसने अपने अंग कटवा दिए इस देश के लिए और आजाद भारत के कर्णधारों ने उसकी झोपड़ी तक तोड़ दी सड़क किनारे एक लावारिश मौत मरने को मजबूर हुई!

उस महिला का नाम। नीरा आर्य जिनका जन्म 5 मार्च।1902 मेरठ में एकसंपन्न परिवार मेहुवाऔर मृत्यु 26 जुलाई 1998 को हैदराबाद में हुवी, इस विरांगना मां का स्तन तक अंग्रेज अधिकारियों द्वारा नेता जी की जानकारी न देने पर दंड स्वरूप काट दीए गए थे, दर्द और देश के लिए प्यार की चरम स्तिथि थी जो नीरा आर्य ने प्रस्तुत की

नीरा का विवाह ने श्री कांत जोइरोंजोन दास के साथ हुवा था , वेब्रिटिश पुलिस की गुप्तचर विभाग में कार्यरत थे! नीरा के अंदर राष्ट्र भाव कूट कूट के भरा था , पति के सरकारी नौकरी के बाद भी वे सुभाष चंद्र बोस के अहवाहन पर उनके नेतृत्व वाली भारतीय राष्ट्रीय सेना की महिला रेजिमेंट रानी झांसी रेजिमेंट में शामिल हुईं। और इंटेलिजेंस विभाग का कार्य देखा वे पहली महिला जासूस थी,

अपको आश्चर्य होगा नीरा आर्य ने अपने पति इंस्पेक्टर श्रीकांत जोइरोंजोन दास की हत्या कर दी।जो विभाग द्वारा नियुक्त किए गए थे सुभाष चंद्र बोस की जासूसी करनेको और जोइरोंजोन दास ने एक बार सुभाष चंद बॉस पर गोलियां चला दीं लेकिन सौभाग्य से सुभाष चंद बोस उस गोलीकांड मे बाल-बाल बच गए।

जोइरोजोन ने सुभाष बाबू को पकड़ने की पूरी तैयारी कर ली थी सुभाष जी भारत छोड़ने की फिराक में थे उनको नेता जी के गुप्त अड्डे की जानकारी हो गई थी, इस बात की चर्चा उन्होंने नीरा से की रात के खाने पर और सुबह गुड वर्क कर देगे का प्लान भी बता दिया, नीरा परेशान हो गई की यदि नेता जी मारे गए या पकड़े गए आजादी का सपना पूरा हों नही पाएगा उनको कोई रास्ता नहीं सूझ राहा था किसी तरह नेता जी को बचाना था

अन्त में उन्होंने सुभाष चंद बोस को बचाने के लिए एक ऐसा निर्णय लिया जो हर स्त्री के लिए लेना असंभव है नीरा ने अपनी मांग पोंछ कर देवी जी के आगे अपने सुहाग को देश पर निछावर करने की शक्ति मांगी और फिर नीरा आर्य ने अपने सोते समय पति की चाकू मार कर हत्या कर दी थी ।

इसके बाद वे आजाद हिंद फौज के लिए सारी गृहस्थी, जेवर, धन छोड़ कर घर खुला छोड़ कर से निकल गई
आज़ाद हिन्द फौज की एक सैनिक की तरह सीने में दर्द लिए नीरा ने अपना बसा बसाया परिवार देश के लिय उजाड़ दिया था वो गुलाम देश की नागरिक कहलाना नही चाहती थी !

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 21 अक्टूबर 1943 को सिंगापुर के कैथी सिनेमा हॉल में आजाद हिंद सरकार की स्थापना की घोषणा की , आजाद भारत की पहली सरकार का निर्माण किया ,जिसको विश्व के 10 देशों ने मान्यता भी प्रदान कर दी थी सुभाष बाबू आजाद भारत सरकार के पहले प्रधानमंत्री घोषित हुवे थे, सरकार की अपनी मुद्रा थी बैंक था, डाक टिकट था

आज़ाद हिंद फ़ौज ने अंडमान द्वीप समूह और मणिपुर के कुछ हिस्सों पर भी नियंत्रण किया था रंगून पार करते हुवे इम्फाल कोहिमा तक आ गई थी, जहा कई मोर्चों पर जीत दर्ज़ कर चुकी थी

एटम बॉम गिराए जाने के बाद जापान के १४ अगस्त १९४५ में आत्मसमर्पण करने के बावजूद आज़ाद हिन्द ने हार नहीं मानी और युद्ध जारी रखा। आज़ाद हिन्द मित्र देशों (एलॉयड पॉवर्स) से लड़ने वाली आखरी शक्ति थी।

सुभाष चन्द्र बोस की मृत्यु के दावे के बाद ही इस की सेना, आज़ाद हिन्द फौज ने समर्पण कर दिया
इस के बाद दिल्ली के लाल किले में नॉव्म्बर 1945 से मई 46 तकएक मुकदमा चला आजाद हिंद फौज के पकड़े गए अफसरों और सैनिकों पर जिसके बाद सबको रिहा कर दिया गया नीरा आर्या को छोड़कर

सरकार को पूर्ण रुप से विश्वाश था के सुभाष बाबू कहा है इसकी जानकारी नीरा आर्या को है क्यो के इंटेलिजेंस विभाग का कार्य नीरा आर्या की देख रेख़ में संचालित होता था उनको सेलूर जेल , अंडमान ले जाया गया जहाँ उसे हर दिन एक लम्बी पूछ ताक्ष के दौरान प्रताड़ित किया जाता था।

नीरा आर्या के साथ अमानीव कृत्य किए गए उनकी त्वचा का थोड़ा सा हिस्सा भी काट दिया गया, दिन में पैरों पर हथौड़े से 2-3 बार चोट दी जाती,नीरा आर्य ने असहनीय यातनाओं और दर्द से गुजरना पड़ रहा था!

अन्त में प्रशासन ने निढाल हो चुकी नीरा को रिहा करने की पेशकश इस शर्त के साथ कि अगर वह सुभाष चंद बॉस के ठिकाने का खुलासा करती है तो ही उसको इस दर्द और जेल से रिहाई संभव हो सकेगी नीरा आर्य का एक ही जवाब रहता कि सुभाष बाबू की मृत्यु एक विमान दुर्घटना में हो चुकी और वो कुछ नही जानती पर ब्रिटिश अधिकारियों को इस पर विश्वाश नही हो रहा था,

इस दौरान जेलर ने पूछ taach और प्रताड़ना के साथ उन से कहा, तुम झूठ बोल रही हो , और सुभाष चंद बॉस अभी भी जीवित हैं , बता दो छोड़ दी जाओगी कहा है बोस
तब नीरा आर्य ने कहा-
“हाँ, सुभाष बाबू ज़िंदा है , वो मेरे दिल में है”

इस जवाबसे जेलर ने गुस्से में आकर कहा-
“फिर हम सुभाष चंद बॉस को तुम्हारे दिल से ही निकाल देते हैं। जेलर ने उनके कपड़ों को फाड़ दिया और लोहार को उसकी छाती काटने का आदेश दे दिया!

लोहार ने तुरंत ब्रेस्ट रिपर लिया और उसके दाहिने शरीर को कुचलने लगा। बर्बरता यहीं नहीं रुकी, जेलर ने उसकी गर्दन पकड़ ली और कहा कि मैं आपके दोनों ‘हिस्सों” को
उनके स्थान से अलग कर दूँगा। इस बर्बरता से नीरा जीवन और मृत्यु से जुझ रही थी तीन दिन और अधिकारीयों ने नीरा से पूछ ताछ के बहाने प्रताड़ना देती रही अन्त में जेल से निकाल कर नीरा को रोड किनारे फेक दिया परंतु नीरा मौत के मुंह से निकल आई।

अपकोबड़ाआश्चर्यहोगा जिसने इतने kast सहन किए पूरी जवानी देश की आज़ादी। के लिए बलिदान कर दी। उस।नीरा आर्य को आजाद भारत में।अपने जीवन के अंतिम दिन फूल बेचने में बिताए और वह भी भाग्य नगरम में एक छोटी सी झोपड़ी जो सड़क किनारे बनाई थी।

पर ‘स्वतंत्र हुवे देश की स्वतंत्र सरकार जो बिना खड्ग ढाल से स्वतंत्र हुवि ने उनकी झोपड़ी को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनी अवैध निर्माण मानते हुए अतिक्रमण अभियान में गिरा दिया, नीरा आर्या बेघर हो गई अपनी एक छोटी सी बकासिया के साथ जिसे वो सदा बंद रखती थीजो उनकी मृत्यु के बाद खोली गई इस में उनकी निजी डायरी, कुछ ऐतिहासिक महत्व के पत्र, दुर्लभ फोटो एल्बम इत्यादि निकले, जिनकी कोई कीमत नहीं इस अनभिज्ञ पीढ़ी के लिय जो 75 साल में तैयार की गई!

नीरा आर्य की मृत्यु 26.6.98 मे एक बेसहारा , लावारिस , अनजानी के रूप में हुई , जिसके लिए पूरी पृथ्वी पर कोई
रोने वाला तक नहीं था। वृद्धावस्था में बीमारी की हालत में चारमीनार के पास उस्मानिया अस्पताल में इन्होंने रविवार 26 जुलाई, 1998 में एक गरीब, असहाय, निराश्रित, बीमार वृद्धा के रूप में मौत का आलिंगन कर लिया।

भारत माता की विवादित पेंटिंग पर एमएफ हुसैन से उलझने वाले हिन्दी दैनिक स्वतंत्र वार्ता के एक पत्रकार तेजपाल सिंह धामा ने अपने सा​थियों संग मिलकर उनका अंतिम संस्कार किया नीरा का अस्थिकलश, निजी डायरी, कुछ ऐतिहासिक महत्व के पत्र, दुर्लभ फोटो एल्बम इत्यादि हैदराबाद के एक मंदिर में आज भी स्मारक की प्रतीक्षा में हैं।

नीरा आर्या न होती तो आजाद हिंद फौज बनाने का सपना नेता जी का साकार न होता वो भारत से निकलने से पहले ही गिरफ्तार हो जाते या मारे जाते ब्रिटिश हुकूमत द्वारा!

ये असली भारत रत्न है जिनको गुमनामी और तन्हा ज़िंदगी दी इस। आजाद भारत की सरकार ने जिनके बारे में। आज कोई जानता तक नही!

सभी राष्ट्र वादी विचारधारा को पोषित कर रहे लोगो से आशा है के वे इस तरह के रत्नों के उपर से धूल की परते हटाएं कुछ नही तो अपनी कथाओं में इनको जीवित रखे ताकी जब कभी भी जागरण हो तब इन रत्नों की चमक से देश दीप्त मान हो और युवा पीढ़ी को आज़ादी की कीमत समझ मे आए।

scroll to top