ये हिंदुत्व के भविष्य की आहट है

bhagawa-hindu-rahul.jpg

डॉ. पवन विजय

मदुरै (तमिलनाडु)। तिरुपरनकुंद्रम की पहाड़ी पर दीपाथून के दिये की बजाय बल्ब लगाकर जो हो रहा है, वो एक खंभे का झगड़ा नहीं है। वो एक ट्रेलर है  हिंदुओं के आने वाले भविष्य का ट्रेलर जहाँ हिंदुओं के पूजा-पाठ और पहचान का निर्णय उनकी परंपरा नहीं करेगी, उनका कोई संगठन नहीं करेगा, उनका कोई आचार्य नहीं करेगा। वो निर्णय कोर्ट करेगा, राज्य करेगा।

आज दीपाथून का खंभा है। कल कोई कहेगा,  ये मंदिर सर्वे पत्थर पर बना है। परसों कोई कहेगा  ये त्योहार कानून-व्यवस्था के लिए खतरा है। नरसों कोई कहेगा  ये परंपरा संविधान के खिलाफ है। हर बार फैसला फाइल करेगी सरकार, फैसला लिखेगी कोर्ट, फैसला लागू करेगी पुलिस।

हिंदू सिर्फ दर्शक होगा  नीचे खड़ा, हाथ जोड़े, दया पर आश्रित।

इसीलिए ये मामला दीपाथून का नहीं है। दीपाथून तो बहाना है। असली मामला ये है कि हिंदू की आस्था को अब परंपरा से नहीं, परमिशन से चलाया जाएगा।
पहले परंपरा कहती थी कि कार्तिगई दीपम पर दीया कहाँ जलेगा। अब रिपोर्ट कहेगी कि खंभा सर्वे है या दीपाथून। पहले ट्रस्ट कहता था कि दीपम कैसे जलेगा, अब कलेक्टर कहेगा  दीपम जलेगा या नहीं। पहले भक्त कहता था कि मैं दीया जलाऊंगा। अब कोर्ट कहेगा कि तुम जा सकते हो या नहीं।

ये हिंदुत्व का मिटाना है धीरे-धीरे, कानूनी तरीके से, संवैधानिक भाषा में।

यही डिस्मेंटल हिंदुत्व का असली मतलब है। मूर्ति तोड़ने की जरूरत नहीं, मंदिर गिराने की जरूरत नहीं। बस इतना कर दो कि हिंदू को अपनी ही पूजा के लिए कोर्ट से परमिशन लेनी पड़े। बस इतना कर दो कि हिंदू को अपने ही त्योहार के लिए राज्य की मंजूरी लेनी पड़े। बस इतना कर दो कि हिंदू का दीया भी सरकार के दस्तखत के बिना न जले।

यदि हिंदू  पहचान, मान सम्मान का फैसला हिंदू नहीं करेगा तो वो फैसला फाइलों में होगा, रिपोर्टों में होगा, बेंचों में होगा, सचिवालय में होगा।
ये चेतावनी है।

आज अगर एक खंभे पर दीया जलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ रहा है, तो कल हर मंदिर, हर त्योहार, हर परंपरा के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ेगा। और जिस दिन हर पूजा के लिए कोर्ट जाना पड़े, उस दिन समझ लेना  पूजा नहीं, परमिशन बची है। आस्था नहीं, एप्लिकेशन बची है।

इसलिए ये लड़ाई एक खंभे की नहीं है। ये लड़ाई इस बात की है कि आने वाले हिंदुस्तान में हिंदू अपनी परंपरा का मालिक रहेगा, या कोर्ट और राज्य के आदेश का गुलाम रहेगा।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top