13 करोड़ वोट काटे नहीं गए, Draft Roll में ASDD चिन्हित हुए: ECI के आंकड़े क्या कहते हैं

postal-ballot-vote-counting-220406171-16x9.jpg.webp
Delhi: Special Intensive Revision (SIR) को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक चर्चा में सबसे बड़ा दावा यह है कि “13 करोड़ लोगों के वोट काट दिए गए।” Election Commission of India केSIR bulletin और राज्य स्तरीय आंकड़ों के अनुसार यह दावा गलत है। लगभग 13 करोड़ electors को अभी Draft Electoral Roll के स्तर पर Absent, Shifted, Dead और Duplicate (ASDD) श्रेणियों में चिन्हित किया गया है। ये नाम Final Roll से स्वतः नहीं हटे हैं।
*Draft में चिन्हित होना Final Roll से नाम हटने के बराबर नहीं*
आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इन चिन्हित entries में लगभग 2.8 करोड़ Dead, 3 करोड़ Absent/Untraceable, 6.3 करोड़ Permanently Shifted और करीब 1 करोड़ Duplicate entries शामिल हैं। Draft Roll में किसी नाम का चिन्हित होना Final Electoral Roll से नाम हट जाने के बराबर नहीं है।

Draft प्रकाशन के बाद claims and objections, verification/hearing और Electoral Registration Officer (ERO) के निर्णय की प्रक्रिया होती है। राजनीतिक दलों और उनके Booth Level Agents (BLA) को draft entries की जांच का अवसर दिया जाता है। यह Draft Roll सभी Political Parties और उनके over 20 लाख Booth Level Agents (BLAs) के साथ साझा किया जाता है, ताकि वे इन entries को verify कर सकें। इसके अलावा इस दौरान हर eligible elector को Claims and Objections दाखिल करने का अधिकार है।

इसलिए Draft Roll में किसी नाम का mark होना और उसका final electoral roll से हट जाना, दोनों अलग-अलग बातें हैं।

SIR का उद्देश्य किसी eligible voter का नाम हटाना नहीं, बल्कि हर eligible voter को electoral roll में शामिल करना और electoral roll की त्रुटियों को दूर करना है।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top