जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर हुआ जिहादी हमला कानून-व्यवस्था पर सीधी चुनौती: सुनील सूरी

Untitled-Design-21-1024x576-1.png

दिल्ली । विश्व हिंदू परिषद (विहिप) इंद्रप्रस्थ प्रांत के प्रांत मंत्री श्री सुनील सूरी ने दिल्ली के जामा मस्जिद थाने के भीतर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हुए जानलेवा चाकू हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे देश की राजधानी में बढ़ती कट्टरपंथी और जिहादी मानसिकता का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया है।
अपने बयान में श्री सुनील सूरी ने कहा, “दिल्ली के जामा मस्जिद थाने के भीतर जो कुछ हुआ, वह कोई सामान्य आपराधिक घटना नहीं है। जब एक आरोपी, जिसे रूटीन पूछताछ के लिए बुलाया गया था, छिपाकर लाए गए खंजर से पाँच ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों के चेहरे और गर्दन पर बेरहमी से हमला कर देता है, तो यह साफ दिखाता है कि इन इलाकों में पल रही जिहादी मानसिकता के अंदर से कानून और खाकी वर्दी का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है।”
उन्होंने आगे कहा कि थाने के अंदर खून बहाने के बाद भी हमलावर नहीं रुका, बल्कि एक आम नागरिक का दोपहिया वाहन लूटकर चितली कब्र इलाके में चार और पुलिसकर्मियों को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस पूरी घटना में हमारे नौ बहादुर जवान जख्मी हुए हैं। श्री सूरी ने सवाल उठाया कि “यदि देश की राजधानी में कानून के रक्षक अपने ही थानों के भीतर सुरक्षित नहीं हैं, तो ऐसे संवेदनशील इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों के बीच किस तरह का भय और असुरक्षा का माहौल होगा, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।”

विहिप इंद्रप्रस्थ प्रांत ने दिल्ली पुलिस की उन टीमों के साहस की सराहना की जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए चितली कब्र में हमलावर का पीछा किया और उसे काबू में लिया। प्रांत मंत्री ने सभी नौ घायल पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए श्री सुनील सूरी ने कहा, “केवल जिहादी नबील के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लेना काफी नहीं है। दिल्ली पुलिस और प्रशासन को इस दुस्साहसी हमले के पीछे सक्रिय कट्टरपंथी नेटवर्क और मानसिकता की गहन जांच करनी चाहिए। सभी संवेदनशील थानों की सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत मजबूत किया जाए और फास्ट-ट्रैक कोर्ट के माध्यम से इस आरोपी को ऐसी कठोर और नजीर बनने वाली सजा दी जाए कि भविष्य में कोई भी चरमपंथी देश की वर्दी पर हथियार उठाने की जुर्रत न कर सके।”

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top