ऐसा फैलाते हैं झूठा नरेटीव…

images-2-6.jpeg
– प्रशांत पोळ
कोलकाता। यह कल का ‘दैनिक भास्कर’ हैं। इस आठ कॉलम के समाचार को पढ़कर आपके मन में सबसे पहले क्या विचार आएगा? ‘हिंदुत्व के नाम पर पश्चिम बंगाल में शानदार विजय प्राप्त करने वाली भाजपा सरकार का यह पहला नवरात्रि उत्सव, इस बार फीका हैं। और इस समय मुस्लिम कट्टरवाद की दिशा में बढ रहे बांग्लादेश में इस बार जबरदस्त उत्साह से नवरात्रि मनाई जा रही है’।
अगर यह विचार आपके मन में आ रहे हैं तो ‘दैनिक भास्कर’ का यह नरेटीव सफल हो रहा हैं, ऐसा मानकर चलिए। झूठा नरेटीव कैसे सेट किया जाता हैं, इसका यह प्रत्यक्ष उदाहरण हैं..!
क्या ‘दैनिक भास्कर’ का यह समाचार सही हैं?
जी नहीं। सरासर गलत हैं। तथ्यों को गलत पद्धति से तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया हैं।
तो फिर वास्तविक चित्र क्या हैं?
वास्तविकता यह हैं कि अनेक दशकों के बाद, पहली बार पूरा पश्चिम बंगाल अत्यंत उत्साह से, जबरदस्त जोश के साथ यह उत्सव मना रहा हैं। महालय के दिन कोलकाता के ईडन गार्डन में नवरात्रि उत्सव का जो शुभारंभ हुआ, वह अद्भुत था। 3000 से ज्यादा ढांकिये, ढांक की थाप पर मां दुर्गा का आवाहन कर रहे थे, यह गिनीज रिकॉर्ड बन गया हैं। इसी कार्यक्रम में ड्रोन के माध्यम से कोलकाता के आकाश में मां दुर्गा / मां काली के जो दृश्य बनाए गए, वह अभूतपूर्व थे, ऐतिहासिक थे।
और एक महत्वपूर्ण बात जो ‘दैनिक भास्कर’ ने छुपाई हैं। इस वर्ष दुर्गा पूजा के पंडालों की संख्या पिछले वर्ष के 53,000 पंडालों की तुलना में, 28% बढी हैं। इस वर्ष 12,400 नए पंडालों के साथ 65,000 पंडाल बने हैं, जिनमें भव्यता के साथ मां की पूजा हो रही हैं।
लेकिन महत्व की बात यह है कि इस बार दुर्गा पूजा समितियोंने स्वतः होकर, बांग्ला परंपरा की दुर्गा मूर्ति और सनातन आधारित पंडाल बनाने का निर्णय लिया हैं। यह बहुत बड़ा बदलाव हैं। पिछले वर्ष तक इन पंडालोंमें टीएमसी का तथा मुस्लिम संगठनों का खौफ और प्रभाव होने के कारण नई शैली में, पाश्चात्य शैली में दुर्गा माता की प्रतिमाएं बन रही थी। यह उत्सव का विकृतिकरण था। पवित्रता की भावना रौंद दी गई थी। यह सारी गंदगी इस बार दूर हो रही हैं, और इसीलिए पंडालों के थीम बदल रहे हैं।
एक और मुद्दा हैं, पंडालों को मिलने वाली सरकारी सहायता का। ममता सरकार ने हिंदुओं को बैलेंस करने के लिए, बंदरबांट जैसे पैसे बांटे थे। इस बार भाजपा सरकार ने छोटे-बड़े पंडालोंके अनुसार सहायता दी हैं। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बड़े पंडालों से अपील की थी कि ‘चुंकि आपके पास धन के अनेक स्रोत हैं, श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में चढावा चढा रहे हैं, अतः आप सरकारी सहायता छोड़ दीजिए’। इस अपील का असर हुआ हैं। अभी तक 200 से ज्यादा बड़े पंडालों ने यह सहायता छोड़ दी हैं।
तीन और बड़े बदलाव इस वर्ष हुए हैं –
1. इससे पहले, ममता सरकार के समय, दुर्गा पूजा के पवित्र दिनों में भी शराब की बिक्री चलती थी। कुछ पंडालोंके तो बगल में ही शराब बेची जाती थी। किंतु इस बार नहीं। इस बार महाअष्टमी के दिन पूरे पश्चिम बंगाल में शराब की बिक्री और वितरण प्रतिबंधित हैं।
2. इस वर्ष पूरे प्रदेश में उत्सव के समय डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित है। ‘ढांक’ जैसे पारंपरिक वाद्य को बढ़ावा दिया जा रहा हैं।
3. ममता बनर्जी ने विसर्जन शोभायात्रा को ‘कार्निवल’ बना दिया था। यह उत्सव की पवित्रता के साथ भद्दा मजाक था। वर्ष 2016 से चल रहा ‘रेड रोज विसर्जन कार्निवल’ इस वर्ष नहीं होगा। इस विसर्जन शोभायात्रा को पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार नए स्वरूप में लाया जाएगा।
बंगाल अपनी जड़ों की ओर लौट रहा हैं। उत्सव की पवित्रता को, मां दुर्गा के सम्मान को पुनः प्रस्थापित कर रहा हैं। सारा बंगाल अपूर्व उत्साह से यह दुर्गा पूजा, पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य, अनुशासित और धार्मिक परंपराओं के साथ मना रहा हैं..!
किंतु ‘दैनिक भास्कर’ को शायद यह सहन नहीं हो रहा हैं। इसलिए ऐसा नकारात्मक और झूठा नरेटीव गढने का प्रयास हो रहा हैं।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top